गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में

1 0
Read Time:12 Minute, 12 Second

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दूसरे दिन दबदबा रहा।दूसरे दिन भारत को तीन मेडल मिले। तीनों पदक वेटलिफ्टिंग में आए। टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने देश को पहला गोल्ड दिलाया। वे गेम्स रिकॉर्ड के साथ 49 किमी कैटेगरी में चैंपियन बनीं। इधर आज इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आज आखिरी तारीख है। आज चूके तो जुर्माना भरना पड़ेगा।

CBI ने 34 हजार करोड़ के DHFL घोटाले में पुणे के बिल्डर अविनाश भोसले का हेलिकॉप्टर सीज किया है। यह सीबीआई को मिला सबसे बड़ा मामला है।

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार। इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो। पेश हैं आज के अन्य प्रमुख समाचार पढ़िए एक नजर में:

सुर्खियां

  • कॉमनवेल्थ गेम्स में दोपहर 3:30 बजे भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का मैच होगा।
  • भारतीय मेंस हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में घाना के खिलाफ मैच से अपना अभियान शुरू करेगी।
  • जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उनके पास 11.3 अरब डॉलर यानी 89.49 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति है।
  • झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों की कार से नोटों के बंडल मिले, कोलकाता पुलिस ने हावड़ा में पकड़ा
  • IS के नाम से UP के गांव में भेजीं चिट्ठियां, कहा- खुफिया मैप-पेनड्राइव सौंपें, वर्ना मारे जाएंगे 3000 लोग।
  • अर्पिता से जुड़ी 8 कंपनियों के बैंक खाते फ्रीज, पार्थ चटर्जी ने कबूला- नेताओं के कहने पर नौकरियां दीं।
  • अक्षय कुमार पर राम सेतु की छवि बिगाड़ने का आरोप, सुब्रमण्यम स्वामी बोले- केस दर्ज कराएंगे।

इनकम टैक्स रिटर्न भरने का आज आखिरी दिन, फिर लेट फीस देनी होगी

​​​​​​​फाइनेंशल ईयर 2021-22 का इनकम टैक्स रिटर्न भरने का आज आखिरी दिन है। अब तक करीब 5 करोड़ लोग रिटर्न भर चुके हैं। सरकार साफ कर चुकी है कि इसके लिए और टाइम नहीं दिया जाएगा। 31 जुलाई के बाद ITR भरने पर लेट फीस लगेगी। सालाना आय 5 लाख रुपए से ज्यादा होने पर 5000 रुपए और 5 लाख रुपए से कम होने पर लेट फीस के तौर पर 1,000 रुपए देने होंगे।

केजरीवाल सरकार ने नई शराब नीति वापस ली

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नयी आबकारी नीति को फिलहाल वापस लेने का फैसला किया है और सरकार द्वारा संचालित दुकानों के जरिये शराब की बिक्री किए जाने का निर्देश दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।मनीष सिसोदिया पर 144 करोड़ के हेरफेर का आरोप।

सीबीआई ने पकड़ा 34000 करोड़ का डीएचएफएल घोटाला

CBI ने 34 हजार करोड़ के DHFL घोटाले में पुणे के बिल्डर अविनाश भोसले का हेलिकॉप्टर सीज किया है। आरोप है कि ये हेलिकॉप्टर वारवा एविएशन ने 2011 में 36 करोड़ रुपए में खरीदा था। CBI ने हाल में DHFL और यस बैंक में भ्रष्टाचार के एक अलग मामले में भोसले को चार्जशीट किया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच एजेंसी ने 20 जून को 34,615 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, वधावन ब्रदर्स और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह CBI को मिला सबसे बड़ा मामला है।

विचाराधीन कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया तेज की जाए: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्याय की सुगमता को जीवन की सुगमता जितना ही महत्वपूर्ण बताते हुए न्यायपालिका से शनिवार को आग्रह किया कि वह विभिन्न कारागारों में बंद एवं कानूनी मदद का इंतजार कर रहे विचाराधीन कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया में तेजी लाये।

मुंबई के संबंध में महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी की टिप्पणी को लेकर विवाद

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की उस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मुंबई से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाए तो ‘‘शहर के पास न तो पैसे रहेंगे’’ और न ही वित्तीय राजधानी का तमगा रहेगा।

भाजपा को सत्ता का घमंड, आम आदमी में है सबक सिखाने की क्षमता : पवार

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता का घमंड केवल इसलिए दिखा रही है, क्योंकि संसद में उसके पास बहुमत है। उन्होंने कहा कि अगर आम जनता भाजपा के विरुद्ध एक होकर खड़ी हो जाए तो उसके दिन गिनती के रह जाएंगे।

अदालत कम लोग पहुंचते हैं, अधिकतर आबादी मौन रहकर पीड़ा सहती है: प्रधान न्यायाधीश

नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण ने न्याय तक पहुंच को ‘‘सामाजिक उद्धार का उपकरण’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि जनसंख्या का बहुत कम हिस्सा ही अदालतों में पहुंच सकता है और अधिकतर लोग जागरुकता एवं आवश्यक माध्यमों के अभाव में मौन रहकर पीड़ा सहते रहते हैं।

बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री के खिलाफ शिकायत पर आगरा में उनका कार्यक्रम स्थगित

आगरा/हाथरस। अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित लेखिका गीतांजलि श्री के सम्मान में आगरा में शनिवार को आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह को स्थगित कर दिया गया है। लेखिका के खिलाफ दर्ज कराई गई उस शिकायत के बाद यह फैसला लिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके उपन्यास में भारतीय देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां हैं।

गुजरात की अदालत ने सीतलवाड़, श्रीकुमार को जमानत देने से इनकार किया

अहमदाबाद। यहां की एक सत्र अदालत ने शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर. बी. श्रीकुमार को जमानत देने से इनकार कर दिया। इन दोनों को 2002 के दंगों के मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए कथित तौर पर सबूत गढ़ने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

कर्नाटक के गृह मंत्री के बंगले में घुसे एबीवीपी के कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बेंगलुरु। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के आवास में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया।

मादक पदार्थों को लेकर ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति अपनाई है: अमित शाह

चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नशीले पदार्थों को लेकर केंद्र की ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति के परिणाम दिख रहे हैं।

कुलपति को गंदे गद्दे पर लेटने के लिए कहने पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चौतरफा घिरे

चंडीगढ़। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) के कुलपति राज बहादुर को एक अस्पताल में गंदे गद्दे पर लेटने के लिए कथित तौर पर मजबूर करने की वजह से पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

इराकी प्रदर्शनकारी बगदाद में संसद भवन में घुसे

बगदाद। इराक में एक प्रभावशाली शिया मौलवी के हजारों समर्थक शनिवार को देश के संसद भवन में घुस गए। एक हफ्ते के अंदर इस तरह की यह दूसरी घटना है। वे ईरान समर्थित समूहों द्वारा सरकार गठन की कोशिशों का विरोध कर रहे हैं।

स्पेन में मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत

मैड्रिड। स्पेन में मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का यह दूसरा मामला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिजली कंपनियों के 2.5 लाख करोड़ रुपये बकाया का भुगतान करें राज्यः मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली कंपनियों के करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये बकाये का भुगतान करने का राज्यों से अनुरोध करते हुए शनिवार को कहा कि देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाने वाले ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देना जरूरी है।

देवघर से उड़ान की हुई शुरुआत, झारखंड में तीन नए हवाईअड्डे बनेंगेः सिंधिया

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि सरकार झारखंड में तीन नए हवाईअड्डों के विकास की दिशा में काम कर रही है।

भारोत्तोलक सरगर ने रजत के साथ भारत का खाता खोला, गुरूराजा को कांस्य

बर्मिंघम। चार साल पहले खुद से किया वादा पूरा करने वाले युवा संकेत महादेव सरगर ने रजत जबकि गुरूराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता जिससे भारोत्तोलकों ने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में भारत का खाता खोला।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!