साप्ताहिक राशिफल : 29 मई दिन रविवार से 4 जून दिन शनिवार तक

1 0
Read Time:16 Minute, 25 Second
आचार्य पं शरदचन्द्र मिश्र, अध्यक्ष- रीलीजीयस स्कालर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति

सूर्य और बुध वृषभ राशि पर, चन्द्रमा मेष राशि पर, मंगल और गुरु मीन राशि पर,शुक्र और राहु मेष राशि तथा केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं।

मेष राशि

29 मई को सफलता दायक समय है। आपका जनसंसार बढ़ेगा‌ आप राहत महसूस करेंगे‌ इस समय आप व्यस्त भी रहेंगे और प्रसन्न भी होंगे।30 और 31 मई को समय पूर्णतया अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में प्रेम भाव की वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। पहली, दूसरी और तीसरी जून को समय सुखदायक रहेगा ‌आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता की प्राप्ति होगी। कार्य में स्थिरता आएगी। मानसिक परिस्थितियों को अधिकता रहेगी। अपनों से भेंट मुलाकात का समय रहेगा। तीन के दोपहर से 4 जून के मध्य का समय अच्छा नहीं है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। वाद विवाद में न पड़े‌ आपकी लालची प्रवृत्ति आपको नीचे गिरा सकती है। प्रतिष्ठा एक कमी भी आ सकती है। व्यय भार बढ़ा रहेगा।

वृषभ राशि

29 मई को बारहवां चंद्रमा होने के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। आपके मन पर कोई बोझ बना रहेगा, जिस को कम करने के लिए आपको किसी घनिष्ठ के साथ मन की बात साझा करनी होगी। 30 और 31 मई को समय बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा चमकेगा। किस्मत से आपके साथ सब अच्छा ही होगा ।विद्यार्थी वर्ग अपनी छुट्टियों का सदुपयोग करेंगे। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे और वह सफल रहेगा। भौतिक वस्तुएं इकट्ठा कर सकते हैं। 1 से 3 जून के मध्य मिश्रित फल की प्राप्ति है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे ढंग से निभाएंगे। आप के संपर्क का दायरा बढ़ेगा। कोई नई वस्तु खरीदने के आसार हैं‌ प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी। 4 जून को धन प्रदायक दिवस है‌ आप अपने सारे महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कर लेंगे। बच्चों के शौक भी पूरा करेंगे। आपको घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। घर में पूजा पाठ हवन आदि धार्मिक कार्य भी हो सकते हैं।

मिथुन राशि

29 मई को आधा दिन शानदार सफलता दायक रहेगा‌ शत्रु और विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। इन दिनों किए कार्यों का रिस्पांस अच्छा रहेगा। 29 के दोपहर से 31 के मध्य तक का समय तनावपूर्ण रहेगा। किसी को यदि धन उधार दिया जाए तो वहां पर वापस आने की संभावना न के बराबर है। किसी निजी क्षेत्र के कर्मचारी को बात से कुछ शब्द सुनने को मिल सकते हैं। पहली, दूसरी और तीसरी जून को सन्मुख चंद्रमा सफलता दायक रहेगा ‌जीवन में प्रसन्नता आएगी। बच्चों से संबंधित कार्य अच्छे होंगे। तनाव दूर होगा‌ आप दूसरों की नजर में अपनी छवि बचाने के लिए सजग रहेंगे‌। नये लोगों के साथ में आएंगे। उपलब्धि के द्वार खुलेंगे। आध्यात्मिक अनुभूति की प्राप्ति होगी। 4 जून को आध्यात्मिक विषयों की ओर अभिरुचि पैदा होगी। प्रतिभा और और जीवन शैली को लेकर सतर्क रहें। धर्म-कर्म और पठन पाठन में रुचि बनी रहेगी

कर्क राशि

29 मई का समय सम्मान वर्धक रहेगा। काम के साथ-साथ मनोरंजन भी करेंगे। घूमने फिरने के लिए नए -नए स्थानों पर जा सकते हैं। आप नौकरी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लेंगे। वित्तीय और व्यवसायिक देना दोनों क्षेत्रों में आपको लाभ होगा। 30 और 31 मई को समय बहुत शानदार व्यतीत होगा। तेजी से आगे बढ़ेंगे। स्वयं के भीतर शक्ति और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। सभी को खुशियां प्रदान करेंगे और सभी को अपना मानेंगे। 1 से 3 जून के मध्य का समय सही नहीं कहा जा सकता है। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। सुख साधनों में कमी आएगी और असफलता हावी रहेगा। घबराए नहीं, पूर्ण जोश, उत्साह और धैर्य के साथ आगे बढ़े। किसी से व्यर्थ का विवाद न करें। 4 जून को समय अनुकूल है। विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करेंगे और कुछ नया सीखने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी सज्जन प्रवृत्ति उभर कर सामने आएगी। कार्य योजना बनेगी और वह पूरी भी होगी।

सिंह राशि

29 मई को आप अपने रूटीन से कार्य करेंगे तथा अपनों को समय भी देंगे। रोजगार से जुड़ी समस्या सुलझेगी। अपने कार्य के प्रति लगे रहेंगे ।लोगों को अपने प्रभाव में लाएंगे।किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। 30 और 31 मई को विज्ञान से संबंधित किसी वस्तु में बच्चों की अभिरुचि बढ़ेगी। घर में कीमती सामान की आवक होगी‌ उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पहली, दूसरी और तीसरी जून को मनचाहा काम करेंगे और अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे। संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर में सुखद माहौल बना रहेगा। 4 जून को समय कुछ प्रतिकूल रहेगा। कारोबार व भागीदारी में विश्वासघात कर सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई व कैरियर को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। लोगों के साथ उदारता से पेश आएं, नहीं तो विवाद होने का भय है।

कन्या राशि

29 मई को आप अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास करेंगे। व्यापार में गलत सौदा कर सकते और कर्जदार भी हो सकते हैं। आपको कुछ लोगों से हाथ मिलाना पड़ सकता है जिन्हें आप पसंद नहीं करते हैं‌ संपन्न लोग आपको भागदौड़ में उलझा सकते हैं। लापरवाही करने पर आप परेशानी में पड़ सकते हैं। 30 और 31 मई को समय में सुधार आएगा। आप अपनी छवि का पूरा ध्यान रखेंगे और अपने शिष्ट आचरण से लोगों की मदद करने को तैयार रहेंगे। पहली, दूसरी और तीसरी जून को सरकारी कार्य में आपको पूर्ण सफलता प्राप्त होगा‌। एक अभिभावक के रूप में आप उदार दयालु बने रहेंगे। आसानी से लोगों के हृदय पर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे। अपने परिवार तथा बच्चों के साथ व्यवहार में सौम्यता बना रहेगा। बच्चों की उपलब्धियों से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा‌ 4 जून को लाभ की स्थिति बनेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो आप पीठ व पेट के रोगी हो सकते हैं। आप अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी।आपका जीवन साथी आपके साथ प्रेम और मधुरता से पेश आएगा।

तुला राशि

29 मई को आधा दिन बहुत बढ़िया तरीके से व्यतीत होगा ।दूरस्थ स्थान की यात्रा होगी। भूमि भवन संबंधी मामलों में सावधान रहें। 29 की दोपहर से 31 मई के मध्य समय खराब रहेगा। अधिकारियों की डांट फटकार का सामना करना पड़ेगा। इस समय आपको बिना गलती किए भी सजा मिल सकती है। पहली, दूसरी और तीसरी जून को सरकारी विजय सूचक दिवस है। लोभ और लालच से दूर रहें, अन्यथा जो है वह भी हाथ से निकल सकता है। आप खरीदारी के पहलुओं को सीखेंगे। धनार्जन की चाह बलवती रहेगी। 4 जून को पुराने समय को याद करके भावुक हो सकते हैं। नौकरी कैरियर में कुछ नयापन लाएंगे। अपने स्वभाव में परिवर्तन करेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का अनुभव करेंगे। अन्वेषण की प्रवृत्ति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

29 मई को उच्च लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। किसी रिश्तेदार के वहां से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होगा। 30 और 31 मई को आप अपने काम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। दांपत्य जीवन में चला आ रहा मतभेद दूर होगा। पहली, दूसरी और तीसरी जून को किसी गुप्त योजना या खड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। परिवार में वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। काम बनता बनता अंतिम चरण में जाकर रुक सकता है। आर्थिक परेशानी‌ और असमंजस बना रहेगा। वाणी, क्रोध व आवेश से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। 4 जून को राजकीय कार्य में सफलता के योग हैं। रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। कुछ नया करने का उत्साह बना रहेगा। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।

धनु राशि

29 मई को ज्ञानवर्धक दिवस है। विद्यार्थी वर्ग के लिए कुछ नया सीखने का समय रहेगा। आप किसी नई जगह की यात्रा करेंगे। कुछ अच्छी जानकारी प्राप्त करके हर्षित होंगे। प्रकृति के नजदीक रहेंगे। 30 और 31 को आय के नए साधन उपलब्ध होंगे। अतिरिक्त कार्य करके अपनी आमदनी बढ़ाएंगे। समय आपके पक्ष में रहेगा और आप इसका फायदा भी प्राप्त करेंगे। पहली से 3 जून कै मध्य का समय अच्छा है। विविध फलों की प्राप्ति होगी। सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। मेहनत के उपरांत ही फल प्राप्त होगा। भाग्य के भरोसे न रहें। चलता वाहन खराब हो सकता है। आप अपनों को प्रसन्न करेंगे। तीन के दोपहर से 4 जून के मध्य का समय तनावपूर्ण है। आपके कार्य से लोग प्रसन्न रहेंगे परंतु अंदर किसी बाधा का अनुभव भी करेंगे। मन में कुछ उदासी का भाव भी बना रहेगा।

मकर राशि

29 मई को किसी पर अधिक विश्वास न करें। आपके साथ विश्वासघात या धोखा हो सकता है। आर्थिक मामले में आपका हाथ तंग रहेगा।क्रोध व आवेश से बचें। 30 और 31 मई को विद्यार्थियों का मन पढ़ाई व अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रहेगा। ग्रह स्थितियों में बदलाव के साथ जिंदगी की गाड़ी पटरी पर आएगी। ज्ञान विज्ञान में वृद्धि होगी‌ 1 से 3 जून के मध्य का समय परिवार में व्यस्तता का रहेगा। संबंधों में नई ताजगी का अनुभव करेंगे। आप अपने कार्य में प्रयासरत रहेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कानूनी विषय में निपटारा संभव है। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है‌ शत्रु और विरोधी लाख चाहकर भी आप का अहित न कर पाएंगे‌ आप अपने आप में बदलाव महसूस करेंगे ।4 जून को वाहन,  मशीन और भारी सामान का प्रयोग सावधानी से करें। शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचें‌ और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क भी रहें।

कुंभ राशि

29 मई को समय की चाल शानदार रहेगी‌ सभी मोर्चों पर आपको सफलता मिलेगा। अधिकार और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। 30 और 31 मई को समय शुभ नहीं है। आपको कोई बातों के द्वारा चोट दे सकता है‌ अपने बच्चों को ज्यादा डांट फटकार न लगाएं और न ही उन्हें सिर पर चढ़ाएं। दोनों ही स्थितियों में आपको नुकसान हो सकता है। आप पर स्थानांतरण की तलवार लटक सकती है। पहली, दूसरी और तीसरी जून को समय अच्छा आ जाएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के प्रति बढ़ेगा। आपके अंदर महत्वाकांक्षा का उदय होगा। अनेक कार्यों को पूरा करेंगे आप पूर्ण क्रियाशील रहेंगे। नई योजनाएं और लंबित मामलों में आपको सफलता मिलेगा। लोगों से संबंधों में सुधार होगा‌। 4 जून को उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। संपर्क और संवाद के लिए अच्छा समय है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके अंदर प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

मीन‌ राशि

29 मई को मानसिक रूप से स्वस्थ व प्रसन्न रहेंगे और पारिवारिक भावनाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। साथ ही प्रियजनों की निकटता हासिल करने का भी प्रयास करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगा। 30 और 31 मई को धन प्रदायक दिवस है‌ लंबित कार्य पूर्ण होंगे। सोचने समझने व व्यक्तित्व को निखारने में आप लगे रहेंगे। पहली, दूसरी और तीसरी जून को समय खराब रहेगा। भाइयों में मतभेद हो सकता है ।आप अपने अपमान का बदला लेने को सोचेंगे। आपका मन अंदर ही अंदर क्षुब्ध रहेगा।बना बनाया काम बिगड़ सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दुर्घटना का योग है। 3 जून के सायंकाल से 4 जून के मध्य का समय सुखदायक रहेगा। जीवनसाथी से सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया, विज्ञापन या विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगा। पारिवारिक संबंधों में गर्माहट आएगी। आप पूर्ण क्रियाशील रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!