सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध मिथुन राशि पर, चन्द्रमा वृश्चिक राशिफल, मंगल और राहु मेष राशि, बृहस्पति मीन राशि, शुक्र वृषभ राशि पर और शनि मकर तथा केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं।
मेष राशि
10 और 11 जुलाई को समय कष्ट भरा रहेगा। संतान पक्ष से चिंता आएगी। घर का बजट बिगड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने कार्य से भटक सकते हैं। अधिक तनाव और चिंताओं से बचना होगा ।स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। 12 और 13 जुलाई को विजय की प्राप्ति होगी। सरकारी तंत्र से संबंधित कोई बड़ी जीत हासिल होगी। परिवार में एकता बनी रहेगी। सत्य की राह पर डटे रहेंगे और विजय प्राप्त करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्त रह सकते हैं। 14 और 15 को समय अच्छा है। आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। 16 जुलाई को समय अच्छा है। बाहरी यात्रा का योग है। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे।
वृषभ राशि
10 और 11 जुलाई को समय बहुत अच्छा रहेगा। राजकीय मामले सुलझेंगे। तनाव से राहत प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे लोगों को इच्छित स्थान मिलेगा। अधिकारियों से अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। मेहनत के दम पर सफलता हासिल करेंगे। कारोबारी सौदा लाभदायी हो सकता है। सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। 12 और 13 जुलाई को आप काम से घबरा आएंगे। काम का बोझ कम नहीं होगा। रिश्तो में तनाव आएगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले उलझेंगे। आर्थिक आय के साधन उपलब्ध होंगे। परंतु खर्च की अधिकता रहेगी। 14 और 15 जुलाई को सरकारी कामकाज सुधरेगा। सुख-सुविधा के साधन जुटाएंगे। 16 जुलाई को समय शानदार व्यतीत होगा। आत्म संतुष्टि का अनुभव करेंगे। जिस बात को लेकर परेशान थे उसके सुलझने से राहत मिलेगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी।
मिथुन राशि
10 और 11 जुलाई को समय उत्तम संपतिदायक रहेगा। आने वाला दौर काफी व्यस्तता भरा रहेगा। जिंदगी को शानदार ढंग से जीना चाहेंगे। पुराने दिनों को याद कर भावुक हो सकते हैं। पुरानी यादों का भी लुत्फ उठाएंगे। नौकरी कैरियर और पेशे में कुछ नयापन लाएंगे। स्वयं में सुधार का प्रयास करेंगे। 12 और 13 जुलाई को समय अनुकूल रहेगा। प्रियजनों से प्रेम की प्राप्ति होगी। काम काज मिश्रित रहेगा। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। संतान से संबंधित कोई अच्छा कार्य होगा। आसपास के लोगों से संपर्क में मधुरता बढ़ेगी। बीमा या पूंजी निवेश जैसी गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। 14 और 15 जुलाई को समय ठीक नहीं है। चिंताएं चलकर आपके द्वार आएंगी। 16 जुलाई को राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। व्यापार व कारोबार में आप की योजना सफल होगी।
सिंह राशि
10 और 11 जुलाई को समय कलहपूर्ण रहेगा। आर्थिक तौर पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मुख्य रूप से कमर और पैरों से जुड़ी समस्या रह सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से सचेत रहें। पैसों की आवाजाही पर ध्यान नहीं दें, तो परेशानी में फंस जाएंगे। 12 और 13 जुलाई को समय में सुधार आएगा। व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेंगी। व्यापार में रुकावट समाप्त होगी। पुराना रुका पैसा धीरे-धीरे वसूल होना प्रारंभ हो जाएगा। 14 और 15 जुलाई कामकाजी महिलाओं के लिए उत्तम रहेगा। वही मन बड़ा लाभ मिलने से हर्षित हो सकता हैं। उचित मात्रा में आय की प्राप्ति होगी। 16 जुलाई को समय अच्छा है। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। कैरियर के प्रति जागरूक भी रहेंगे।
कन्या राशि
10 और 11 जुलाई को आपके पास पैसा आएगा। अपने रिश्तेदारों के यहां मिलने जुलने जाएंगे।उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। परिवार में अपनों से बड़ों की बात मानेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्रेम मिलेगा। नवविवाहित जोड़े हनीमून मनाने के लिए बाहर जा सकते हैं ।12 और 13 जुलाई को समय कष्ट भरा है। संभल कर चलें तो अच्छा है। ज्यादा भागदौड़ से स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। काम को बहुत जल्दी करना चाहेंगे तो भी काम शीघ्रता से नहीं होगा। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। 14 और 15 जुलाई विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा है। उन्हें सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। सास और बहू के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। आप सूझबूझ से काम लेंगे। उत्तम संपत्ति दायक समय है। मन के अनुरूप कार्य बन जाने से चित्त में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अध्ययन में सफलता के आसार हैं। कार्यस्थल पर निष्पक्ष रवैया बना रहेगा।
कर्क राशि
10 और 11 जुलाई को समय आपके अनुकूल है। मेहमानों का आगमन होगा। मित्र व सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे।पार्टनर या परिवार के किसी सदस्य से चल रहे झगड़े या गलतफहमियों का निराकरण होगा। अपने मनपसंद कार्य करेंगे। कार्य में और ज्यादा मेहनत व परिश्रम करना पड़ेगा। बड़े-बड़े लोगों से इस दरम्यान आपका संपर्क बनेगा। 12 व 13 जुलाई को समय संपत्ति दायक रहेगा। किसी कार्य को लेकर बहुत आशान्वित रहेंगे। किसी मित्र की मदद या सलाह आपके पक्ष मे आएगी। पड़ोसियों से संबंध मधुर बनाएंगे। आर्थिक पक्ष पहले से काफी अधिक सुदृढ़ होगा। 14 और 15 जुलाई को स्वयं के प्रयास से ही काम सफल हो जाएगा। 16 जुलाई को कष्टदायक समय है। किसी दुर्घटना के घटित होने के योग हैं। निराशा व नकारात्मक भाव बना रहेगा। चिकित्सक के पास भी जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
10 तारीख 11 जुलाई को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। समस्त काम निर्विघ्नता पूर्वक संपन्न हो जाएंगे। भाइयों या निकट किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आंतरिक शक्ति और उत्साह से आप आगे बढ़ने में सक्षम रहेंगे। 12 और 13 जुलाई को चंद्रमा का लाभ भाव में परिभ्रमण लाभ कराएगा। पत्नी व बच्चों के भाग्य से पैसा प्राप्त होगा। आपको इस समय थोड़ी सी अंगुली टेढ़ी करने की जरूरत है, पुराना रुका पैसा प्राप्त हो जाएगा। 14 और 15 जुलाई को समय ठीक नहीं है। लापरवाही न करें। लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं। आपको शांति की जरूरत है। 16 जुलाई को सम्मुख चंद्रमा सुखदायक रहेगा। आप जमकर काम करेंगे और परिणाम भी उतना ही अच्छा आएगा। हालांकि कुछ कानूनी मामले भी आपके सामने आ सकतें हैं।
तुला राशि
10 और 11 जुलाई को हृदय में शांति महसूस करेंगे। पूरी ऊर्जा और दमखम आपमें बना रहेगा। आपका मुख्य फोकस निजी मामलों के इर्द-गिर्द घूमता रहेगा। घर और परिवार में सुधार होगा। 12 और 13 जुलाई को धन प्रदायक दिवस रहेगा। आप काम में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। जीवन पूर्णता और मौज मस्ती से भरा रहेगा। 14 और 15 जुलाई को आपकी समझ में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। चक्कर आना, थकान महसूस कर सकते हैं तथा और साहस की कमी महसूस कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 16 जुलाई को समय पूर्णतया अनुकूल रहेगा। कोई अधूरा कार्य पूरा करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। उत्साहित रहेंगे और काम के विस्तार की योजना बनाएंगे। अपने काम को भी पूरा करेंगे। आपका दृष्टिकोण यथार्थवादी रहेगा।
वृश्चिक राशि
10 और 11 जुलाई को ग्रह स्थितियों में परिवर्तन आएगा। घर में किसी नए वस्तु की खरीदारी की संभावना है। आपने जो मेहनत की है उसका सकारात्मक परिणाम आपके पास आएगा। मन में हर्ष और प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। 12 और 13 जुलाई को चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।संतान से संबंधित विशेष काम होगा। घर परिवार में काफी व्यस्त रहेंगे। 14 और 15 जुलाई को आप अपनी उर्जा व सामर्थ्य का सही प्रयोग करेंगे। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में दबदबा और रुतबा बढ़ेगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। 16 जुलाई को प्रतिकूल दिन है। बनते बनते काम उलझ जाएंगे। अकारण किसी से बहसबाजी हो जाएगी। घर में कोई हादसा हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, अन्यथा चालान भी कट सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। यह आपके हित में रहेगा।
मकर राशि
10 और 11 जुलाई को कहीं से रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ व्यक्तियों का आशीर्वाद मिलेगा। आप उपलब्धियां हासिल करेंगे। आपकी जीवनशैली में उत्साह बना रहेगा। इसकी झलक साफ दिखाई देगी। 12 और 13 जुलाई को काम बनता बनता अटक जाएगा। रुपए पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा विश्वास ना् करें और इस दिन भूलकर भी किसी को उधार न दें, अन्यथा वह धन प्राप्त नहीं होगा। 14 और 15 जुलाई को प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी। कुछ तनाव बना रहेगा। कार्य को कुछ कठिनाइयों के बाद पूरा करेंगे। 16 जुलाई को आर्थिक मामले में, कोई खास ज्यादा लाभ नहीं होगा। आपके द्वारा किए कार्य का प्रतिफल कालांतर में प्राप्त होगा। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे और बुद्धि बल के सहारे आगे बढ़ते जाएंगे।
धनु राशि
10 और 11 जुलाई को चंद्रमा बारहवें स्थान में रहेंगे, अतः चिंता का योग प्राप्त हो सकता है। आपके पराक्रम में कमी आएगी। रक्तचाप शूगर जैसी बीमारियों से सावधान रहें। समय-समय पर आप अपना रूटीन चेक अप करवाते रहें। 12 और 13 जुलाई को समय अनुकूल रहेगा। समस्याओं का समाधान भी शीघ्र मिल जाएगा। आपके माध्यम से कुछ ऐसे कार्य संपन्न होंगे, जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं होगा। चारों तरफ आपकी प्रशंसा होगी। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी ।14 और 15 जुलाई को परिवार में प्रेम भाव बढ़ेगा। एक दूसरे के लिए त्याग की भावना भी जागृत होगी ।16 जुलाई को उत्तम सम्पत्ति दायक दिवस है। किसी कार्य को जो बन्द हो, उसे चालू करें। परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। धन की आवक शुरू हो जाएगी। अच्छे लोगों से मेल मिलाप होगा। शुभ कार्य होगा। सभी मनोरथ पूरे होंगे।
मीन राशि
10 और 11 जुलाई को चंद्रमा का भाग्य भवन में मंगल की राशि में परिभ्रमण बहुत ही अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा चमकेगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग अपना काम बना लेंगे। इस समय अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। किसी मित्र की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे।12 और 13 जुलाई को आपको पूर्ण सम्मान और यश मिलेगा। समाज में आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनाएंगे। 14 और 15 जुलाई को समय अच्छा है। आप लाभ प्राप्त करेंगे। जीवन में सफलता के उच्चतम पायदान पर स्वयं को पाएंगे। 160 जुलाई को 12 वां चंद्रमा घातक रहेगा। वाहन द्वारा दुर्घटना का योग है अतः वाहन सावधानी से चलाएं। अपने बच्चों के हाथ में वाहन न दें। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर या डील आपके हाथ से निकल सकता है। समय से काम पूरा न कर पाएंगे। मन में निराशा का भाव जागृत होगा।