साप्ताहिक राशिफल : 8 जनवरी दिन रविवार से 14‌ जनवरी दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:14 Minute, 37 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध धनु राशि पर, चन्द्रमा कर्क राशि पर, मंगल वृषभ राशि पर, बृहस्पति मीन राशि, शुक्र और शनि मकर राशि, राहु मेष राशि और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे है।

मेष राशि

8 और 9 जनवरी का दिन प्रतिकूल रहेगा। मन‌ में भविष्य को लेकर आशंकाएं उत्पन्न होगी। बनते कार्यों में अवरोध आएगा। किसी से विवाद होने का भय है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। 10-11 और 12 जनवरी को समय में सुधार आएगा। किसी की सहायता से अवरूद्ध कार्य पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार में सुख शांति बनाए रहेगा। सन्तान के कैरियर पर ध्यान देंगे। उनके कार्यों से सन्तुष्टि मिलेगी। धन‌ प्राप्ति का योग है। कहीं यात्रा की भी योजना बन सकते हैं। 13 और 14 जनवरी को ने अनुबंध हो सकते हैं। पूंजी निवेश के लिए बेहतर समय है। विरोधी कुचक्र रचने का प्रयास करेंगे, लेकिन बुद्धिमत्ता से आप उन्हें पराजित कर देंगे। अपने दिनचर्या को बखूबी निर्वहन करेंगे। आपके कार्यों का सही मुल्तान किया जाएगा।

वृषभ राशि

8 और 9 जनवरी को भाग्य का सितारा आपके पक्ष में रहेगा।किसी व्यक्ति के मुलाकात आपको प्रसन्नता देगी। अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए लग जाएंगे। मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा।मन में सुकून और शांति बनाए रहेगा। 10-11 और 12 जनवरी को बड़े परिश्रम से कार्य का निपटारा करेंगे। अपने अधिकारियों से तालमेल का अभाव मिल सकता है। किसी बात को लेकर परिवार में मनमुटाव की स्थिति मिल सकती है। मन में असन्तोष और क्षोभ मिल सकता है। 13 और 014 जनवरी को अवरुद्ध कार्य पूरे होंगे।मन में उत्साह का संचार होगा। बुद्धि में सकारात्मकता बनी रहेगी। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। जीवन में भविष्य कै लेकर आशा का संचार होगा। बुजुर्ग पुरुषों का आशिर्वाद मिलेगा।घर में सुख शांति का समावेश होगा।

मिथुन राशि

8-9 और 10 जनवरी को अपने कार्य की योजना आगे बढ़ाएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई में पूरे प्रयासरत रहेंगे और अपने कार्य को अंजाम देंगे। अपना कार्य मुस्तैदी से करेंगे। इस समय आप अपने मन में शांति का अनुभव करेंगे। 11 और 12 जनवरी को धनदायक दिवस रहेगा। इस बीच व्यापार के सम्बन्ध में बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा धनदायक रहेगी। व्यापार की हर बात किसीको न बताएं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों और सहयोगियों से आशातीत सहयोग मिलेगा। 13 और 14 जनवरी को चतुर्थ चन्द्रमा की स्थिति परेशानी बढ़ाएगी। खर्च की प्रबलता रहेगी। आपको धोखा मिलता है। हाथ में आता रुपया रुक जाएगा। मन में बेचैनी मिल सकता है।

सिंह राशि

8-9 और 10 जनवरी के दोपहर तक का समय प्रतिकूल रहेगा। कहीं से अपमानित हो सकतें हैं। किसी से व्यर्थ का विवाद‌ हो सकता है। आप लोगों से घिरे रहेंगे फिर भी अकेला महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर अनेक परेशानी आ सकती है।अपने को अकेला महसूस करेंगे। कुछ खोया- खोया महसूस कर सकते हैं। 10 जनवरी के दोपहर से 12 जनवरी तक का समय पुनः ठीक रहेगा। इस बीच अपने को संवारने सुधारने में समय व्यतीत करेंगे। नवीन वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। कोई निर्णय लेने के पहले उसके हर पहलू पर गौर करेंगे। अपने बुजुर्गों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। 13 और 14 जनवरी का समय अनुकूल रहेगा। मन में हर्ष का संचार बना रहेगा।खान पान और व्यायाम पर ध्यान देंगे। पूर्व के व्याधियों से छुटकारा मिलता। आर्थिक पक्ष भी सन्तोषप्रद रहेगा। आय में वृद्धि का भी योग प्राप्त होगा।

कर्क राशि

8-9 और 10 जनवरी को समय अच्छा रहेगा। घर में वातावरण अनुकूल रहेगा। सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।नवीन योजनाओं के प्रति उत्साह वर्धन होगा। उत्कृष्टता की चाह रहेगी। मानसिक शांति और ऊर्जा बनी रहेगी। 11 और 12 जनवरी को समय सामान्य रहेगा। कार्य गति धीमी और सुकून भरी रहेगी। विरोधियों शमन बड़ी चतुराई और बुद्धिमत्ता से करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम भाव बढ़ेगा। 13 और 14 जनवरी को आय में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम करेंगे और आर्थिक पक्ष को सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे। कामकाज को गम्भीरता से लेंगे और उसका परिणाम भी अच्छा ही रहेगा। धन सम्बन्धी मामले में कोई खतरा मोल नहीं लेंगे। सावधानी से प्रत्येक कार्य को निपटाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि

8-9 और‌ 10 जनवरी को समय अनुकूल रहेगा। परिवार में एकता और प्रगाढ़ता की स्थिति रहेगी। हालांकि नौकरी में कुछ स्थितियां अपने पक्ष में नहीं रह सकती है। अधिकारियों से तालमेल का अभाव मिल सकता है। अतः किसी निर्णय को सावधानी से लें। उतावलापन से बचें। युवाओं का ध्यान अपने काम पर रहेगा। 11 और 12 जनवरी का समय विवादों को सुलझाने में व्यतीत हो सकता है। योजना बनाकर कार्य करेंगे। आपको ‌अपने कार्य में सफलता का सुयोग मिलेगा। कारोबार के विस्तार का समय है। पूंजी निवेश के लिए बेहतर समय है। सपने साकार होंगे। मन में सुकून और शांति बनी रहेगी। 13 और 14 जनवरी को आपकी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ेगा। कार्यो की समीक्षा होगी और समाज में आपके यश का विस्तार होगा। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। किसी नए व्यक्ति से जान पहचान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

8-9- और 10 को लाभदायक स्थिति रहेगी। अपने बच्चों से निकटता बढ़ाएंगे।समय शानदार व्यतीत होगा। अपने को अनुशासित रहेंगे और घर परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। बन्धु बन्धुओं के साथ सौम्यता के साथ पेश‌ आएंगे। मन के अन्दर परोपकार की भावना जागृत होगी। 11 और 12 जनवरी को चिंताजनक स्थिति बनेगी। व्यक्तित्व का विकास बाधित होगा। प्रतियोगिता में पिछड़ सकते हैं। इससे क्षोभ पैदा हो सकता है। पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है। कानूनी मामले किसी की कोशिश से पूरे होंगे। 13 और 14 जनवरी को समय की चाल आपके पक्ष में रहेगी। फाइनेंस के मामलों में प्रगति मिलेगा ‌व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से अच्छा तालमेल रहेगा। आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। मन में सुकून और शांति बनी रहेगी।

तुला राशि

8-9 और 10 जनवरी का समय सम्मान सूचक दिवस है। आप अपनों के साथ व्यस्त रहेंगे। साथ ही परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। पुराना उधार दिया पैसा प्राप्त होगा। बीमा की राशि चुकता करेंगे। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। बिगड़े‌ कार्य में सुधार होगा। नवीन वस्तुओं के खरीदने के आसार बढ़ेंगे। घर में रौनकता बनी रहेगी। सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी। 11 और 12 जनवरी को भी समय की चाल आपके पक्ष में ही रहेगी। आपके कार्य पूरे होंगे। कोई नया अनुबंध कर सकते हैं। आध्यात्मिक भावनाओं की ओर मन का झुकाव रह सकता है। 13 और 14 जनवरी को समय प्रतिकूल रहेगा। अनावश्यक किसी से विवाद हो सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। यात्राएं कष्टकर रहेंगी। परिवार में सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। अनुचित कार्यो से दूर रहें नहीं तो संकट में पड़‌ सकते हैं। अपमान की स्थिति भी बन सकती है अतः अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा।

कुंभ राशि

8-9 और 10 जनवरी को आपका रुतबा कायम रहेगा। परिवार में सभी से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजना बनाएंगे।हर कार्य को विशेष तरीके से सम्पन्न करेंगे। 11 और 12 जनवरी को परिवार पर ध्यान देंगे। धर्म कर्म और पुण्य के कार्यों में लगे रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में समझदारी बनी रहेगी। शांति और सकून मिलेगा परन्तु 13 और 14 जनवरी का समय ठीक नहीं रहेगा।किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सर्दीजनित लोगों से पीड़ित रह सकते हैं। काम बनते बनते रुक सकता है। अपने को असहज महसूस कर सकते हैं। सकारात्मक सोच से ही कार्य की सिद्धि का सुयोग मिलेगा।

धनु राशि

8 से 10 जनवरी के मध्य समय कलह पूर्ण रह सकता है। जल्दबाजी में अपना काम बिगाड़ सकते हैं। आप हर कार्य को अधूरा छोड़ सकते हैं। सहनशीलता की कमी आ सकती है। आपके अन्दर चिंता का समावेश होगा। किसी समस्या को लेकर उलझ सकते हैं। समय अच्छा नहीं रहेगा। निर्णय लेने की स्थिति का अभाव मिल सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। 11 और 12 जनवरी को समय में सुधार आएगा। पारिवारिक दायित्व का निर्वहन करेंगे। सामाजिक बैठकों में भी भाग ले सकते हैं। भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर उपाय करेंगे। कार्य का दबाव और उलझने बनी रहेगी। 13 और 14 जनवरी को आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। दाम्पत्य सुख अच्छा रहेगा। घर में अमोद प्रमोद का माहौल रहेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष भी उत्तम रहेगा।

मकर राशि

8-9-10 को शांतिदायक समय है। व्यवसायिक गतिविधियां अनुकूल परिणाम देगी।किसी समारोह में सम्मिलित होंगे। दैनिक कार्यगति अनुकूल रहेगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा और सुख की प्राप्ति होगी। पुराने लोग से छुटकारा मिलेगा। 11 और 12 जनवरी को विद्यार्थियों कामना पढ़ाई में कम लगेगा। मन अस्थिर रहेगा। संतान सम्बन्धी मामले में समझौता करना पड़ेगा। दिनचर्या संघर्ष पूर्ण रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। परिश्रम का पूर्ण लाभ न मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग न के बराबर रहेगा। आप उपहास के पात्र भी हो सकते हैं। 13 और 14 जनवरी को समय अनुकूल रहेगा। विद्या का लाभ मिलेगा। किसी महिला से लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।धन का आगमन होगा।

मीन‌ राशि

8 से 10 जनवरी के मध्य में राजनीतिक कार्यों में अभिरुचि जागृत हो सकती है। अपने जीवनसाथी का पूरा ख्याल रखेंगे। दैनिक कार्य सरलता और सुगमता से पूरा हो जाएगा। बाहरी लोगों से जान पहचान होगी। यात्राओं का भी योग मिल सकता है। 11 और 12 जनवरी को कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। समाज और लोककल्याण के कार्यो में समय का योगदान देंगे। राजकीय कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएगा। 13 और 14 जनवरी को महापुरुषों का आशिर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। एक दुसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपने अधिकारियों से तालमेल अच्छा रखेंगे। वरिष्ठ जनों का आशिर्वाद प्राप्त करेंगे। दिनचर्या सुखद रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!