गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:11 Minute, 4 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में

सुर्खियां

  • गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
  • सुप्रीम कोर्ट में जल्लीकट्टू के खिलाफ दाखिल याचिका पर जिरह होगी।
  • दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर SC में सुनवाई।
  • तेलंगाना भाजपा का आरोप- ड्रग्स लेते हैं KCR के बेटे: पार्टी अध्यक्ष की चुनौती- हिम्मत है तो KTR ब्लड टेस्ट कराएं।
  • ‘दूसरे धर्म के व्यक्ति पर तिल बराबर भरोसा ना करें’: बागेश्वर ‘सरकार’ बोले-ऐसे लोगों से रिश्ता तो दूर की बात, हाथ जोड़ना भी गुनाह।
  • IMDb ने जारी की पॉपुलर इंडियन सेलेब्स की लिस्ट: पहले पायदान पर रहे धनुष, सुपरस्टार यश, आलिया और सांमथा भी हैं लिस्ट में शामिल।
  • ईरान में स्टूडेंट्स के खिलाफ साजिश: सरकार विरोधी प्रदर्शन के 24 घंटे पहले 1200 छात्र बीमार, पानी में जहर मिलाने का आरोप।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की टाइम पर्सन ऑफ द इयर: मैगजीन ने ईरान की महिलाओं को हीरो ऑफ द इयर घोषित किया।

जिसके रेप और हत्या में युवक जेल काट रहा वह जिंदा मिली:अलीगढ़ से 7 साल पहले लापता हुई थी; शादी करके नाम बदला

अलीगढ़ से 7 साल पहले लापता हुई थी; शादी करके नाम बदला | Young man is  serving jail for kidnapping and murder of teenager, married and living in  Hathras - Dainik Bhaskar

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को एक किशोरी के अपहरण, रेप और उसकी हत्या के मामले में 7 साल पहले जेल हो गई। अब पता चला है कि लड़की जिंदा है। उसने शादी करके अपना नाम बदल लिया है। उसके दो बच्चे भी हैं। मामला गोंडा थाना क्षेत्र का है। अलीगढ़ के गांव ढांठौली में 17 फरवरी 2015 को 10वीं में पढ़ने वाली किशोरी लापता हो गई थी। परिजन ने गांव में ही रहने वाले विष्णु पर अपहरण का आरोप लगाया। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके कुछ दिन बाद आगरा में एक किशोरी का शव मिला था। परिजन ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की थी। इसके बाद विष्णु पर उसके अपहरण और रेप के बाद हत्या का आरोप लगा। फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

मामला अभी भी कोर्ट में है, लेकिन इस मामले में विष्णु 4 साल तक जेल में रहा। इसके बाद उसे जमानत मिली, लेकिन पिछले दिनों तारीख पर हाजिर न होने के कारण उसे फिर से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए हैं। अलीगढ़ के एक कथावाचक उदय कृष्ण शास्त्री नवंबर में हाथरस में कथा करने गए थे। कथा स्थल पर 7 साल पहले गायब हुई किशोरी (अब युवती) भी आई थी। कथावाचक ने उसे पहचान लिया। उन्हें शक भी हुआ। इसके बाद 1 दिसंबर को वे जेल में बंद युवक की मां के साथ जाकर SSP से मिले और जानकारी दी। कथावाचक ने बताया कि जेल में बंद युवक की मां सुनीता देवी उनकी शिष्या हैं। वे कई साल से उनके आश्रम में आ रही हैं। वे इस परिवार को अच्छी तरह से जानते हैं। कथा के दौरान युवती को देखकर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने उसके बारे में पता किया। इसके बाद गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि वह कुछ साल पहले कहीं से आई है।

भारत जल्द ऐसी लू का सामना करेगा, जो इनसान की बर्दाश्त की सीमा के बाहर होगी : विश्व बैंक रिपोर्ट

तिरुवनंतपुरम। भारत में पिछले कुछ दशकों में हजारों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लू का प्रकोप चिंताजनक गति से बढ़ रहा है और वह (भारत) जल्द ऐसी भीषण गर्म हवाओं का सामना करने वाला दुनिया का पहला देश होगा जो इनसान की बर्दाश्त की सीमा से बाहर होगी। एक नयी रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है। विश्व बैंक की ‘भारत में शीतलन क्षेत्र में जलवायु निवेश के अवसर’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि देश अपेक्षाकृत ज्यादा गर्मी का सामना कर रहा है, जो जल्द शुरू हो जाती हैं और कहीं ज्यादा समय तक टिकती है।

आप ने एमसीडी में भाजपा का 15 साल का राज खत्म किया, कांग्रेस हाशिये पर

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में बुधवार को 134 सीट जीतकर इस प्रतिष्ठित नगर निकाय पर भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया। एमसीडी के 250 वार्डों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 104 सीटें हासिल कीं जबकि कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ नौ सीटें आईं।

गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार को

गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार को - Republic Bharat

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार को होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित इस राज्य के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।

सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए भारत को प्रोत्साहित करते रहेंगे : अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत कई धर्मों के लोगों का घर है और वह सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता पर कायम रहने के लिए भारत को प्रोत्साहित करता रहेगा। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर विदेश विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में सामने आई “कुछ चिंताओं” का जिक्र करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि वे सभी देशों में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर करीब से नजर रखना जारी रखेंगे और इसमें भारत भी शामिल है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने “अजीनोमोटो” फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने तमिल फिल्म “अजीनोमोटो” के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
जापान की खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी ‘अजीनोमोटो कंपनी इंक’ की तरफ से ट्रेडमार्क उल्लंघन को लेकर मुकदमा किए जाने के बाद अदालत ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने “अजीनोमोटो” फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने तमिल फिल्म “अजीनोमोटो” के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। जापान की खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी ‘अजीनोमोटो कंपनी इंक’ की तरफ से ट्रेडमार्क उल्लंघन को लेकर मुकदमा किए जाने के बाद अदालत ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई है।

सुल्तानपुरी की बॉबी ने रचा इतिहास, एमसीडी में आप की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बनीं

Press Trust of India: सुल्तानपुरी की बॉबी ने रचा इतिहास, एमसीडी में आप की पहली  ट्रांसजेंडर पार्षद बनीं

नई दिल्ली। दिल्ली में ट्रांसजेंडर समुदाय से आम आदमी पार्टी (आप) की पहली पार्षद बनने वालीं सुल्तानपुरी की बॉबी का मानना है कि उनकी जीत समाज में ट्रांसजेंडर के प्रति सोच में बदलाव का जश्न है। बॉबी (38) ने सुल्तानपुरी-ए वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी वरुणा ढाका को 6,714 मतों से हराया। बॉबी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आज मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है…यह बदलाव का जश्न है और लोग मुझ जैसे लोगों को ज्यादा स्वीकार कर रहे हैं।’’

दिल्ली दंगों के मामले ‘‘खौफनाक चरित्र-चित्रण’’ पर आधारित: सैफी के वकील

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों की कथित साजिश से जुड़े गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम (यूएपीए) के एक मामले में जमानत का अनुरोध कर रहे ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ (यूएएच) के संस्थापक खालिद सैफी ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि मामला तथ्यों पर नहीं, बल्कि पुलिस द्वारा किये गये ‘‘खौफनाक चरित्र-चित्रण’’ पर आधारित है।
सैफी ने कहा कि उसे अनिश्चितकाल तक कैद में नही रखा जा सकता।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!