गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:8 Minute, 32 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां

  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा मून मिशन की शुरुआत करने जा रही है।
  • कांग्रेस के दिल्ली ऑफिस में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पार्टी की बैठक होगी।
  • शिवसेना को लेकर उद्धव और शिंदे गुट की दावेदारी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

न्यायालय के निर्देश के बाद नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर को गिराया गया 26 अफसर दोषी

सुपरटेक मामले में यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, नोएडा प्राधिकरण के 26 अफसर  दोषी

नोएडा (उप्र)। नोएडा के सेक्टर 93ए में सुपरटेक के ट्विन टावर को रविवार दोपहर धराशायी कर दिया गया। अवैध रूप से निर्मित इन ढांचों को ध्वस्त करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश के साल भर बाद यह कार्रवाई की गई।
नोएडा के सेक्टर 93 में बने सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर दोपहर ढाई बजे ढहा दिए गए। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगा। इन्हें गिराने के लिए 3700 किलो बारूद का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद दोनों टावर करीब 80 हजार टन मलबे में तब्दील हो गए।

चुनाव कार्यक्रम घोषित, दिवाली से पहले कांग्रेस को मिल जाएगा नया अध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपने नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम की रविवार को घोषणा की जिसके मुताबिक 24 सितंबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ होगी और एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को चुनाव होगा।

प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, कुपोषण को लेकर जागरूकता पर दिया जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कुपोषण के खिलाफ जंग और जल संरक्षण को लेकर सामाजिक जागरूकता के महत्व पर बल दिया और कहा कि इंटरनेट सेवाओं के विस्तार से दूर-सुदूर क्षेत्रों, खासकर पूर्वोत्तर में ना सिर्फ एक नया सूर्योदय हुआ है बल्कि देश में डिजिटल उद्यमियों की संख्या भी बढ़ी है।

ट्विन टावर ध्वस्त : नजदीकी सोसायटी की दीवार क्षतिग्रस्त, कई खिड़कियों के शीशे चटके

नोएडा (उप्र)। नोएडा के सेक्टर 93ए में सुपरटेक के ट्विन टावर को रविवार दोपहर ध्वस्त किये जाने के बाद आसपास की इमारतें सुरक्षित नजर आईं। हालांकि, नजदीक ही स्थित एक सोसायटी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

गुजरात में ‘आप’ का चुनाव अभियान भाजपा के खिलाफ जन आंदोलन में तब्दील हो गया है : केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी पार्टी द्वारा शुरू किया गया अभियान वहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक ‘‘जन आंदोलन’’ में तब्दील हो गया है।

रूसी तेल आयात करने पर भारत की आलोचना करना पश्चिमी देशों का दोहरा मापदंड: रूस

नई दिल्ली। रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने रविवार को कहा कि उनके देश से कच्चा तेल आयात करने पर भारत की आलोचना करना, लेकिन ‘‘अपने अवैध प्रतिबंधों’’ से खुद को छूट देना पश्चिमी देशों के सिद्धांतहीन रुख और दोहरे मापदंड को प्रदर्शित करता है।

उत्तराखंड के रूद्रपुर में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारी; छह श्रद्धालुओं की मौत, 34 घायल

रूद्रपुर/बरेली। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में रविवार को एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह पलट गयी। दुर्घटना में दो बच्‍चों समेत छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हो गये, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सरकार का लक्ष्य छह साल से अधिक की सजा वाले अपराधों में फोरेंसिक जांच को अनिवार्य करना: शाह

गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने दोषसिद्धि दर को विकसित देशों से भी अधिक करने और आपराधिक न्याय प्रणाली को फोरेंसिक विज्ञान जांच से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

सोनाली फोगाट मामला: गोवा की अदालत ने तीन आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

पणजी। गोवा की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को रविवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पेलोसी की ताइपे यात्रा के बाद पहली बार अमेरिकी युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरे

ताइपे (ताइवान)। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के अगस्त के मध्य में ताइवान की यात्रा करने के बाद पहली बार अमेरिकी नौसना के दो युद्धपोत रविवार को ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरे।

आकाश एयर के डेटा में लगी सेंध, कुछ सूचनाएं हुईं उजागर

नई दिल्ली। हाल ही में शुरू हुई एयरलाइन आकाश एयर के डेटा में सेंध लगने की वजह से कुछ अनधिकृत लोगों की पहुंच उपयोगकर्ताओं की सूचनाओं तक हो जाने का मामला सामने आया है।

अगले 25 साल में ऊर्जा क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनने का लक्ष्यः मोदी

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने अगले 25 वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनने का फैसला किया है।

एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

एक्सलसेन और यामागुची दूसरी बार बने बैडमिंटन विश्व चैम्पियन

तोक्यो। विक्टर एक्सलसेन ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में रविवार को कुनलावुत विटिडसर्न को 21-5, 21-16 से हराकर अपना दूसरा खिताब हासिल किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!