गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में

0 0
Read Time:12 Minute, 24 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां

  • वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में हुए सर्वे की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट दोबारा सुनवाई करेगा।
  • PM मोदी वडोदरा में श्री स्वामीनारायण मंदिर की ओर से होने वाले युवा शिविर को संबोधित करेंगे।
  • IPL के 67वें मैच में बेंगलुरु और गुजरात के बीच शाम 7:30 बजे से मुकाबला होगा।
  • राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा किया, 31 साल जेल में बंद रहा।
  • LoC पर जंगल में लगी आग से लैंडमाइंस में धमाके, वैष्णो देवी के नए रास्ते से यात्रा रोकी गई।
  • कार्ति चिदंबरम का करीबी गिरफ्तार, वीजा के लिए चीनी नागरिकों से 50 लाख की रिश्वत लेने का आरोप।

प्रदूषण से भारत में हर दिन साढ़े छह हजार हो रही हैं मौतें :

भारत में प्रदूषण हर दिन औसतन 6500 जानें ले रहा है। हालात भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में बहुत खराब हैं। द लैंसेट कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में दुनिया में 90 लाख मौतों के लिए प्रदूषण जिम्मेदार था। यानी हर छठवीं मौत प्रदूषण से हुई। भारत में इससे 24 लाख मौतें हुईं। इस मामले में भारत पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर मौजूद चीन में 21 लाख लोग प्रदूषण का शिकार हुए।

गुजरात: मोरबी में फैक्टरी की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताया

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में नमक ‘पैकेजिंग’ की एक फैक्टरी में बुधवार को दीवार गिरने से कम से कम 12 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चीन भारत पुल पैंगोंग झील के निकट चीन बना रहा है नया पुल : उपग्रह की तस्वीर

नई दिल्ली। चीन पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पैंगोंग झील के आसपास के अपने कब्जे वाले क्षेत्र में एक दूसरे पुल का निर्माण कर रहा है और यह चीनी सेना के लिए इस क्षेत्र में अपने सैनिकों को जल्दी से पहुंचाने में मददगार हो सकता है। उपग्रह की तस्वीरों और इस घटनाक्रम से परिचित लोगों ने यह जानकारी ठक भाजपा को घेरने के लिये कांग्रेस निकालेगी दो यात्राएं

वैश्विक चुनौतियों और अस्थिरता से निपटने के लिहाज से बेहतर स्थिति में है भारत: मुख्य आर्थिक सलाहकार

नई दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितता की परिस्थितियों के बावजूद भारत बेहतर वित्तीय प्रणाली और कॉपोरेट जगत की मजबूत आर्थिक स्थिति के बूते बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच अब भी बेहतर स्थिति में है।

भारत अगले महीने तक एस-400 मिसाइल प्रणाली तैनात कर सकता है: पेंटागन

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन के खतरे के मद्देनजर देश की रक्षा के लिए भारत की मंशा जून 2022 तक एस-400 मिसाइल प्रणाली की तैनाती करने की
है।

न्यायालय ने मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण की अनुमति दी

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को बुधवार को मंजूरी दे दी।

गुजरात: मोरबी में फैक्टरी की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताया

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में नमक ‘पैकेजिंग’ की एक फैक्टरी में बुधवार को दीवार गिरने से कम से कम 12 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ध्यान भटकाने से तथ्य नहीं बदलेंगे, भारत की स्थिति काफी हद तक श्रीलंका जैसी: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि ध्यान भटकाने से सच्चाई नहीं बदलेगी क्योंकि भारत की स्थिति बहुत हद तक श्रीलंका की तरह दिखाई देती है।

पैंगोंग झील के निकट चीन बना रहा है नया पुल : उपग्रह की तस्वीर

नई दिल्ली। चीन पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पैंगोंग झील के आसपास के अपने कब्जे वाले क्षेत्र में एक दूसरे पुल का निर्माण कर रहा है और यह चीनी सेना के लिए इस क्षेत्र में अपने सैनिकों को जल्दी से पहुंचाने में मददगार हो सकता है। उपग्रह की तस्वीरों और इस घटनाक्रम से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी।

भाजपा को घेरने के लिये कांग्रेस निकालेगी दो यात्राएं

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपने चिंतन शिविर के बाद भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए ‘रोजगार दो यात्रा’ और ‘आजादी गौरव यात्रा’ निकालने का फैसला किया है।

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर लगाया आरोप

अहमदाबाद। पाटीदार आरक्षण आंदोलन से उभरे नेता एवं तीन साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए हार्दिक पटेल ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देते हुए दावा किया कि इसके (कांग्रेस के) शीर्ष नेता अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर कहीं अधिक ध्यान देते हैं और गुजरात कांग्रेस के नेता उन लोगों के लिए ‘चिकन सैंडविच’ की व्यवस्था करने में अधिक रूचि लेते हैं।

वैश्विक चुनौतियों और अस्थिरता से निपटने के लिहाज से बेहतर स्थिति में है भारत: मुख्य आर्थिक सलाहकार

नई दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितता की परिस्थितियों के बावजूद भारत बेहतर वित्तीय प्रणाली और कॉपोरेट जगत की मजबूत आर्थिक स्थिति के बूते बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच अब भी बेहतर स्थिति में है।

पाक-चीन से रक्षा के लिए भारत जून तक एस-400 मिसाइल प्रणाली तैनात कर सकता है: पेंटागन

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन के खतरे के मद्देनजर देश की रक्षा के लिए भारत की मंशा जून 2022 तक एस-400 मिसाइल प्रणाली की तैनाती करने की है।

उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण की अनुमति दी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को बुधवार को मंजूरी दे दी।

सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी हत्या मामले के दोषी ए जी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश दिया

नई दिल्ली। संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत असाधारण शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में 30 साल से ज्यादा जेल की सजा काट चुके ए जी पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया।

मारियुपोल के एक बड़े इस्पात संयंत्र में करीब 1,000 यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया: रूस

कीव। रूस ने बुधवार को दावा किया कि मारियुपोल के एक बड़े इस्पात संयंत्र में करीब 1,000 यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके साथ ही, यू्क्रेनी सैनिकों ने एक ऐसे स्थल की रक्षा करना छोड़ दिया, जो देश के प्रतिरोध का एक प्रतीक था।

निकहत विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में, मनीषा और परवीन को कांस्य

नई दिल्ली। निकहत जरीन (52 किग्रा) बुधवार को इस्तांबुल में महिला विश्व मुक्कबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय रहीं जबकि दो अन्य मुक्कबाजों ने कांस्य पदक के साथ अपना सफर समाप्त किया।

रामकुमार फ्रेंच ओपन की क्वालीफाईंग प्रतियोगिता से बाहर

पेरिस। रामकुमार रामनाथन की फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग में बुधवार को यहां फ्रांस के 18 वर्षीय सीन क्यूनिन से सीधे सेटों में हार के साथ ही इस ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी।

महिला विश्व मुक्कबाजी चैम्पियनशिप में मनीषा और परवीन को कांस्य निकहत फाइनल में पहुंची

नई दिल्ली। निकहत जरीन (52 किग्रा) बुधवार को इस्तांबुल में महिला विश्व मुक्कबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय रहीं जबकि दो अन्य मुक्कबाजों ने कांस्य पदक के साथ अपना सफर समाप्त किया।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!