गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:10 Minute, 26 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो। पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां

  • राहुल गांधी बेंगलुरु के कोलार में कांग्रेस की रैली को संबोधित करेंगे।
  • गृह मंत्री अमित शाह गोवा में BJP का लोकसभा चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे।
  • IPL में मुंबई-कोलकाता और गुजरात-राजस्थान के बीच मुकाबला।
  • CBI रेड में TMC विधायक ने तालाब में फेंके फोन: वॉशरूम का बहाना करके बाहर भागे थे; अब पंप लगाकर तालाब खाली करवा रही एजेंसी।
  • 250 प्रलय मिसाइल से बढ़ेगा भारतीय सेना का रॉकेट फोर्स: 7500 करोड़ की लागत से बनेंगी 2 यूनिट; वायुसेना के लिए एक यूनिट पहले ही मंजूर।
  • 12वीं के मार्क्स 99% करवाने सुप्रीम कोर्ट में अपील: स्टूडेंट ने कहा- कॉलेजों का कट-ऑफ बहुत ज्यादा, एडमिशन के लिए इतने नंबर जरूरी हैं।
  • वंदे भारत के बाद अब देश में दौड़ेगी वंदे मेट्रो: 100 किलोमीटर से कम दूरी के दो शहरों के बीच चलेगी, रेलमंत्री ने दी जानकारी।
  • जापानी प्रधानमंत्री पर चुनाव रैली में स्मोक बम फेंका: PM किशिदा सुरक्षित, संदिग्ध गिरफ्तार; 9 महीने पहले रैली में शिंजो आबे की हत्या हुई थी।

प्रयागराज में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या; मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिये

प्रयागराज/लखनऊ। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब पुलिस दोनों को यहां एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। जब अतीक से पूछा गया कि बेटे असद के अंतिम संस्कार आपको नहीं ले जाया गया। आपका क्या कहना है? इस पर अतीक ने कहा, ‘नहीं ले गए तो नहीं गए।’ तभी भाई अशरफ ने मीडिया से कहा, “मैन बात यह है कि गुड्डु मुस्लिम…. ” इतना कहते ही अतीक के कनपटी पर पहली गोली चली। गोली लगते ही अतीक वहीं गिर गया। फिर उसके भाई अशरफ के सीने में पहली गोली लगी।

दोनों भाइयों पर 16 सेकंड में करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य के तौर पर हुई है। हत्या के बाद तीनों हमलावरों ने पुलिस के सामने हाथ खड़े कर दिए। हमलावर सरेंडर…सरेंडर चिल्लाते रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच का आदेश देते हुए तीन सदस्यीय जांच आयोग के गठन के निर्देश दिये हैं। वहीं, घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

गोलीबारी की घटना रात करीब 10 बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते समय मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। वहीं घटना के बाद UP में धारा 144 लागू कर दी गई है। CM योगी आदित्यनाथ ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही 3 मेंबर्स की जूडिशियल इन्क्वायरी कमीशन के गठन के भी निर्देश दिए हैं।

अतीक, अशरफ की हत्‍या : विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए, मंत्री ने कहा- यह आसमानी फैसला

लखनऊ। माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद तथा उनके भाई और पूर्व विधायक अशरफ की शनिवार रात हुई हत्या को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने जहां योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की वहीं राज्य सरकार के मंत्री ने इसे ‘‘आसमानी फैसला’’ बताया। राज्‍य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अतीक, अशरफ की हत्या को लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया।

NCERT सिलेबस में बदलाव वापस नहीं होगा, एक्सपर्ट्स-टीचर्स की सलाह से हुआ बदलाव

नई दिल्ली। NCERT सिलेबस में हुए बदलाव पर शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हटाए गए हिस्सों को दोबारा नहीं लिया जाएगा। ये बदलाव 25 एक्सपर्ट्स और CBSE के 16 टीचर्स की सलाह के बाद किए गए हैं। NCERT ने इतिहास, नागरिक शास्त्र, राजनीति विज्ञान और हिन्दी की किताबों से कई जानकारियां हटाई हैं। जिनमें मुगल इतिहास और नाथूराम गोडसे से जुड़े फैक्ट भी शामिल थे।

अगर मैं भ्रष्ट हूं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है : केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आबकारी नीति मामले में वह केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होंगे। आप प्रमुख ने इसपर जोर दिया कि यदि वह ‘‘भ्रष्ट’’ हैं तो फिर दुनिया में कोई ‘‘ईमानदार’’ नहीं है।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए रविवार को तलब किया है।

गुजरात : विशेष अदालत नरोदा गाम दंगा मामले में 20 अप्रैल को फैसला सुनाएगी

अहमदाबाद। गुजरात की एक विशेष अदालत ने 2002 के सांप्रदायिक दंगों के दौरान नरोदा गाम में अल्पसंख्यक समुदाय के 11 सदस्यों की हत्या के मामले में फैसला सुनाने के लिए शनिवार को 20 अप्रैल की तारीख तय की। इस मामले के आरोपियों में भाजपा की पूर्व विधायक माया कोडनानी और बजरंग दल के पूर्व नेता बाबू बजरंगी भी शामिल हैं।

अमृतपाल को पीलीभीत में छिपने में सहायता करने वाला उसका सहायक जोगा सिंह गिरफ्तार

चंडीगढ। पुलिस ने अलगाववादी अमृतपाल सिंह को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में छिपने में मदद करने और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के आरोप में उसके एक अहम सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जोगा सिंह लुधियाना का निवासी है और वह पीलीभीत में ‘डेरा’ का संचालन करता है। सिंह हरियाणा से पंजाब आ रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी तलाश में थी।

तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन को बेनकाब करें: अमित शाह ने भाजपा की प. बंगाल इकाई से कहा

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पार्टी की बंगाल इकाई को एकजुट होकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ लड़ने और उसके भ्रष्टाचार एवं कुशासन को बेनकाब करने को कहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा नेता ने कहा कि शाह ने भाजपा की प्रदेश इकाई को पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए भी कहा। शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने अपने दौरे के दौरान पार्टी के राज्य-स्तरीय नेताओं के साथ बंद कमरे में दो दौर की संगठनात्मक बैठकें कीं। उन्होंने एक बैठक शुक्रवार रात और दूसरी शनिवार सुबह की।

यूजीसी ने स्वायत्त कॉलेजों में संविदा पर संकाय सदस्यों की भर्ती की 10 फीसदी की सीमा हटाई

नयी दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नये नियमों के अनुसार किसी भी स्वायत कॉलेज के लिए अब संविदा पर संकाय सदस्यों की भर्ती की अधिकतम 10 प्रतिशत सीमा का पालन करना अनिवार्य नहीं है। इससे पहले, स्वायत्त कॉलेज संकाय सदस्यों के कुल पदों का अधिकतम 10 फीसदी ही संविदा कर्मियों की भर्ती कर सकते थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!