दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुरकैंपस न्यूज

0 0
Read Time:5 Minute, 20 Second

एलएलबी प्रवेश सूचना

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के एलएलबी पाठ्यक्रम 2022-23 में अनुसूचित जनजाति की कुछ सीटें रिक्त है। अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो नसीम अहमद ने बताया कि संवर्ग के अभ्यर्थी (दिनांक 19/09/2022 को घोषित मेरिट के अनुरूप) दिनांक 29/09/2022 को पूर्वाह्न 10 बजे विधि विभाग में उपस्थित होकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर ले। अन्यथा उक्त रिक्त सीटों पर नियमानुसार अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों का प्रवेश ले लिया जायेगा। प्रवेश प्रत्येक दशा में मेरिट के अनुसार ही होगा।
7:35 PM, 9/28/2022]Vivekanand Sir: जहाँ भी अन्याय, जुल्म और अनाचार है उसके खिलाफ उठने वाली हर आवाज भगत सिंह है :जन्म जयन्ती पर आयोजित संगोष्ठी में याद किये गए भगत सिंह

एनआईआई ब्यूरो

   लखनऊ। शहीद ए आजम भगत सिंह की जन्म जयन्ती पर  भारतीय नागरिक परिषद् के तत्वावधान में आज भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन का स्मरण किया गया और शहीदों के सपनों के भारत विषयक संगोष्ठी में जीवन्त परिचर्चा हुई |

राजधानी के गोमती होटल में आयोजित संगोष्ठी ” शहीदों के सपनों का भारत ” में मुख्य अतिथि उप्र सरकार के वित्त मंत्री मा सुरेश खन्ना जी और मुख्य वक्ता ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे थे |

संगोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय नागरिक परिषद् के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री ने की और संचालन महामन्त्री रीना त्रिपाठी ने किया |

मुख्य अतिथि मा सुरेश खन्ना ने कहा कि भगत सिंह के स्मरण का अर्थ है हर क्षेत्र , हर दल और विचार में घुसी जातीय विद्रूपताओं व् संकीर्णताओं को अपने व्यवहार से ख़त्म करे , दहेज़ , कन्या भ्रूण ह्त्या , स्त्री अपमान , अंध विश्वास भगत सिंह की क्रांतिकारी ज्वालाओं में भस्म हों तभी उनका स्मरण सार्थक होगा | उन्होंने कहा  जहाँ भी अन्याय, जुल्म और अनाचार है उसके खिलाफ उठने वाली हर आवाज भगत सिंह है |

मुख्य वक्ता शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि भगत सिंह कहते थे कि युद्ध छिड़ा हुआ है और यह युद्ध तब तक चलता रहेगा जब तक कि शक्तिशाली व्यक्ति भारतीय जनता और श्रमिकों की आय के साधनों पर एकाधिकार जमाये रखेंगे | चाहे ऐसे व्यक्ति अंग्रेज पूंजीपति हों या सर्वथा भारतीय पूंजीपति | भगत सिंह ने कहा कि यह युद्ध न तो हमने प्रारम्भ किया है और न यह हमारे जीवन के साथ समाप्त होगा | भगत सिंह ने कहा हम  गोरी बुराई की जगह काली बुराई को लाकर कष्ट नहीं उठाना चाहते | बुराइयाँ एक स्वार्थी समूह की तरह एक दूसरे  का स्थान लेने के लिए तैय्यार रहती हैं |  संगोष्ठी में राज्य सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी,वरिष्ठ समाजसेवी मा वीरेश्वर द्विवेदी तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रभात रंजन दीन , डॉक्टर अनूप सिंह चौहान , डा.मिथिलेश सिंह ,समाजसेवी नीता खन्ना,पूर्व पार्षद सौरभ सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

संगोष्ठी में प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी संघों के वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षक, बुद्धिजीवी और आम लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए । मुख्यतः कमलेश मिश्रा, सतीश पांडे, पवन कुमार, राजीव सिंह, आशीष यादव, प्रभात सिंह, गीता वर्मा, जितेंद्र सिंह गुर्जर, सुरजीत सिंह निरंजन,राजेन्द्र पाण्डेय, वाई एन उपाध्याय, डी पी मिश्र, सुशील कुमार बच्चा, अजय सिंह, देवेंद्र द्विवेदी, अजय द्विवेदी, रेनू त्रिपाठी, रामसेवक शुक्ला, महेश मिश्रा, कायम रजा रिजवी, नौशाद अहमद, ज्ञान प्रताप सिंह,सुमन दुबे,ऊषा त्रिपाठी,सरोज बाला सोनी, गीता वर्मा सम्मिलित हुई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!