गुप्त नवरात्रि में सूर्यकुंड धाम पर हुई माँ गंगा की विशेष आरती

0 0
Read Time:3 Minute, 57 Second
  • सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा संचालित 328वीं गुरुवारिया महाआरती का नयनाभिराम दृश्य

एनआईआई ब्यूरो

गोरखपुर। आषाढ़ शुक्ल प्रतिप्रदा गुप्त नवरात्रि गुरुवार को सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा संचालित मां गंगा की के क्रम में 328 महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के उप कुलसचिव डॉ. देवेन्द्र गोस्वामी ने महाआरती की। उन्होंने सर्व प्रथम मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण, माँ दुर्गा की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात माँ गंगा की आरती प्रारंभ हुआ। आरती पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की गई। इस दौरान हर-हर गंगे के जयघोष से प्रांगण गूंज रहा था।

आरती के क्रम में भगवान गणेश, भोलेनाथ, हनुमान जी की भी आरती-पूजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। समिति के सचिव शीतल कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि को अंग-वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेट किया। संचालन प्रवक्ता समरेन्दु सिंह ने किया। डॉ. देवेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि हरिद्वार, काशी के तर्ज पर सूर्यकुण्ड धाम पर की जाने वाली गंगा आरती सराहनीय है। गुप्त नवरात्रि के विशेष अवसर पर मां गंगा की पावन आरती में शामिल होकर धन्य हो गया।

उन्होंने कहा कि बिना प्रचार-प्रसार के माध्यम से सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर गुरुवार को होने वाली मां गंगा की पावन आरती में इतनी बड़ी संख्या है, तो वह दिन दूर नहीं जब हरिद्वार और काशी की तर्ज पर इस आरती में संख्या के साथ-साथ प्रसिद्धि में भी बढ़ोतरी होगी। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के स्वयं सेवकों का कार्य सराहनीय है।

समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने बताया सूर्यकुण्ड धाम पर हिन्दू समाज के प्रत्येक छोटे बड़े पर्व पूरी आस्था श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। सनातन धर्म में मातृ शक्ति को विशेष दर्जा प्राप्त है। नवरात्रि में देवी पूजन किया जाता है और गुप्त नवरात्रि में साधना का महत्व होता है। गुप्‍त नवरात्रि में विशेष पूजा से कई प्रकार के दुखों से मुक्‍ति पाई जा सकती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, समरेन्दू सिंह, सिद्धि गुप्ता, नेहा मणि आर्या, संजीव तिवारी, कुमकुम, लाली, राधा, सुहानी, रिमझिम, देवेश, अजीत जैन, प्रभात मिश्र, मुकेश, गोलू, कृष्णा, कामेश राय, जितेन्द्र, अशोक, अतुल, आकाश, मोनू गुप्ता, अमित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!