चरित्र निर्माण ही शिक्षा का उद्देश्य : डॉ बालमुकुंद

0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second
  • शिक्षाशास्त्र विभाग में आयोजित हुआ विशिष्ट व्याख्यान

एनआईआई ब्यूरो

गोरखपुर। शिक्षा का उद्देश्य चरित्र का निर्माण करना है। शिक्षक छात्रों के सभी दोषों और दुर्गुणों को दूर करके उसे चरित्रवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उक्त बातें आज गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में आयोजित विशिष्ट व्याख्यान में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुंद पांडेय ने कहीं। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों के पूर्व ज्ञान का आकलन करता है और उसी आधार पर उसे आगे की शिक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आचार्य देवता होता है वह सिर्फ देना जानता है अपने द्वारा अर्जित ज्ञान और अपने अनुभवों के आधार पर वह छात्रों को शिक्षित करता है।

चरित्रवान शिक्षक अपने आचरण से छात्रों को भी चरित्रवान बनाता है। सरकार की नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में जो भी शिक्षा की नीतियां बनती थी वह विदेशी शिक्षा पर आधारित थी लेकिन यह पहली बार हुआ है की भारतीय शिक्षा नीति भारत की शिक्षा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि क्या पढ़ाया जाता है यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि कैसे पढ़ाया जाए यह महत्वपूर्ण है और यही बातें नई शिक्षा नीति को और महत्वपूर्ण बनाती हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रोफेसर शोभा गौड़ ने अतिथि का स्वागत अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश सिंह एवं आभार ज्ञापन प्रोफेसर राजेश सिंह ने किया। इस मौके पर शिक्षा शास्त्र विभाग के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!