गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

1 0
Read Time:7 Minute, 56 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण: प्रधानमंत्री मोदी

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई से राजनीति में नया ध्रुवीकरण : मोदी

कोच्चि (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में भ्रष्टाचारी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण हुआ है और कुछ राजनीतिक समूह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोगों को बचाने के लिए एक गुट में संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा विधायकों के बहिर्गमन के बीच केजरीवाल सरकार ने विश्वास मत हासिल किया

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव को पारित कर दिया। सदन में मौजूद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने प्रस्ताव के लिए वोट किया जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी आठ विधायकों को या तो मार्शल के जरिये सदन से बाहर निकाल दिया गया या उन्होंने स्वेच्छा से बहिर्गमन किया।

हताशा में झूठे आरोप लगा रहे हैं केजरीवाल: उप राज्यपाल सक्सेना

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के भ्रष्टाचार के आरोपों पर दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि वह हताशा में विषय से भटकाने वाले तरीके अपना रहे हैं और झूठे आरोप लगा रहे हैं।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ चलेंगे खेड़ा, कन्हैया समेत 117 ‘भारत यात्री’

नई दिल्ली। कांग्रेस की सात सितंबर से आरंभ होने वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुल 117 नेता कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे। इनमें पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा और युवा नेता कन्हैया कुमार शामिल हैं।

तथ्यों को लीक किए जाने से स्तब्ध हैं: संप्रग प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल से कहा

यूपीए प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से कहा - राजभवन से तथ्यों को 'लीक' किए जाने  से स्तब्ध हैं -  upa-delegation-told-governor-shocked-by-leaking-of-facts-from-raj-bhavan

रांची। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से कहा कि वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधायक के तौर पर अयोग्य ठहराए जाने के संबंध में चुनिंदा तरीके से तथ्यों को लीक किए जाने से स्तब्ध है।

मानसून की शीघ्र वापसी की संभावना नहीं, सितंबर में हो सकती है अधिक वर्षा: आईएमडी

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र बनने के संकेत मिलने के बाद मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि उत्तर प्रदेश एवं बिहार के उन हिस्सों में मानसून के लौटने से पहले अभी और वर्षा हो सकती है जिनमें इस मौसम में अभी तक पर्याप्त वर्षा नहीं हुई।

मूसेवाला हत्याकांड : दो संदिग्धों को अजरबैजान और केन्या में हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक संदिग्ध को अजरबैजान में और एक अन्य को केन्या में हिरासत में लिया गया है तथा भारत इन दोनों देशों के अधिकारियों के सम्पर्क में है।

ईसाइयों पर कथित हमलों को लेकर राज्यों से रिपोर्ट तलब करने का गृह मंत्रालय को निर्देश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ईसाई संस्थानों पर हो रहे हमलों को लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्यों से रिपोर्ट तलब करने का बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को निर्देश दिया।

मुरुगा मठ के महंत की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक टली

मुरुगा मठ के महंत की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक टली |  LatestLY हिन्दी

चित्रदुर्ग (कर्नाटक)। चित्रदुर्ग की एक स्थानीय अदालत ने मुरुगा मठ द्वारा संचालित एक उच्च विद्यालय की लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में मठ के प्रमुख महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारु की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी है।

पोलैंड विश्व युद्ध में हुए नुकसान के लिए जर्मनी से 1300 अरब अमेरिकी डॉलर के मुआवजे की मांग करेगा

वारसा। पोलैंड के शीर्ष नेता ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के हमले और उनके देश पर कब्जे के लिए जर्मनी से 1300 अरब अमेरिकी डॉलर के मुआवजे की मांग करेगी।

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की पत्नी को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की सजा

कुआलालंपुर। मलेशिया की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की पत्नी रोस्माह मंसूर को अपने पति के कार्यकाल में रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराने के बाद बृहस्पतिवार को 10 वर्ष की सजा सुनाई।

बेरोजगारी दर अगस्त में बढ़कर एक साल के उच्च स्तर 8.3 प्रतिशत पर

मुंबई। देश में बेरोजगारी दर अगस्त में एक साल के उच्चस्तर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इस दौरान रोजगार पिछले महीने की तुलना में 20 लाख घटकर 39.46 करोड़ रह गया।

एनडीटीवी ने कहा, शेयर हस्तांतरण के लिये आयकर विभाग की मंजूरी जरूरी, अडाणी समूह ने इसे गलत बताया

नई दिल्ली। प्रसारण कंपनी एनडीटीवी की प्रवर्तक इकाई आरआरपीआर होल्डिंग ने वीसीपीएल से कहा है कि उसकी एनडीटीवी में हिस्सेदारी को आयकर विभाग ने अस्थायी तौर पर कुर्क कर रखा है और उसके हस्तांतरण के लिये उनकी मंजूरी जरूरी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!