दक्षिण एशियाई देशों के परस्पर निकटता से भाषा और साहित्य का अध्ययन और सार्थक होगा : प्रो. आर. टी. बेद्रे

0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second

एनआईआई ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी-एचआरडी एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुनश्चर्या पाठ्यक्रम के छठे दिन के प्रथम सत्र में प्रो. आर. टी. बेद्रे, निदेशक, यू. जी. सी. एच. आर. डी. सी. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर ने भारतीय भाषा और साहित्य के अन्तर्विषयक अध्ययन पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि दक्षिण एशिया के साथ अन्तर्राष्ट्रीय भाषिक और साहित्यिक अध्ययन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने माना कि भारत के चिंतकों एवं दार्शनिकों ने भारत में भाषा और साहित्य के क्षेत्र में आदान -प्रदान की संस्कृति को स्थापित किया। भारत की बहुलता ने अनेक भाषाओं को जन्म दिया। 21वीं सदीं में अंग्रेजी भाषा और साहित्य का एक व्यवस्थित अध्ययन प्रो. बेड्रे ने प्रस्तुत किया।

प्रथम सत्र के बाद प्रो. मीनू कश्यप अध्यक्षअंग्रेज़ी विभाग राष्ट्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय, नई दिल्ली और प्रो. अवनीश राय, अंग्रेजी विभाग, दी. द. उ. गो. वि. वि. गोरखपुर के पर्यवेक्षण में दूसरे और तीसरे सत्र का समापन हुआ। 14दिवसीय पुनश्चर्या पाठ्यक्रम के छठे दिवस पर दी. द. उ, एम. एच. आर. डी. सी. यू. जी. सी., दी. द. उ. गो. वि. वि. गोरखपुर के निदेशक प्रो. रजनीकांत पाण्डेय, ने कार्यक्रम का आनलाइन अवलोकन किया। कार्यक्रम के समन्वयक और अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति अनेक भाषाओं की जननी है। प्रथम सत्र का संचालन डॉ. निरंजन कुमार यादव, द्वितीय सत्र का संचालन डॉ. मनीष कुमार गौरव और तृतीय सत्र के संचालन डॉ. निरंजन कुमार यादव ने किया | इस पुनश्चर्या पाठ्यक्रम में तकनीकी सहयोग डाक्टर अखिल मिश्र ने किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!