साप्ताहिक राशिफल : 16 जून दिन रविवार से 22 जून दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:20 Minute, 56 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, बुध और शुक्र मिथुन राशि पर, चंद्रमा कन्या राशि पर, मंगल मेष राशि पर, बृहस्पति वृषभ राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राह मीन राशि पर तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

16 जून को आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। वे आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे, परंतु आप अपने सूझबूझ से उनके कुचालों को नष्ट कर देंगे। 17 और 18 जून का समय बड़ा शानदार रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण बना रहेगा। किसी मेहमान का घर में आगमन हो सकता है। आपको पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। 19 और 20 जून का समय मिला झूला रहेगा। कुछ समस्याएं आपके सामने आ सकती है परन्तु आप उसका समाधान निकाल लेंगे। बहुत परिश्रम करने पर उसका फल बहुत कम प्राप्त होगा। आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। खान-पान रहन-सहन दुरुस्त रखें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा। 21 और 22 जून का समय भी अच्छा ही रहेगा। अपने मित्रों और संबंधियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। मन चाहे कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में कामयाबी हासिल करेंगे। पार्टनरशिप में काम करना हितकर रहेगा। पूंजी निवेश के लिए अच्छा समय है। आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मन धर्म कर्म और आध्यात्म में लगा रहेगा। आप योग ध्यान इत्यादि के स्थान में भी जा सकते हैं।

वृषभ राशि

16 जून का समय पठन-पाठन की दृष्टि से अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 17 और 18 जून का समय मिला-जुला रहेगा। आप बहुत व्यस्त रह सकते हैं। अपने घर के लिए समय आपके पास नहीं रहेगा। कुछ सामान्य उलझने भी बनी रहेगी। कार्य की अधिकता हो सकती है। मन में भय‌ और चिंता का वातावरण बना रहेगा। 19 और 20 जून का समय आपके लिए अनुकूल है। मनचाहे कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। घर में खुशियां व्याप्त रहेंगी। जीवन साथी के विचारों से ताल मेल बनाकर चलेंगे। आपसी गलतफहमियां दूर होंगी। 21 और 22 जून का समय प्रतिकूल है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट चपेट का भय है। आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। घर का कोई सामान गायब हो सकता है। यात्रा में परेशानियां बनी रहेंगी। सकारात्मक बुद्धि धारण करें यह। आपके लिए बहुत बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

16 जून का समय प्रतिकूल है। घर का कोई सामान टूट फूट सकता है। किसी से कहा सुनी हो सकती है। बनते कामों में अवरोध प्राप्त हो सकता है। मन में भय और अन्यमनस्कता बनी रहेगी। पड़ोसियों से संबंध खराब हो सकते हैं। 17 और 18 जून का समय अच्छा है। बिगड़े काम बनेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। आप की सामाजिक हैसियत बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष की मजबूत आएगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 19 और 20 जून का समय कामयाबी से भरा रहेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी बने रहेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में खुशियां बनी रहेगी। समय अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा का योग बनेगा। आप किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। वहां आपको पुरस्कारों की प्राप्ति हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। समृद्धि में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता आपका कदम चूमेगी।

कर्क राशि

16 जून का समय उत्साह ऊर्जा और पराक्रम से परिपूर्ण रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपको प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। ताल मेल बनाकर के अपने ऑफिस में रहेंगे। 17 और 18 जून का समय प्रतिकूल है। बहुत परिश्रम करने पर उसका परिणाम बहुत कम प्राप्त होगा। मन में खीझ बनी रहेगी। किसी बात को लेकर आप तनाव में रख सकते हैं। भविष्य के प्रति भयान्वित रहेंगे। आपका मन काम में नहीं लगेगा। किसी से कलह हो सकता है। आपने वाणी और मन पर नियंत्रण रखें। 19 और 20 जून का समय आपके पक्ष में रहेगा। निराशा के बदले छठ जाएंगे। पूरे उत्साह के साथ अपने कार्य में लग जाएंगे। आर्थिक पक्ष को बेहतर बनाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे और उसमें सफलता भी आपको प्राप्त होगा। 21 और 22 जून का समय मिश्रित है, आय और व्यय का पलड़ा बराबर रहेगा। खुशियां हासिल होगी। आप घर के लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा ,परंतु घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसको लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।

कन्या राशि

16 जून का समय अनुकूल रहेगा। बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप खरीदारी के लिए भी जा सकते हैं। किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। अपनी सामाजिक छवि को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। 17 और 18 जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा है। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आप कहीं मनोरंजन के लिए भी जा सकते हैं। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी नई योजना को क्रियान्वित करने के लिए विचार करेंगे। 19 और 20 जून का समय व्यापार के लिए अनुकूल रहेगा। आपको लाभ प्राप्त होगा। पार्टनरशिप के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आमोद प्रमोद की स्थिति बनेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य‌ को पूरा करने का प्रयास करेंगे। 21 और 22 जून का समय अनुकूल रही है। आपको चोट चपेट की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलावे।आपके साथ कोई धोखा कर सकता है, इसलिए किसी भी दस्तावेज पर बहुत सोच समझ कर हस्ताक्षर करें। पैसा उधार न दें वरना उसकी प्राप्ति न होगी।

तुला राशि

16 जून का समय अनुकूल नहीं है। आय से अधिक व्यय की स्थिति बनेगी। किसी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। बहुत परिश्रम करने पर सफलता आंशिक रहेगा। आपके विरोधी आपको परास्त करने का पूरा प्रयास करेंगे। 17 और 18 जून का समय ठीक रहेगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। आप व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। परिवार में सुख और शांति बना रहेगा। आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप जीवन के प्रति आशावादी बने रहेंगे। 19 और 20 जून का समय अनुकूल है। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। समय आमोद प्रमोद में व्यतीत होगा। पठन-पाठन की दृष्टि से अच्छा समय है। साहित्यकारों और कलाकारों को पुरस्कार मिल सकता है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक छवि को बनाए रखेंगे। 21 और 22 जून का समय बहुत से कार्यों की दृष्टिकोण से बहुत उत्तम रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी आत्म समीक्षा करेंगे और अपने को ज्यादा बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अच्छी सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटने का प्रयास करेंगे।

सिंह राशि

16 जून का समय आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल बहुत ही अनुकूल रहेगा। आप कहीं किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर पर मेहमान का आगमन घर पर होगा। 17 और 18 जून का समय कामकाज की दृष्टि उत्तम है। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। बड़े उत्साह के साथ अपने अपने काम में लगे रहेंगे। कुछ अड़चने आएंगी, लेकिन आप उसका समाधान कर लेंगे। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 19 और 20 जून का समय अनुकूल नहीं है। पड़ोसी से झगड़ा हो सकता है। मुकदमे लंबित हो सकते हैं। कोई आपका विरोध कर सकता है। ऑफिस में भी स्थिति अनुकूल नह रह सकती है। अधिकारियों के कोप का भजन बन सकते हैं। 21 और 22 जून का समय ठीक हो जाएगा। आप पूरे उत्साह के साथ अपने कार्य में लग जाएंगे। सफलता आपको प्राप्त होगा। लाभ की स्थिति बनेगी। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। समय अमोद प्रमोद में व्यतीत होगा। संतान के कार्यों से आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है।

धनु राशि

16 जून का समय सरकारी कामकाज की दृष्टि से उत्तम है। मुकदमे में फैसला आपके पक्ष में होगा। भूमि भवन संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। आप पूरे उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। 17 और 18 जून का समय व्यापार की दृष्टिकोण से अच्छा है। संतानों के अच्छे कार्य से आप प्रसन्नचित रहेंगे। पठन-पाठन और साहित्य में अभिरुचि रखने वालों के लिए उत्तम समय है। उनके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपका सामाजिक प्रतिष्ठा ऊपर की ओर जाएगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। 19 और 20 जून का समय मिला-जुला रहेगा। परिश्रम तो बहुत करेंगे लेकिन सफलता कम मिलेगा। आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। व्यापारी गतिविधियों में अवरोध मिल सकता है। समय की चाल प्रतिकूल है। किसी से बोलचाल हो सकता है। 21 और 22 जून का समय आपके अनुकूल रहेगा। आप खुशियां हासिल करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार को आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे और सफलता भी मिलेगा। सब कुछ ठीक-ठाक चलेगा। आमोद प्रमोद की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

16 जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम है। आपको आय की प्राप्ति होगी। संतानों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आपका अपने काम में परफॉर्मेंस अच्छा बना रहेगा। 17 और 18 जून को समय थोड़ा अनुकूल नहीं है। किसी से झगड़ा हो सकता है या आपका कोई सामान गायब हो सकता है। वाहन खराब हो सकता है। घर में कोई सामान टूट सकता है। घर का माहौल पूर्ण अच्छा नहीं रहेगा। आप कष्ट और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। 19 और 20 जून का समय अच्छा जाएगा। सब कुछ अनुकूल चलेगा। घर में शांति और सुकून बना रहेगा। यदि आपका स्वास्थ्य प्रतिकूल है तो स्वास्थ्य में सुधार होगा। कहीं यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 21 और 22 जून का समय लाभ की दृष्टिकोण से उत्तम है। व्यापार को आगे बढ़ने का पूर्ण प्रयास करेंगे। किसी नई योजना को क्रियान्वित करने का विचार भी रख सकते हैं। यात्रा होगी और यात्रा सुखद रहेगी। बंधु बांधवों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको उधार दिया हुआ धन मिल सकता है। समय आपके पक्ष में रहेगा।

मकर राशि

16 जून का समय बहुत शानदार रहेगा। प्रत्येक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगा। बंधु बांधवों का सहयोग मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। समाज में एक अच्छी छवि स्थापित करेंगे। 17 और 18 जून का समय सरकारी नौकरी करने वालों के लिए उत्तम है। उनके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। उन्हें अपने अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। अपना कार्य आगे बढ़ाएंगे। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। भवन, भूमि के कार्य में सफलता मिलेगा। माता या बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 19 और 20 जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम है। व्यापार में लाभ होगा। मन में हर्ष बना रहेगा। आमोद प्रमोद की स्थिति बनी रहेगी। घर में सुख और शांति बना रहेगा। कलाकारों और वैज्ञानिकों के लिए उत्तम समय है। अनुसंधान करने वालों के कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। 21 और 22 जून का समय अच्छा नहीं है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी चेष्टा करेंगे। परंतु अपने युक्तियों से आप उसे संभाल लेंगे। धन हानि का योग है। कोई सामान गायब हो सकता है। आप तनाव और चिंता में रह सकते हैं। प्रत्येक कार्य को बहुत सोच समझ कर करें। सकारात्मक चिंतन बनाए रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा।

कुंभ राशि

16 जून का समय अनुकूल नहीं है। प्रत्येक कार्य में बाधाएं आ सकती है। स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। अपने दिनचर्या को दुरुस्त रखें यह आपके लिए बेहतर रहेगा। 17 और 18 जून का समय अच्छा रहेगा। बिगड़े काम करेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सहकर्मी आपकी उन्नति के लिए पूरा कार्य करेंगे। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। समय का साथ मिलेगा। 19 और 20 जून का समय सरकारी कामकाज की दृष्टि से उत्तम है। आप किसी योजना पर कार्य करेंगे। उसमें सफलता भी मिलेगा। प्रॉपर्टी के कार्य में आप सफल हो जाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। समय व्यापार की दृष्टिकोण से उत्तम है। आप जो कुछ भी करेंगे उसमें सफल रहेंगे। आपके सहकर्मी आपकी पूरी सहायता करेंगे। सुखद समय है इसका लाभ प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए उत्तम है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। आप भय और तनाव से मुक्त रहेंगे। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटने का पूरा प्रयास करेंगे।

मीन राशि

16 जून का समय अनुकूल है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग अपेक्षित है। घर गृहस्थी का माहौल अच्छा रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त। सफलता आपका कदम चूमेगी। 17 और 18 जून का समय अनुकूल नहीं है। आपको कहीं असफलता मिल सकती है, जिससे आप हताशा के शिकार हो सकते हैं। मन में भय और तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य का भी पूरा साथ नहीं मिलेगा। 19 और 20 जून का समय अनुकूल है। भाग्य आपका साथ देगा। सोचे कार्य पूर्ण होंगे। अपने आर्थिक को बेहतर बनाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगा। आप अपने को अकेला महसूस नहीं करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 21 और 22 जून का समय सरकारी कामकाज की दृष्टि से उत्तम रहेगा। कार्य पूरा होंगे। भूमि भवन के कार्य म में सफलता मिलेगा। गृहस्थी के लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। मन में आध्यात्मिक भाव बना रहेगा। समय आमदार प्रमोद में व्यतीत होगा। आप परोपकार के कार्य में भी लगे रह सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!