6 नवम्बर दिन रविवार से 12 नवंबर दिन रविवार तक साप्ताहिक राशिफल

0 0
Read Time:15 Minute, 19 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

  • सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति -सूर्य, शुक्र, बुध और केतु तुला राशि पर, चन्द्रमा और बृहस्पति मीन राशि पर, मंगल मिथुन राशि, शनि मकर और राहु मेष राशि पर संचरण कर रहे हैं 

मेष राशि-  6 नवंबर को समय अनुकूल नही है। आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं । कोई अनजान व्यक्ति धोखे से आपको गलत सामान भेज सकता है । 7 नवंबर को समय अनुकूल रहेगा है। आपके मन में हर्ष का समावेश होगा । 8 नवंबर को सन्मुख अनुकूल रहेगा। किसी एकांत स्थान की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में कोई उलझन आपके सामने आ सकती हैं। लेकिन आप उस उलझन का समाधान निकालने में सफल होंगे। 9-10 और 11 नवंबर को कारोबार में अवरोध समाप्त होगा। धर्म कर्म अनुष्ठान में विषय रुचि लगेगी। धन लाभ होगा। संतान के द्वारा आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में वातावरण अनुकूल रहेगा, जिससे सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। सामाजिक गतिविधियों ,रचनात्मक कार्य में आप समय व्यतीत कर सकते हैं। 12 नवंबर को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। ऊंचे पायदान पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि – 6 नवंबर को लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा में सफलता की प्राप्ति होगी। सोच समझकर किया गया कार्य आपको आगे तक ले जाएगा। आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। समस्त अधूरे कार्यौं के पूर्ण होने के योग हैं। 7 नवंबर को परेशानी बना रहेगा। बनते कार्यों में रुकावट आएंगी। थकावट या शारीरिक कमजोरी हावी रहेगा। 8 नवंबर को संभल कर चलें नही तो चोटिल हो सकते हैं। वाहन टक्कर से आपको नुकसान हो सकता है। दैनिक कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ सकता है। 9-10 – 11 नवंबर को आप मंगलमय यात्रा करेंगे। व्यापारिक और पारिवारिक यात्रा सफल रहेगा । धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। इस समय बचत पर ध्यान देंगे और और कुछ हद तक सफल भी हो जाएंगे। 12 नवंबर को सब अच्छा है। आर्थिक उन्नति के कार्यों में लग जाएंगे । गुरुजनों के प्रति सेवाभाव भी जागृत होगा ।

मिथुन राशि- 6 नवंबर को आप यात्रा पर जा सकते हैं। पहले से ज्यादा कार्य करने की स्थिति में रहेंगे। सही दिशा में एकत्रित होकर कार्य करेंगे। काम के साथ खुद को आराम भी देंगे। 8 नवंबर को चारों तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी ।आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता की प्राप्ति होगी। 9-10- 11 नवंबर को आपके लिए अच्छा समय नहीं है। आप तनाव भरे कार्य करेंगे, जैसे मकान की मरम्मत, मकान बदलना या साफ सफाई करना इत्यादि ।आपके साथ कुछ ऐसी घटना घटित होगी, जिसमें मन उद्विग्न रहेगा और उसका उपाय नहीं ढूंढ पाएंगे। मन विचलित हो सकता है। 12 नवंबर सफलदायक दिन रहेगा। आपकी प्रतिभा उभर कर आएगी। रंगमंच से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।


कर्क राशि- 6 नवंबर को समय में सुधार होगा। आप समर्पित भाव से काम करेंगे और जब तक काम पूरा नहीं होगा तब तक लगे रहेंगे। मेहमानों का आगमन भी होगा ।आप उनके स्वागत सत्कार में व्यस्त रहेंगे। 7 नवंबर को भी समय अच्छा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उलझनों से राहत मिलेगी। 8 नवंबर को कार्यों का प्रतिफल उत्तम मिलेगा और आपका मान सम्मान बढ़ेगा । आपके हाथों में रुपए की आवक होगी। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार आएगा। 9-10 और 11 नवंबर को समय लाभकारी रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम बढ़िया रहेगा। बच्चों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्य खरीदारी कर सकते हैं। 12 नवंबर को समय खराब है। आप अनचाहे उदास रहेंगे । किसी से कलह भी हो सकता है। हाथ से कोई बड़ा डील भी निकल सकता है।

सिंह राशि – 6 नवंबर को समय की चाल पक्ष में नहीं है। किसी दूसरे व्यक्ति को जो आपके प्रति दुर्भावना रखता है वह आपको आपके घात कर सकता है या नुकसान दे सकता है । इस समय आप चुप रहे,विवाद में न पड़े। शारीरिक या मानसिक चोट लग सकती है । जीवन साथी से हल्के-फुल्के वैचारिक मतभेद रहेंगे। 7 नवंबर को भी विजय सूचक दिवस रहेगा। 8 नवंबर को समय को भी समय अच्छा है। आप अपनी उपलब्धियों पर कायम रहेंगे। समय की गति उत्तम होने से रास्ता अपने आप बनता जाएगा। 9-10 और 11 नवंबर को समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आप की छवि निखरेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। आप अपने सारे जरूरी कार्य पूरे कर लेंगे। 12 नवंबर को समय लाभकारी रहेगा। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी।समय आपके पक्ष में ही रहेगा।
कन्या राशि – 6 नवंबर को समय शान्तिप्रद रहेगा।अपने लक्ष्यों व उद्देश्यों को तय करेंगे। अपने प्राथमिक को निर्धारित करेंगे।लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।वाहन‌‌ सावधानी पूर्वक चलाएं। दुर्घटना का योग है।8 नवंबर को घर में बुजुर्ग व्यक्ति यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें,उन पर चिकित्सिकीय खर्च हो सकते हैं।भूमि सम्बन्धी मामले उलझ सकते हैं।9–10 और 11 नवंबर को समय अनुकूल है। धैर्य रखते हुए कार्य करेंगे। उसके बेहतर परिणाम आयेंगे। सम्पत्ति सम्बन्धी मामले में प्रयास रहने पर सफलता मिलेगी। पति- पत्नी मिलकर जुलकर गृहस्थी की गाड़ी चलायेंगे। अपने व्यक्तित्व से सबको आकर्षित कर लेंगे। कार्यस्थान पर क्रियाशील रहेंगे। 12 नवंबर को समय सुख देने वाला है। क्रय विक्रय में व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।


वृश्चिक राशि-  6 नवंबर को कुछ नये प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं। कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है।अपना काम निपटा लेंगे। 7 नवम्बर को अधिकारियों के सहयोग से आपको एक सुअवसर मिलेगा। 8 नवम्बर को सम्पत्ति सम्बन्धी शुभ समाचार मिलेगा। आपके मित्र आपसे जी चुरायेंगे। अपने भी प्यारे जैसा व्यवहार करेंगे। 9 से 11 नवम्बर के बीच आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। रुपये पैसे के मामले में किसी पर विश्वास न करें। कामकाज में स्थितियां पक्ष में नहीं हैं।12 नवंबर को नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी। शान्ति और सकून मिलेगा।बिगड़े कार्यों में सुधार होगा।

तुला राशि- 6 नवंबर को कैरियर में कामयाबी के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। निजी मामले सुलझाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे।जरूरतमंद की मदद करके खुश होंगे। अपनों का साथ प्राप्त होगा। जटिल कार्यों को पूरा करने के लिए रणनीति बनाएंगे । 7 नवम्बर भी को शुभता बनी रहेगी। दिनांक 8 नवंबर को कलात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। मन की बात अपनों से कह कर मन हल्का कर लेंगे ।9- 10 और 11 नवंबर को राजकीय मामले उलझ सकते हैं। साझेदारी में नुकसान होगा। आप एक पिता के रूप में बच्चों की सारी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेंगे, जिसे आप परेशान रहेंगे। 12 नवंबर को समय मिलजुल कर काम करने, बातचीत और लेनदेन के लिए अच्छा है। यात्राओं का योग है। बच्चों के साथ अच्छा तालमेल बनाएंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। एक दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता के योग हैं।


धनु राशि – 6 नवंबर को चतुर्थ चंद्रमा कष्टकारी रहेगा। इस समय अपने ही आप के विरोध में आ जाएंगे । आपको सब पराए लगने लगेंगे। कुछ लोग आपका विरोध भी करेंगे। 7 नवंबर को ज्ञानवर्धक समय रहेगा। आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। मन का झुकाव पठन-पाठन की ओर भी रहेगा । 8 नवंबर को काफी प्रयास का सामना करना पड़ सकता है ,परंतु आप अपने कार्य में सफल रहेंगे। नई नौकरी या जॉब मिल सकता है । आपके लिए मौज मस्ती और फाइनेंस की भरमार रहेगी । आप चारों तरफ हाथ पैर मारेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। पिछले समय की मेहनत तथा जनसंपर्क आपको लाभ देगा। 9 नवम्बर से 11 नवंबर तक बिना स्वार्थ आप अपनों का हित करेंगे। कानूनी मुद्दे सुलझा लेंगे। नवीन घर या वाहन की खरीद-फरोख्त की हो सकती है । समय रहते कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। उल्लास और हर से परिपूर्ण होंगे। काम में व्यस्तता बनी रहेगी। 12 नवंबर को शांतिपूर्ण समय रहेगा। प्रयास का फल मीठा होगा।


मकर राशि – 10 नवंबर को नौकरी में पदोन्नति होने की योग हैं। कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से आप धन प्राप्त करेंगे। फंड, विरासत में मिलने वाली संपत्ति और निवेश सहित सभी आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी । 7 नवंबर को आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। धन हानि के योग हैं। कलह, वाद-विवाद व लड़ाई झगड़े के आसार हैं। 8 नवंबर को शत्रु व विरोधी हावी रहेंगे। व्यापार या कारोबार में हानि होने की संभावना है। परिवार में गलतफहमियां व मनमुटाव उत्पन्न होगा ।आपको मुंह की खानी पड़ सकती है। 9 से 11 नवंबर के मध्य आप समझदारी का अद्भुत प्रदर्शन करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। येन केन प्रकारेण आप अपना काम निकलवा ही लेंगे । आप सभी के साथ प्रेम का व्यवहार करेंगे । 12 नवंबर कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा ।कम मेहनत पर भी ज्यादा लाभ प्राप्त करेंगे।


कुंभ राशि- 6 नवंबर को सामान्य फल सूचक दिवस है। प्रियजनों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। सन्तति पक्ष की तरफ से सुखद अनुभव होगा। जमीन जायदाद संबंधी मामलों में अपने को भाग्यशाली मानेंगे। 7 नवंबर को समय धन के आगमन का रहेगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 8 नवंबर को त्योहार या किसी पार्टी का आनंद लेंगे। काम के प्रति पूर्ण लगन रहेगी। 9 नवम्बर से 11 नवंबर तक समय सही नहीं है । आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। किसी की अंतिम यात्रा में जाना पड़ सकता है। वैराग्य उत्पन्न होगा, परंतु क्षणिक ठीक रहेगा । मेहनत का मनचाहा परिणाम नहीं मिलने से मन दुखी होगा 12 नवंबर को समय अच्छा व्यतीत होगा। शोध और शिक्षा जैसे कार्यों में आप दूसरों को पीछे छोड़ेंगे। निजी संबंध प्रेम और पारिवारिक रिश्ते साधने के लिए आप विशेष रूप में सचेत रहेंगे।


मीन राशि – 6 से 7 नवंबर के मध्य परम सफलता सूचक दिवस है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता का साथ मिलेगा। 8 नवंबर को मानसिक संतुष्ट की प्राप्ति होगी। किए गए कार्यों की अनुकूल परिणाम प्राप्त होने से चित्त प्रसन्न रहेगा । समय की चाल सामान्य रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। 9 से 11 नवंबर तक का समय शुभ फलदायक दिवस है। अपने घर अपने मित्रों या स्वयं के लिए खूब खरीदारी करेंगे । मन में उत्साह व जोश का संचार बना रहेगा। आप अपनी समस्या का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। 11 नवंबर की दोपहर से 12 नवंबर के बाद समय अच्छा नहीं है। काम उबाऊ लगेगा। मन में अवसाद का भाव रहेगा। समाज में कहीं अपमान भी सहना पड़ सकता है। मन में उदासी का भाव जागृत होगा। नकारात्मक चिंतन से आप दुखी रहेंगे।इस समय सोच में परिवर्तन आपके लिए हितकर रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!