हर घर तिरंगा अभियानके हिस्सा बन रहे अंग्रेजी विभाग के छात्र

0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second
  • तिरंगे को अपने लोकेशन पर पिन कर प्राप्त कर रहे हैं प्रमाणपत्र

एनआईआई ब्यूरो

गोरखपुर। आजादी का अमृत महोत्सव को चिह्नित करने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने ‘हर घर तिरंगा’ पहल शुरू किया है जिसमे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने विश्वविद्यालय के सभी छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने का आग्रह किया है। इसके साथ ही सभी को डिजिटल रूप में भी झंडा फहराने के लिए संबंधित लिंक https://harghartiranga.com/ पर जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है ।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय शुक्ला कहते है कि इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करना है। उन्होंने बताया कि अबतक अंग्रेजी विभाग के 100 से अधिक छात्र छात्राएं, शिक्षको व कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिजिटल रूप में अपने लोकेशन पर झंडा पिन करके संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया है। प्रोफेसर शुक्ला बताते हैं कि यह हर कोई कर सकता है उन्होंने डिजिटल झंडा पिन करने के तरीके को भी बताया।

उन्होंने यह भी बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर अभी तक संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिये लिंक पर 2491803 लोगों ने पंजीकरण कराया है, जिसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो अजय शुक्ला ने स्वयं भी पिन करके हर घर तिरंगा का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके साथ ही नितेश सिंह, सोनल यादव, संगम चतुर्वेदी, हर्षिता राय, मनशी मिश्रा, पीयूष , रजनीश, सच्चिदानंद, राहुल, आकांक्षा, रुचि, जागृति, आर्या, रेशू मिश्रा इत्यादि ने पिन करके प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!