डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग के निलंबित प्रोफेसर की आमरण अनशन की तैयारी

0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second
  • विश्वविद्यालय प्रशासन उनके खिलाफ, राजभवन को अवगत कराया

एनआईआई ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के निलंबित आचार्य प्रो. कमलेश कुमार गुप्त के आमरण अनशन करने की घोषणा को विश्वविद्यालय प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है और इस बारे में जिला प्रशासन को लिखित सूचना दे दी गई है।
इस पूरे मामले की राजभवन के सज्ञान में भी लाया गया है। विश्विद्यालय द्वारा गठित जांच समिति ने भी प्रो गुप्त के खिलाफ अपनी रिपोर्ट दी है। प्रो गुप्त जाँच समिति के समक्ष कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके हैं। विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा दी गयी नोटिसों का भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया है।

प्रो गुप्त के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए विश्विद्यालय प्रशासन ने उन्हें निलंबित किया है। लेकिन पाया गया है कि निलंबन के बाद उन्हें जहाँ सम्बद्ध किया गया वहां वो रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं। प्रो गुप्त विश्विद्यालय के अधिनियम तथा परिनियम में दिए गए कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ व्यवहार करते रहे है। विश्विद्यालय प्रशासन उनके खिलाफ कार्यवाही करने जा रहा है। विश्विद्यालय प्रशासन ने कहा है कि जो भी प्रो गुप्त का साथ देगा उसे भी अनुशासनहीनता माना जायेगा और उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!