साप्ताहिक राशिफल 16 अप्रैल दिन रविवार से 22 अप्रैल दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:16 Minute, 49 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

 सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, बुध और राहु मेष राशि पर, चन्द्रमा कुंभ राशि पर, मंगल मिथुन राशि पर, बृहस्पति मीन राशि पर, शुक्र वृषभ राशि पर,‌शनि कुंभ राशि और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं।

मेष राशि

16 और 17 अप्रैल को समय लाभप्रद है। कारोबार में कुछ इस तरह व्यस्त रहेंगे कि स्वयं के लिए समय निकालना भी दुष्कर हो जाएगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अपनी दिनचर्या को सुधारेंगे और पूरे मेहनत से कार्य करेंगे। 18 और 19 अप्रैल को समय सही नहीं है। जिस व्यक्ति पर अधिकाधिक भरोसा करते हैं उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न प्रश्नवाचक चिन्ह लग सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में समझौता कर लेने में ही आपकी भलाई है ।सावधान रहते हुए कार्य करें । 20 और 22 अप्रैल को समय अच्छा आ जाएगा। कार्य की शुरुआत में थोड़ी तकलीफ आएगी परन्तु धीरे-धीरे परिस्थितियां सामान्य होती चली जाएंगी। छोटे-मोटे धार्मिक आयोजन मांगलिक प्रसंग आपकी प्रसन्नता को बढ़ा देंगे। 22 और 23 अप्रैल को शांति और सुकून बना रहेगा। परिवार में सामंजस्य स्थापित रहेगा। दांपत्य सुख सुख में वृद्धि होगी। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृष राशि

16 और 17 अप्रैल को समय अनुकूल रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगा। अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। पूजा-पाठ और आध्यात्म में मन लगेगा। इस समय आप तंत्र मंत्र ज्योतिष का सहारा भी ले सकते हैं। 18 और 19 अप्रैल को शुभ समाचार प्राप्त होगा ।कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं ।आत्मबल के। सहारे आप आगे बढ़ते जाएंगे गृहस्थी आपके अनुकूल रहेगी। बड़े-बड़े लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। लाभ के उचित अवसर मिलेंगे। 20 और 22 अप्रैल को समय प्रतिकूल है। अचानक चिंता की स्थिति आ सकती है। आप बहुत ज्यादा व्यथित होंगे। संतान को लेकर कोई समस्या आ सकती है। मौसमी बीमारियों का प्रकोप पीड़ित कर सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य की गुंजाइश बनेगी। अच्छा कार्य करने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन राशि

16 और 17 अप्रैल को समय अनुकूल रहेगा ‌आप पूरे उत्साह से अपने कार्य को संपादित करेंगे। आप शुभ कार्य में लग सकते हैं। किसी मित्र या सहयोगी की सलाह से अच्छे कार्य की ओर प्रवृत्त होंगे। 18 और 19 अप्रैल को समय बहुत अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान किसी बड़े व्यवसाई से आपका संबंध उन्नति का रास्ता खोल सकता है। प्रोडक्शन, वर्क काम की क्वालिटी को सुधरेंगे, जिससे बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार के बारे में योजना बनाएंगे। 20 और 21 अप्रैल को स्वय़ को गंभीरता से लेंगे ।आजीविका से संबंधित कोई नया जॉब का ऑफर मिल सकता है‌। युवा वर्ग पूरे उत्साह और जोश के साथ काम करेंगे । 22 और 23 अप्रैल को समय खराब है। भूलकर भी किसी की समालोचना न करें, वरना संकट में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप नहीं प्राप्त होगा, जिससे उनके मन में दुख प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

16 और 17 अप्रैल को अष्टम चंद्रमा खतरनाक साबित हो सकता है। थोड़े समय में अधिक की प्राप्ति के चक्कर में आप कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे। आपका अमूल्य समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट हो जाएगा। परिवार के सदस्यों के मध्य विरोध उभर कर आ सकते हैं। 18 और 19 अप्रैल को समय अच्छा रहेगा। नए प्रॉपर्टी के खरीद के योग बन सकते हैं।विवाहित या मांगलिक कार्य के विषय में विचार-विमर्श होगा। अविवाहितों के विवाह की संभावना बन रही है। परिवार में खुशियां आएंगी। 20 और 21 अप्रैल को आपके किए कार्यों का श्रेय आपको प्राप्त होगा। आप कोई भी कार्य पूरी तल्लीनता से करेंगे ।22 और 23 अप्रैल को समय लाभकारी रहेगा। संतान की शिक्षा विवाह, यज्ञोपवित आदि को लेकर महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। परंपरागत व्यवसाय में आप नई तकनीकी का उपयोग करेंगे।

कन्या राशि

16 और 17 अप्रैल को आपको क्रय में व्यस्त रह सकते हैं। लाभ और संतुष्टि मिलेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। साथ ही समाज और परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी। आप जहां भी जाएंगे वहां आपका वर्चस्व बना रहेगा। 18 और 19 अप्रैल को समय शांति प्रद है।आपकी इच्छा पूरी होगी। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं गतिशील होंगी या पूर्ण होगी। व्यवसाय के कार्यों में तेजी आएगी। गृहस्थी में कुछ नया और अच्छा सीखेंगे ।अच्छे भोजन का आनंद उठा सकते हैं। अच्छा कार्य जारी रखेंगे। 20 अप्रैल को मुसीबत सिर पर आ सकती है। आप घर गृहस्थी में व्यस्त हो सकते हैं। सोच समझकर कार्य करें , सफलता प्राप्त होगा ।परंतु कुछ बाधाएं भी जाएंगे। 22 अप्रैल को समय पूर्णतया पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर और सुखमय रहेगा। कोई नया व्यवसायिक डील कर सकते हैं। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा।

तुला राशि

16 और 17 अप्रैल को अपने काम को सुव्यवस्थित ढंग से निपटा देंगे। आप का विकास होगा। अपने आप को सजाने, संवारने में व्यस्त हो सकते हैं। जो भी कार्य करेंगे पूरे मन से करेंगे और उसमें सफल भी रहेंगे। 18 और 19 अप्रैल को पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को खुशखबरी मिल सकती है। मेहनत का पूरा पूरा लाभ उठाएंगे लेकिन कुल मिलाकर परिश्रम भी खूब करना पड़ेगा‌ यह समय मिलकर काम करने और आपसी बातचीत लेनदेन के लिए अच्छा है। 20 और 21 अप्रैल को खर्च और यात्राओं का योग है। आपके मस्तिष्क में क्रियाशीलता बनी रहेगी और उत्पादन के कार्य में सफलता प्राप्त होगा। अपना समय बच्चों और घर वालों के लिए दे सकते हैं। पूर्ण साहस का परिचय देंगे। 22 अप्रैल को समय अनुकूल नहीं है। चिंता बढ़ेगी । घर और बाहर की चिंता बनी रहेगी। विरोधी आप पर हावी रह सकते हैं ।साझेदारी में धोखा मिल सकता है, अतः सोच समझकर ही किसी कागजात पर हस्ताक्षर करें। नए अनुबंध के लिए समय प्रतिकूल है।

सिंह राशि

16 और 17 अप्रैल को समय शांति दायक रहेगा। बहुत सा अधूरा काम पूरा करेंगे। अपनी प्राथमिकता स्वयं तय करेंगे और सुव्यवस्थित ढंग से अपने कार्य का संचालन करेंगे। जनसंपर्क में व्यस्त रहेंगे। 18 और 19 अप्रैल को अष्टम चंद्रमा कष्ट सूचक रहेगा। समय आपके अनुकूल नहीं रहेगा। कोई पारिवारिक समस्या आ सकती है। परिवार में किसी को बीमारी हो सकती है ।आपके पास परिवार के लिए समय नहीं रहेगा क्योंकि अकेले ही अपने विचारों से दुनिया में रहकर विजय प्राप्त करना चाहेंगे। 20 और 21 अप्रैल को आप को मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी और आध्यात्मिक सहारे की खोज में लगेंगे कोई नया काम कर सकते हैं। हर चुनौती को स्वीकार करेंगे 22 अप्रैल को समय अनुकूल है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी और विवाद में विजय प्राप्त होगा ।पुराने संबंध सुधरेंगे। मन में हर्ष का भाव बना रहेगा।किसी से सम्पर्क भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा।

धनु राशि

16 और 17 अप्रैल को आप प्रसन्न रहेंगे। आपके मन में सकारात्मक चिंतन बना रहेगा। अधिक व्यवहार कुशल और आकर्षक होंगे। समय आपके पक्ष में है। आपको ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी ।18 और 19 अप्रैल को गतिरोध की स्थिति आ सकती हैं। अपने को परेशानियों से घिरा हुआ महसूस करेंगे। उदास हो सकते हैं।मायूसी मिल सकती है। परिवार के लोग आप की उपेक्षा करेंगे। स्वास्थ्य में परेशानी का योग है। कुछ खरीदारी में भी ठगे जा सकते हैं। 20 और 21 अप्रैल को समय में सुधार आएगा ।उच्च स्तर का संतोष प्राप्त होगा।मन में शांति का अवतरण होगा। घर परिवार और व्यवसाय में शांति और सद्भावना बनी रहेगी। मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। 22 अप्रैल को उत्तम संपत्ति दायक दिवस है। कार्य गति तेज होगी। मौसम के अनुरूप खानपान रखें, अन्यथा अस्वस्थ हो सकते हैं। किसी मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन के अंदर बनी हुई दुविधा की स्थिति समाप्त होगी। आप में ऊर्जा का समावेश होगा।

वृश्चिक राशि

16 और 17 अप्रैल को चतुर्थ चंद्रमा चिंता का कारण बनेगा। आपके लक्ष्य आपकी आंखों से गायब हो जाएंगे। काम में अत्यधिक व्यस्तता आपको थका देगी। काम का यश नहीं प्राप्त होगा। 18 और 19 अप्रैल को मनचाहा परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे। नए अनुसंधान के कार्य में लग सकते हैं। समय पक्ष में है। अपने सामर्थ्य के अनुसार प्रत्येक कार्य करेंगे। जीवन का पूरा पूरा आनंद उठाएंगे। दूसरे की सहायता करने का भाव बना रहेगा। 20 और 21 अप्रैल को संपत्ति की प्राप्ति होगी। परिवार वाले हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े रहेंगे। आप प्रत्येक समय अच्छा सोचेंगे और उसी के अनुसार अपना कार्य करेंगे। 22 अप्रैल को सरकार से सहायता प्राप्त करने का समय है‌ आप में प्रत्येक कार्य करने का उत्साह बना रहेगा। किसी चैरिटेबल संस्था से भी जुड़ सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेंगे।परोपकार का भावना जागृत होगी।

मकर राशि

16 और 17 अप्रैल का समय सामान्य फलदाई है। कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय शीघ्र लेने पड़ सकते, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पूर्व किसी समझदार व्यक्ति से सलाह अवश्य ले लें। लोगों के साथ लेनदेन में साथ सावधानी रखें। 18 और 19 अप्रैल को आध्यात्मिक कार्यों में रुचि जागृत होगी। आपकी बौद्धिक क्षमता विकसित होगी ।बुद्धिमत्ता से किया गया निवेश आगे चलकर लाभ देगा। आप अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किए गए प्रयासों का मनोनुकूल फल मिलेगा। 20 और 21 अप्रैल को व्यर्थ की भागदौड़ होगी। मन में तनाव बना रहेगा। चोट चपेट का भी भय है। दौड़-धूप के अनुसार प्रतिफल कमजोर रहेगा। 22 अप्रैल को अनुकूल समय है। मन में संतोष का भाव बना रहेगा। घर गृहस्थी में शांति बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा।

कुंभ राशि

16 और 17 अप्रैल को शनि और चंद्रमा का विष योग बना हुआ है, अतः कई विषयों को लेकर आपको जहर का घूंट पीना पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्ग और वरिष्ठ जनों लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विगत समय में आप जो मेहनत किए हैं उसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। कोर्ट कचहरी और सरकारी कार्य में सफलता मिलेगा। 18 और 19 अप्रैल को ज्यादा बोलने के कारण आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। किसी की आलोचना न करें, कम बोलें और जो बोले वह सोचकर बोले। लंबे समय से चली आ रहे चिंताएं समाप्त होंगी। 20 और 21 अप्रैल को धन का आगमन होगा‌ कहीं से रुका हुआ या उलझा हुआ रुपया प्राप्त होगा । किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है। 22 अप्रैल को लेनदेन के मामले में धोखाधड़ी हो सकती है। परिस्थितियां विपरीत हैं। कहीं से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक चिंतन बनाए रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा।

मीन राशि

16 और 17 अप्रैल को धन हानि के योग हैं। रुपए पैसे के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा विश्वास न करें।किसी रिश्तेदार या मित्र से संबंधित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। तनाव का योग है‌ किसी से कलह हो सकती है। आप भावनात्मक रूप से कमजोर रहेंगे। 18 और 19 अप्रैल को नया निवेश आगे चलकर लाभ प्राप्ति कराएगा। किसी बड़े व्यक्ति नेता अधिकारी से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर लाभ का द्वार खोलेगी। 20 और 21 अप्रैल को लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव समाप्त होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगा। अपने परिवार को प्राथमिकता देंगे ।22 अप्रैल को व्यापार में कोई नई योजनाएं, प्लानिंग बनाएंगे। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं‌ धन लाभ का रास्ता आसान होगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती के योग दिखाई दे रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!