गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:12 Minute, 53 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में

सुर्खियां

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विमेंस टी-20 मैच खेला जाएगा।
  • PM मोदी की अध्यक्षता में जी-20 की तैयारियों पर दूसरी बैठक।
  • फीफा वर्ल्ड कप में क्वॉर्टर फाइनल के मुकाबले शुरू होंगे।
  • सोनिया गांधी राजस्थान के रणथंभौर में अपना जन्मदिन मनाएंगी।
  • ऑल इंडिया किसान कांग्रेस दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगी।
  • जनादेश को PM मोदी का नमन: कहा- जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड रचा, हिमाचल में हार के बाद भी विकास का 100% वादा।
  • रामपुर में आजम के गढ़ पर बीजेपी का कब्जा: मैनपुरी में रिकॉर्ड 2.88 लाख वोट से डिंपल जीतीं, भाजपा ने खतौली खोया।
  • केरल HC ने कहा- लड़कों को बंद करो: परेशानी वही पैदा करते हैं, लड़कियों को आजाद रहने दो।
  • राहुल गांधी ब्रेकफास्ट करने घर आए, मालकिन बाहर: सिक्योरिटी चेक न होने से 40 मिनट इंतजार करती रही महिला।
  • पुतिन की US को धमकी: कहा- हमारे पास दुनिया के सबसे खतरनाक एटमी हथियार, फिर भी फर्स्ट यूज नहीं करेंगे।

नए रिकॉर्ड के साथ भाजपा की गुजरात में लगातार सातवीं जीत, कांग्रेस की झोली में हिमाचल

नए रिकॉर्ड के साथ भाजपा की गुजरात में लगातार सातवीं जीत, कांग्रेस की झोली  में हिमाचल

अहमदाबाद/शिमला। भाजपा ने गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से रिकॉर्ड 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे पहले कांग्रेस ने साल 1985 में 149 विधानसभा सीटें जीती थी। इस बार के चुनाव में कांग्रेस को 17 सीटें ही मिली, जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ 5 सीटें जीत पाई। 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल दोबारा CM पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्मे के दम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड सातवीं बार जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी और विपक्ष को पछाड़कर राज्य में अब तक का सबसे बड़ा बहुमत हासिल किया। भाजपा ने जहां मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में “ऐतिहासिक” जीत के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया, वहीं वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में करीबी लड़ाई के बाद कांग्रेस से हार गई और पर्वतीय राज्य ने लगभग चार दशकों से चली आ रही उस परंपरा को बरकरार रखा, जिसमें वह भाजपा और कांग्रेस को बारी-बारी से सत्ता सुख प्रदान करता रहा है।

हिमाचल में राज बदलने का रिवाज कायम रहा, कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत

शिमला। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को 40 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया और इस तरह राज्य में हर पांच साल पर राज बदलने का रिवाज कायम रहा। चुनाव नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया।CM के लिए हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर विचार किया जा रहा है। प्रतिभा सिंह गुरुवार को कहा- मैं नहीं कह रही की मैं CM पद की दौड़ में हूं लेकिन यह चुनाव वीरभद्र सिंह के नाम पर जीता है। क्या आप उनके परिवार की विरासत की नजरअंदाज कर सकते हैं।

राहुल की यात्रा में युवक ने खुद को आग लगाई, किसानों ने राहुल के सामने लहसुन की माला लहराई

जयपुर। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन एक भाजपा समर्थक युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने अपनी वर्दी उतारकर उसकी जान बचाई। युवक कांग्रेस की नीतियों को लेकर नाराज था। वहीं यात्रा के रास्ते में किसानों ने लहसुन फेंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने लहसुन की माला भी लहराई।

हिमाचल में कांग्रेस की जीत का मुख्य आधार रहा पुरानी पेंशन योजना की बहाली का वादा

हिमाचल में कांग्रेस की जीत का मुख्य आधार रहा पुरानी पेंशन योजना की बहाली का  वादा - main-basis-congress-victory-in-himachal -was-promise-of-restoration-of-old-pension-scheme

नई दिल्ली/शिमला। कांग्रेस की पांच साल बाद हिमाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी का मुख्य आधार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली का वादा और सत्ता विरोधी माहौल रहा। प्रियंका गांधी वाद्रा की अगुवाई में कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को ओपीएस के आधार पर खड़ा किया था और उसे इसका फायदा भी मिला।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान मैंडूस, अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट​​​​​​​

बंगाल की खाड़ी से में गहरे दबाव से बना साइक्लोन मैंडूस 3 राज्यों के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां NDRF की टीमें अलर्ट पर है। यहां के तटीय इलाकों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश होगी। साथ ही 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

पाक रेंजर्स के कब्जे में BSF जवान, कोहरे के कारण जीरो लाइन नहीं देख पाया था

पंजाब में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात BSF का एक जवान बुधवार सुबह गलती से पाकिस्तानी इलाके में पहुंच गया। वह घने कोहरे की जीरो लाइन नहीं देख पाया। पाकिस्तानी सीमा में पहुंचते ही जवान को पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। पाक रेंजर्स ने जवान को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है, लेकिन वापस ना लौटाने पर अड़े हुए हैं। घटना BSF के फिरोजपुर सेक्टर की है।

तरन तारन 2019 बम विस्फोट मामले का प्रमुख षड्यंत्रकर्ता गिरफ्तार

नई  दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब के तरन तारन में 2019 में हुए बम विस्फोट मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को वियना से प्रत्यर्पित कर बृहस्पतिवार को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया। एनआईए के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एनआईए के एक आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, जांच एजेंसी ने बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्कर बाबा को भारत वापस लाने के लिए ऑस्ट्रिया में एक टीम भेजी थी।

गुजरात ने तो कमाल ही कर दिया, रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली‘‘प्रचंड जीत’’ के लिये राज्य की जनता को नमन किया और कहा कि उन्होंने इस बार न सिर्फ कमाल किया, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की महज एक प्रतिशत वोट के अंतर से हार हुई है, लेकिन इसके बावजूद इस पहाड़ी प्रदेश के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता शत प्रतिशत रहेगी। पहले उत्तराखंड और अब गुजरात में सत्ता विरोधी लहर को रोकने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्रियों को बदलने और मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति रंग लाई है। पिछले साल सितंबर में, भाजपा ने पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को गुजरात चुनाव से महज एक साल पहले विजय रूपाणी की जगह गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया था। इतना ही नहीं पार्टी ने पूरे गुजरात मंत्रिमंडल को भी बदल दिया था।

तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सुझाई गई प्रक्रिया ‘बोझिल’,फिर से विचार करने की जरूरत:न्यायालय

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उच्च न्यायालयों में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए केंद्र द्वारा सुझाई गई प्रक्रिया ”बहुत बोझिल” है। शीर्ष अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि सरल प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए, ताकि न्यायाधीशों की नियुक्ति का वास्तविक उद्देश्य विफल न हो। शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर अनुच्छेद 224ए के तहत केंद्र द्वारा सुझाई गई ‘‘कठिन’’ प्रक्रिया अपनाई जाती है तो कोई भी ऐसे हालात में काम नहीं करना चाहेगा।

बीएसएनएल की 4जी प्रौद्योगिकी को सात महीनों में 5जी में बदला जाएगा: वैष्णव

नई  दिल्ली। केंद्रीय दूरसंचार एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकारी स्वामित्व वाली बीएसएनएल की 4जी आधारित प्रौद्योगिकी को अगले 5-7 महीनों में 5जी में अद्यतन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के देश में मौजूद 1.35 लाख दूरसंचार टावरों में इसे शुरू किया जाएगा।

सीबीआई में निरीक्षक या डीएसपी स्तर पर सीधी भर्ती होनी चाहिए: संसदीय समिति

CBI में निरीक्षक या डीएसपी स्तर पर सीधी भर्ती का हो प्रावधान, संसदीय समिति  ने पेश की रिपोर्ट - parliamentary committee said direct recruitment on post  of dsp in cbi – News18 हिंदी

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में निरीक्षक या पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पदों के लिए सीधी भर्ती का प्रावधान होना चाहिए। एक संसदीय समिति ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में यह सिफारिश की है। कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समिति ने कहा है कि सीबीआई के पास कुल 1,025 मामले लंबित हैं, जिनमें से 66 का पांच साल बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!