जनसेवा के लिए समर्पित सर्वेश्वरी समूह ने कराया दहेज रहित विवाह

1 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

 

अंजनीकुमार सिंह, ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़


उमरा, प्रतापगढ़। पूज्य औघड़ भगवान राम जी की स्मृति में स्थापित श्री सर्वेश्वरी समूह देश भर में फैले अपने आश्रमों और संस्थानों के ज़रिये विशेष रूप से ग्रामीण अंचल में उन्नीस सूत्रीय विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित करता है। इनमें नेत्र शिविर, चिकित्सकीय शिविर, सर्दियों में निर्धन एवं असक्तों को कम्बल वितरण, गर्मी में प्याऊ, डेंगू मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिये मच्छरदानी और औषधि वितरण आदि शामिल हैं। इसके साथ ही ये संस्था अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुऐ दहेजरहित विवाह भी सम्पन्न कराती है। ज्ञातव्य है कि ये सभी गतिविधियाँ संस्था द्वारा वर्ष पर्यंत निःशुल्क संचालित की जाती हैं।

इसी क्रम में प्रतापगढ़ स्थित संस्थान की उमरा शाखा में 25 नवंबर 2022 को एक जोड़े का दहेज रहित विवाह राजी खुशी संपन्न कराया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम नचरौला मानापुर प्रतापगढ़ निवासी एक गरीब विधवा की कन्या कुमारी रोली (सुपुत्री स्वर्गीय महेन्द्र प्रताप सिंह) का विवाह ग्राम उमरा, दियाँवा प्रतापगढ़ निवासी योग्य वर दीपांशू सिंह (पुत्र श्री अजय सिंह) के साथ पूरे विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित संस्थान के सदस्य-पदाधिकारी समेत सभी लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुये उनके उज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की। आयोजन में लालमनि सिंह, सियाराम वर्मा, भोला सिंह, जोखन सिंह, अजय उपाध्याय आदि का विशेष सहयोग रहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!