साप्ताहिक राशिफल : 7 अगस्त दिन रविवार से 13 अगस्त दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:14 Minute, 27 Second
आचार्य पं शरदचन्द्र मिश्र, अध्यक्ष- रीलीजीयस स्कालर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य कर्क राशि, चन्द्रमा वृश्चिक राशि, मंगल मेष राशि, बुद्ध सिंह राशि, बृहस्पति मीन राशि,शुक्र कर्क राशि, शनि मकर राशि, राहु मेष राशि और केतु तुला राशि पर स़ंचरण कर रहे हैं।

मेष राशि

7 और 8 अगस्त प्रतिकूल रहेगा। बनते कार्यों में अड़चने आयेगी। अधिकारियों से अनबन हो सकती है। सहयोगियों का रुख आपके प्रति अच्छा न रहेगा। किसी से विवाद भी हो सकता है। दुर्घटना का योग है। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। 9-10 और 11 अगस्त का दिन अनुकूल रहेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। अपनों का सहयोग और सहायता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार के कार्यों में प्रगति का योग है। रुपये पैसों की आवक होगी। 12 और 13 अगस्त का समय मिश्रित रहेगा। किसी ने कार्य की योजना बना सकते हैं। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। किसी ने व्यक्ति से मुलाकात होगी। मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। यात्रा का भी योग हैं। कुछ परिश्रम के बाद ही सफलता के योग हैं।

वृष राशि

7 और 8 अगस्त को व्यापार में प्रगति और सन्तोष जनक ‌स्थित रहेगा। प्रत्येक कार्य में लाभ और सफलता का योग रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मन में हर्ष बना रहेगा।सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी। 9-10 अगस्त को समय अनुकूल नहीं रहेगा।बनते कार्यों में अड़चने आयेगी। ज्यादा दौड़ धूप करना पड़ सकता है। थकावट का अनुभव कर सकते हैं। किसी काम को लेकर चिन्तित रह सकते‌ हैं। मन में क्षोभ रहेगा। उदास और व्यथित भी हो सकते हैं। 11 अगस्त को मिश्रित समय है। 12 और 13 अगस्त को चिन्ता के बादल‌छट आयेंगे। आप नये उत्साह से अपने काम में लग जायेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। सब कुछ ठीक हो जायेगा। न्यायालय के कार्य में सफलता मिलेगा। उलझे कामों को सुलझा लेंगे। जमीन‌ जायदाद के कामों में लाभ होगा।

मिथुन राशि

7 और आठ अगस्त को छठवें चन्द्रमा होने से विरोधियों के मन्सूबों‌ को ध्वंस कर देंगे। आपकी आलोचना की जायेगी। गुप्त शत्रुओं का भय है। परन्तु वे सक्रिय नहीं हो सकेंगे। आपको उनकी गतिविधियों का पता लग जाएगा। आप सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे। 9-10 और 11 अगस्त को व्यापार में लाभ मिले। नये सौदों‌की खरीददारी और विक्रय का योग अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी। मन में शान्ति और सकून बना रहेगा। किसी नये व्यापार को डील कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 12 और 13 अगस्त का समय प्रतिकूल रहेगा। बनते कामों में रुकावटें आ सकती है। मन में उत्साह का अभाव मिल सकता है। किसी आशंका से मन में भय बना रह सकता है। कैरियर की चिंता सता सकती है। अवसाद में जा सकते हैं। दुर्घटना का योग है। अतः वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई अनैतिक काम न करें,नहीं तो संकट में फंसे सकते हैं।

कर्क राशि

7 और 8 अगस्त को सन्तान की सफलता से मन में हर्ष बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। परीक्षा में सफलता मिलेगा। किसी काम को लेकर मन में कुछ चिन्ता भी मिल सकता है। 9-10 और 11 अगस्त का समय व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। धन लाभ होगा। आय तो होगा परन्तु व्यय भी कम नहीं रहेगा। शत्रुओं से भय प्राप्त होगा। वे कार्यों में अड़चने पैदा कर सकते हैं। किसी समाचार से मन में हर्ष मिलेगा। आपके अन्दर उत्साह रहेगा। कार्य कुछ अड़चनों के बाद पूरा होगा। 12 और 13 अगस्त को किसी योजना की रुपरेखा बना सकतें हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। धन का आगमन होगा। किसी नए कार्य की ठीक रुपरेखा बनायेंगे। पार्टनरशिप में काम प्रगति पूर्ण रहेगा।

कन्या राशि

7 और 8 अगस्त को पराक्रम में वृद्धि का योग है। प्रत्येक कार्य में सफलता के योग हैं। कहीं से उधार दिया गया धन प्राप्त होगा। लाभ की स्थिति बनेगी। कार्यों में सुधार होगा। किसी का साथ सुखदाई ‌रहेगा। 9-10 और‌ 11 अगस्त अच्छा नही रहेगा। बनते कार्यों में दिक्कते आ सकती है। अपने लोग‌पूरा सहयोग नहीं करेंगे। किसी से अनबन हो सकती है। चोट-चपेट का भी भय है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। सोचे कार्य नहीं होगें। मन में भय और भविष्य को लेकर आशंकाएं उत्पन्न हो सकती है। 12 और 13 अगस्त का समय पूर्ण बेहतर रहेगा। सभी सोचे काम पूर्ण होंगे। आर्थिक और सामाजिक पक्ष मजबूत ‌होगा। आपके कार्यों का सही मूल्यांकन होगा। समाज में आपके छवि का निखार होगा।

सिंह राशि

7 और 8 अगस्त का दिन प्रतिकूल रहेगा। बनते कार्यों में बाधाएं आयेंगी। अनेक अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से मुलाकात पीड़ादायक रहेगा। अपनों कि पूर्ण सहयोग अपेक्षित नहीं रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहेगा। 9-10 और 11 अगस्त का समय अनुकूल रहेगा। लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में प्रगति ‌का योग है। यात्रा का भी योग हैं। किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों की कैरियर पर ध्यान देंगे। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगा। 12 और 13 अगस्त को शत्रुओं से पीड़ा मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वे हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। किसी पर ज्यादा विश्वास करना हानि दे सकता है। उधार धन न दें, नहीं तो मिलने की सम्भावना कम रहेगा।

वृश्चिक राशि

7 और 8 अगस्त का दिन भाग्यवर्द्धक दिवस है। समस्त कार्यों में सफलता मिलेगा। जीवन में रौनक बना रहेगा। मन में हर्ष का समावेश रहेगा। खुशियां हासिल होगी। सबका सहयोग प्राप्त करेंगे। 9-10 और 11 अगस्त को आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सभी कामों में लाभ होगा, व्यय भार भी कम नहीं रहेगा। जीवन में प्रसन्नता मिलेगा। 12 और 13 अगस्त को पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके यश का विस्तार होगा। कार्यों की सराहना होगी। सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी। किसी का सहयोग मिलता रहेगा। आप के लोग का सहयोग अपेक्षित रहेगा। परन्तु सुस्ती के भी शिकार हो सकते हैं।

धनु राशि

7 और 8 अगस्त का समय प्रतिकूल है। व्यर्थ का उलझन मिल सकता है। तनाव और थकावट का योग रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा।मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। मन में अनमयस्कता बना रहेगा। किसी अपने व्यक्ति के व्यवहार से काफी दु:ख मिलेगा। 9-10-11 अगस्त को कार्यों में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। सभी के द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा की‌ जाएगी। आपके व्यक्तित्व में निखार प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। अपने काम की समीक्षा करेंगे। परिवर्तन का योग है। भूमि-भवन के काम में सफलता मिलेगा। खरीद फरोख्त भी कर सकते हैं। 12 और 13 अगस्त का समय काफी बेहतर रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलेगा। धन की आवाजाही बनी रहेगी।आप के अन्दर परोपकार की भावना जागृत होगी। सामाजिक कार्यो में भाग ले सकते हैं।निकट की यात्रा भी सम्भव है।

तुला राशि

7 और 8 अगस्त को द्वितीयस्थ चन्द्रमा धन मुहैया करायेगा।बिगड़े काम बनेंगे। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। मन में शान्ति और सकून बना रहेगा। उलझने दूर होगी। बिगड़े‌ कामों में सुधार होगा। भविष्य सुखद और सुहावना दिखाई देगा। 10-11 और 12 अगस्त को आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में अपनी पहचान बनायेंगे। लोगों का सम्मान और प्रेम प्राप्त करेंगे। अपने लोगों का सहयोग पूरा मिलेगा।किसी नये काम में सफलता भी पायेंगे। 12 और 13 अगस्त का समय प्रतिकूल है। बनते कार्यों में बिना कारण बाधाएं आ सकती है। किसी से कलह हो सकता है। किसी बात को लेकर किसी से कहासुनी हो सकती है। अपने मनोभावों पर नियन्त्रण रखें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा। रुपए के लेन देन‌‌ से बचें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि

7 और 8 अगस्त को लाभ की स्थिति बनेगी। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। सन्तान की सफलता से मन में हर्ष का समावेश होगा। किसी सामाजिक कार्य में शिरकत कर सकते हैं। अच्छे लोगों का साथ मिलेगा जिससे सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा दुःखदायी रहेगा। 9-10 और 11 अगस्त को लाभ तो‌ होगा परन्तु व्यय भार कम नहीं रहेगा। कुछ व्यर्थ का खर्च भी हो जाएगा। आप अवसाद के शिकार हो सकते हैं। मौसमी बिमारी परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिन्ता और तनाव मिल सकता है। 12 और 13 अगस्त पूर्व की समस्या से छुटकारा मिलेगा। तनाव समाप्त होगा। उपलब्धि का समय है। समय साथ‌ देगा। उपलब्धियां होंगी।काम में मन लगेगा। हर्ष और उत्साह का संचार होगा।

कुम्भ राशि

7 और 8 अगस्त को सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। न्यायालय के कार्य सुलझेंगे।किसी विवाद में सुलह हो सकती है। काम किसी व्यक्ति के सहयोग से बनता नजर‌ आयेगा। आपको सहयोग मिलता रहेगा। अपने लोगों का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। 9-10 और 11 अगस्त का दिन ज्यादा बेहतर रहेगा। आर्थिक सुधार होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। सरकारी कार्य में सफलता का योग है। विभागीय काम में बास का रवैरा आपके पक्ष में रहेगा। कुछ राहत महसूस करेंगे। 12 और 13 अगस्त का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। हर काम में अड़चने मिल सकती है। अपने लोग भी पूरा सहयोग नहीं करेंगे। मन में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है। किसी से बातचीत और कलह हो सकता है। अपने मनोभावों पर नियन्त्रण रखें। यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

मीन राशि

7 और 8 अगस्त का दिन शानदार रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े कार्य में सुधार होगा। हालात आपके पक्ष में रहेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, धन की उसमें सफल रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। रुके काम में प्रगति मिलेगा। परिवार और भाईयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शान्ति और सुख बना रहेगा। जीवन साथी ‌का सहयोग प्राप्त होगा। 9-10 और 11 अगस्त को कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे। ननिहाल पक्ष का सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। 12 और 13 अगस्त को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन की आवाजाही बना रहेगा। व्यापारिक कार्यों में प्रगति मिलेगा। मन में उत्साह बना रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग पायेंगे। बुद्धि में सकारात्मक सोच विद्यमान रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!