गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में

0 0
Read Time:8 Minute, 56 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां :

  • बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ सकता है।
  • बद्रीनाथ धाम में दर्शन का पहला दिन, सिर्फ 15 हजार श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे।
  • IPL में दोपहर 3:30 बजे हैदराबाद-बेंगलुरु और शाम 7:30 बजे चेन्नई-दिल्ली के बीच मैच होगा।
  • पंजाब में AAP विधायक के ठिकानों पर CBI रेड,चुनाव जीतने पर कहा था- एक रुपए वेतन लूंगा, 40 करोड़ के बैंक फ्रॉड में फंसे ।
  • झारखंड की IAS अफसर पूजा सिंघल के भ्रष्टाचार का साम्राज्य, 48 घंटे की ED की रेड में 150 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त।
  • टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ब्लास्ट के बाद उठी ऊंची लपटें, तीन मजदूर घायल, प्रोडक्शन पर असर नहीं।

रसोई गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, कुछ शहरों में एक हजार के पार पहुंची कीमत

नई दिल्ली। घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम में शनिवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके साथ ही रसोई गैस सिलिंडर के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

पीजी परीक्षा स्थगित नहीं, 21 मई को ही होगी: फर्जी एनबीईएमएस नोटिस के बाद पीआईबी ने कहा

नई दिल्ली। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने शनिवार को कहा कि इस साल की नीट-पीजी परीक्षा स्थगित नहीं की गई है और यह नौ मई की निर्धारित तारीख को ही होगी। इसने कहा राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के नाम से जारी वह नोटिस ‘‘फर्जी’’ है जिसमें कहा गया है कि यह परीक्षा अब नौ जुलाई को होगी।

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के संयंत्र में विस्फोट, तीन लोग घायल

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के कारखाने की एक गैस पाइपलाइन में शनिवार को हुए विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटाकर 2014 के स्तर पर लाई जाए: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की ताजा बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को यह बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए तथा सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम को घटाकर साल 2014 के समय रही कीमत के बराबर लाना चाहिए।

धन शोधन मामले में ईडी ने झारखंड की आईएएस अधिकारी से संबंधित सीए को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली/रांची। झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा कोष की कथित हेराफेरी से संबंधित मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को धन शोधन (निवारण) अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया।

बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब ने उच्च न्यायालय में दो आवेदन दिए, केन्द्र को पक्ष बनाने का अनुरोध किया

चंडीगढ़। भाजपा नेता तेजिन्दर पाल बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में केन्द्र को पक्ष बनाने और दिल्ली के जनकपुरी तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानों की छह मई के सीसीटीवी का फुटेज संरक्षित रखने का अनुरोध करते हुए पंजाब सरकार ने शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में दो अर्जियां दी हैं।

आग से पति-पत्नी समेत सात लोगों की मौत, पुलिस को ‘‘आग लगाए जाने’’ के सुराग मिले

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में घनी बसाहट वाले इलाके में तीन मंजिला रिहायशी इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से एक दम्पती समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में पंजाब से आप विधायक की संपत्तियों पर छापेमारी की

नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 40 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की पंजाब के संगरूर में स्थित तीन संपत्तियों पर शनिवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

द्रमुक सरकार का एक साल पूरा, मुख्यमंत्री स्टालिन ने की नई योजनाओं की घोषणा

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरे होने पर सरकारी स्कूलों के बच्चों को नाश्ता उपलब्ध कराने सहित पांच नई योजनाओं की शनिवार को विधानसभा में घोषणा की और अब तक की उपलब्धियों के बारे में बताया।

बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा तूफान, रविवार तक चक्रवात में बदलने की आशंका

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहे तूफान के रविवार शाम को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है और यह उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा के समुद्र तटों की ओर बढ़ सकता है।

एनजीटी ने प्रयागराज से हल्दिया तक गंगा नदी पर अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना को मंजूरी दी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गंगा नदी में प्रयागराज और हल्दिया के बीच अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसे राष्ट्रीय जलमार्ग -एक भी कहा जाता है।

हवाना के होटल में विस्फोट: 25 लोगों की मौत, बचाव कर्मी पीड़ितों की तलाश में जुटे

हवाना। क्यूबा की राजधानी हवाना के मध्य में एक आलीशान होटल में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। बचावकर्मी मलबे से लोगों को निकालने के अभियान में जुटे हैं।

अफगानिस्तान तालिबान ने महिलाओं को सिर से पैर तक ढके रहने का दिया फरमान

काबुल। अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने शनिवार को महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सिर से लेकर पैर तक बुर्के में ढके रहने का आदेश दिया।

जायसवाल का अर्धशतक, रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया

मुंबई। युवा यशस्वी जायसवाल की अगुआई में शीर्ष क्रम के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को यहां पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर प्ले आफ के लिए क्वालीफाई करने का अपना दावा मजबूत किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!