गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में

1 0
Read Time:9 Minute, 45 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में :

सुर्खियां

अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ूंगा, मुख्यमंत्री पद के बारे में फैसला सोनिया करेंगी: गहलोत

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने और संबंधित घटनाक्रम के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगी और कहा कि वह अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री के बारे में एक-दो दिन में फैसला करेंगी सोनिया गांधी : वेणुगोपाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले एक-दो दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: दिग्विजय ने नामांकन पत्र लिया, शुक्रवार को करेंगे नामांकन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव का नामांकन पत्र लिया और कहा कि वह संभवतः शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

खेलों से परिवारवाद और भ्रष्टाचार खत्म करके युवाओं में भरोसा जगाया : पीएम मोदी

अहमदाबाद। खिलाड़ियों की कामयाबी का देश के विकास से सीधा संबंध बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करते हुए कहा कि पिछले आठ साल में खेलों से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को मिटाकर युवाओं में उनके सपनों को लेकर भरोसा जगाया गया है ।

गुजरात में देश की सबसे लंबी तटरेखा पर दशकों तक यह उपेक्षित रहा : मोदी

भावनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुजरात के पास देश की सबसे लंबी तटरेखा होने के बावजूद आजादी के बाद दशकों तक इसके विकास पर ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन पिछले 20 सालों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने इसे भारत की ‘‘समृद्धि का द्वार’’ बनाने के लिए ‘‘ईमानदारी से प्रयास’’ किया है।

सभी महिलाएं सुरक्षित, कानूनी गर्भपात की हकदार : सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गर्भ का चिकित्सकीय समापन (एमटीपी) अधिनियम के तहत विवाहित या अविवाहित सभी महिलाओं को गर्भावस्था के 24 सप्ताह तक सुरक्षित व कानूनी रूप से गर्भपात कराने का बृहस्पतिवार को अधिकार दिया।

सैन्य अधिकारियों के खिलाफ व्यभिचार मामलों में अनुशासनात्मक कार्यवाही की प्रणाली हो : न्यायालय

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सशस्त्र बलों में सैन्य अधिकारियों के खिलाफ व्यभिचार के मामलों में अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए किसी तरह की प्रणाली होनी चाहिए, क्योंकि इस तरह का आचरण अधिकारियों के जीवन में हलचल पैदा कर सकता है।

मादक पदार्थ तस्करी: एजेंसियों ने 127 मामले दर्ज किए, 175 गिरफ्तार

नई दिल्ली। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इंटरपोल, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और कई राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाया, जिसके तहत 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उधमपुर में बस में एक और विस्फोट, कोई हताहत नहीं

उधमपुर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर शहर में संदिग्ध आतंकवादियों ने बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में बृहस्पतिवार सुबह धमाका किया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सामने आये मंकीपॉक्स के तीन और मामले, आंकड़ा 12 तक पहुंचा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स के तीन और मामले सामने आने के बाद यहां इस संक्रमण का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तमिलनाडु सरकार ने आरएसएस को पथ संचलन की इजाजत नहीं दी, अदालत पहुंचा संघ

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को राज्य में दो मार्च को पथ संचलन की अनुमति देने से मना कर दिया और उसी दिन विदुथलाई चिरुथाईगल कात्ची (वीसीके) द्वारा जवाबी प्रदर्शन की योजना के लिए भी मंजूरी नहीं दी।

दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई, राजस्थान में अधिक तो पूर्वोत्तर में हुई कम बारिश

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को विदा होने जा रहा है और इस बार देश में सात प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे चावल उत्पादक राज्यों में कम बारिश हुई, जिसके चलते किसानों की उपज पर प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ा है।

अमेरिका के फ्लोरिडा में चक्रवात से भारी तबाही, बिजली गुल होने से 25 लाख लोग प्रभावित

सेंट पीटर्सबर्ग। अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी फ्लोरिडा में आए चक्रवात ‘इयान’ ने भारी तबाही मचाई है और सर्वाधिक नुकसान बुनियादी ढांचे को पहुंचा है। बिजली गुल होने के कारण करीब 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। चक्रवात के कारण आई बाढ़ में डूबे घरों में लोग बृहस्पतिवार को फंसे रहे।

पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक अदालत ने सईद के घर के बाहर विस्फोट के मामले में तीन और दोषी करार

लाहौर। पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधक अदालत (एटीसी) ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के यहां स्थित घर के बाहर पिछले साल हुए कार बम विस्फोट में तीन और संदिग्धों को दोषी करार दिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चालू खाते का घाटा 2022-23 की पहली तिमाही में बढ़कर जीडीपी के 2.8 प्रतिशत पर

मुंबई। देश का चालू खाते का घाटा (कैड) वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में बढ़कर 23.9 अरब डॉलर रहा। यह सकल घरेलू उत्पाद का 2.8 प्रतिशत है। मुख्य रूप से व्यापार घाटा बढ़ने से कैड बढ़ा है।

कुछ लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर 0.3 प्रतिशत तक बढ़ी, पर पीपीएफ में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सरकार ने कुछ लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 0.3 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। अर्थव्यवस्था में इस समय ब्याज दरें मजबूत हो रही हैं, जिसके मद्देनजर सरकार ने यह कदम उठाया है।

जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं जो कि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आईसीसी प्रतियोगिता से पहले टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!