गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:14 Minute, 29 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में

सुर्खियां

  • PM मोदी दिल्ली में NCC की वार्षिक रैली को संबोधित करेंगे।
  • गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के बेलगाम में जनसभा करेंगे।
  • DGCA ने गो एयर पर लगाया 10 लाख रुपए जुर्माना: 55 यात्री को बेंगलुरु में छोड़कर दिल्ली के लिए उड़ गया था विमान।
  • दिग्विजय के बाद राशिद अल्वी बोले-सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाओ: आतंकियों को पनाह देने वाले DSP पर सवाल उठाया- वो कहां गायब हो गया।
  • कर्नाटक CM ने संत के हाथ से माइक लिया: ईश्वरानंदपुरी सामाजिक मसलों पर बोल रहे थे, CM बोले- भरोसा नहीं देता, समस्या भी सुलझाता हूं।
  • नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी पीएम को बर्खास्त किया: अमेरिकी नागरिकता छोड़े बगैर चुनाव लड़े, अब गृहमंत्री का पद भी छोड़ना पड़ेगा।
  • माइक पोम्पियो ने किताब में किया सुषमा स्वराज का अपमान:पाकिस्तान के पूर्व डिप्लोमैट बोले- किताब बेचने के लिए झूठ लिखा।

सिंधु जल समझौते पर भारत का PAK को नोटिस, बातचीत के लिए 90 दिन का वक्त दिया

कहा- पाकिस्तान की मनमानी मंजूर नहीं; बातचीत के लिए 90 दिन का वक्त दिया |  Pakistan India | India's Notice To Pak Over Indus Water Treaty - Dainik  Bhaskar

सिंधु जल समझौते पर भारत का PAK को नोटिस, बातचीत के लिए 90 दिन का वक्त दिया भारत ने पहली बार सिंधु जल समझौते में संशोधन की मांग की है। 1960 की सिंधु जल संधि में संसोधन को लेकर पाकिस्तान को नोटिस जारी किया गया है। दरअसल भारत जल संधि में बदलाव चाहता है, लेकिन पड़ोसी देश इसे टाल रहा है। पाकिस्तान भारत से बात करने की बजाय वर्ल्ड बैंक के पास पहुंच जाता है।
भारत ने इस इस नोटिस के जरिए पाकिस्तान को इंटरनेशनल वॉटर ट्रीटी (IWT) के उल्लंघन (मटेरियल ब्रीच) को सुधारने के लिए 90 दिनों में इंटर गवर्नमेंट नेगोशिएशन करने का मौका दिया है।

अडाणी समूह पर लगे आरोपों की जांच करें रिजर्व बैंक और सेबी : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडाणी समूह पर लगाए गए आरोपों की जांच भारतीय रिजर्व बैंक और सेबी को करनी चाहिए, क्योंकि भारत की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता और सुरक्षा इन संस्थानों की जिम्मेदारी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि इस कारोबारी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच नजदीकी रिश्ते हैं और इस समूह को इसका फायदा हुआ है।

कैप्टन अमरिंदर महाराष्ट्र के अगले गवर्नर हो सकते हैं, BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर हैं

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के अगले गवर्नर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि BJP की टॉप लीडरशिप में इसको लेकर सहमति बन गई है। हालांकि पार्टी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने हाल ही में पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। अमरिंदर भाजपा की 83 मेंबर वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हिस्सा हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से विधायक और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 2002 से 2007 तक पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके पिता पटियाला राज्य के अंतिम महाराजा थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 1963 से 1966 तक भारतीय सेना में भी काम किया है।

पूर्व प्रधान न्यायाधीश बोबडे ने संस्कृत को आधिकारिक भाषा बनाने की वकालत की

नागपुर। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश शरद बोबडे ने शुक्रवार को संस्कृत का उपयोग अदालतों में करने समेत इसे देश की आधिकारिक भाषा बनाने की वकालत करते हुए कहा कि 1949 में अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार संविधान निर्माता डॉ बी आर आंबेडकर ने भी इसका प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार, अदालतों में आधिकारिक भाषाओं के रूप में हिंदी और अंग्रेजी का उपयोग किया जाता है, जबकि प्रत्येक प्रधान न्यायाधीश को ज्ञापन मिलते हैं, जिनमें संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं को मंजूरी देने की मांग की जाती है, जिनका इस्तेमाल अब जिला स्तरीय न्यायपालिका और कुछ उच्च न्यायालयों में किया जाता है।

एयरो इंडिया शो: बेंगलुरु में आयोजन स्थल से 10 किलोमीटर के दायरे में मांसाहार की बिक्री पर रोक

बेंगलुरु। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने शुक्रवार को आदेश जारी किया कि यहां आयोजित होने वाले एयरो इंडिया शो के मद्देनजर 30 जनवरी से 20 फरवरी तक मांस की दुकानों, मांसाहारी रेस्तरां और होटलों को बंद रखा जाएगा। बीबीएमपी ने अपने सार्वजनिक नोटिस में कहा कि येलहांका वायु सेना केंद्र के 10 किलोमीटर के दायरे में मांसाहारी खाद्य पदार्थों को परोसने और बेचने पर प्रतिबंध रहेगा।

सिसोदिया ने तदर्थ शिक्षकों के मुद्दे पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखा पत्र

सिसोदिया ने Ad Hoc Teachers के मुद्दे पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखा  पत्र - sisodia-wrote-letter-to-vice-chancellor-of-delhi -university-on-issue-of-ad-hoc-teachers

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह को एक पत्र लिखकर इन खबरों पर चिंता जतायी है कि संस्थान के 70 प्रतिशत तदर्थ शिक्षकों को “विस्थापित” किया जा रहा है। सिसोदिया ने कहा कि इन शिक्षकों को स्थायी कर्मचारियों के रूप में समाहित किया जाना चाहिए क्योंकि वे दशकों से डीयू के साथ काम कर रहे हैं और उनके पास विविध पृष्ठभूमि के छात्रों को पढ़ाने का जरूरी अनुभव है।

बीबीसी वृत्तचित्र के लिए डीयू के नॉर्थ कैंपस में जमा हुए छात्रों को हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली। बीबीसी के 2002 के गुजरात दंगों पर बने विवादास्पद वृत्तचित्र के प्रदर्शन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में शुक्रवार को जमा हुए अनेक छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ छात्र कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाया। वृत्तचित्र के प्रदर्शन को लेकर पिछले दिनों इसी तरह का हंगामा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुआ था।

भारत जोड़ो यात्रा’’ की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई : जम्मू-कश्मीर पुलिस

अनंतनाग (जम्मू कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘ भारत जोड़ो यात्रा’’ की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई और आयोजकों ने बनिहाल से काफी संख्या में लोगों के पदयात्रा में शामिल होने के बारे में पुलिस को सूचना ही नहीं दी थी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और कश्मीर घाटी में सुरक्षा के प्रभारी विजय कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने से पहले जम्मू कश्मीर पुलिस से परामर्श नहीं किया गया था। हम यात्रा के लिए पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेंगे।

भारत, जापान ने 16 दिवसीय हवाई अभ्यास पूरा किया

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना और जापान एअर सेल्फ-डिफेंस फोर्स का 16 दिवसीय द्विपक्षीय हवाई अभ्यास जापान में संपन्न हुआ।
इस संबंध में भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को कहा कि ‘वीर गार्डियन 2023’ नामक इस पहले अभ्यास में दोनों वायु सेनाओं की ओर से सटीक योजना और कौशलपूर्ण क्रियान्वयन शामिल रहा तथा बृहस्पतिवार को अभ्यास संपन्न हुआ।

निवेशक सम्मेलन: उत्तर प्रदेश सरकार को मिले 9,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को यहां निवेशक सम्मेलन को लेकर बैठक की और 9,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जुटाए।
सरकार ने लखनऊ में 10-12 फरवरी को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले चंडीगढ़ में बैठकें की।

आत्मनिर्भर भारत’ के लिए जीडीपी में कृषि क्षेत्र की 24 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी जरूरी: गडकरी

पुणे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की हिस्सेदारी 24 फीसदी से अधिक होनी जरूरी है। उन्होंने साथ ही ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वह यहां श्री बालाजी विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मिचेल, कॉनवे और सैंटनर के शानदार खेल से न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

रांची। डेरिल मिचेल और डेवोन कॉनवे की अर्धशतकीय पारियों के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर की शानदार गेंदबाजी (चार ओवर में 11 रन पर दो विकेट) से न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को 21 रन से हराया। मिचेल ने 30 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाये जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह (51 रन पर एक विकेट के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ने के बाद चौका लगाया। न्यूजीलैंड ने इस ओवर से 27 रन बटोरे।

गत चैम्पियन बेल्जियम एफआईएच विश्व कप फाइनल में भिड़ेगी जर्मनी से

भुवनेश्वर। गत चैम्पियन बेल्जियम शुक्रवार को यहां पिछले दो चरण की उप विजेता नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर एफआईएच पुरुष विश्व कप के फाइनल में पहुंची जिसमें रविवार को उसका सामना जर्मनी से होगा। मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम और नीदरलैंड कलिंग स्टेडियम में सेमीफाइनल में नियमित समय में 2-2 की बराबरी पर रहीं जिससे फैसला शूटआउट से हुआ। उम्रदराज खिलाड़ियों की बेल्जियम को नीदरलैंड की युवा टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन अनुभवी गत चैम्पियन शूटआउट में विजेता रही।

नेपाल के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लामिछाने ने नागरिकता अमान्य किये जाने के बाद इस्तीफा दिया

Nepal के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लामिछाने ने नागरिकता अमान्य किये जाने  के बाद इस्तीफा दिया - nepals deputy pm and home minister lamichhane resigns  after his citizenship ...

काठमांडू। संसदीय चुनाव लड़ने के लिए एक वैध नागरिकता प्रमाणपत्र पेश नहीं करने के दोषी पाये जाने के बाद नेपाल के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रवि लामिछाने ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। लामिछाने (48) ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को सौंपा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!