गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में

1 0
Read Time:15 Minute, 5 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार। इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो। पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां

  • PM मोदी अहमदाबाद में दो दिन तक चलने वाले सेंटर-स्टेट साइंस कॉन्क्लेव का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिन के सऊदी अरब दौरे पर जाएंगे। द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा
  • लोकसभा चुनाव से पहले 15 राज्यों के BJP प्रभारी तय: दो पूर्व CM और दो केंद्रीय मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, MP-राजस्थान के प्रभारी नहीं बदले।
  • नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत: गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका पर विचार से इनकार, पिटिशनर से कहा- इसे वापस लो।
  • असम के CM की सुरक्षा में चूक: हैदराबाद में हिमंत से माइक छीनने की कोशिश, KCR को बुरा- भला कहा तो मंच पर चढ़ा समर्थक।
  • PAK को दी सौगात पर अमेरिका की सफाई: अमेरिकी डिप्लोमेट ने कहा- यह F-16 फाइटर जेट के स्पेयर पार्ट्स की बिक्री, मदद नहीं।
  • केजरीवाल सरकार के कॉलेजों में फंड की कमी: असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसरों की सैलरी से 30 हजार और 50 हजार रु. की कटौती।

भारत, चीन गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स से पीछे हटने की प्रक्रिया अगले तीन दिनों में पूरी करेंगे: मंत्रालय

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत और चीन पूर्वी लद्दाख के ‘गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स’ इलाके से पीछे हटने की प्रक्रिया 12 सितंबर तक पूरी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

अध्यक्ष पद को लेकर फैसला कर चुका हूं, चुनाव नहीं लड़ा तो सवालों का जवाब दूंगा: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह यह स्पष्ट रूप से फैसला कर चुके हैं कि पार्टी का अध्यक्ष पद संभालेंगे या नहीं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ते हैं तो इसके कारणों के बारे में बताएंगे।

41000 की टी शर्ट पहनकर राहुल कर रहे पदयात्रा, भाजपा का तंज

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा ने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल ने 41 हजार की टीशर्ट पहनी है। भाजपा ने अपने ट्वीट में टीशर्ट बनाने वाली कंपनी का प्राइस टैग भी दिखाया। इसके जवाब में कांग्रेस ने कहा कि यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा घबरा गई है। बोलना है तो बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी।

लोकसभा चुनाव से पहले 15 राज्यों के BJP प्रभारी तय गोरखपुर निवासी राज्यसभा सांसद डॉक्टर राधामोहन अग्रवाल लक्षदीप के प्रभारी बने

दो पूर्व CM और दो केंद्रीय मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने शुक्रवार शाम को 15 राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम का ऐलान किया। इनमें राज्यों से हटाए गए कुछ मुख्यमंत्रियों और केंद्र से हटाए गए मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही ऐसे ऐसे अधिकांश नेताओं को राज्य का प्रभार दिया गया है, जो पार्टी पदाधिकारी नहीं हैं, लेकिन चुनाव प्रभारी रह चुके हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब-चंडीगढ़ और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को केरल और महेश शर्मा को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। ओम माथुर को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल करने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया है। छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। माथुर संगठन के मंझे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं।

एलिजाबेथ द्वितीय की स्मृति में भारत ने रविवार को राजकीय शोक की घोषणा की

नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर उनके सम्मान में रविवार को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा। महारानी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था।

नहीं चाहते कि उच्चतम न्यायालय ‘तारीख पे तारीख’ वाली अदालत बने: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

नई दिल्ली। वकीलों के बार बार स्थगन के अनुरोध पर नाराजगी प्रकट करते हुए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को कहा ‘‘हम नहीं चाहते कि उच्चतम न्यायालय ‘तारीख पे तारीख’ वाली अदालत बने।’’

न्यायालय ने नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी का अनुरोध करने वाली याचिका अस्वीकार की

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने टीवी पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी का अनुरोध करने वाली याचिका पर विचार करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।

कांग्रेस का लोगों से संवाद खत्म हो गया है, देश पहले ही एकजुट : भाजपा

नई दिल्ली। कांग्रेस को चुनाव में हुए नुकसान और इसके नेताओं के पार्टी छोड़ने का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस का अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद समाप्त हो गया है।

पत्रकार की रिहाई: माकपा, केयूडब्ल्यूजे ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली। जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की पत्नी रेहनाथ ने एक मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा पत्रकार को जमानत दिए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह उन सभी लोगों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने उनका समर्थन किया।

कई नेताओं के कांग्रेस छोड़ने पर राहुल का कटाक्ष: भाजपा के सामने हाथ जोड़ लेना आसान है

कन्याकुमारी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई नेताओं के पार्टी छोड़ने की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से दोस्ती गांठ लेना और उसके सामने हाथ जोड़ लेना आसान है, लेकिन उनके ऐसे संस्कार नहीं है।

फोगाट की मौत से जुड़े रेस्तरां को ढहाने का काम फिर शुरू

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई की नेता सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े गोवा के अंजुना बीच पर कर्लीज रेस्तरां के कुछ हिस्सों को गिराने का काम शुक्रवार दोपहर फिर से शुरू कर दिया गया।

‘उदार हृदय महारानी’ को दुनियाभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वाशिंगटन। महारानी एलिजाबाथ-द्वितीय के निधन के बाद उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए विश्व भर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुछ नेताओं ने उनके साथ अपने संबंधों को याद करते हुए इस उदार हृदय महारानी की कालातीत शालीनता और सतत गांभीर्य के गुणों का स्मरण किया।

लद्दाख में सैनिकों का पीछे हटना ‘सकारात्मक संकेत’: चीन

बीजिंग। चीन ने उज्बेकिस्तान में अगले सप्ताह होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच संभावित बैठक पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उसने कहा कि पूर्वी लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया से द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की दिशा में एक ‘‘सकारात्मक संकेत’’ जायेगा।

आपदा से बचने के लिए यूक्रेन बिजली संयंत्र को सुरक्षित जोन की जरूरत: आईएईए

कीव। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख का कहना है कि यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में स्थितियां तेजी से अनिश्चित होती जा रही हैं और परमाणु दुर्घटना को रोकने के लिए इसके चारों ओर एक सुरक्षा जोन तुरंत स्थापित करने की आवश्यकता है।

टूटे चावल के निर्यात पर लगी रोक, गैर-बासमती चावल पर निर्यात शुल्क लगा

नई दिल्ली। सरकार ने खुदरा दाम को काबू में रखने और घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के इरादे से टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। मौजूदा खरीफ सत्र में धान की बुवाई के रकबे में कमी आने के कारण इस साल चावल उत्पादन में 1.0-1.2 करोड़ टन की गिरावट आने के अनुमान के बीच यह कदम उठाया गया है।

चालू खरीफ सत्र में अबतक धान बुवाई का रकबा 4.95 प्रतिशत घटकर 393.79 लाख हेक्टेयर पर

नई दिल्ली। कुछ राज्यों में बारिश कम होने के कारण चालू खरीफ सत्र में अबतक धान फसल का रकबा 4.95 प्रतिशत घटकर 393.79 लाख हेक्टेयर रह गया है। कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

प्रत्यक्ष कर संग्रह 35 प्रतिशत बढ़कर 6.48 लाख करोड़ रुपये पर

नई दिल्ली। व्यक्तिगत आयकर सहित प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में आठ सितंबर तक 35.46 प्रतिशत बढ़कर 6.48 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। कर संग्रह में जोरदार बढ़ोतरी से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में तेजी है।

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, डायमंड लीग चैंपियन बने

ज्यूरिख। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने यहां प्रतिष्ठित डायमंड लीग फाइनल्स का खिताब जीतकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। चोपड़ा यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।

कोहली ने रोहित से कहा, आपने स्वाभाविक बने रहने की जो छूट दी उससे मैं सहज हो पाया

दुबई। विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा का उनके साथ किए गए संवाद के लिए आभार व्यक्त किया जिससे उन्हें सहज बने रहने और अपने मूल स्वरूप में लौटने में मदद मिली।

पांचाल और भरत के अर्धशतक, भारत ए के छह विकेट पर 229 रन

हुबली। कप्तान प्रियांक पांचाल और श्रीकर भरत के अर्धशतक से भारत ए ने खराब शुरुआत से उबरते हुए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वर्षा से प्रभावित दूसरे अनौपचारिक क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां छह विकेट पर 229 रन बनाए।

जायसवाल और रहाणे का दोहरा शतक, पश्चिम क्षेत्र के दो विकेट पर 590 रन

चेन्नई। भारतीय टीम में वापसी की कवायद में जुटे कप्तान अजिंक्य रहाणे और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक से पश्चिम क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ पहली पारी में दो विकेट पर 590 रन बनाए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!