गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:12 Minute, 18 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में

सुर्खियां

  • भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला।
  • विधायक दल का नेता चुनने के लिए गुजरात के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक।
  • असम के CM बोले-BJP नहीं चाहती मुस्लिम कई शादियां करें: हम 25 बच्चे पैदा करने को तैयार, लेकिन खर्च अजमल उठाएंगे।
  • मंगलुरु में लड़कों ने बुर्का पहनकर किया डांस: कॉलेज का दावा- ये मुस्लिम स्टूडेंट; चारों सस्पेंड।
  • कांग्रेस के दो पार्षद AAP में शामिल:दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी छोड़ी पार्टी, अब आम आदमी पार्टी के पास 136 पार्षद।
  • ट्विटर डिलीट करेगा 150 करोड़ अकाउंट: मस्क बोले- बिना इस्तेमाल वाले अकाउंट हटाकर स्पेस फ्री करेंगे, लेकिन इससे यूजर बेस घटेगा।
  • US को सऊदी अरब ने सबसे बड़ा झटका दिया: चीनी कंपनी हुवावे से डील साइन; यह जासूसी के लिए दूसरे देशों में बदनाम।

अन्य राज्यों के ‘लव जिहाद’ कानूनों का अध्ययन कर रहे हैं, महाराष्ट्र में अभी इसकी योजना नहीं: फडणवीस

लव जिहाद' कानूनों का अध्ययन कर रहे हैं, अभी महाराष्ट्र में कानून बनाने की  कोई योजना नहीं: फडणवीस | Studying 'love jihad' laws, no plan to enact law  in Maharashtra as of

नागपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ‘लव जिहाद’ पर अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए कानून का अध्ययन करेगी, लेकिन प्रदेश में फिलहाल इस तरह का कानून लाने का फैसला नहीं किया गया है। हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने फडणवीस से ‘‘लव जिहाद’’ पर सवाल किया था कि क्या राज्य सरकार राज्य विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान इस विषय पर कानून बनाने की योजना बना रही है।

चक्रवात मैंडूस से तमिलनाडु में खतरा बढ़ा, तटीय इलाकों में सैकड़ों पेड़ उखड़े, 13 जिलों में स्कूल बंद

साइक्लोन मैंडूस की वजह से तमिलनाडु के तटीय इलाकों में जमकर बारिश हुई। तेज हवाओं और आंधी से सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। यहां 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहे। चेन्नई में 13 फ्लाइट्स भी कैंसिल करनी पड़ी। हालात को देखते हुए यहां NDRF की तैनात की गई है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में 11 दिसंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सीएम योगी बोले- एक चौराहे पर कोई बहन-बेटी को छेड़ेगा तो पुलिस अगले पर उसे ढेर कर देगी

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बदमाशों को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा अब कोई अपराधी जो पहले एक चौराहे पर बहन-बेटी को छेड़ता हो। दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो। अब नहीं कर पाएगा क्योंकि CCTV कैमरा एक-एक गतिविधि को कैद करके रखेगा। योगी ने कहा अगर किसी ने एक चौराहे पर शरारत की या डकैती डाली तो अगले चौराहे पर भागने से पहले ही वह सारी तस्वीरें कैद हो जाएंगी। अगले चौराहे पर पहुंचते-पहुंचते पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी।” इससे पहले अक्टूबर में योगी ने कहा था कि जो बहन बेटियों के लिए खतरा बनेगा, उसका जीना हराम कर देंगे।

हिमाचल विधानसभा के लिए निर्वाचित 23 लोग पहली बार विधायक बने

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित 68 लोगों में से 23 ऐसे चेहरे हैं, जो पहली बार विधायक बने हैं। पहली बार विधानसभा सदस्य बनने वालों में कांग्रेस के 14, भाजपा के आठ और एक निर्दलीय नेता शामिल है। बृहस्पतिवार को आये चुनाव परिणाम में बहुत से उतार-चढ़ाव और आश्चर्य देखने को मिले। राज्य सरकार के आठ कैबिनेट मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके कैबिनेट सहयोगी बिक्रम सिंह और सुखराम चौधरी अपनी-अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे।

हिमाचल में सीएम का फैसला आज हाईकमान करेंगे

Who will be CM in Himachal MLAs gave feedback now high command take  decision - हिमाचल सीएम पर कांग्रेस हाईकमान करेगा फैसला, विधायक दल की बैठक  में प्रस्ताव पारित

हिमाचल में CM की कुर्सी को लेकर 6 चेहरों पर चर्चा हुई, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान और धनीराम शांडिल के नाम शामिल हैं। मगर किसी एक पर सहमति नहीं बन पाई। कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि विधायक दल की बैठक में सबकी सहमति से एक प्रस्ताव पास हुआ।
इसमें तय हुआ कि हम कल (शनिवार) को रिपोर्ट सौपेंगे, जिस पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगा। इसके बाद ही CM की घोषणा कर दी जाएगी।

पायलट ने बिना नाम लिए साधा गहलोत पर निशाना, बोले- गुजरात में नतीजे उम्मीद से बेहद कम

हिमाचल प्रदेश में बतौर ऑब्जर्वर और स्टार प्रचारक चुनावी कमान संभालने वाले सचिन पायलट ने नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि गुजरात में जो परिणाम आए हैं, हमारी उम्मीद से बेहद कम हैं। ये आंकड़ा बहुत नीचे रहा। गहलोत गुजरात में सीनियर ऑब्जर्वर के तौर पर काम कर रहे थे। यहां कुल 182 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 17 सीटें ही मिलीं।

आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स ने शुरुआती लाभ गंवाया, 389 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 390 अंक नुकसान में रहा। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बावजूद सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा शेयरों में भारी बिकवाली से बाजार नीचे आया। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम में तेजी और लगातार पूंजी निकासी से भी धारणा प्रभावित हुई।

भाजपा ने गुजरात में विधायक दल के नेता के चयन के लिए राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में विधायक दल के नेता के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य बी एस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

गुजरात चुनाव: भाजपा के 45 नये चेहरों में से 43 विजयी रहे

गुजरात चुनाव: भाजपा के 45 नए चेहरों में से 43 रहे विजयी, यह रणनीति आई काम -  Amrit Vichar

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान विधायकों के स्थान पर जो 45 नये चेहरे उतारे थे, उनमें से दो को छोड़कर बाकी सभी विजयी रहे। सत्ता विरोधी लहर से पार पाने के लिए भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 45 विधायकों के टिकट काट दिये थे। यह रणनीति काम आयी, क्योंकि ज्यादातर नये उम्मीदवार जीत गए। भाजपा राज्य में 27 साल से सत्ता में है।

सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी अंडमान के पूर्व मुख्य सचिव अस्पताल में भर्ती

पोर्ट ब्लेयर। सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण को बृहस्पतिवार को सीने में समस्या और बुखार की शिकायत के बाद पोर्ट ब्लेयर के जी. बी. पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जी.बी. पंत अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी अच्छी तरह जांच की तथा कुछ और स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें भर्ती करने का फैसला किया। नारायण 21 वर्षीय युवती से बलात्कार के संबंध में प्रथरापुर जिला सुधार केंद्र में कैद हैं।

सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी अंडमान के पूर्व मुख्य सचिव अस्पताल में भर्ती

पोर्ट ब्लेयर। सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण को बृहस्पतिवार को सीने में समस्या और बुखार की शिकायत के बाद पोर्ट ब्लेयर के जी. बी. पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जी.बी. पंत अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी अच्छी तरह जांच की तथा कुछ और स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें भर्ती करने का फैसला किया। नारायण 21 वर्षीय युवती से बलात्कार के संबंध में प्रथरापुर जिला सुधार केंद्र में कैद हैं।

गुजरात के चुनाव नतीजे अत्यंत निराशाजनक, कठोर निर्णय लेने का वक्त: कांग्रेस

Press Trust of India: गुजरात के चुनाव नतीजे अत्यंत निराशाजनक, कठोर निर्णय  लेने का वक्त: कांग्रेस

नई  दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी हार के बाद शुक्रवार को कहा कि उसका प्रदर्शन ‘अत्यंत निराशाजनक’ रहा है और स्थानीय नेतृत्व को लेकर अब कठोर निर्णय लेने का समय है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि गुजरात में कांग्रेस का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के साथ ही उसके गठबंधन के ‘अनौपचारिक घटक दलों’ एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी के साथ था।

 

 

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!