गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में

1 0
Read Time:20 Minute, 13 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां

  • देश में 5G सर्विस की शुरुआत होगी। PM मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च करेंगे।
  • इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ विमेंस एशिया कप का पहला मुकाबला खेलेगी।
  • नए संसद भवन पर लगे शेर आक्रामक नहीं: SC ने आपत्ति वाली याचिका खारिज की, कहा- यह देखने वाले के नजरिए पर निर्भर।
  • मद्रास हाईकोर्ट से RSS को पथ संचलन की इजाजत मिली: 6 अक्टूबर को होगा आयोजन, सरकार के अधिकारियों के खिलाफ दायर की थी।
  • जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जैश के 2 आतंकी ढेर: 2-3 दहशतगर्दों के छिपे होने की खबर, अग्निवीर भर्ती रैली पर हमले की प्लानिंग थी।
  • नए किंग चार्ल्स की फोटो वाले सिक्के तैयार: 5 पाउंड-50 पेंस के सिक्कों पर लगाई गई फोटो, दूसरी ओर एलिजाबेथ II की तस्वीर भी रहेगी​​​​​​​।
  • RBI ने लगातार चौथी बार ब्याज दरें बढ़ाई, अब होम और पर्सनल लोन महंगे होंगे

यूक्रेन के 4 राज्य अब रूस का हिस्सा, पुतिन ने क्रेमलिन में करार पर दस्तखत किए

रूस ने यूक्रेन के 4 राज्यों डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जपोरिजिया को अपने इलाके में शामिल कर लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इन चारों राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समझौते पर दस्तखत किए। समझौते पर साइन करने से पहले पुतिन ने कहा कि यह रूस के करोड़ों लोगों का सपना था।

RBI ने रेपो रेट 0.50% बढ़ा दी है। इस फैसले के बाद बैंक भी ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं। इससे होम लोन, ऑटो और पर्सनल लोन महंगे हो सकते हैं। आपको ज्यादा EMI भी चुकानी पड़ सकती है। रिजर्व बैंक ने लगातार चौथी बार ब्याज दरें बढ़ाई है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा की। इससे पहले लगातार 3 बार ब्याज दरें बढ़ाई जा चुकी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद शशि थरूर, मल्लिकार्जुन और केएन त्रिपाठी में त्रिकोणीय मुकाबला

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवारी की तस्वीर साफ हाे गई है। अब शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खरगे और केएन त्रिपाठी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव में खरगे सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं। जी 23 समूह के नेताओं समेत 30 कांग्रेस नेताओं ने उनका समर्थन किया है। जबकि शशि थरूर को 9 का समर्थन मिला है।

PFI पर 5.2 करोड़ का जुर्माना, केरल HC ने कहा- पब्लिक प्रॉपर्टी के नुकसान की भरपाई जरूरी

केरल हाईकोर्ट ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और संगठन के राज्य महासचिव पर 5.2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। अदालत ने यह पैसे राज्य के गृह विभाग के पास जमा कराने का आदेश दिया है। NIA की रेड के बाद PFI ने 23 सितंबर को केरल बंद बुलाया था। इस दिन उपद्रव के चलते राज्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था, जिसकी अनुमानित कीमत 5.2 करोड़ आंकी गई थी।

यात्रा ही अभिव्यक्ति का जरिया: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जनता तक पहुंचने के लिए पार्टी के पास बचा एकमात्र विकल्प है। क्योंकि अभिव्यक्ति के अन्य सभी मंच विपक्ष के लिए बंद कर दिए गए हैं। यात्रा शुक्रवार को तमिलनाडु के गुडालुर से कर्नाटक के चामराजनगर पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय संविधान को बचाना और भाजपा और संघ की नफरत और हिंसा की विचाराधारा के खिलाफ खड़े होना है। राहुल ने कहा कि यह यात्रा संविधान को बचाने के लिए है। संविधान के बिना इस तिरंगे का कोई अर्थ नहीं है।

कल वैध उम्मीदवारों के नाम का एलान

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा 14 फॉर्म, शशि थरूर द्वारा 5 और केएन त्रिपाठी द्वारा एक फॉर्म जमा किया गया। कल हम फॉर्मों की जांच करेंगे और कल शाम हम उन फॉर्मों और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे, जो वैध हैं। उन्होंने बताया कि इन 3 में से कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है। वे अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूरी प्रक्रिया में तटस्थ रहेंगी और अगर कोई दावा करता है कि उनके पास उनका समर्थन है, तो यह गलत है।

मुख्य शो भारत जोड़ो यात्रा है: जयराम

कांग्रेस संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो कुछ हो रहा है वह सब एक प्रक्रिया है। मुख्य शो भारत जोड़ो यात्रा है। बाकी सब साइड शो है। भारत जोड़ो यात्रा यह एक आख्यान है। यह भारतीय राजनीति का हो रहा परिवर्तन है। यह कांग्रेस पार्टी में हो रहा परिवर्तन है। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास अध्यक्ष के चुनाव की प्रणाली है। भारतीय राजनीति में कांग्रेस के सबसे बड़े योगदान पर सर्वसम्मति है। जब यह संभव नहीं होता, तो हमारे पास चुनाव होता है। प्रत्येक मतदाता के पास क्यूआर कोडित मतदाता पहचान पत्र है। यह लोकतांत्रिक राजनीति का हिस्सा है।

राजस्थान के खेल के रचयिता यही गांधी परिवार: विज

राजस्थान के खेल के रचयिता यही गांधी परिवार हैं। कुल मिलाकर गांधी परिवार यही चाहता है कि कोई भी सामने ना आए और आखिर में ये हमारे सिर पर ही जिम्मेदारी आए। ये सिर्फ लोगों को बताने के लिए है कि हम गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।

कांग्रेस सिर्फ भाई-बहन की पार्टी: नड्डा

उधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। ओडिशा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, कांग्रेस अब एक राष्ट्रीय पार्टी नहीं रह गई है। यह अब सिमट कर भाई-बहन की पार्टी बन गई है।

मैं बचपन से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा: खरगे

नामांकन दाखिल करने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मेरे समर्थन में आए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, प्रतिनिधियों और मंत्रियों ने का धन्यवाद करता हूं। 17 अक्टूबर को हम देखेंगे कि परिणाम क्या होते हैं। उम्मीद है कि मैं जीतूंगा। उन्होंने कहा, मैं बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा हूं। जब मैं 8वींं-9वीं कक्षा में था तब से गांधी, नेहरू की विचारधारा के लिए प्रचार करता था। उन्होंने कहा, मैं सभी डेलीगेट से मुझे मत देने की अपील करता हूं।

गहलोत से लेकर बंसल तक बने खरगे के प्रस्तावक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में पार्टी नेता अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, ए के एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक शामिल रहे। कांग्रेस में बदलाव की वकालत करने वाले जी23 समूह के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी खड़गे के नामांकन के प्रस्तावकों में शामिल थे।

खरगे ने दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। उनका समर्थन दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत, पीएल पुनिया जैसे बड़े नेताओं ने किया है।

मेरे पास कांग्रेस के लिए विजन: थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद पार्टी नेता शशि थरूर ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मेरे पास कांग्रेस के लिए एक विजन है जिसे मैं सभी प्रतिनिधियों को भेजूंगा, हम उनका समर्थन लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज बनने के लिए मौजूद हूं।

खरगे के समर्थन में आया G23

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिाकार्जुन खरगे के समर्थन में धीरे-धीरे कई बड़े नेता आते जा रहे हैं। अब वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और आनंद शर्मा ने भी उनका समर्थन किया है। दोनों कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं। उधर, नामांकन से पहले सचिन पायलट को भी कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे पायलट समर्थक इस बात की मांग कर रहे हैं।

नामांकन दाखिल करने पहुंचे खरगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। उनके साथ पार्टी नेता दिग्विजय सिंह और अशोक गहलोत भी मौजूद हैं।

शशि थरूर ने दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए होने वाल चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान पार्टी मुख्यालय पर थरूर समर्थक ‘मेरा गुरूर शशि थरूर’ के नारे लगाते नजर आए।

पायलट समर्थक पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय

कांग्रेस का अध्यक्ष सचिन पायलट को बनाने की मांग उठी है। पायलट समर्थक दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे हैं। समर्थकों का कहना है कि पायलट को जमीनी स्तर की समस्याओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में पता है। एक पायलट समर्थक का कहना है कि हम मांग करते हैं कि ऐसे नेता को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

अनीस ने नेशनल गेम्स में स्वर्ण जीता

करनाल। गुजरात में आयोजित हो रहे 36वें नेशनल गेम्स के शूटिंग इवेंट की 25 मीटर रैपिड फायर स्पर्धा में कर्ण नगरी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनीश भानवाल ने स्वर्ण पदक जीता है। हरियाणा की पदक तालिका में पहला पदक जोड़कर अनीश ने प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। अहमदाबाद के खानपुर स्थित एएम एंड आरटीए रायफल क्लब में हुई प्रतियोगिता में अनीश ने स्वर्ण, उत्तराखंड के अंकुर गोयल ने रजत और एसएससीबी के गुरमीत ने कांस्य पदक जीता।

उधमपुर में दो बसों में बम ब्लास्ट

उधमपुर शहर में हुए दो बम धमाकों के तार रामनगर से जुड़ रहे हैं। दोनों बसें रामनगर रूट पर चलती थीं और बुधवार को दोनों बसें 18 मिनट के अंतर से रामनगर बस अड्डे से निकली थीं। आशंका है कि आतंकियों ने रामनगर बस अड्डे पर ही विस्फोटक दोनों बसों में रखे थे। इसके लिए रामनगर से लेकर उधमपुर शहर की रेकी की गई थी।

फरीदाबाद गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़

फरीदाबाद में शनिवार देर रात पुलिस ने सेक्टर-21डी के गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आठ युवतियां सहित ग्यारह लोगों को पकड़ा है। गेस्ट हाउस के संचालक ढाई हजार रूपये में कमरे सहित युवतियां उपलब्ध करा रहे थे। इसके लिए फोन पर युवतियों की फोटो पहले ही भेज दी जाती थीं। सारा खेल फोन पर ही चल रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांचकर इस धंधे में शामिल अन्य कड़ियों की भी तलाश कर रही है।

नामांकन के चक्कर में शशि थरूर ने शेयर किया भारत का गलत नक्शा

शशि थरूर की ओर से जारी किए गए मेनिफेस्टो में भारत के नक्शे को गलत दिखाया गया है. इसमें कश्मीर का एक हिस्सा गायब था। जिसके बाद थरूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

दशहरा रैली पर शिंदे और उद्धव की शिवसेना में महाभारत

इस बार मुंबई में दशहरा पर महाभारत होने वाली है। एक ही शिवसेना से निकली दो-दो सेनाओं का शक्ति परीक्षण होने वाला है ठाकरे सेना बनाम शिंदे सेना। दोनों ने अपनी अपनी दशहरा रैली को कामयाब बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

आधी रात सीएम आवास पर फोन कर

  • वाराणसी के कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी

फुलवरिया पहलुपुरा से आधी रात को मुख्यमंत्री आवास पर फोन कर कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई तो कमिश्नरेट पुलिस हलकान हो गई। कैंट पुलिस ने धमकी वाले नंबर को ट्रेस किया। पुलिस ने सब्जी विक्रेता के परिजनों को हिरासत में लिया। परिजनों के अनुसार उनका मोबाइल गुरुवार को घर से चोरी हो गया था। पड़ोसियों पर शरारत का आरोप लगाया गया है।

मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी

हत्या, लूट, रंगदारी मांगने जैसे मुकदमों में वांछित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश विनोद सिंह को पुलिस ने शुक्रवार की शाम मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। विनोद के खिलाफ विभिन्न थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। तीन दिनों से वह कई डॉक्टरों को फोन करके रंगदारी की मांग कर रहा था। उस पर गैंगस्टर का भी केस दर्ज है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2004 में जिले के सरपतहां थाने में इसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद हर वर्ष मुकदमे दर्ज होने लगे। बड़ी-बड़ी घटनाओं में भी इसका नाम आया। वर्ष 2005 में इसके खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई थी।

अयोध्या कैंट से होकर जाने वाली 41 ट्रेनों का समय बदला

अयोध्या। उत्तर रेलवे ने मंगलवार को ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी कर दी। एक अक्तूबर से अयोध्या कैंट स्टेशन होकर जताने वाली 41 ट्रेनों के समय व ठहराव में परिवर्तन किया गया है। कुछ ट्रेनों के ठहराव समय में भी कमी की गई है तो कुछ को बढ़ाया गया है। ज्यादातर ट्रेनों के समय में पांच से दस मिनट का फेरबदल किया गया है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अयोध्या से मुंबई जाने वाली मुंबई लोकमान्य टर्मिनल-अयोध्या कैंट सुपरफास्ट ट्रेन के समय में 10 मिनट का फेरबदल किया गया है।

पहले यह ट्रेन 15.30 बजे रवाना होती थी, अब एक अक्तूबर से यह ट्रेन 15.40 बजे रवाना होगी। वहीं 13308 गंगा सतलुज ट्रेन के समय में करीब आधे घंटे का बदलाव हुआ है। पहले यह ट्रेन 13.55 बजे आती थी व 14.00 बजे जाती थी। अयोध्या स्टेशन पर इसके ठहराव का समय पांच मिनट था। अब यह ट्रेन 13.10 बजे आएगी व 13.18 बजे रवाना होगी। अब इसका ठहराव आठ मिनट का होगा। वहीं, साकेत सुपरफास्ट 8.55 के बजाए अब 8.05 बजे रवाना होगी। इसी क्रम में यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव पांच मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!