
आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र
अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी
सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध धनु राशि, चन्द्रमा और राहु मेष राशि, मंगल वृषभ राशि, बृहस्पति मीन राशि,शुक्र और शनि मकर राशि और केतु तुला राशि में संचरण कर रहे हैं-
मेष राशि
1,2 और 3 जनवरी के दोपहर तक लंबित कार्यों में प्रगति मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। भविष्य की रुपरेखा तय करेंगे।मन में हर्ष का संचार बना रहेगा। किसी ने व्यक्ति से मिलकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का समावेश मन रहेगा। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करेंगे।जीवन में आशा की नई किरण दिखाई देगी।3 जनवरी के दोपहर से 4 और 05 जनवरी का समय आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहेगा। क्रियाशील बने रहेंगे।किसी ने अनुबंध के लिए समय बेहतर है। आप चापलूसों से घिरे सकते हैं। अतः सतर्क भी रहें। व्यापार में लाभ मिलेगा।हर कार्य सोच विचार कर ही करेंगे। स्वास्थ्य का ग्राफ अच्छा रहेगा। पहले से चली आ रही बिमारियों से छुटकारा मिलेगा। घर में किसी बुजुर्ग का स्वागत प्रभावित हो सकता है। 6 और 7 जनवरी को आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक छवि में निखार आएगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। आप अपने कृतित्व से लोगों पर अपने वर्चस्व को स्थापित करेंगे। भाई बन्धुओं से मेल मिलाप होगा।
वृषभ राशि
इस राशि वालों के लिए 1-2 जनवरी का समय प्रतिकूल रहेगा। व्यय भार में वृद्धि का योग है। कुछ अनावश्यक खर्च न चाहते हुए भी हो जाएगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। वाहन पर भी पैसा खर्च हो सकता है। घर में कुछ नुकसान की सम्भावना बनी रह सकती है।किसी से मनमुटाव हो सकता है। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। 3, 4 और 5 जनवरी को समय में सुधार आ जाएगा। किसी की सहायता से बिगड़े कार्य बनेंगे। मित्रों और स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा। रुपए पैसों का आगमन होगा। समय मिश्रित रहेगा। जैसे ही पैसा आएगा वैसे ही उसके खर्च होने की भी स्थिति बन जाएगी। मन में सुकून और शांति बन रहेगा। कहीं यात्रा का भी कार्यक्रम बना सकते हैं। 6 और 7 जनवरी का समय उत्तम रहेगा। प्रत्येक कार्य जो हाथ में लेंगे, उसमें सफल रहेंगे। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। जो सोचेंगे, उसके पूरा होने का योग बनेगा। प्रापर्टी को लेकर किसी से विवाद भी हो सकता है। परन्तु आपका पलड़ा भारी ही रहेगा।
मिथुन राशि
1,2,3 जनवरी को व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। माता या घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इसके लिए अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। बुजुर्गो का आशिर्वाद प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। उनका मन पठन पाठन में लगेगा। 4 और 5 जनवरी का समय प्रतिकूल है। कार्यों में अवरोध प्राप्त होगा। हालात अपने में नहीं रह सकते हैं। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। सावधानी बरतें और समय की स्थिति को देखकर किसी से न उलझें, यह आपके बेहतर रहेगा। 6 और 7 जनवरी को समय में सुधार होगा। अवरूद्ध कार्य गति पकड़ेंगे। हर क्षेत्र मे सफल रहेंगे। लोगों का सहयोग प्राप्त करेंगे।मन में हर्ष का संचार होगा। भविष्य के प्रति आशान्वित रहेंगे। समय साथ देगा। लाभ की स्थिति बनेगी।
सिंह राशि
1,2,3 जनवरी का समय शानदार रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। हर काम जिसको पूरा करने का प्रयास करेंगे, वह पूरा ही कर लेंगे। परिजनों और अपने लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त करेंगे। आपकी छवि में निखार होगा। समाज में प्रभाव बढ़ेगा। आपके कार्यों को अच्छे दृष्टि से मूल्यांकन किया जाएगा। आर्थिक पक्ष आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में गति मिलेगा। 4 और 5 जनवरी को सरकारी कार्य में प्रगति प्राप्त करेंगे। उलझने दूर होगी। सुख साधनों का विस्तार होगा। आमोद प्रमोद का माहौल रहेगा। यात्रा का भी योग हैं। 6 और 7 जनवरी को व्यापार में अनुबंध हो सकता है। मन कि झुकाव पठन पाठन की ओर रहेगा। धर्म कर्म में अभिरुचि जागृत होगी। कहीं तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का पूर्ण योग है। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
1,2,3 जनवरी को सरकारी कार्य में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। यदि नौकरी में हैं तो अधिकारी आपके कार्य से सन्तुष्ट रहेंगे। मनोयोग से अपने काम में लगें रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भूमि भवन का सुख प्राप्त होगा। भूमि क्रय और गृहस्थी से सम्बन्धित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। 4 और 5 जनवरी को लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। ने पूंजी निवेश की सम्भावना बनी रही है। किसी से व्यापारिक कार्यों में अनुबंध हो सकता है। सन्तानों की उपलब्धि से प्रसन्नता प्राप्त होगा। उनके कार्यों से सन्तुष्टि मिलेगी।6 और 7 जनवरी का समय प्रतिकूल रहेगा। कोई सामान गायब होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आय से अधिक व्यय की सम्भावना बनेगी। बनते कामों में अवरोध मिल सकता है। मन में किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सकारात्मक सोच से ही काम के बनने की सम्भावना है।
वृश्चिक राशि
1,2,3 जनवरी को किसी बात के उजागिर होने का भय बना रहेगा। पत्नी का स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर अपनों से बात न बनेगी। परन्तु मुकदमें में आपका पक्ष भारी रहेगा। व्यापार में अनुबंध होगा परन्तु पेपर पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें।किसी से धोखा मिल सकता है। 4 और 5 जनवरी को व्यापार में लाभ मिलेगा। आपका समय साथ देगा। बिगड़े काम बनेंगे। व्यापार और कारोबार का विस्तार होगा। परिजनों और स्वजनों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। 6 और 7 जनवरी अनुकूल नहीं है।आपको कोई धोखा दे सकता है । सावधानी का ध्यान रखें। किसी पर ज्यादा विश्वास आपको नुकसान दे सकता है। समय की चाल विपरीत है। सकारात्मक सोच से ही काम के बनने के योग हैं।
कन्या राशि
1,2, 3 जनवरी का समय प्रतिकूल है। प्रत्येक कार्य में अड़चनें आएगी।मन मे खिन्नता बनी रहेगी। किसी मामले में उलझ सकते हैं। किसी से कलह की सम्भावना बनी सकती है। प्रापर्टी सम्बन्धी विवाद मिल सकता है। आप मौसमी बिमारियों से पीड़ित हों सकते हैं। स्वास्थ्य का ग्राफ न्यून रहेगा। परन्तु 4 और 5 जनवरी को बेहतर स्थिति को प्राप्त कर लेंगे। बिगड़े कार्यों से सुधार होगा। संकट के बादल छंट जाएंगे। आपको अपना भविष्य अच्छा दिखाई देगा। भाई बन्धुओं से मेल मिलाप का दौर रहेगा। अपनों का साथ खुशी देगा। 6 और 7 जनवरी को कारोबार में प्रगति मिलेगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। किसी अनुबंध भी कर सकते हैं। व्यापार के विस्तार की योजना बनाएंगे। बुजुर्गों कि आशिर्वाद मिलेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। समय का साथ मिलेगा।
तुला राशि
1,2,3 जुलाई का सप्तमस्थ चन्द्रमा होने से कुछ सामान्य अवरोधों के पश्चात कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े कार्यों में सन्तोष जनक स्थिति रहेगी। बिगड़े कामों में सुधार होगा। जीवनसाथी से मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। मौसमी बिमारियों से कष्ट मिलेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। मन मे शान्ति और सकून का योग मिलेगा।4-5 जनवरी को प्रतिकूल समय रहेगा। चोट चपेट की सम्भावना बन सकती है। किसी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। पत्नी से किसी बात को लेकर तकरार हो सकता है। मन में अशांति का समावेश हो सकता है। चिंता मिलेगा। भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे। किसी सामान के गायब होने की भी भी सम्भावना बनी सकती है। 6 और 7 जनवरी को मन में राहत मिलेगा। समस्याओं का निपटारा होगा। भाई बन्धुओं का साथ प्राप्त होगा। शत्रुओं के हौसले धराशाई होंगे। प्रभाव की वृद्धि होगी। मन में हर्ष बना रहेगा।
कुंभ राशि
1,2 और 3 जनवरी को बन्धुओं और स्वजनों से मेल मिलाप करेंगे। आपके सामाजिक छवि में निखार आएगा। लोगों के द्वारा सम्मानित होंगे। आपके कृतित्व का मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।वह आपको मार्गदर्शन देंगे। भविष्य के लिए वह अच्छा रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। हर काम समय से पूरा हो जाएगा। मन में शान्ति बना रहेगा। परन्तु 4 और 5 जनवरी आपके प्रतिकूल है। बनते कार्यों में अवरोध मिलेगा। मन में असन्तोष मिलेगा। किसी समस्या से मन उदास और भारी रहेगा। कहीं से अप्रिय समाचार मिलेगा। 6 और 7 जनवरी को लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में स्थित अच्छी रहेगी। किसी योजना के क्रियान्वयन के लिए कोशिश में लग सकतें हैं।
धनु राशि
1,2 और 3 जनवरी को विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। मन पठन पाठन में लगेगा। आप के प्रभाव का विस्तार होगा। सामाजिक छवि निखरेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवन आमोद प्रमोद से भरा रहेगा। मन में शान्ति का अवतरण होगा। 4 और 5 जनवरी को मिश्रित समय है। आय के साथ व्यय भी बना रहेगा। पूर्ववत काम को निपटाएंगे। दिनचर्या सामान्य रहेगी। मन में कुछ अनमयस्कता बनी रहेगी। आलस्य के कारण काम पिछड़ सकता है। 6 और 7 जनवरी को व्यापारिक कार्यों में प्रगति रहेगा। लाभ की सम्भावना बनेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।मन में शान्ति और सकून बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
मकर राशि
1-2-3 जनवरी उपलब्धियों की दृष्टि से कमजोर है। कुछ हानि हो सकती है। आप उदास और चिन्तित रह सकते हैं। कार्य में मन नही लगेगा। अनमनस्कता की स्थिति बनेगी।धन हानि भी हो सकती है। लाभ बहुत कम रहेगा। 4 और 5 जनवरी आपका झुकाव आध्यात्म में रहेगा। आत्मचिंतन की प्रवृत्ति की ओर अग्रसर होंगे।अन्तर्मुखी प्रवृत्ति हो सकती है। 6 और 7 जनवरी को लाभ मिलेगा और बिगड़े कामों में सुधार होगा। व्यापार का विस्तार होगा। शत्रु आपको पीड़ा देने का प्रयास करेंगे लेकिन उनके हौसले पस्त हो जाएंगे। अपनों का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में लगे रहेंगे। किसी समारोह में जा सकते हैं। आपके अन्दर परोपकार की भावना जागृत होगी। बच्चों का ख्याल रखेंगे। सन्तान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। बुजुर्ग पुरुषों का आशिर्वाद मिलेगा।
मीन राशि
1,2, 3 और जनवरी का समय प्रतिकूल रहेगा। कोई मशीनरी सम्बन्धी वस्तु टूट सकती या गायब हो सकती है। धन हानि के योग हैं। मन में उलझने बनी रहेंगी। कार्यों में अवरोध का योग है। कुछ उपलब्धियां रहेंगी लेकिन मन में सन्तोष का अभाव रहेगा। 4 और 5 जनवरी को कार्य में सुधार होगा, धन लाभ की सम्भावना बनेगी। जीवन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कठिन काम को भी करने के लिए उत्साहित रहेंगे। अपने काम को निपटाएंगे। 6 और 7 जनवरी को समय की चाल विपरीत है। कार्यों में बाधाएं आएंगी। मन में उलझने बनी रहेगी। किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। तनाव और चिन्ताओं का दौर मिल सकता है। सकारात्मक सोच से भी कार्य की सिद्धि का योग है