अगर उड़ान भरने के लिए संघर्ष का आनंद लेना सीखे: आईआईएम प्रो. सुशील कुमार*

0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

एनआईआई ब्यूरो

गोरखपुर। आईआईएम लखनऊ के प्रोफेसर सुशील कुमार ने आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट तथा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को ने सम्बोधित किया। कुलपति प्रो राजेश सिंह ने इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सुशील कुमार ने कहा कि वास्तव में अगर उड़ान भरनी है तो संघर्ष का आनंद लेना सीखे। रचनात्मकता नए विचारों को विकसित करना है, जन्म देना है। नए विचारों को अपने मस्तिष्क में आने दे। इसीलिए रचनात्मकता को अनोखा, आउट ऑफ बॉक्स विचार कहते है। आज की अर्थव्यवस्था नॉलेज इकोनामी है। इसलिए हमें नया ज्ञान, नए विचार विकसित करने चाहिये।

प्रो कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि हमें दूसरों से तुलना नहीं करनी चाहिए। बल्कि हमें निरंतर अपने आप को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। और अगर हम मेहनत से, पूरी शिद्दत से कोई कोशिश करते हैं तो प्रकृति भी हमारा साथ देती है। इसीलिए संघर्ष का आनंद लेना चाहिए तभी वास्तव में उड़ान भर सकते हैं। विद्यार्थियों ने बड़ी तन्मयता से प्रो कुमार का लेक्चर सुना तथा उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब भी दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर दिव्या रानी सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग प्रोफेसर शंकर सिंह, डायरेक्ट सेल्फ फाइनेंस कोर्सस प्रोफेसर विनय सिंह तथा विभागाध्यक्ष व्यवसाय प्रशासन डॉक्टर सतपाल सिंह तथा मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!