
आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र
अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी
सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, बुध ,गुरु और राहु मेष राशि पर, चन्द्रमा सिंह राशि पर, मंगल मिथुन राशि, शुक्र वृषभ राशि पर,शनि कुंभ राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं –
मेष राशि
30 अप्रैल को ज्ञानवर्धक समय है। उधार दिया पैसा मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी।पहली मई को समय अनुकूल रहेगा। आप को कुछ सिखने को मिलेगा। 2-3-और 4 को सम्पत्ति की प्राप्ति का समय है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आप की तरक्की होगी। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। मानसिक शांति प्राप्ति का समय रहेगा। भागीदारी में लाभ होगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। घर परिवार में सामंजस्य का वातावरण रहेगा। अपने परिश्रम के बल पर बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आप का समाज में प्रतिष्ठा का ग्राफ बढ़ेगा। आप के कार्यों की प्रशंसा होगी। 5 तारीख को समय सामान्य रहेगा।अपने बच्चों के संबंधित कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। 6 तारीख आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। किसी से कलह हो सकता है। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। यदि नौकरी में हैं तो अधिकारियों की डांट सुननी पड़ सकती है। सकारात्मक चिंतन बनाए रखें।
वृष राशि
30 अप्रैल को थोड़ा उठापटक रहेगा। कार्य में विशेषतः सरकारी कार्य में बाधा की स्थिति रहेगी। लंबित पड़े मामले ज्यादा लंबित होते चले जाएंगे। किसी उच्च अधिकारी से वात विवाद हो सकती है। 1 मई को स्वास्थ्य का पाया गड़बड़ रहेगा। वाहन धीरे धीरे चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। 2-3 और 4 मई को समय अच्छा आ जाएगा। नई जगह आप स्वयं को ऐडजेस्ट कर लेंगे। घर में मेहमानों की चहल-पहल कम होगी। आप को सुकून प्राप्त होगा। मन में शांति बना रहेगा। थोड़ा खालीपन का भी एहसास करेंगे। अधिकार और प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। आपका पूरा ध्यान कुछ नया सीखने में रहेगा। स्वयं में आप सुधार करेंगे। अपने व्यक्तित्व को चतुर्मुखी बनाएंगे। 5 और 6 को समय सभी प्रकार के सुखों को प्राप्त करने का रहेगा। जमीन संबंधी कोई कार्य भी प्रारंभ कर सकते हैं। उसमें आपको सफलता मिलेगा। आप भौतिक सुविधाओं को प्राप्त करेंगे। शांतिपूर्वक तरीके से समय व्यतीत करेंगे। सभी के प्रति दया की भावना भी रखेंगे। मन का झुकाव आध्यात्म और धर्म की ओर रहेगा। परोपकार के लिए समय का दान भी करेंगे।
मिथुन राशि
30 अप्रैल को किसी समारोह में भाग लेंगे। स्वयं को माहौल के अनुरूप ढाल लेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए आ पूरी ताकत से जुट जाएंगे। कुल मिलाकर आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। 1 मई को आप साहस, सौंदर्य और शक्ति से परिपूर्ण रहेंगे। व्यवहार कुशलता का प्रदर्शन करेंगे। 2-3 और 4 को समय ठीक नहीं है। आप तनाव में रहेंगे। अत्यधिक लोभ और लालच में न फंसे। कार्य में ढिलाई आलस्य का भाव आपको पीछे की ओर ले जाएगा। पैसों का निवेश सोच समझ कर करें। भागीदारी में विवाद प्राप्त हो सकता है ।आर्थिक पक्ष डामाडोल रहेगा। 5 और 6 मई को समय ज्ञानवर्धक रहेगा। आप योग और साधना पर ध्यान देंगे। तनावग्रस्त स्थिति से उबरने के लिए आप अपनी सोच बदलेंगे। धार्मिक पक्ष का आश्रय लेंगे। ईश्वर के प्रति आस्था, भजन, मंदिर आदि का आश्रय आपको हर परेशानी से छुटकारा दिलाएगा। सुविधाओं पर अधिक खर्च न करें। पैसों की बचत करने का प्रयास करें। लोगो के बहकावें में न आएं।
कर्क राशि
30 अप्रैल को समय संतोषप्रद रहेगा। आप इसमें आरामदायक स्थिति में रहेंगे। किसी भी कार्य करने से पहले आप अच्छी तरह से सोचे समझेंगे, फिर वह काम करेंगे। 1 मई को आप बाहर जा सकते हैं। आपकी छवि में निखार आएगा ।आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। 2-3 और 4 मई का समय शुभ रहेगा। काम की अधिकता के साथ-साथ धन का आगमन भी होगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आप अपने खान-पान पर ध्यान देंगे। समय पर भोजन लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। सूर्य का अपने उच्च राशि मेष में, परिभ्रमण आपकी राशि से दशम भावगत हो रहा है अतः कैरियर में इस समय कुछ नया और स्थायित्व आएगा। व्यापार में सुधार होगा। चार-पांच और छह मई का समय चतुर्थ भाव में चन्द्रमा के साथ केतु की है अतः ग्रहण योग बन रहा है। इसलिए सुख सुविधाओं में कमी आएगी। परेशानी भी बढ़ेगी। मन में तनाव बना रहेगा। वाहन से दुर्घटना का भी योग है अतः वाहन चलाने में सावधानी का बर्ताव करें। किसी से वाद विवाद से बचें।
कन्या राशि
30 अप्रैल को किसी वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्याध्ययन संबन्धित कार्यो में सफलता प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रत्येक कार्य में आप सफल रहेंगे। जीवनचर्या सुखद रहेगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पहली मई को समय मिश्रित है। पूर्ववत दिनचर्या चलती रहेगी। कुछ सामान्य दिक्कते भी आ सकती है। 2-3 और 4 मई का समय उत्तम रहेगा। इस समय पैसा कमाएंगे। आप में महत्वाकांक्षा का योग बना रहेगा। मन में आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। नए लोगों से भेंट मुलाकात हो सकती है। कहीं यात्रा भी कर सकते हैं। किसी साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आप सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। अपने बच्चों को शिष्टता का पाठ पढ़ाएंगे। आमोद प्रमोद से समय व्यतीत होगा। 5 और 6 मई को शांति कारक समय है स्वयं को मानसिक रुप से ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। नई चीजों की जानकारी हासिल करेंगे। शंकाएं दूर होगी। शांति पूर्वक ढ़ंग से समय व्यतीत करेंगे।पुरानी दिक्कतों दूर होगी। इच्छा शक्ति से भरपूर रहेंगे।
तुला राशि
30 अप्रैल को आप प्रसन्न रहेंगे।बाहर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। मन पसन्द भोजन प्राप्ति का योग है। अपने को तनावमुक्त रहेंगे। लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे। पहली मई को धन प्राप्ति के लिए उचित सुअवसर है। आर्थिक पक्ष में मजबूत आएगी। कहीं से सुसमाचार मिलेगा। आप स्वयं को सही मार्ग पर चलने पर चलने के लिए कोशिश करेंगे। स्वयं के परिमार्जित करेंगे। 2-3-4 तारीख को समय चिंता से ग्रसित रह सकता है। किसी लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे लेकिन सफलता आंशिक रहेगा। इसलिए कुछ निराश भी हो सकते हैं। काम में लापरवाही का योग है। तनाव और चिंता का योग मिलेगा। आप में स्वार्थ की भावना बढ़ सकती है। लोग आपका पूर्णतः सम्मान नहीं करेंगे। घर परिवार पर ध्यान न दें पाएंगे। 5 और 6 मई को सफलता मिलेगी। आपके अवरूद्ध काम पूरे होंगे। मित्र वर्ग का साथ और सहयोग प्राप्त करेंगे। अनुशासन प्रिय रहेंगे। आप के अंदर उदारता की भावना प्रबल बनी रहेगी। परोपकार के कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। मन में धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। हर कार्य में सहूलियत रहेगी। आपके कार्य और व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा का ग्राफ बढ़ेगा।
सिंह राशि
30 अप्रैल को थकान का भाव रहेगा। परन्तु रिलेक्स के मूड में रहेंगे। आप धन कमाएंगे। लोगों की सुर्खियों में रहेंगे। आप की छवि में सुधार होगा। पहली मई कहीं यात्रा का योग है। व्यापारिक यात्रा लाभ देगी। सामाजिक और मैत्री भाव अपनाना होगा। शुक्र का दशम भाव में परिभ्रमण सुखद अनुभव देगा। 2-3- और 4 मई को चन्द्रमा का द्वितीय भाव में परिभ्रमण धन लाभ कराएगा। आप के सम्पत्ति के प्राप्त होने की आकांक्षा बलवती होती रहेगी। इस समय मेष राशि का सूर्य नवमस्थ रहेंगे। यह भाग्य वृद्धि देगा। 5 और 06 मई को धन दिवस समय है। आप व्यस्त और प्रसन्न रहेंगे। पुरानी मानसिकता का परित्याग कर नये विचारों को प्राथमिकता देंगे। बुजुर्ग पुरुषों का सम्मान करेंगे। घर परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता प्राप्त होगा। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे।
धनु राशि
30 अप्रैल को निवेश के कार्य में लाभ मिलेगा। शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने समय का सही उपयोग करेंगे। कुछ सीखने में समय व्यतीत होगा। यात्रा का भी योग है। पहली मई को नवीन कार्य योजना बनेगी। आप दुगने उत्साह और जोश से अपने कार्य को संपादित करेंगे। किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। दो-तीन और चार मई को आप किसी संस्था द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। कामकाज की जिम्मेदारियों को बड़े सुंदर ढंग से निभाएंगे। आपके कार्यों यश प्राप्त होगा। बाहर जाने का भी प्रोग्राम बना सकते हैं। नवविवाहित जोड़ा हनीमून पर जा सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका का मिलन होगा। 5 और 6 मई का दिन शानदार फल देने वाला होगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। माता पिता का आशीष प्राप्त होगा। पारिवारिक रिश्तो को मजबूती प्रदान करने की कोशिश करेंगे। आपके कार्य की सराहना होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा का ग्राफ बढ़ेगा। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। सकारात्मक चिंतन बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
30 अप्रैल कै आप प्रसन्नचित रहेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। यूके कार्य गति पकड़ेंगे। आपके बातचीत करने का तरीका लोगों को पसंद आयेगा। आप सभी के सभ्यता के साथ पेश आएंगे। आपके व्यवहार की प्रशंसा की जाएगी। पहली मई का समय धनार्जन के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि वाला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता कि योग है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। सकारात्मक चिंतन का योग बना रहेगा। 2-3 और 4 मई का दिन लाभकारी है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।धनागमन का योग है। अपने माता पिता और बुजुर्गों का ध्यान रखेंगे। जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें सफलता का योग है। व्यवसाय के लिए बेहतरीन समय है। लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए उन्नति का समय है। 5 और 6 मई का समय ठीक नहीं है। यात्रा में कष्ट मिलेगा। प्रत्येक कार्य में अड़चनें आएगी। कोई सामान गायब हो सकता है। घर का कोई उपकरण खराब हो सकता है। किसी से कहासुनी हो सकती है।
मकर राशि
30 अप्रैल को घर के किसी व्यक्ति का स्वागत प्रभावित हो सकता है। चोट चपेट योग है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तो अच्छा रहेगा। किसी समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपके अंदर अहंकार का भाव बढ़ सकता है। इससे आप बचें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा। 1 मई का दिन भी कष्टप्रद रह सकता है। इस दिन भी आप कुछ मायूस हो सकते हैं। कहीं से अपमान प्राप्त हो सकता है। वाहन संबंधी समस्या आ सकती है। आपका वाहन खराब हो सकता है। 2-3-4 मई को समय शानदार फलों को देने वाला रहेगा। आप जिस भी कार्य का नेतृत्व करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। अपने को व्यस्त रखेंगे। इच्छाओं को पूर्ति करने वाला समय है। सभी कार्यों में सफल होंगे। यदि आप ऑफिस दुकान या स्टाफ बदलना चाहते हैं तो सही समय है। स्वास्थ्य की देखभाल बेहद जरूरी है। 5 और 6 मई को सम्मान में बढ़ोतरी होगी ।आप सही दिशा में एकत्रित होकर आगे बढ़ेंगे। इस समय आपका ध्यान अपने कार्य पर लगा रहेगा। सूचनाओं के आदान-प्रदान में व्यस्त रहेंगे। मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे। मन में सकून और शांति का अवतरण होगा।
कुंभ राशि
30 अप्रैल को स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पहले की कुछ समस्याओं से निजात मिलेगी। घर परिवार में व्यस्त रहेंगे। मन में शांति और सुकून बना रहेगा। पहली मई को जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपकी योजना और प्लांनिंग सफल होगी। अपने लोगों के लिए समय निकाल लेंगे। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आप अपने बुजुर्गों का सम्मान करेंगे। 2-3-4 का समय ठीक नहीं है। शत्रु पक्ष से पीड़ा मिलेगी। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। किसी भी दस्तावेज पर बिना सोच समझ कर हस्ताक्षर न करें नहीं तो भारी हानि उठानी पड़ सकती है। हाथ में आता पैसा निकल जाएगा। धन हानि कामी योग है। किसी पर ज्यादा विश्वास घातक है सकता है। 5 और 6 मई का समय अनुकूल रहेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा।धन का आगमन होगा। व्यापारिक पक्ष मजबूत होगा। हर कार्य को सलीके से करेंगे। अपनी जिम्मेदारी को ठीक ढंग से निभाएंगे। लोगों का आप पर भरोसा बढ़ेगा। अपनी प्रतिभा में वृद्धि करेंगे।
मीन राशि
30 अप्रैल को समय मिश्रित है। घर में किसी स्त्री का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापारिक कार्यों में गतिरोध मिलेगा।शत्रु कुछ नुकसान प्रदान करने की कोशिश करेंगे।पहली मई को गतिरोध दूर होगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। 2-3-और 4 मई को लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ मिलता। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।हर काम जो आप लेंगे उसमें सफलता पाएंगे।मित्रों का सहयोग भरपूर मिलेगा।किसी मित्र की सहायता से किसी महत्वपूर्ण काम को अंजाम देंगे। लोगों का साथ प्राप्त होगा। किसी ने कामकाज की रुपरेखा बनाएंगे। 5 और 6 मई को प्रतिकूल समय रहेगा। चोट चपेट की स्थिति मिल सकती है।किसी से कलह हो सकता है।बनते काम बिगड़ सकते हैं। वाहन खराब हो सकता है। किसी सामान के खो जाने का भय बना रहेगा।घर में सामान की गायब होने का कुयोग है। चिंता और तनाव का योग है। किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है।