साप्ताहिक राशिफल : 24 जुलाई दिन रविवार से 30 जुलाई दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:14 Minute, 22 Second
आचार्य पं शरदचन्द्र मिश्र, अध्यक्ष- रीलीजीयस स्कालर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य कर्क राशि, चन्द्रमा वृषभ राशि, मंगल मेष राशि, बुध कर्क राशि, बृहस्पति मीन राशि,शुक्र मिथुन राशि, शनि मकर राशि, राहु मेष राशि और केतु तुला राशि पर स़ंचरण कर रहे हैं।

मेष राशि

24 और 25 जुलाई को चंद्रमा परिवार और धन के स्थान पर स्थित है। इसलिए परिवार में सौहार्द बना रहेगा‌ स्वजनों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। 26-27 जुलाई को तृतीय चंद्रमा के कारण पराक्रम में वृद्धि का योग है। उलझे कार्य सुलझेंगे। न्यायालय के कार्य में सफलता मिलेगा। किसी ने कार्य की रुपरेखा बना सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग है। 28-29-30 जुलाई को किसी से अनबन हो सकती है। आर्थिक क्षति के योग हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, नहीं तो चोट चपेट की सम्भावना है। किसी बात को लेकर किसी विवाद हो सकता है। अतः अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। न्यायालय के कार्य में सफलता मिलेगा।

वृषभ राशि

24 और 25 जुलाई को व्यय भार बढ़ा रहेगा। व्यय भार की वृद्धि होने से मानसिक उलझन एवं तनाव का योग मिल सकता है। अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। 26 और 27 को ग्यारहवां वें चंद्रमा है इसलिए आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारिक कार्यों में सुधार होगा ।कहीं से अटका हुआ धन प्राप्त होगा। सूझबूझ से काम ले तो अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे। 28 -29 और 30 जुलाई को पराक्रम में वृद्धि का योग है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सोच में परिवर्तन होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं या किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बच्चों की सफलता से मन में हर्ष का समावेश होगा।

मिथुन राशि

24-25 जुलाई को मिश्रित समय रहेगा।धन की प्राप्ति होगी और रुपया खर्च भी हो जायेगा। व्यापारिक कार्यों में गतिरोध भी मिल सकता है। अपनों का सहयोग न्यून रहेगा। 26 और 27 जुलाई को बिगड़े कामों में सुधार होगा। सहयोगियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। दाम्पत्य सुख के प्रवर्धन का योग है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 28-29 और 30 जुलाई परिवार में प्रेम की भावना में वृद्धि होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का आशिर्वाद प्राप्त होगा।घर में किसी मेहमान का आगमन होगा। किसी योजना की रुपरेखा बना सकते हैं।

कर्क राशि

24 और 25 जुलाई को चन्द्रमा अनुकूल होने से अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप के कार्य से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में अपनी अच्छे छवि का कीर्तिमान स्थापित करेंगे। 26 और 27 जुलाई को मिश्रित समय है। अपने लोगों से दूरी बन सकती है। कुछ व्यापारिक कार्यों में अवरोध मिल सकता है। काफी मेहनत से सफलता प्राप्त होगा। उपलब्धियों के बावजूद भी मन में रिक्तता का भाव बना रहेगा। 28-29 और 30 जुलाई को बिगड़े कार्य में सुधार होगा। धन का आना जाना लगा रहेगा। तनाव और चिंता से मुक्ति मिलेगी। कार्यो में सुधार होगा। अपने लोगों का सहयोग अपेक्षित है। बच्चों के कैरियर पर ध्यान देंगे।

सिंह राशि

दशमस्थ चन्द्रमा होने से विभागीय कार्यों को निपटाने का प्रयास करेंगे। सफलता और उन्नति का योग है। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसमें सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। 25 और 26 जुलाई को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार के सम्बन्धित कार्य में गति मिलेगा।धन का आना जाना बना रहेगा। धन संग्रह नहीं होगा। किसी को उधार न दें, नहीं तो दिया पैसा समय से वापस नहीं होगा। 28-29 और 30 जुलाई को प्रतिकूल समय है। बनते कार्यों में अवरोध मिलेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। अपने परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। किसी से अनबन भी हो सकता है। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनता कार्य बिगड़ सकता है‌। सकारात्मक सोच से कार्य में सुधार और सफलता मिलेगा।

कन्या राशि

25 और 26 जुलाई अनुकूल दिवस है। समस्त कामों में सफलता के योग हैं। बिगड़े कार्य में सुधार का योग है। व्यापार के काम में उन्नति का योग है। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा।मन में हर्ष का संचार बना रहेगा।आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। 26 और 27 जुलाई को सम्पत्ति सम्बन्धी कार्य में सफलता मिलेगा। न्यायालय से सम्बन्धी कार्य में प्रगति का योग है। लम्बित कार्य पूरे होंगे। गतिरोध समाप्त होगा। 28-29 और 30 जुलाई को धन लाभ होगा।धन मिलने की सम्भावना बनेगी।किसी ने कार्य की रुपरेखा बना सकते हैं। सन्तान के कार्य से मन में प्रसन्नता का भाव जाग्रत होगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशि

24 और 25 जुलाई का समय अनुकूल नहीं है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। सीट बेल्ट और वाहन का जरुरी सामग्री लेकर चले नहीं तो चालान हो सकता है। दुर्घटना का योग है। किसी से कलह भी हो सकता है। आप किसी बात को लेकर आक्रोशित न हो। 26 और 27 जुलाई भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। लम्बित कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि और विस्तार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। मस्तिष्क में तनाव दूर। कुछ राहत महसूस करेंगे। परिवार मे शान्ति और सकून का माहौल रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। 28-29 और 30 जुलाई को आपके कार्यों की सराहना होगी। सुख की अनुभूति करेंगे। बच्चों के प्रति अनुराग उमड़ेगा। घर में शान्ति बनी रहेगी। किसी नये व्यक्ति से परिचय होगा। उससे प्रसन्न ता महसूस करेंगे। किसी संगोष्ठी में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

24 और 25 जुलाई को दाम्पत्य सुख में प्रवर्धन का योग है। जीवन साथी के विचारों की कद्र करेंगे। पहले से चली आ रही समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। उसमें सफलता भी मिलेगा। 26 और 27 जुलाई को अष्टम चन्द्रमा होने से अपने काम में घुटन महसूस करेंगे। काम मे मन न लगेगा। कुछ तनाव प्राप्त करेंगे। किसी से कहासुनी हो सकती है। विवादों से दूर रहें नहीं तो अपमानित हो सकते हैं। यदि नियम के प्रतिकूल आचरण करेंगे तो आपके सामने समस्याएं आ सकती है। 28-29 और 30 जुलाई को प्रत्येक कार्य समय पर सम्पन्न होगा। सहयोग जनों का रवैया आपके प्रति अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष‌ मजबूत होगा। सार्थक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लम्बित कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि

24 और 25 जुलाई को समय आपके पक्ष में है। आप अपने विरोधियों को भी मात दे देंगे। शत्रुओं से मेल‌ मिलाप कर अपना कार्य बना लेंगे।आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। 26 और 27 जुलाई को व्यापारिक कार्यों में गति प्राप्त होगी। आपके समस्त अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। 28-29 और 30 जुलाई को समय आपके अनुकूल नहीं है। कार्यों में विघ्न और बाधाएं आएंगी। बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी से कल कलह हो सकता है। घर में कोई सामान टूट-फूट सकता है। परिवार में भाइयों से तनाव मिल सकता। अपने भी पराए जैसा व्यवहार कर सकते हैं। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें या आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर राशि

24 और 25 जुलाई को समय की चाल आपके अनुकूल है। आप अपना काम पूरे मनोयोग से करेंगे। सन्तान पक्ष से सहयोग प्राप्त करेंगे।उनकी उपलब्धियों से मन में हर्ष का समावेश होगा। आपका मन अध्ययन में लगेगा। अपनों महापुरुषों के प्रति श्रद्धा का भाव जागृत होगा। बुजुर्गों का सम्मान करेगे। धन की प्राप्ति होगी। 26 और 27 जुलाई को अपने प्रयास से काम में गति प्राप्त करेंगे। विरोधियों का प्रकोप बना रहेगा परन्तु वे पराजित होंगे। 28-29 और 30 जुलाई को किसी नई योजना के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। लम्बित कार्य पूरे करेंगे।मन में उत्साह बना रहेगा। आप आत्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। सब कुछ सार्थक महसूस करेंगे। किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। हर वस्तु बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। सन्तान पक्ष से सहयोग मिलेगा। मन में प्रसन्नता बना रहेगा।

कुंभ राशि

24 और 25 जुलाई का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है‌ व्यवसाय में कुछ नुकसान हो सकता है। आर्थिक क्षति के योग हैं। कोई आदमी आपको धोखा दे सकता है, अतः सतर्क रहें। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें। 26 और 27 जुलाई को बिगड़े कामो में सुधार होगा। आप अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अधूरे कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। तनाव दूर होगा। ऑफिस और घर का माहौल अच्छा रहेगा। अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। 28-29 और 30 जुलाई को विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आपकी की आलोचना हो सकती है। अपने कुछ करने का प्रयास करेंगे। काफी प्रयास करने के बाद ही कार्य पूर्ण होंगे। कार्यों में विघ्न बाधाओं का भी योग है‌ सकारात्मक सोच रखें। इससे आपको फायदा होगा।

मीन राशि

24 और 25 जुलाई को आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व और कार्य की प्रशंसा की जाएगी। आप सराहना के पात्र बनेंगे। आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में कुछ उपलब्धियां भी आपको मिलेंगे। 26 और 27 जुलाई का समय आपके अनुकूल नहीं है। भूमि भवन के मामले लंबित हो सकते हैं। हाथ में आते-आते पैसा रुक सकता है। कोई विशेष लाभ की सम्भावना नहीं दिखाई देगी। मन में निराशा का भाव भी जागृत हो सकता है। 28-29 और 30 जुलाई को समय आपके पक्ष में रहेगा‌ विद्यार्थियों के लिए समय है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। मन का झुकाव पठन-पाठन और धार्मिक क्रियाकलापों में होगा। आप कहीं की यात्रा भी कर सकते हैं, वह फायदेमंद रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!