साप्ताहिक राशिफल : 17 अक्टूबर दिन मंगलवार से 23 अक्टूबर दिन रविवार तक

1 0
Read Time:12 Minute, 12 Second

पं. मोहित पांडेय
( कुंडली ग्रह-गोचर विशेषज्ञ )

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष, दिन सोमवार विक्रम संवत (राक्षस) 2079, शक संवत (शुभकृत् ) 1944 तदनुसार 17 अक्टूबर ईसवी सन 2022, सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक सप्तमी तिथि तदोपरांत अष्टमी। सुबह 5 बजकर 12 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र उसके बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा। अपराह्न 4 बजकर 1 मिनट तक शिव योग उसके बाद सिद्ध योग। राहुकाल सुबह 7 बजकर 54 मिनट से सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक है। चन्द्रमा का संचरण रात 10 बजकर 28 मिनट तक मिथुन राशि पर होगा इसके उपरांत चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा। पंचांग के अनुसार 17 अक्टूबर 2022 को ही सूर्य का राशि परिवर्तन कन्या राशि को छोड़ तुला राशि में हो रहा है, जो सूर्य की नीच राशि है। इस दृष्टिकोण से ज्योतिषि गणना के लिहाज से अक्टूबर बहुत महत्वपूर्ण है।

 मेष

मेष राशि के जातक इस सप्ताह शिक्षा, आश्रितों, मनोरंजन और प्रेम संबंधों पर पैसा खर्च करेंगे। जोखिम भरे क्षेत्र में निवेश की भी संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य आनंददायक यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह लाभदायक रहेगी, दाम्पत्य सुख मिलेगा। व्यापारी वर्ग को भाग्य साथ देगा। गुप्त प्रेम-संबंध रखने वाले सावधान रहें। सम्बंध उजागर की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य, वाहन और घर के रखरखाव पर खर्च करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। पैतृक स्थान पर जाने की संभावना है। इस सप्ताह कोई नया काम न करना और यात्रा स्थगित रखना ही श्रेयस्कर है। लॉटरी, शेयर और सट्टा बाजार से लाभ मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंतिम भाग में मुकदमेबाजी से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं। अवैध गतिविधियों में लिप्त होने से बचें, सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि पँहुच सकती है।

 मिथुन राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बेहतर सामाजिक संबंधों के कारण कार्य कुशलता में सुधार होगा। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मित्र मददगार साबित होंगे। आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मसले सप्ताह के मध्य में मानसिक दबाव और तनाव की स्थिति पैदा करेंगे। शेष सप्ताह स्व-शिक्षा, बच्चों के भविष्य, भावनात्मक संबंधों के विकास, और मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे।

 कर्क राशि

पारस्परिक लगाव और धन संचय के योग हैं।पारिवारिक समृद्धि के भी संकेत हैं। सभी का सहयोग प्राप्त करने के लिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सप्ताह का मध्य भाग अच्छा रहेगा। परिवारिक समर्थन से कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। सामाजिक गतिविधियों से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक कौशल में निखार आएगा। सप्ताह के अंतिम भाग में संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। घर के रख-रखाव और वाहन की मरम्मत का योग बन रहा है।

 सिंह राशि

सिंह राशि के जातक इस सप्ताह परिवार में समृद्धि, प्रगति और एकता बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। ये प्रयास सार्थक फलदायी होंगे। सप्ताह के मध्य में परिवार के सदस्यों का सहयोग धन संचय करने में मदद करेगा। माता की सलाह और संतान का सहयोग समृद्धि बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। सप्ताह के मध्य कोई शुभ कार्य होने का संकेत है। इसी दौरान जातक के स्वभाव में बदलाव से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अतः संयम बनाये रखें, वाद विवाद की स्थिति पैदा न होने दें। देवी आराधना करें, सहायक सिद्ध होगी। सप्ताहांत का अधिकांश समय अपने प्रियजनों के साथ बीतेगा। मित्रों और रिश्तेदारों का स्नेह प्राप्त होगा।

 कन्या राशि

इस राशि के जातक की मानसिक स्थिति सप्ताह की शुरुआत में ठीक नहीं रहेगी। बेवजह बहस में उलझ सकते हैं। चित्त शांत रख योग और ध्यान करें। सप्ताह के मध्य स्थिति में सुधार होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा, स्नेहवर्षा होगी। सप्ताह के अंत में घर में प्रेम, सुख, शांति, आपसी सद्भाव और आर्थिक समृद्धि का माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्य एकजुट हो परिवार में समृद्धि लाने का प्रयास करेंगे। सभी की भागीदारी से पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा।

 तुला राशि

सप्ताह की शुरुआत औसत रहेगी। बड़े भाई से सहयोग और समर्थन तो मिलेगा किंतु ये जातक के लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा। सप्ताह के मध्य ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से आर्थिक नुकसान के संकेत हैं। ऊर्जा और धन के अनावश्यक व्यय की संभावना है। धैर्य न खोएं। आत्मविश्वास नकारात्मक स्थिति से बाहर निकालने में सहायक रहेगा। तुला राशि के जातक को इस सप्ताह अकारण अपमान का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। आशावादी बने रहें। नई गतिविधियों की शुरुवात कुछ समय के लिए स्थगित रखना उचित है। सप्ताह के अंतिम भाग में आलस्य, थकान, शारीरिक कमजोरी और आत्मविश्वास में कमी के संकेत हैं। कार्यस्थल में दक्षता और आत्मविश्वास बहाल करने में औसत सफलता मिलेगी।

 वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में अपने अधीनस्थों से वांछित समर्थन प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठों से प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापार और लाभ में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए मां काली की पूजा करें लाभकारी सिद्ध होगा। सप्ताह का अंतिम भाग महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने अथवा नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल नहीं है। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। थका देने वाली यात्राएं हो सकती हैं जो स्वास्थ्य और धन हानि का कारण भी बन सकती हैं। परेशान होने से बचें, महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित रखें। धैर्य और आत्मविश्वास के साथ काम करने की कोशिश करें।

धनु राशि

सप्ताह की शुरुआत काम की स्थिति में सुधार के साथ होगी किंतु स्वास्थ्य और मानसिक दशा के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। आक्रामक न होकर आत्मविश्वास से काम लेने की ज़रूरत है। सम्भव हो तो काम को कुछ समय के लिए टालना ही लाभदायक रहेगा। इस राशि के जातक अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा दांपत्य जीवन में सुधार के साथ तनाव से मुक्ति दिला सकती है। सप्ताहांत में अचानक धन और आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है।

मकर राशि

सप्ताह की शुरुआत निराशाजनक रहेगी किंतु अचानक आर्थिक लाभ के कारण प्रसन्नता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी धर्मस्थल दर्शन के योग हैं। देवी आराधना भाग्योदय का कारक बन सकती है। ग्रहों की स्थिति उपाय करने के लिए अनुकूल है। सप्ताहांत में वरिष्ठ अधिकारियों का गुप्त सहयोग प्राप्त होगा। प्रबंधकीय विषयों और जटिल मुद्दों को निपटाने से मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी किंतु सावधान रहें ईर्ष्या वश आपके विरुद्ध षड्यंत्र भी हो सकता है, अपनी योजनाओं को उजागर करने से बचें।

 कुम्भ राशि

सप्ताह की शुरुआत में दांपत्य जीवन सुखद रहेगा किंतु अपेक्षा के अनुरूप प्रसन्नता नहीं रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रखने के लिये सन्देह गलतफहमी से बचें। सप्ताह का मध्य सेहत, प्रसन्नता, आत्मविश्वास और धैर्य के दृष्टिकोण से काफी खराब रह सकता है। ग्रह स्थिति असहनीय निराशा का कारक बनेगी। आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखते हुए माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताहांत में स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आत्मविश्वास और नवऊर्जा प्राप्ति के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि

सप्ताह की शुरुआत स्वास्थ्य, कर्ज और मुकदमेबाजी से जुड़े मुद्दों को सुलझाने में व्यय के साथ होगी। खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। किसी यात्रा पर जाने की संभावना है जो आमदनी में वृद्धि का कारक बन सकती है। सप्ताह के मध्य में आत्मविश्वास में कमी आयेगी। आमदनी बढ़ाने के मद्देनजर जीवनसाथी का साथ-सहयोग और तालमेल लाभदायक सिद्ध हो सकता है। सप्ताहांत में मनोदशा तो अनुकूल नहीं होगी किंतु जोखिम भरे क्षेत्रों, लॉटरी, या किसी अन्य स्रोत से अप्रत्याशित घनलाभ हो सकता है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!