साप्ताहिक राशिफल : 18 दिसंबर दिन रविवार से 24 दिसम्बर दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:13 Minute, 36 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

  • सप्ताह में प्रथम दिन की ग्रह स्थिति सूर्य ,शुक्र और बुध धनु राशि पर, चन्द्रमा कन्या राशि, मंगल वृषभ राशि, बृहस्पति मीन राशि,शनि मकर राशि, राहु मेष राशि और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहें हैं।

मेष राशि

16, 17 और 18 दिसम्बर को सम्पत्ति में बढ़ोतरी का योग है। कामकाज की जिम्मेदारी को अच्छे ढ़ंग से निपटाएंगे। आपको अपने कार्य का यश भी प्राप्त होगा। कहीं बाहर जाने का भी प्रोग्राम बना सकते हैं। नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए बाहर जा सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका का मिलन हो सकता है।19 और 020 दिसम्बर को सप्तमस्थ चन्द्रमा के कारण दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनाए रहेगा।माता पिता का आशिर्वाद प्राप्त होगा। बुजुर्ग पुरुषों का आशिर्वाद भी मिलेगा पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान देंगे। 22 और 23 दिसम्बर प्रतिकूल रहेगा।किसी से विवाद हो सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। भाइयों में विवाद हो सकता है। रक्तचाप की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है ‌। 23 और 24 दिसंबर को स्थिति अपने पक्ष में रहेगी।सब कुछ ठीक हो जाएगा। कार्य में गति मिलेगा।

वृषभ राशि

18, 19 और 20 दिसंबर को किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात सार्थक होगी। पारिवारिक मामलों को विशेष महत्व देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है।व्यय भार में वृद्धि का योग है। किन्तु पैसा आता रहेगा, जिससे परेशानी नहीं होगी। 21 और 22 दिसम्बर को किसी मामले को लेकर चिंता का योग मिलेगा। कोई अप्रिय घटना घट सकती है। चोट चपेट का भय है। वाहन सावधानी से चलाएं। अनुचित कार्य न करें वरना पकड़े जाने का भय है। किसी से व्यर्थ उलझ सकते हैं। 23 को मध्यम फलदायक समय है। महायोगियों से सहयोग मिलेगा। मेहमानों का आगमन होगा। 24 दिसंबर को ज्ञानवर्धक समय है। मन का झुकाव पठन-पाठन में लगेगा। आप अंतर्मुखी हो सकते हैं।

मिथुन राशि

18 दिसम्बर को समय की चाल विपरीत रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ाने के चक्कर में व्यय भार बढ़ सकता है। आप स्वयं की आदतों को सुधारें।क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। 19 और 20 दिसम्बर को समय अच्छा आ जाएगा। आप किसी समस्या का समाधान करने में लग जाएंगे और उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। 21 और 22 दिसम्बर को आय के साधन उपलब्ध होंगे। स्वयं का पराक्रम बढ़ाने के लिए सूर्य की आराधना करें। 23 दिसम्बर को पूर्ण अनुकूल दिवस है। आर्थिक स्थिति में सुधार का सुयोग है।‌ 24 को मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। किसी मन्दिर में जा सकतें हैं या कहीं तीर्थ यात्रा पर निकल सकते हैं। समय की गति आपके पक्ष में है। परिवार में शांति और सुकून बना रहेगा।

सिंह राशि

18 दिसंबर को प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नई गतिविधियों के बारे में सोचेंगे। परिवार की देखभाल में अपना समय व्यतीत करेंगे। 19 और 20 दिसंबर को समय अच्छा है। निजी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का प्रयास करेंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी। व्यापार और रचनात्मक कार्यों में लगे रहेंगे। आपका ध्यान अपने कार्य में लगा रहेगा। हिम्मत से कई तरह के जटिल कार्यों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। 21 और 22 को आप में चंचलता का भाव रहेगा। यात्रा में कष्ट की प्राप्ति होगी। 23 दिसंबर को ज्ञानार्जन की प्रवृत्ति उदय होगा। समय सामान्य फल सूचक है। 24 को अच्छा समय है ।परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं ।तीर्थ यात्रा भी हो सकती है ।बाहरी लोगों से मेलजोल का उत्तम समय है। मन में हर्ष का समावेश बना रहेगा।

कर्क राशि

18 दिसंबर को धन प्रदायक दिवस है। बड़े बुजुर्गों और माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लंबित पड़े कार्य में किसी मदद से कार्य कगति पकड़ेगा। प्रेम प्रसंगों के कारण थोड़ा सा तनाव रह सकता है। 19 और 20 दिसंबर को समय ठीक नहीं है। विरोधी आप पर हावी रह सकते हैं या किसी अधिकारी से विवाद हो सकता है। अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे, फिर भी आपको तरक्की प्राप्त होगी। आपके मन में कई तरह के संकल्प और विकल्प बनते रहेंगे। 21 और 22 को विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है‌। रिश्तेदारी आपसे दूर हो जाएंगे परंतु आस-पड़ोस के लोगों से प्रेम पड़ेगा। 23 दिसंबर को धन की आवक होगी। कार्य योजना को लेकर कि आप नई नई संभावनाएं तलाश करेंगे। पुराने दिनों की याद करेंगे। 24 दिसंबर को संपति समय है। पैसा कमाएंगे। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। गृहस्थी का सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

18 और 19 दिसंबर को 12वें चंद्रमा होने से व्यापार में हानि का योग मिलेगा। आप आज को लेकर परे भी हो सकते हैं किसी समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं। परंतु 20 और 21 दिसंबर को समय में सुधार होगा। लंबित कार्यो में गति प्राप्त होगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा।किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होंगा। इससे मन में प्रसन्नता का भाव जागृत होगा।22, 23 और 24 दिसम्बर को आपके प्रभाव में वृद्धि होगा।किसी योजना के क्रियान्वयन के लिए योजना बना सकते हैं।आपके सपनों को साकार करने का समय है। लोगों का सहयोग मिलेगा। बुजुर्ग व्यक्तियों का आशिर्वाद ‌प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।मन में हर्ष का संचार बना रहेगा।

कन्या राशि

18 दिसंबर को मेहनत और परिश्रम के साथ आए की प्राप्ति होगी। बनी बनाई योजनाओं का भविष्य अच्छा दिखाई देगा ।19 और 20 दिसंबर को हर कार्य संतुलन बनाकर करेंगे। जीवनसाथी के संबंध में सुधार आएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगा। यह आपको प्रसन्नता देगा। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। एक 21 और 22 दिसंबर को युवा वर्ग अपने समय का सदुपयोग करेंगे। कैरियर को लेकर कई नई योजना बनाएंगे। धार्मिक कार्य संपन्न होगा। 23 को समय ठीक नहीं है। आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकता है। 24 दिसंबर का विद्यार्थियों मन पढ़ाई में कम लगेगा। बाहर जाने की योजना बन सकती है। मन में अज्ञात भय का संचार रह सकता है।

तुला राशि

18 दिसंबर को मिश्रित समय है। लाभ कम रहेगा। समय सुख पूर्वक व्यतीत होता रहेगा। 19 और 20 दिसम्बर का समय बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के स्रोत में वृद्धि प्राप्त का सुयोग है। परिजनों से सम्बन्ध में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर तान बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग अपेक्षित है। 21 और 22 दिसम्बर को आपके साहस में वृद्धि होगी। आपके कार्यों का मूल्यांकन होगा और आपको यश की प्राप्ति होगी। 23 और 24 दिसंबर को प्रतिकूल समय है।आपके अपने ही पराए जैसा व्यवहार कर सकते हैं।किसी से विश्वासघात की सम्भावना है अतः विना सोच विचार कर किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें।

कुंभ राशि

18, 19 दिसम्बर को नवम चन्द्रमा होने से बाहरी सहयोग मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष म मजबूती आयेगी। व्यापार में लाभ की सम्भावना है। 20 और 21 दिसम्बर को प्रतिकूल समय रहेगा। व्यय भार बढ़ सकता है। कुछ मन में अनमयस्कता का योग रहेगा। कुछ खाली खाली महसूस कर सकते हैं। 22- 23‌ और 24 दिसम्बर को दशा में सुधार होगा। कार्य को‌ आगे बढ़ाएंगे। मन में सकून‌ और शान्ति बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं। जीवन निर्वाह के समस्त साधन उपलब्ध होंगे।

धनु राशि

18 और 19 समय‌ अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में सुख शांति बनाए रहेगा। कार्य विस्तार की योजना बनेगी। 20 और 21 दिसम्बर को व्यापारिक में मंदी का योग मिलेगा। कहीं रुपया पैसा के फंस जाने का भय है। किसी पर ज्यादा विश्वास करना घातक हो सकता है अतः सावधानी का ध्यान रखे। 22, 23 और 24 को समस्याओं का निवारण हो जायेगा। मन में राहत और सन्तुष्टि का आगमन होगा। कार्य म गति मिलेगा।माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा।समय आपके पक्ष में रहेगा। सपनों के साकार करने का उत्तम समय है।

मकर राशि

18 और 19 दिसंबर को सरकारी कार्य में सफलता ‌का योग है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लंबित पड़े हुए कार्यों के सुधारने का संयोग है 20 और 21 दिसंबर को सर्व लव लाभकारी दिवस है किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं परिजनों से संबंधों में मधुरता का योग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा 22 और 23 दिसंबर को प्रतिकूल दिवस है बनते हुए कार्यों में अवरोध का योग मिलेगा। शत्रु पक्ष से कष्ट और पीड़ा का योग है। सावधानी का बर्ताव करें। किसी कागज पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें ,अन्यथा आपके लिए भारी पड़ सकता है। 24 दिसंबर को सामान्य जीवन है। में कुछ संताप और परेशानी का योग बना रहेगा।

मीन‌ राशि

18 और 19 दिसम्बर को समय अनुकूल नहीं है। किसी से विवाद होने का भय है। स्वास्थ्य में उतार चढाव भी मिल सकता है। भय और चोट चपेट का योग है। अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखे। यही आपके लिए हितकर रहेगा।20 और 21 दिसम्बर को लाभ की सम्भावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। बुद्धि में एक सकारात्मक बनी रहेगी। 22-23 और 24 दिसंबर को असमंजस की स्थिति बन सकती है। हाथ में आता पैसा फिसल कर बाहर जा सकता है। कार्यों में अवरोध का योग है। परन्तु कठिन परिश्रम से समय को अपने अनुकूल बन लेंगे। परिजनों का सहयोग अपेक्षित रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!