गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

1 0
Read Time:17 Minute, 32 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां

  • PM नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनावी सभा करेंगे।
  • दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई।

मोरबी हादसे में नगर पालिका अफसर सस्पेंड, इसी अफसर ने कंपनी पर आरोप लगाए थे

अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी शहर में हुए पुल हादसे में चीफ फायर ऑफिसर संदीप सिंह झाला को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। किसी सरकारी अफसर के खिलाफ यह पहला बड़ा एक्शन है। झाला वही अफसर हैं, जिन्होंने पुल की मरम्मत करने वाली ओरेवा कंपनी पर आरोप लगाए थे।

हिन्द महासागर में चीन ने भेजा जासूसी जहाज: भारत के मिसाइल टेस्ट की जानकारी ट्रैक कर सकता है, बाली तट के करीब पहुंचा​​​​​​​।

फौजियों के घर’ में प्रियंका के निशाने पर अग्निवीर: नगरोटा की चुनावी रैली में बोलीं- BJP की वजह से 4 साल बाद चपरासी बन जाएंगे फौजी भाई। दिल्ली में MCD चुनाव का ऐलान: 4 दिसंबर को होगा मतदान, 7 दिसंबर को आएगा रिजल्ट; आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित (पढ़ें पूरी खबर) गुजरात में AAP के CM कैंडिडेट ईशुदान गढ़वी:पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी सर्वे हुआ, 73% लोगों ने गढ़वी को चुना। RSS को मिली पथ संचलन की परमिशन:मद्रास हाईकोर्ट ने 44 जगहों से रैली निकालने के लिए दिया अप्रूवल, 6 लोकेशन को बताया संवेदनशील।

पंजाब में शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की गोली मार कर हत्या

अमृतसर/चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर हुई जहां सूरी अन्य लोगों के साथ धरने पर बैठे थे। सड़क किनारे कुछ खंडित मूर्तियां मिलने के बाद वह अपने साथियों के साथ मंदिर के बाहर धरना दे रहे थे। उनका कहना था कि यह मूर्तियों की बेअदबी का मामला है। सूरी गोपाल मंदिर के प्रबंधन का विरोध कर रहे थे। पंजाब के अमृतसर हमलावर ने सूरी को 5 गोलियां मारी। वे खालिस्तान समर्थकों के टारगेट पर थे। सूरी अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। मंदिर के बाहर लोगों ने खंडित मूर्तियां रख दी थीं।

गिरफ्तार हमलावर की कार पर खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह की फोटो वाला स्टीकर लगा मिला। सूरी को पंजाब पुलिस की Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। उनकी सुरक्षा में 15 पुलिसकर्मी और एक पायलट जिप्सी थी। 5 पुलिसकर्मी उनके घर पर रहते थे। सूरी को गोली मारने वाले शख्स की कार से कई तस्वीरें मिली हैं। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की तस्वीर भी सर्किल की गई है। इसके अलावा कॉमेडियन भारती सिंह, डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम की भी फोटो हैं। सजा पूरी करने के बाद भी जेल में बंद सिखों से जुड़ी फोटो भी इसमें शामिल हैं। सुधीर सूरी ने 2016 में अमृतसर में अपने एक भाषण में खालिस्तानियों को खुलकर धमकी दी थी। इसके बाद 2019 में सिख महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक शब्द बोले थे। उधर, खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला ने कत्ल करने वाले की तारीफ की है।

चीनी रॉकेट आउट ऑफ कंट्रोल, भारत और अमेरिका में गिरने की आशंका

बीजिंग। स्पेस में एक चीनी रॉकेट बूस्टर आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। तेज गति से धरती की तरफ बढ़ रहा रॉकेट कब और कहां गिरेगा? यह तय नहीं है, लेकिन आज यह कहीं भी क्रैश कर सकता है। इसके टुकड़े अमेरिका, भारत, चीन, दक्षिण पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कुछ हिस्से में गिर सकते हैं। वहीं, रॉकेट के खतरे को देखते हुए स्पेन ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। स्पेन का कहना है कि स्पेनिश एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने 23 टन के चीनी रॉकेट के मलबे को अपने देश से गुजरते हुए नोटिस किया है। इसे 31 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था।

दिल्ली नगर निगम के चुनाव 4 दिसंबर को, 7 दिसंबर को आएंगे परिणाम

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को तारीखों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मप्र : बैतूल में एसयूवी के बस से टकराने से 11 की मौत

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के झाल्लर में शुक्रवार तड़के एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की, एक खाली बस से टक्कर हो जाने से उसमें सवार दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। बैतूल पुलिस नियंत्रण कक्ष के सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई।

झारखंड के मुख्यमंत्री ने तीन सप्ताह का समय मांगा; नयी तारीख दे सकता है ईडी

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के वास्ते प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
संघीय जांच एजेंसी सोरेन की पेशी के लिए नयी तारीख जारी कर सकती है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने मिजोरम में परियोजनाओं का उद्घाटन किया

आईजोल। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को मिजोरम में लड़कियों के दो छात्रावास, एक सरकारी कॉलेज और यहां भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के स्थायी परिसर सहित शिक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मिजोरम विश्वविद्यालय (एमजेडयू) के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए, मुर्मू ने छात्रों से प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए करने का आग्रह किया। मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पूर्वोत्तर राज्य की दो दिवसीय पहली यात्रा पर हैं।

1992-93 दंगे: महाराष्ट्र सरकार को 168 लापता लोगों के विवरण वाली रिपोर्ट समिति को सौंपने के निर्देश

नई दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने मुंबई में 1992-93 के सांप्रदायिक दंगों के दौरान लापता हुए 168 लोगों के ब्योरे वाली एक रिपोर्ट इस अदालत द्वारा गठित समिति को सौंपने का शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि राज्य के गृह विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा मार्च 2020 में दायर एक हलफनामे में कहा गया है कि दंगों में 900 लोग मारे गए और 168 लोग लापता बताए गए और मृतकों तथा 60 लापता लोगों के कानूनी उत्तराधिकारियों को मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है।

मुंबई दंगे: न्यायालय ने 108 लापता लोगों के रिकार्ड पर गौर करने के लिए समिति गठित की

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मुंबई में 1992-93 में हुए दंगों के दौरान लापता हुए 108 लोगों से जुड़े रिकार्ड पर गौर करने के लिए शुक्रवार को एक समिति गठित की। न्यायमूर्ति एस के कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इन लोगों के परिवार के सदस्यों या वंशजों का पता लगाने की हर संभव कोशिश करे।

ट्विटर ने भारत में ज्यादातर कर्मियों को बाहर किया, मस्क बोले-कमाई घटने के लिए एक्टिविस्ट जिम्मेदार

नई दिल्ली। ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर कार्यबल में कमी करने की योजना के तहत भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे। दुनिया के सबसे धनी कारोबारी एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था।

सैमसंग इंडिया ने सितंबर-अक्टूबर में 14,400 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बेचे

नई दिल्ली। सैमसंग इंडिया ने सितंबर-अक्टूबर में 14,400 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बेचे। वर्ष 2022 की पहली तीन तिमाहियों में कंपनी के स्मार्टफोन की बिक्री में 99 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ निदेशक और उत्पाद विपणन प्रमुख आदित्य बब्बर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.न बेचे। वर्ष 2022 की पहली तीन तिमाहियों में कंपनी के स्मार्टफोन की बिक्री में 99 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ निदेशक और उत्पाद विपणन प्रमुख आदित्य बब्बर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इमरान पर हमले के मामले में दो और संदिग्ध गिरफ्तार

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर कातिलाना हमले के मामले में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मीडिया में आई खबर के मुताबिक, माना जा रहा है कि इन दोनों संदिग्धों ने ही खान पर गोलीबारी करने वाले नवीद मोहम्मद बशीर को पिस्तौल और गोलियां बेची थीं।

ऋषि सुनक : अमावस की रात मिली प्रधानमंत्री की कुर्सी, क्या दूर कर पाएंगे ब्रिटेन का आर्थिक अंधेर

नई दिल्ली। आम तौर पर अगर किसी देश के नेता दूसरे देश में जाते हैं तो वहां की जनता के प्रति अपनापन दिखाने के लिए उनकी भाषा में अभिवादन करते हैं या एकाध जुमला बोलते हैं। जैसे भारत आने वाले विदेशी मेहमान अकसर ‘‘नमस्ते’’ या ‘‘आप कैसे हैं’’ कहकर हमारे देश की संस्कृति निभाते हैं, लेकिन आने वाले समय में जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारत आएंगे तो हो सकता है कि वह हिंदी या पंजाबी में बात करने के साथ ही आरती या गायत्री मंत्र भी सुना दें। पिछले कुछ समय में पूरी दुनिया ने देखा कि वह पूरी श्रद्धा से गाय की पूजा करते हैं, हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं, माथे पर टीका लगाते हैं, कलाई पर कलावा बांधते हैं, दीवाली पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट की दहलीज पर दीप जलाते हैं, पूजा करते हैं, पूरे गर्व से खुद को हिंदू बताते हैं और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद उस देश की जनता को मौजूदा आर्थिक तंगी से निकालने का वचन देते हैं।

चीन ने गलवान में मारे गए अपने सैनिकों के नाम पर शिनजियांग-तिब्बत के पुलों, गांवों का नामकरण किया

बीजिंग। चीन ने शिनजियांग और तिब्बत प्रांतों को जोड़ने वाले राजमार्ग से लगे पुलों और गांवों का नाम अपने उन चार सैन्य कर्मियों के नाम पर रखा है, जो 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ संघर्ष में मारे गए थे। आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक इन सैन्यकर्मियों के नाम अब तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र तक जी-219 राजमार्ग के साथ सड़क के संकेतक पर दिखाई देते हैं। खबर में कहा गया है कि उन सैनिकों के गृहनगर के अलावा जी-219 राजमार्ग के साथ 11 पुलों का नामकरण इन सैन्यकर्मियों के नाम पर किया गया है।

आत्मनिर्भर भारत : भारतीय सेना ने पांच ‘मेक दो’ परियोजनाओं को मंजूरी दी

नई दिल्ली। आत्मनिर्भरता के लिए भारत के दृष्टिकोण को गति देते हुए सेना ने ड्रोन नष्ट करने वाली प्रणाली और सैन्य प्रशिक्षण हथियार सिम्युलेटर सहित पांच ‘मेक दो’ परियोजनाओं के परियोजना मंजूरी आदेशों को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
‘मेक दो’ परियोजनाएं अनिवार्य रूप से उद्योग द्वारा वित्त पोषित परियोजनाएं हैं जिनमें प्रोटोटाइप के विकास के लिए भारतीय विक्रेताओं द्वारा डिजाइन एवं विकसित किए गए अभिनव समाधान शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, ‘‘भारतीय सेना स्वदेशी विकास के माध्यम से विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को लाने वाले ‘‘मेक प्रोजेक्ट्स’’ को प्रोत्साहन प्रदान करने का कार्य कर रही है।’’

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!