कुलपति प्रो. राजेश सिंह को महर्षि वाल्मीकि राष्ट्रीय सम्मान 2022

0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second

गोरखपुर। चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति, मोतिहारी बिहार ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह को महर्षि वाल्मीकि राष्ट्रीय सम्मान 2022 से अलंकृत किया है। यह सम्मान प्रोफेसर सिंह को 12 एवं 13 नवंबर 2022 को मोतिहारी में संम्पन हुए दो दिवसीय चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव 2022 के अवसर पर दिनांक 13 नवंबर को प्रदान किया गया। महर्षि वाल्मीकि राष्ट्रीय सम्मान के तहत प्रोफेसर सिंह को महर्षि वाल्मीकि का एक भव्य व आकर्षक प्लेक, अंगवस्त्रम तथा ₹1,00,000 की नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। यह पुरस्कार मोतिहारी में जिला प्रशासन, 5 कुलपति व शिक्षविदों के साथ मिलकर दिया गया है। यह पुरस्कार उनके शिक्षा व शिक्षा प्रबन्धन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया है। प्रो राजेश सिंह एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक होने के साथ-साथ उनकी 18 प्रजातियाँ/राष्ट्रीय पेटेंट हैं। उन्होंने लगभग 67 करोड़ के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय 25 प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।

प्रो सिंह ने लगभग 300 शोधपत्रों तथा करीब 32 पुस्तकें लिखी है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं। प्रो सिंह राष्ट्रीय स्तर के कुछ चुनिंदा लोगों में हैं जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीबीसीएस सिस्टम में पढ़ा है और उत्तर प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को पहला विश्वविद्यालय बनाया है जिसने सीबीसीएस सिस्टम/सेमेस्टर सिस्टम के पाठ्यक्रमों को बनाया है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दायरे में लागू किया है। प्रो सिंह जब पूर्णियाँ में कुलपति थे, पूर्णियाँ के तीन जिलों जिसका सकल नामांकन अनुपात भारत में न्यूनतम 9% से कम था, उन्होंने अपने कार्यकाल में 18% किया है, जो कि बिहार के औसत 13.8% से कहीं ज्यादा है। बिहार व उत्तर प्रदेश में इन्हीं सभी योगदानों के कारण प्रो0 सिंह को यह पुरस्कार दिया गया है। चंपारण संस्कृत महोत्सव समिति की तरफ से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायिका तथा सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन तथा संगीत नाटक एकेडमी सदस्य की सदस्य डॉक्टर नीतू कुमारी नूतन तथा समाजसेवी संजय पांडे मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!