साप्ताहिक राशिफल : 5 जून दिन रविवार से 11 जून दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:17 Minute, 33 Second
आचार्य पं शरदचन्द्र मिश्र, अध्यक्ष- रीलीजीयस स्कालर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध वृषभ राशि पर, चन्द्रमा कर्क राशि, मंगल और गुरु मीन राशि, शुक्र और राहु मेष राशि,शनि मकर राशि तथा‌‌ केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं।

मेष राशि

5 जून को चतुर्थ चंद्रमा होने से प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में और अवरोध प्राप्त होगा। बनते हुए कार्य किसी कारण से बिगड़़ सकते हैं, परंतु अपने सूझबूझ से कार्य की सिद्धि काफी परिश्रम के पश्चात करेंगे। 4, 5 और 6 जून को अभीष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रुके कार्यों में प्रगति प्राप्त होगा‌ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए व्यक्तियों से मुलाकात भी हो सकती है। मित्रों का सहयोग भरपूर मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। 8 और 9 और 10 जून को विरोधी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। आपके कार्यों की आलोचना होगी। गुप्त शत्रुओं के‌ षडयन्त्र का भय बना रहेगा। अतः उन से सावधान रहने की आवश्यकता है। 11 जून को सर्व लाभकारी दिवस रहेगा। व्यापारिक कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार के लोगों से सम्मान प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।जीवन साथी के विचारों की कद्र करेंगे।

वृषभ राशि

5 जून को विजय सूचक दिवस है। मन में कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। सभी कार्यों को हल करने का प्रयास करेंगे। बाहरी लोगों का सहयोग अपेक्षित है, परंतु 6-7-8 जून को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के योग हैं। आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। व्यापारिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। किसी पुराने व्यक्ति से संबंध बिगड़ सकते हैं। 9 और 10 जून को समय आपके पक्ष में रहेगा। आप अपनी स्थिति को सुधारने का प्रयास करेंगे। लोगों का सहयोग भी मिलेगा। आपका व्यापार बढ़ सकता है। कुछ नया करने के विचार आ सकते हैं। उपलब्धि के बावजूद अपने अंदर कुछ खालीपन का अनुभव कर सकते है। मन में रिक्तता का भाव अनुभव करेंगे। 11 जून को आप बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं। कहीं की यात्रा का भी योग है। शुभ समाचार भी कहीं से प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि

5 जून को आध्यात्मिक ज्ञान जैसे सवालों का जवाब ढूंढने का प्रयास करेंगे। अपनी संपत्ति, प्रतिभा वह जीवन शैली को लेकर सतर्क रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। 6-7-8 जून को भौतिक ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। नौकरी में स्थायित्व रहेगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी ।किसी समारोह में भाग ले सकते हैं‌ फोन पर बातचीत होगी। मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। 8-9-10 जून को परेशानियां आएंगे। आपकी सहनशीलता खत्म हो सकती है। दांपत्य जीवन के मधुरता में न्यूनता का योग है। गुप्त शत्रु वह प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। भाइयों की बात चुभ सकती है, परंतु उसकी अनदेखी करें और उनसे विशेष प्रेमभाव बनावें। अपने बच्चों को समय दें, अन्यथा वह आपसे दूर होते चले जाएंगे। 11 जून को नया प्रोग्राम बनाएंगे। कहीं शादी, पार्टी, विवाह आदि में जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस समय आप जो भी कार्य करेंगे वह अपने तरीके से करेंगे।

कर्क राशि

5 जून को समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने समय का सदुपयोग करेंगे तथा कुछ नया सीखने में समय पर व्यतीत करेंगे। आपकी सज्जन प्रवृत्ति सबके सामने उभर कर आएगी। कार्य योजना बनेगी और वह पूरी भी होगी ।बेरोजगारों के लिए अच्छा समय है। 6-7 और 8 जून को लोगों के संपर्क में रहेंगे। कार्य क्षेत्र में शांति का अनुभव करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन संभव है। अपने शौक पूरे करने का यही सही समय रहेगा। 8-9 और 10 जून को समय धनदायक रहेगा। नए अनुबंध तथा आय में वृद्धि होने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। व्यापार में लाभ की संभावना बनेगी। कार्यालय के सारे कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। घर में नया सामान ला सकते हैं। परिवार सगे संबंधियों से प्रेम भाव में वृद्धि सम्भावित है।

सिंह राशि

5 जून को समय अनुकूल है। नई योजनाएं, परियोजनाएं और लंबित मामलों मकी पूर्ति होगी। 6 तारीख को सभी प्रकार के रिश्तो में पूरा गर्मी आएगी चाहे वह प्रतियोगी ही क्यों न हो। अपने परिवार के बीच पारस्परिक व्यवहार और अच्छे संबंध बनाना चाहेंगे। 7 जून को समय ठीक नहीं है। यात्रा में कष्ट की अनुभूति होगी। धन के मामले में धोखा खाएंगे। 8-9 और 10 जून का आधा समय किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।आपके साथ अपने ही लोग धोखा करेंगे। समय की चाल विपरीत है ।इस इस आप सावधान रहें। परेशानी के साथ मन में उदासी का भाव रहेगा‌ 9 की दोपहर से 11 जून के बीच सफलता की प्राप्ति का समय है। मानसिक, शारीरिक भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से चुस्त रहेंगे।फैशन, विज्ञापन और खानपान पर ध्यान देंगे। व्यस्त रहेंगे फिर भी अपने लिए समय निकाल ही लेंगे।

तुला राशि

5 जून को पुराने समय को याद कर भावुक हो सकते हैं। अपनी नौकरी कैरियर में कुछ नयापन लाएंगे। स्वयं के स्वभाव में परिवर्तन लाएंगे। कार्य क्षेत्र में नयापन का अनुभव करेंगे। कोई नई खोज करेंगे और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ साझा करेंगे। समय अधिक सुखद है। 6 -7 और 8 जून को सर्व लाभकारी समय रहेगा। खान-पान पर ध्यान देंगे ।घरेलू मुद्दे मुख्य रहेंगे ‌आप काफी व्यस्त हो सकते हैं‌ शानदार ढंग से जीवन व्यतीत करेंगे। लाभ प्राप्त करेंगे। 8-9-10 जून को समय ज्यादा बढ़िया नहीं है। संपत्ति की हानि हो सकती है। तनाव दुख आदि का समय है‌ ज्यादा पाने की चाह में थोड़ा भी गवां देंगे। आप किसी को या तो हद से ज्यादा प्रेम करेंगे या हद से ज्यादा घृणा। परंतु दोनों ही परिस्थितियां आपके लिए घातक होगी। नुकसान के योग हैं। 11 जून को समय बहुत बढ़िया रहेगा। अजनबी लोगों से मेरी मुलाकात होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों की फरमाइश हो को पूरा कर‌सकते हैं।

कन्या राशि

5 जून को लाभ की स्थिति बनेगी। अपनी अच्छी सेहत के लिए पीठ और पेट का ध्यान रखना होगा। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवन साथी आपसे प्रेम और मधुरता से पेश आएगा। 6-7 और 8 को अच्छी चीजों से जुड़े हो सकते हैं। मौसम के मिजाज से परेशान रहेंगे। कार्य से उब जाएंगे, थक जाएंगे। आपकी प्रतिभा लोगों की नजर में आएगी। परंतु आपको कोई श्रेय नहीं मिलेगा। जीवनसाथी को सरल बनाने में लगे रहेंगे। 8-9 और 10 जून को समय अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक स्तर पर लाभ प्राप्त होगा। कई प्रकार से सोच विचार लेन देन सौदेबाजी के योग हैं। यात्रा सुखद रहेगी। भवन वाहन की प्राप्ति संभव है या पुराने मकान वाहन की मरम्मत या नवीनीकरण करवा सकते हैं‌ कोई काम निकलवाने के लिए साम, दाम , दंड भेद की नीति अपना सकते हैं। 11 जून को उत्तम है। प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। आपसी समस्याओं का निपटारा होगा। परिवार में समय व्यतीत करेंगे‌ सामाजिक कल्याण में भी रुचि ले सकते हैं। अनेक प्रकार की उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेंगे।

वृश्चिक राशि

5 जून को राजकीय कार्य में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके अंदर साहस व्याप्त रहेगा। रुका हुआ रुपया प्राप्त होगा। अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। 6-7-8 को नौकरी में ऐसे व्यक्ति से संबंध प्रगाढ़ होंगे जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। जीवन में कुछ नया और अनूठा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। 8 से 10 जून के मध्य रुपया प्राप्त होगा। रुके हुए काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा होगा। काम का दबाव को अच्छे ढंग से व्यवस्थित कर लेंगे‌ घर व दफ्तर में आपको कोई नवीन जिम्मेवारी प्राप्त हो सकती है। व्यापार में विस्तार की योजना पर काम शुरू करेंगे। 10 की शाम से 11 जून के मध्य आप अचानक संकट में पड़ सकते हैं। शत्रु या विरोधी हावी होंगे। वे उकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग या कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है जिसे आप गुप्त रखना चाहते हैं। समय घोर कष्ट निराशा का है। सकारात्मक बनाए रखें या आपके लिए अच्छा रहेगा। आवेश में न आएं,यह बेहतर रहेगा।

धनु राशि

5 जून को सतर्क रहते हुए काम करेंगे। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आप भविष्य को लोग लेकर चिंतित रहेंगे। 6-7-8 जून को अप्रत्याशित लाभ की संभावना बनेगी। काम के मोर्चे पर मौज-मस्ती का योग मिलेगा। स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देंगे। बिना तनाव के बेहतर जीवन शैली अपनायेंगे। आपके उपर परिवार का दायित्व बढ़ेगा परंतु आप उसे संभाल लेंगे। 8-9 और 10 जून को आपमें हिम्मत, आत्म विश्वास और आशा का संचार होगा। आप पार्टी आज की दौड़ दौड़ में रहेंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप परिवार संबंधी समस्याओं पर ध्यान नही देंगे। आप योजना के अनुसार कार्य करेंगे और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहेंगे। 11 जून को संतोष, शांति, सद्भाव का अनुभव करेंगे। आपको यह महसूस होगा कि सब लोग आपके साथ है। सफलता की ओर बढ़ेंगे। कोई रचनात्मक कार्य करेंगे। लक्ष्य बनाकर अग्रषित होंगे और अपने कार्य का मूल्यांकन भी करेंगे। समय में सुधार आएगा।

मकर राशि

5 जून को वाहन, मशीन और भारी सामान का प्रयोग सावधानी से करें। शेयर में निवेश से पूर्व अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 6 -7 और 8 जून को अजनबी व्यक्तियों से बचकर व्यवहार करें। आप साजिश व षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। मानसिक चिंता व तनाव बढ़ सकता है। 8-9 और 10 जून को किसी रिश्तेदार से संबंधित अप्रिय समाचार प्राप्त होगा। लापरवाही से धन हानि के योग हैं। मन में कुछ अशांति का भाव बना रहेगा। आपके अंदर भी दुःख का समावेश हो सकता है, इसलिए सकारात्मक बुद्धि धारण करें। 10 की शाम से 11 जून‌ के मध्य कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा होगा। नया काम और सकारात्मक सोच जिंदगी का खेल जीतने में मददगार होगा। परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। धर्मस्थला, मंदिर में जा सकते हैं। लेखन कार्य में आपकी रुचि जाग्रत होगी।

कुंभ राशि

5 जून को उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी और संवाद के लिए समय उत्तम रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 6-7 और 8 जून को शांतिपूर्वक अपना काम निपटायेंगे। किसी काम के सम्बन्ध में यात्रा हो सकती हैं। पूरे जोश खरोश से काम करते रहेंगे, इसका फल आपको बाद में प्राप्त होगा‌ फिलहाल आपको धैर्य रखना होगा‌ 8-9 और 10 जून को कष्टकारी समय रहेगा। खाली समय में आप उटपटांग सोचेंगे या करेंगे। जिससे आप मुसीबत में फंस सकते हैं ।कार्यालय में बाधाएं आएंगी। परिस्थिति बस लाचार होकर आप कुछ भी काम नहीं कर पाएंगे। क्रोध और आवेश पर काबू रखें, अन्यथा आप नुकसान उठा बैठेंगे। 11 जून को समय में परिवर्तन आएगा‌ घर में मेहमानों का आगमन होगा। आप उनके स्वागत सत्कार व आवभगत में समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। सकारात्मक परिवर्तन की आशा है। आप जो करेंगे उसका उचित फल आपको प्राप्त होगा।

मीन राशि

5 जून का समय व्यापार में सफलता देने वाला है। पारिवारिक संबंधों में गर्माहट आएगी। चतुराई और गतिशीलता से काम करेंगे। 6-7 और 8 जून को समय प्रोग्रेसिव रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी से गोपनीय मुलाकात और वार्ता हो सकती है। 8-9 और 10 के मध्य का समय मैत्री भाव से परिपूर्ण और लाभप्रद रहेगा। फाइल का काम पूरा करेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य ही रहेगा। मेहनत और परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। भाग्य साथ देगा। मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। कुछ सामान्य हानि का योग भी है। 11 जून को समय शुभ नहीं है। कोई भी कार्य समय पर नहीं कर पाएंगे। परिवार में मनोमालिन्यता बढ़ेगी। मन उदास रहेगा। वातावरण में गलतफहमियां बनेगी। गुप्त व प्रकट शत्रु नुकसान पहुंचाने की पूरी चेष्ठा करेंगे। आप अकारण तर्क- वितर्क में उलझ सकते हैं।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!