साप्ताहिक राशिफल : 3 जुलाई दिन रविवार से 9 जुलाई दिन शनिवार तक 

0 0
Read Time:14 Minute, 46 Second
आचार्य पं शरदचन्द्र मिश्र, अध्यक्ष- रीलीजीयस स्कालर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति- सूर्य और बुध मिथुन राशि पर, चन्द्रमा सिंह राशि पर, मंगल और केतु मेष राशि पर, गुरु कुम्भ राशि,शनि मकर राशि और राहु तुला राशि पर स़ंचरण कर रहे हैं।

मेष राशि

3-4-5 जुलाई को लंबित मामले गति पकड़ेंगे। अपने जीवन में शांति और सुकून महसूस करेंगे। पदोन्नति हो सकती है। अच्छा खाना प्राप्त होगा। आप अपना भीतरी और बाहरी कार्यों का मूल्यांकन गंभीरता से करेंगे। आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा। 7-8 जुलाई को समय अनुकूल है। उत्तम संपति दायक समय है। घरेलू मामले पारिवारिक रिश्ते अच्छे होंगे। आप भाग दौड़ में व्यस्त रह सकते हैं। इस समय आपने अपने स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान देंगे। संतान की पसंद का काम करेंगे। आठ और नौ जुलाई को सप्तम चंद्रमा सुख शांति देगा। आप इस समय महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कार्य की गति धीमी रहेगी लेकिन कार्य पूर्ण होंगे। निकट भविष्य में नया कार्य करने की संभावना हो सकती है। आप उर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे।

वृषभ राशि

3 जुलाई से 5 जुलाई के मध्य समय खराब आ जाएगा। काम अधूरे रह जाएंगे। तबादला और परिवर्तन की स्थिति बनेगी। लाटरी जुआ व सट्टे में पैसा डूब सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। समय ठीक नहीं है। सावधान रहें। 6 और 7 जुलाई को समय ज्ञानवर्धक है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के आसार हैं। आप अपनी दिलचस्पी का दायरा बढ़ा सकते हैं ।शत्रु को मित्र बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा ‌आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय पूर्णतया अनुकूल है। 8 और 9 जुलाई को समय उत्तम संपत्ति दायक रहेगा। कार्य का पूरा पूरा श्रेय आपको मिलेगा। आपको अपना कार्य बनवाने के लिए खूब चक्कर लगाने पड़ेंगे, परंतु आपका कार्य बन जाएगा। बुजुर्गों को आपके सहयोग की जरूरत पड़ेगी।

मिथुन राशि

3-4 जुलाई को धन प्रदायक दिवस रहेगा। आप व्यवसायिक यात्रा कर सकते हैं। ग्रहों के प्रभाव से राजकीय कार्यों में आपका प्रभाव वह दबदबा बढ़ेगा। आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ विचार साझा करेंगे। आप बच्चों, माता -पिता, जीवन साथी और सहयोगियों का ध्यान रखेंगे। नई चीजें सीखेंगे। 5 और 7 जुलाई को समय ठीक नहीं है। कार्यों में अनावश्यक विलंब रहेगा। पदोन्नति व स्थान परिवर्तन योग हैं।कार्यों में असुविधा मिलेगा। आठ और नौ जुलाई का समय ज्ञानवर्धक दिवस है। आप दूसरों की समस्या का निराकरण करने में सफल होंगे। दूसरों के दुख को अपना समझेंगे और उनके दुख के भागीदार भी बनेंगे। मन में परोपकार की भावना विद्यमान रहेगी। दूसरे के लिए कुछ करने के लिए तैयार रहेंगे।

कर्क राशि

3 और 4 जुलाई को आपके मन में उदारता और दया का भाव रहेगा। आप हर किसी की मदद करेंगे। नया काम शुरू करने का मन बन सकता है। किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह के उपरांत कोई काम करेंगे। योजना सफल रहेगा। 5 और 7 जुलाई को समय बेहतरीन रहेगा। रिश्तेदारों से संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। तरक्की होगी और नौकरी में पदोन्नति की पदोन्नति अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया रुपया आएगा। यह समय बेहतर है। यह समय आपके अनुकूल रहेगा। इसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। समय धनदायक सफलतादायक है। 8 और 9 जुलाई को समय ठीक नहीं है। अति आत्मविश्वास आप को ले डूबेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक मामलों में ज्यादा जोखिम न उठाएं। सितारों की चाल उलटी है। अतः कुछ भी करने या बोलने के पहले एक बार अवश्य सोच लें।

कन्या राशि

3 जुलाई से 5 जुलाई के मध्य समय ठीक नहीं है। मन में अनुहोनी भय बना रहेगा। मन में व्याप्त रहेंगा। दूसरे की गलती बताने से पहले खुद को जांच लें। अनुचित कार्यों से दूर है वरना नुकसान हो सकता है। सोच विचार कर लिया फैसला और कानूनी दांवपेच उनको आपकी सच्चाई तक ले जायेगा। 6 और 7 जुलाई को भागदौड़ करके अपना काम निकलवा लेंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे किंतु उनकी चमचागिरी करनी पड़ सकती है। जरूरतमंदों की मदद करके खुश रहेंगे ।यात्रा संभव है ।अविवाहित के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं ।आप खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। 8 और 9 जुलाई को आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आत्मविश्वास से कार्य की शुरुआत करेंगे। सफलता मिलेगा। विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। बिगड़े काम समेटने में परिवार का सहयोग भी करेंगे। परिवार में प्रसन्नता खुशहाली बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता पड़ेगी।

सिंह राशि

3-4 और 5 जुलाई को आपके कामों की प्रशंसा होगी। गृहणियों द्वारा बनाए पकवान की सभी प्रशंसा करेंगे एवं रुचि से खाएंगे। आप कोई नया कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। 7 और 8 जुलाई को परिवार के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आप राहत महसूस करेंगे। शत्रु भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आप अपने को तरोताजा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अनुकूल प्राप्त होगा। 8 और 9 जुलाई को तृतीय चंद्रमा का परिभ्रमण तृतीय होने से पैसा प्राप्त होगा। एकाएक कोई बड़ा खर्च आपके सामने उपस्थित हो जाएगा, जिससे आप आसानी से करेंगे। आय व्यय बराबर रहेगा। मन में कुछ उपलब्धियों के बावजूद भी क्षोभ बना रहेगा।

तुला राशि

3-4-और 5 जुलाई को जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगा। आप काम में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे तथा उसे प्रसन्न से करेंगे। समय साथ देगा। नया काम हाथ में करने करने का है। अपने सहकर्मी का पूरा सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। 6-7 जुलाई को किसी अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना है। आपने जो काम हाथ में ले रखा है वह आगे उलझ जाएगा। आप भावता में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। उपेक्षा के शिकार हो सकते हैं‌ 8 और 9 जुलाई को अच्छा समय आएगा प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को मन पसंद स्कूल कॉलेज में एडमिशन होगा। अपने चारों सुख का अनुभव करेंगे। अपने लोगों का सहयोग मिलेगा और उनके साथ रहकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि

3 जुलाई से 5 जुलाई के मध्य भावनात्मक रूप से आप सशक्त और सुदृढ़ होंगे। कला, साहित्य संगीत के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र व परिचित से आपकी मुलाकात होगी। काफी सार्थक समय रहेगा। संपर्कों का दायरा विस्तृत होगा और 6-7 जुलाई को व्यापार व कारोबार में कोई आर्डर आपको मिल सकता है। सभी आपकी बुद्धिमत्ता और कार्यशैली का लोहा मानेंगे। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 8 और 9 जुलाई को परिवार में वातावरण कुछ अशांतिपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों में एक दूसरे के प्रति सामंजस्य का अभाव रहेगा। भाइयों में किसी बात पर कहासुनी या बोलचाल हो सकता है। आप किसी की धूर्तता के शिकार हो सकते हैं। अतः सावधान रहें। किसी पर अति विश्वास न करें। चौकस रहे। यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु राशि

3-4 और 5 जुलाई को समय अच्छा रहेगा। आप अपना ज्यादा समय परिवार व मेहमानों के बीच बिताएंगे। मन उच्चाभिलाषी रहेगा। मन के अन्दर जोश बना रहेगा। चारित्रिक जीवन में काफी राहत और शांति का अनुभव करेंगे। संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 6-7 जुलाई को समय मान प्रतिष्ठा वर्धक है। संतान के क्रियाकलापों पर ध्यान दे पाएंगे। मित्र या प्रेयसी की बातों को आप मानेंगे। 8 और 9 जुलाई को समय बहुत शानदार रहेगा। आप तकनीकी ज्ञान या कोई हुनर सीख सकेंगे। बच्चों के साथ प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मनोरंजन और हंसी मजाक में समय व्यतीत होगा। निकट की यात्रा से लाभ की भी संभावना है। परिवार में प्रसन्नता बना रहेगा।

मकर राशि

3 जुलाई से 5 जुलाई के बीच आपके द्वारा कोई ऐसा काम होगा, इसकी चारों तरफ निंदा होगी। आपको आलोचना व विरोध मिलेगा ।कामों में समय अधिक व्यतीत होगा। अधिकारी की फटकार सुननी पड़ सकती है। अपने काम को गंभीरता व संजीदगी से अंजाम दें। 6-7 जुलाई को आप उदारता का रुख रखेंगे। मानसिक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। कैरियर व व्यवसाय को विशेष महत्व देंगे। बाधाओं को दूर करने में भी सफल रहेंगे। 8 और 9 जुलाई को सामूहिक गतिविधियों, मीटिंग, बैठक में भाग लेंगे। कड़ी मेहनत के साथ हंसी खुशी और प्रसन्नता प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक व मानसिक शांति के लिए मंदिर या धार्मिक स्थल में जा सकते है। दूसरों को सम्बन्धों‌‌में मजबूती देने के लिए प्रयास करेंगे।

कुंभ राशि

3-4 और 5 जुलाई को समय अच्छा रहेगा अपने। काम को गति देने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मित्रों व सहकर्मियों का सहारा मिलेगा। पड़ोसियों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ व्यस्त रह सकते हैं। जीवन की सार्थकता खोजने के लिए प्रयासरत रहेंगे। 6 और 7 जुलाई को समय सही नहीं है। आप के खिलाफ कुछ लोग गुप्त साजिश कर सकते हैं। आपका खर्च का दायरा बढ़ जाएगा। आप सब कुछ अच्छे से संभालने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाएगा। 8-9 जुलाई समय अच्छा रहेगा। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगा‌ सरकार से जुड़े कार्य जो अटके हुए हैं वह पूरे हो जाएंगे। ग्रह स्थिति में बदलाव के कारण परिस्थितियों में भी अच्छे बदलाव की संभावना है। बिगड़े काम बनेंगे। विरोधियों से साथ मधुर संबंध बनाएंगे।

मीन राशि

3 साल 5 जुलाई को कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। युवा वर्ग पूर्ण होश और उत्साह से काम करेंगे। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ पड़ेगा ।इसे आप अच्छे ढंग से निभाएंगे। व्यापार में लाभ मुख्य विषय रहेगा। उन चीजों में हाथ डालेंगे जिसमें लाभ की गुंजाइश है। अपने अनुभव से इसमें सफलता प्राप्त करेंग। 6-7 जुलाई को समय अच्छा है। आप पूरी तल्लीनता और शांति से अपना काम निपटा देंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मन में संतोष का भाव भी बना रहेगा‌ 8 और 9 जुलाई को समय पीड़ादायक रहेगा। गुप्त रोग व पेट से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। विकास की गति धीमी रहेगी। बाहर जाने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। कानूनी मुद्दों में उलझ सकते हैं अतः सोच विचार कर ही कार्य करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!