साप्ताहिक राशिफल : 28 मई दिन रविवार से 3 जून दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:15 Minute, 34 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य वृषभ राशि पर, चन्द्रमा सिंह राशि पर, मंगल कर्क राशि पर,बुध, वृहस्पति और राहु मेष राशि पर, शुक्र मिथुन राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं-

मेष राशि

28 मई को चंद्रमा पंचम है। इसलिए पठन-पाठन, साहित्य अध्ययन के प्रति झुकाव रहेगा। धर्म के कार्यों में मन लगेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। 29 और 30 मई को शत्रुओं से सावधान रहें। आपके कार्य में अवरोध मिल सकते हैं। बाहरी यात्रा का योग है‌ यात्रा कष्ट प्रद रहेगी। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे जांच और परख लें। 31 मई पहली और दूसरी जून को व्यापार के कार्यों में लाभ मिलेगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का योग मिलेगा।पूर्व से लंबित कार्यों में गति आएगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। 3 जून का समय प्रतिकूल है। चोट- चपेट ,वाहन दुर्घटना का योग है, अतः वाहन सावधानी से चलाएं । किसी कागज पर सोच समझ कर हस्ताक्षर करें। भागीदारी के काम में हानि का योग है। सावधानी के साथ पूंजी निवेश करें। दूसरो पर आवश्यक से अधिक विश्वास न करें।

वृषभ राशि

28 मई को पूंजी निवेश न करें। यह आपके लिए फायदेमंद नहीं रहेगा। किसी वाद विवाद में न पढ़ें, नहीं तो आपको अपमान मिल सकता है। समय प्रतिकूल है। आर्थिक नुकसान के योग हैं। 29-30 और 31 मई को समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। उनका मन पठन-पाठन में लगेगा। आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। मन में खुशियां बनी रहेगी, लेकिन बहुत कुछ प्राप्त करने की आशा में अनुचित मार्ग पर न चलें। मन में धैर्य धारण करें। अधिक प्राप्ति की चाह में आपका नुकसान भी हो सकता है। पहली और दूसरी जून को समय मिश्रित रहेगा। कहीं बाहरी यात्रा का योग है। यात्रा से लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 3 जून को व्यापारिक कार्यों में संतोषजनक स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने बंधु बांधवों का साथ मिलेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

मिथुन राशि

28 मई को पराक्रम की वृद्धि का योग है। भाईयों से सहयोग मिलेगा। बन्धु बान्धवों आपके कार्य में सहयोग करेंगे। 29-30 और 31 मई को समय प्रतिकूल रहेगा। व्यापार में हानि मिलेगा।बनते कार्यों में अवरोध मिलेंगे। अधिक परिश्रम से कार्य के बनने के योग हैं। घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। दुर्घटना का योग है। चोट चपेट का योग है। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पहली और दूसरी जून को समय में सुधार आएगा। धर्म कर्म के प्रति अभिरुचि जागृत होगी। आध्यात्मिक रुचि बनी रहेगी। 3 जून को मिश्रित समय है। व्यापारिक कार्यों में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिगड़े काम बनेंगे। सोच सकारात्मक बना रहेगा। मन में खुशियां बनी रहेगी।

कर्क राशि

28 मई को घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 29-30 और 31 मई को पराक्रम की वृद्धि होगी।मन में उत्साह बना रहेगा। आपके प्रभाव की वृद्धि होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। लोगों के मध्य अपनी अच्छी छवि कायम करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवन शैली बेहतर रहेगी।मन में हर्ष का समावेश बना रहेगा। 1-2 जून को समय‌ प्रतिकूल रहेगा।किसी विवाद में न पड़े। नहीं तो अपमानित हो सकते हैं। चोट चपेट का योग है। स्वास्थ का पाया कमजोर रहेगा। 3 जून को समय में सुधार आएगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। समय आपका साथ देगा। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापारिक लाभ सम्भव है। किसी ने कार्य को योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि

28 और 29 मई को स्वास्थ्य में दिक्कत रहेगी। आप तनाव महसूस करेंगे। कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। 30 और 31 मई को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। साथ ही आपको यह सलाह दी जा रही है कि आप अपने आसपास सफाई रखें व दूसरों को भी गंदगी करने से रोकें। आय में वृद्धि का योग है। आपसे मकान ले सकते हैं या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद सकते हैं। मोबाइल भी आपको उपहार में मिल सकता है। पहली व दूसरी जून को समय की चाल आपके पक्ष में रहेगी। आप अपने आपका ध्यान रखेंगे साथ ही आप अपने परिवार के रख रखाव पर भी ध्यान देंगे। आपको परिवार को आगे बढ़ाने से खुशियां मिलेंगी ।जीवन की खुशियों को लोगों से साझा करेंगे। आप ज्यादा लालच न करें, ज्यादा लालच के चक्कर में फंस सकते हैं । तीन जून को मिश्रित समय है। परन्तु मन में उत्साह बना रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

तुला राशि

28 मई और 29 मई को व्यवहारिक अच्छा पर आप किसी से संपर्क और संवाद काम करेंगे। पैसा कमाएंगे। आपके नेतृत्व का लोग गुणगान करेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी।आपके सामने चुनौतियां भी आएगी, किंतु आप बहुत ही ठंड दिमाग से उसका हाल निकालेंगे। 30 और 31मई को परेशान रहेंगे। आपके मन में नकारात्मक आ सकती है। माता या किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब है सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। पहली और दूसरी जून को जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। समय आपका साथ देगा। आप घर से बाहर जा सकते हैं।कमाने के लिए उत्साहित रहेंगे। तीन जून को मानसिक संतोषकारी दिवस रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल रहेंगे। आपको संतोष मिलेगा। यथार्थवादी बने रहेंगे। स्थान परिवर्तन का भी योग मिल सकता है।

सिंह राशि

28 मई को आप प्रसन्नचित रहेंगे। हर कार्य में मन लगेगा। पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। खुशियों का आगमन होगा। 29-30 और 31 मई को आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन की प्राप्ति का सुयोग है। मित्रों का सहयोग अपेक्षित है। स्वास्थ का प्रायः अनुकूल रहेगा। बन्धु बांधवों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। आपके मन में भी परोपकारी मनोवृत्ति बनी रहेगी। आप हर किसी की सहायता के लिए तैयार रहेंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। बिगड़े कामों में स्थित बेहतर होगी। 1-2 जून को यात्रा के योग हैं। यात्रा फायदेमंद रहेगी। किसी ने व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कालांतर में लाभ कारी रहेगा। 3‌ जून को समय प्रतिकूल है। कष्ट की प्राप्ति होगी। बनते कामों में अवरोध मिलेगा। मन में चिंता का समावेश होगा। तनाव में समय व्यतीत हो सकता है। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। मन में व्यथा का योग मिल सकता है।

धनु राशि

28 और 29 को सरकारी विजय सूचक दिवस है। सरकारी कार्य में सफलता प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। हर कार्य को गंभीरता से लेंगे। बहुत सोच समझ कर ही कोई निर्णय लेंगे। कहीं बाहर जाएं तो खानपान का ध्यान रखें। विरोधी काम में चाहकर भी नुकसान न कर पाएंगे। हर कार्य में आप सफल रहेंगे। 30 और 31 मई को लाभ की प्राप्ति और आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके कार्यों और व्यक्तित्व की प्रशंसा की जाएगी। पहली और दूसरी जून में आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी। बेहतरीन फलों की प्राप्ति होगी। 3 जून का समय अच्छा नहीं रहेगा। आपकी कोई वस्तु गायब हो सकती है। लापरवाही न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। धन हानि के योग हैं। बहुत परिश्रम से ही काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

28 और 29 मई को सम्मान सूचक समय है। आपको इच्छित उपलब्धियों की प्राप्ति होगी। मन में खुशी अनुभव करेंगे। घर परिवार व रिश्तेदार प्राथमिकता पर रहेंगे। संतान की शिक्षा, विवाह या किसी महत्वपूर्ण कार्य करेंगे या उसमें सम्मिलित होंगे। जिस काम को करेंगे उसमें सफल रहेंगे। पहली और दूसरी जून को भागदौड़ का समय रहेगा। कुछ कष्ट मिलेगा। आपकी सुख शांति भंग हो सकती है दुख मिल सकता है। आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। व्यवसाय में परेशानी आएगी। आपके सामने कोई बड़ी समस्या आ सकती है।

मकर राशि

28 और 29 मई को समय प्रतिकूल है। बहुत परिश्रम के बाद ही काम पूरे होंगे। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। धन हानि हो सकता है। सावधानी के साथ रहे। किसी पर ज्यादा विश्वास घातक हो सकता है। 30 और 31 मई को समय की चाल आपके पक्ष में रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वजनो का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का योग है। पहली और दूसरी जून का समय भी आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।हर कार्य को पूरे मनोयोग से करेंगे। खुशियां हासिल होगी। 3 जुन को समय सर्वलाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय रहेगा। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

28 मई को समय की गति मध्यम है। कष्ट और संकट दूर होंगे। लाभ प्राप्ति हो सकती है। लोगों से मित्रता में मजबूती आएगी। आपके उपर काम का दबाव रहेगा, फिर भी पूर्ण तल्लीनता से काम को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। 30 और 31 मई को प्रतिकूल समय है। अचानक किसी संकट में पड़ सकते हैं। दुर्घटना या अप्रिय घटना की योग है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी वाद-विवाद में न पड़े। पहली और दूसरी जून को समय अच्छा आ जाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा‌ धन संबंधी मामले फंड निवेश में सफलता मिलेगी। भागीदार व पार्टनरशिप का विस्तार होगा। सरकारी कार्यों में परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। 3 जून को मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आजीविका व कामकाज में अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी।

मीन राशि

28 और 29 मई को आपके काबिलियत का लोग लोहा मानेंगे। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में सुख शांति प्राप्त होगा। बुजुर्ग पुरुषों का आशिर्वाद प्राप्त होगा। अपने परिवार के लोगों का ध्यान रखेंगे। 30 और 31 मई को स्वास्थ्य में सुधार होगा। पहले से चले आ रही बिमारियों से छुटकारा मिलेगा।आप स्वयं का मूल्यांकन कर सकेंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। अतः उन्हें सावधान रहें। बिना समझे किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें नहीं तो संकट में पड़ सकते हैं। पहली और दूसरी जून को वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। वाहन दुर्घटना का योग है।घर में कोई उपकरण खराब है सकता है। मेहनत और परिश्रम से कार्य की सिद्धि का योग है।3 जून को हर कार्य में आप सफल रहेंगे। आपके यश का विस्तार होगा। समाज में एक अच्छी छवि कायम करेंगे। खुशियां प्राप्त होगी। राजकीय कार्य में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के काम में फैसला आपके ही पक्ष में रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!