शहर के हर जोन में महीने में एक दिन मनाया जाए नॉनमोटराइज्ड व्हीकल डे

0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

एनआईआई ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में महीने के आखिरी कार्यदिवस को नॉन मोटराइज्ड व्हीकल डे के रूप में बुधवार को मनाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर समेत अन्य स्थानों पर मोटराइज्ड वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा। शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी पैदल ही अपने अपने विभागों में गए और अध्ययन अध्यापन से जुड़े कार्यों को पूरा किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो राजेश सिंह भी एक कार्यक्रम में शामिल होने साईकिल चलाकर ‌दिग्जियनाथ एलटी कॉलेज गए। कुलपति सप्तदिवासिय ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ तथा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति व्याख्यानमाला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थे। विश्वविद्यालय के इतिहास में ये पहली बार हुआ कि कोई कुलपति किसी महाविद्यालय के कार्यक्रम में साईकिल चलाकर शामिल होने गए।

कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। जिला प्रशासन से हमारी मांग है कि विश्वविद्यालय के सामने वाली सड़क को महीने के आखिरी कार्यदिवस पर नॉन मोटराइज्ड घोषित किया जाए और केवल रिक्शा, ई रिक्शा तथा पैदल की अनुमति दी जाये। साथ ही साथ शहर के हर जोन में महीने में एक दिन को नॉन मोटराइज्ड व्हीकल डे मनाया जाए। इससे समाज मे पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाएगा।बिना मोटराइज्ड व्हीकल के भी विश्वविद्यालय में कार्यों का समुचित निष्पादन किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और पर्यावरण संरक्षण भी होगा। इस दौरान एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स रेंजर्स के साथ सामान्य छात्र विश्वविद्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!