साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:20 Minute, 43 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

14-15 और 16 जुलाई का समय उत्तम है। आपको हर काम में अवरोध समाप्त रहेगा। बंधु बांधवों का सहयोग अवश्य प्राप्त होगा। तनाव मुक्त रहेगे। किसी के सहयोग से अपने काम को पूरा करेंगे। 17 और 18 जुलाई का समय सरकारी कामकाज की दृष्टि से उत्तम नही है। कार्यालय में आपको अपने सहयोगियों से सामंजस्य का अभाव प्राप्त होगा। भूमि जमीन जायदाद के कार्य में अवरोध प्राप्त होगा। 19 और 20 जुलाई को बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। पूरे उत्साह से अपने कार्य में लगे रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। संतानों की क्रियाकलाप से मन में हर्ष बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगा। साहित्यकार और कलाकारों के लिए भी समय अनुकूल है। उन्हें पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी, परन्तु आय से अधिक व्यय संभावना बन सकती है। आपका महत्वपूर्ण व्यक्ति से मेलजोल हो सकता है। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं परंतु घर में कोई सामान टूट फूट सकता है। किसी मैटर को लेकर आप उदास हो सकते हैं। निराशा और हताशा का समय है।आप सकारात्मक बुद्धि बनाए रखें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

14-15 और 16 जुलाई का समय ठीक रहेगा है। परिश्रम करने पर भी परिणाम अनुकूल परिणाम सकते हैं। वित्तीय मामले में भी स्थिति सुदृढ़ रहेगी। परंतु आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मौसमी बीमारियों की शिकार हो सकते हैं। मित्रों से अनबन की संभावना बन रही है। अतः वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 17 और 18 जुलाई का समय मिश्रित है। काम मे अवरोध आ सकता है। अपने आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे और उसमें कुछ हद तक सफलता भी मिलेगा। भाग्य का साथ साथ कम मिलेगा। उत्साह और ऊर्जा मे न्यूनता का योग है। 19 और 20 जुलाई का समय आपके लिए उत्तम नही रहेगा है। आय और व्यय का हिसाब बराबर रहेगा।मन में असंतोष और तनाव बना रहेगा। स्थितियां बेहतर नही रहेगी।समय को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। संतान पक्ष से कष्ट मिलेगा। घर में तनाव का माहौल बना रहेगा। परंतु।जीवनसाथी के विचारों की कदर करेंगे। लाभ की दृष्टिकोण से सामान्य समय है ।आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। मन में आध्यात्मिक भाव उत्पन्न होगा। देव दर्शन करेंगे।

मिथुन राशि

14-15 और 16 जुलाई का समय व्यापार वृद्धि की दृष्टिकोण से अच्छा है। यदि व्यापारी है तो अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। पार्टनरशिप के काम में मुनाफा होगा। बिगड़े हुए स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के विचारों की कदर करेंगे। व्यापार में पूर्ण अभिवृद्धि का योग है। 17 और और 18 जुलाई का समय अनुकूल है। लाभ प्राप्ति हो सकती है। लेकिन किसी पर अति विश्वास करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। सावधानी पूर्वक करे। पूंजी निवेश के लिए बेहतर समय है। संतान के क्रियाकलापों से प्रसन्नता मिलेगा। 19 और 20 जुलाई का समय भी अनुकूल है। आपको भाग्य मिलेगा। भाई बंधु आपका पूर्ण सहयोग करेंगे। प्रत्येक कार्य में कुछ अड़चने समाप्त होंगी।मन में किसी बात को नही रहेगा। समय सरकारी कामकाज की दृष्टि से बेहतर है। स्वास्थ्य में सुधार मिलेगा। आप भूमि भवन की खरीदारी कर सकते हैं। उत्तम विचार बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह की प्रस्ताव प्राप्त मिल सकते हैं। आप क्रियाशील बने रहेंगे।

कर्क राशि

14-15 और 16 जुलाई का समय आपके बेहतर नहीं है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। वह आपको हानि पहुंचाने की पूर्ण चेष्टा करेंगे, लेकिन अपने युक्ति से उनके क्रियाकलापों को आप समाप्त कर देंगे। स्वास्थ्य उत्तम नही रहेगा। किसी मैटर को आप अपनी बुद्धि से समाधान कर लेंगे।भाई बंधुओ का सहयोग कम मिलेगा है। 17 और 18 जुलाई का समय कामकाज की दृष्टिकोण से बेहतर है। आर्थिक लाभ की संभावना है। आप अपने व्यापार में पूर्ण क्रियाशील बने रहेंगे। पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय है। इस समय किया गया निवेश कालांतर में बहुत लाभप्रद रहेगा। घर में शांति और सकून बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा ही रहेगा। 19 और 20 जुलाई का समय आर्थिक दृष्टि से उत्तम हो है। लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। परंतु वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं अन्यथा आप चोटिल हो सकते हैं। आपका कोई सामान गायब हो सकता है। अपनों पर ज्यादा विश्वास करना घातक हो सकता है।समय मिश्रित रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लोग आपका सहयोग करेंगे। मित्र आपके कार्य में पूर्ण सहयोग देंगे। व्यापार पक्ष में उत्थान होगा। ।घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। संतान आपके आज्ञा का पालन करेंगे।

कन्या राशि

14-15 और 16 जुलाई का समय उत्तम नहीं है ।भूमि भवन के कार्य में सफलता अवरोध मिलेगा। आप यात्रा पर जाएंगे परंतु यात्रा सुखद नही रहेगी। घर में माहौल तनावपूर्ण रह सकता । प्रत्येक कार्य में अवरोध मिलेगा। 17 और 18 जुलाई का समय आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी ।घर में रौनकता में कमी रहेगी। 19 और और 20 जुलाई का समय विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है ।उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। अनुसंधान करने वाले छात्रों के लिए सुखद समय है। पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक सम्मान का ग्राफ आगे की ओर बढ़ेगा। 20 जुलाई के दोपहर के बाद का समय मिश्रित है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। किसी विवाद में न पड़ें, अन्यथा अपमानित होंगे। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। समय आपके पक्ष में है। समय का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर में शांति और सुकून बना रहेगा ।जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय है।

तुला राशि

14-15 और 16 जुलाई का समय पराक्रम से भरा हुआ है। आप ऊर्जा उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। समय का साथ मिलेगा ।उलझे कार्य सुलझेंगे। बिगड़े काम बनेंगे ।भाई बंधुओं का सहयोग मिलेगा। 17 और और 18 जुलाई का समय व्यापारिक कार्यों की दृष्टिकोण से अच्छा है। लाभ की स्थिति बनेगी।घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आपका किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मेलमिलाप हो सकता है। 19 और 20 जुलाई को कार्य का प्रदर्शन बेहतर रहेगा ।उलझने कम रहेगी । कोई पुरानी समस्या सामने आकर खड़ी हो सकती है। मन पर नियंत्रण रखें । समय आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। अविवाहित लोगो को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में उन्नति मिलेगी प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे ।अपने गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। परोपकार के कार्य में संलग्न हो सकते हैं।बाहरी यात्रा का योग है। यात्रा सुखकर रहेगा। आमोद प्रमोद की स्थिति प्राप्त होगी। मन में हर्ष और उत्साह बना रहेगा।

सिंह राशि

14-15 और 16 जुलाई का समय अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। लाभ की स्थिति बनेगी । व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें व्यापार में उलझने कम रहेगी। 17 और 18 जुलाई मिश्रित रहेगा। आय में कमी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। आपकी रुचि धर्म कर्म में लगी रहेगी। आपकी रुझान आध्यात्मिकता की ओर बनी रहेगी। 19 और 20 जुलाई को विरोधी सक्रिय रह सकते हैं परंतु आप उन्हें पराजित कर देंगे। आफिस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आय से व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में स्थित अच्छा रहेगा।बाहर जाने का योग है। यात्रा सुखकर रहेगा। जीवन आमोद प्रमोद की स्थिति बनेगी। व्यापार में इजाफा होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी व्यक्ति से मुलाकात की स्थिति बनेगी जो भविष्य में आपके सहायक होगें। 20 जुलाई के दोपहर से प्रतिकूल समय है। चोट की संभावना है। किसी से विवाद हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं नहीं तो आप चोटिल हो सकते हैं। किसी मैटर को लेकर आप तनाव में रहेंगे ।घर का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। शांति और स्कूल का भाव मिल सकता है।

धनु राशि

14-15-16 जुलाई का समय स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से उत्तम नही है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय नही है। घर में आमोद प्रमोद की स्थिति में कमी हो रहेगी। व्यापार में वृद्धि के लिए अच्छा श्रेष्ठ नहीं है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे। लाभ की स्थिति बनेगी। मन में प्रसन्नता नही रहेगा।17 और 18 जुलाई को पुराने रोगों से निजात मिलेगा, परंतु घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। 19 और 20 जुलाई का समय मेल मिलाप और पड़ोसियों से मधुर संबंध बनाने के लिए उत्तम है। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते चले जाएंगे ।प्रत्येक काम को सुनियोजित ढंग से निपटा लेंगे। समय अनुकूल है। व्यापार में फायदा हो सकती है। किसी से विवाद में सुलह हो सकती है। चोट चपेट का भय है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी दूसरे के मामले में न पड़ें।घर में कोई सामान टूट यक्ष सकता है। आपको कोई धोखा दे सकता है। अतः सावधान रहे।यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

14-15 और 16 जुलाई को आप किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा ।लघु यात्रा का भी योग है। किसी मंदिर पर देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। मन में हर्ष की भावना बनी रहेगी। 17 और 18जुलाई का समय बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा ।मित्रों का सहयोग अपेक्षित है। पड़ोसियों से मधुर संबंध बनाने की कोशिश करेंगे और कामयाबी भी मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर की ओर जाएगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। 19 और और 20 जुलाई का समय मिश्रित है। प्रत्येक कार्य में बाधाओं के बाद सफलता मिलेगा। आप तनाव और चिंता की स्थिति में रह सकते हैं। धन प्राप्ति का योग है ।समय का साथ मिलेगा‌ प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भी आपके काम पूर्ण होंगे। ,लेकिन उलझने कम नहीं रहेंगी।। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। घर में शांति और सुकून बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। मन में हर्ष और प्रसन्नता बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। वैज्ञानिक और गणित जगत से जुड़े हुए लोग को सफलता प्राप्त होगा।।किसी समस्या को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

मकर राशि

14-15 और 16 जुलाई का समय अनुकूल है परंतु आय से अधिक व्यय संभावना है। मन में तनाव कम होगा। परिश्रम करने पर ही कार्य सिद्ध होंगे। अपने लोग का साथ सहयोग मिलेगा। 17 और 18 जुलाई का समय आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ की संभावना कम है। व्यापार में अवरोध नही मिलेगा। कुछ झंझटों में समय व्यतीत होगा। परंतु जीवनसाथी का सहयोग पूर्ण रूपेण प्राप्त होगा ।आप कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं। पार्टनरशिप में काम अच्छा नहीं चलेगा। 17 और 18 जुलाई को परिवार में सामंजस्य बना रहेगा ।समय का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन प्राप्ति के लिए चेष्टा करेंगे उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर पूरे ध्यान रखें। खान-पान और सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। समय बेहतर रहेगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से पूरा करेंगे ।परोपकार के कार्य में संलग्न हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभावित है।

कुंभ राशि

7 और 8 जुलाई का समय पराक्रम से भरा हुआ है। आप ऊर्जा उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। समय का साथ मिलेगा ।उलझे कार्य सुलझेंगे। बिगड़े काम बनेंगे ।भाई बंधुओं का सहयोग मिलेगा। 9 और 10 जुलाई का समय व्यापारिक कार्यों की दृष्टिकोण से अच्छा है। लाभ की स्थिति बनेगी।घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आपका किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मेलमिलाप हो सकता है। 11 और 12 जुलाई को हानि हो सकती है। उलझने बनी रहेगी। कोई पुरानी समस्या सामने आकर खड़ी हो सकती है। मन पर नियंत्रण रखें । 13 जुलाई का समय आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। अविवाहित लोगो को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में उन्नति मिलेगी प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। समय आपके पक्ष में है। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। अपने गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे । परोपकार के कार्य में संलग्न हो सकते हैं ।बाहरी यात्रा का योग है। यात्रा सुखकर रहेगा। आमोद प्रमोद की स्थिति प्राप्त होगी। मन में हर्ष और उत्साह बना रहेगा।

मीन राशि

14-15 और 16 जुलाई का समय आपके लिए बेहतर नही। भाग्य का साथ नही मिलेगा। प्रत्येक कार्य में असफलता प्राप्त होगा ।मित्रों का सहयोग अपेक्षित बिगड़ सकता है। परिवार में शांति का अभाव बना रहेगा। 17 और और 18 जुलाई का समय सरकारी कामकाज की दृष्टि से बेहतर है। मुकदमे में में फैसला आपके पक्ष में होगा। भूमि भवन की खरीदारी कर सकते हैं। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। 19 और और 20 जुलाई को पूजा पाठ के कार्य में संलग्न रह सकते हैं। धार्मिक साहित्य का अध्ययन कर सकते हैं। समय व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। उत्तम समय है। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आप ऊर्जा उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। संतान आपका कहा मानेंगे। 20 जुलाई को दोपहर के बाद किसी से बोलचाल हो सकती है। चोरी की आशंका है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 7 जुलाई दिन रविवार से 13 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा,शुक्र और बुध कर्क राशि पर, मंगल मेष राशि पर, बृहस्पति वृषभ राशि पर,शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं – मेष राशि […]

Read More
error: Content is protected !!