साप्ताहिक राशिफल : 25 दिसम्बर दिन रविवार से 31 दिसम्बर तक शनिवार

0 0
Read Time:15 Minute, 12 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध और शुक्र धनु राशि पर, चन्द्रमा मकर राशि पर, मंगल वृषभ राशि पर, बृहस्पति मीन राशि पर, शनि मकर राशि पर, राहु मेष राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

25-26 दिसम्बर को रूके कार्यो में गति प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में प्रगति और उत्थान मिलेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने स्वजनों और परिजनों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। किसी से व्यापारिक समझौता हो सकता है जो फायदेमंद रहेगा। 27-28 और 29 दिसम्बर को लाभ पक्ष अच्छा रहेगा। सन्तान को लेकर आशान्वित रहेंगे। सन्तानों का सहयोग मिलेगा। घर में शांति का माहौल बन रहेगा। आप कहीं भ्रमण के लिए भी जा सकते हैं। लघु यात्रा सम्भावित है। यात्रा सुखद रहेगी। 30 और 31 दिसम्बर को व्यय भार में वृद्धि का योग है। किसी से कलह हो सकता है। किसी मामले में हस्तक्षेप न करें, नहीं तो संकट में फंस सकते हैं। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। आवेश में आने पर काम बिगड़ सकता है।

वृषभ राशि

25-26 दिसंबर को भाग्य में वृद्धि का योग है। व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। कहीं से रुका धन भी प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक समझौता होगा। किसी कार्य को लेंगे, उसे पूरा करके ही रहेंगे। मन में हर्ष का समावेश बना रहेगा। दांपत्य सुख में प्रवर्धन का सुयोग हूं। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। घर में अमोद प्रमोद का माहौल बना रहेगा। मेहमानों का आगमन भी हो सकता है। किसी नूतन व्यक्ति से परिचय होगा। उससे ख़ुशी मिलेगी। 27 और 28 और 29 दिसम्बर को रुके कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। आप के काम ‌की प्रशंसा की जाएगी। समाज में एक अच्छा छबि कायम करेंगे। आप काम की सराहना की जाएगी। 30 और 31 दिसम्बर को सामान्य दिवस रहेगा। कहीं से अप्रिय समाचार मिल सकता है। मन में अज्ञात भय बन सकता है। भविष्य को लेकर चिंतित भी रह सकते हैं।

मिथुन राशि

25 और 26 दिसंबर का दिन आर्थिक नुकसानप्रद है। आपके साथ धोखा हो सकता है। किसी से कहासुनी हो सकती है। मन में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। किसी से व्यापारिक समझौता न करें नहीं तो हानि मिल‌ सकता। 27-28 और 29 दिसम्बर को पूर्व की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। समस्या का समाधान प्राप्त कर लेंगे।मन हल्का हो जाएगा।किसी बात को लेकर आप आशान्वित बने रहेंगे। पारिवारिक सुख अपेक्षित है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। सोच में सकारात्मकता का समावेश होगा। आप प्रत्येक कार्य को बखूबी निपटाएंगे। 30 और 31 दिसम्बर को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। रूके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुपया आयेगा लेकिन व्यय भी बना रहेगा। किसी कार्य को करने से पहले खूब सोच विचार कर निर्णय ले। यह आप के लिए हितकर रहेगा। बुजुर्गो का आशिर्वाद मिलेगा।

सिंह राशि

25 और 26 दिसम्बर को मेल मिलाप का दौर रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकतें हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर में किसी बात को लेकर चिंतित होंगे। परन्तु आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 27-28 और 29 दिसम्बर को व्यापारिक कार्यों में प्रगति का योग बना रहेगा। रुपए पैसों का आगमन होगा।घर में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। एक दूसरे की भावनाओं का समादर‌ करेंगे। किसी की सहायता से उलझे गुत्थी को सुलझाने का प्रयास करेंगे और उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। 30 और 31 दिसम्बर को भाग्य का पाया उत्तम रहेगा। भाग्य साथ देगा। प्रत्येक कार्य में सफलता का योग है। मन में उत्साह बना रहेगा। कठिन से कठिन कार्य को सफल बनाने का प्रयास करेंगे और लक्ष्य को पहुंचेंगे। मित्रों और परिजनों से मेल मिलाप का भी दौरा रहेगा।

कर्क राशि

25 और 26 दिसंबर को दाम्पत्य जीवन में मधुरता का सुयोग है। व्यापार में पहले से विद्यमान बाधाएं दूर होंगी। अधीनस्थ लोग पूर्ण सहयोग करेंगे। अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त करेंगे। शत्रु भी मित्रता के लिए लालायित रहेंगे। घर परिवार में शांति और सुकून बना रहेगा। कार्यों में सफलता का योग मिलेगा। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग पूरा प्राप्त होगा। व्यापार में स्थित अच्छा रहेगा। 27-28 और 29 दिसम्बर को प्रतिकूल दिवस है। सतर्क रहें नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। शत्रुओं के कुचक्र से स्वयं को बचने का प्रयास करें।किसी से कलह हो सकता है। धन के लेन देन में सतर्कता का बर्ताव करें। 30 और 31 दिसम्बर को भाग्य का चक्र आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। बिगड़ा काम बनेगा। किसी नूतन व्यक्ति से परिचय होगा। तनाव दूर होगा। मन में हर्ष का संचार बना रहेगा। आप किसी काम की योजना बनाएंगे। किसी के साथ समझौता करने का उचित समय है।

वृश्चिक राशि

25 और 26 दिसम्बर को आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यो की सराहना की जाएगी।आप अपना मूल्यांकन और आत्म समीक्षा भी करेंगे। भाग्य साथ देगा। अवरुद्ध कार्य पूरे होंगे। स्वजनों और परिजनों का साथ मिलेगा। किसी ने व्यक्ति से मुलाकात होगी। 27-28 और 29 दिसम्बर को परेशानियों का दौर रहेगा। कठिनाइयों से काम पूरे होंगे। धन हानि का भी योग हैं। कार्यों में अवरोध मिल सकता है। मन में चिंता का योग प्राप्त होगा। 30 और 31 दिसम्बर का दिन शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। बच्चों के कैरियर को लोग चिंता कम होगी।आपका भी पठन पाठन में मन लगेगा। आर्थिक पक्ष सन्तोष जनक रहेगा। आय के स्रोत मिलेंगे। धन का आगमन होता रहेगा।

कन्या राशि

25 और 26 दिसम्बर को विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। वे अपने अध्ययन में एकाग्रचित्त होकर निमग्न रहेंगे। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के सुयोग है। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त करेंगे। बच्चों के क्रियाकलापों से मन हर्षित होगा। आप भी अपना मन परिवार और बच्चों में लगायेंगे। घर में माहौल अच्छा रहेगा। खुशियां हासिल होंगी। 27-28 और 29 दिसम्बर मिश्रित रहेगा। काम को लेकर तनाव के शिकार हो सकते हैं। मन कार्य में कम लगेगा। जिम्मेदारी को निर्वहन करने से मन पलायन करने का प्रयास करेगा। विरोधी आप पर भारी पड़़ सकते हैं। किसी कुचक्र के शिकार हो सकते हैं। 30 और 31 दिसम्बर को समय साथ देगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी की मदद से कोई बड़ा काम बन सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

तुला राशि

25 और 26 दिसम्बर का दिन प्रतिकूल रह सकता है। कठिन परिश्रम हूं ही कार्य के बनने के योग है। आप कुछ थकावट को महसूस करेंगे।जीवन नीरस लग सकता है। मन में अवसाद का समावेश हो सकता है। काम के न बनने से हताश हो सकते हैं। आपको सकारात्मक सोच की आवश्यकता है। 27- 28 और 29 दिसम्बर को आर्थिक पक्ष में सुधार और प्रगति मिलेगा। प्रत्येक कार्य उचित तरीके से निपटाएंगे। आपके मन में आशा और उम्मीद की किरण दिए देगी। पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। धन का आगमन होगा लेकिन व्यय भी बना रहेगा।30 और 31 दिसम्बर को ग्रह गोचर आपके अनुकूल हो जाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। मन में हर्ष का संचार बना रहेगा।किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात होगी। मित्रों का साथ काम आएगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपके प्रगति के रास्ते पर चलेंगे।

कुंभ राशि

25 और 26 दिसम्बर को व्यय भार बढ़ा रहेगा। फ़ालतू खर्च होने‌की सम्भावना बनेगी। कुछ परेशानियों बनी रहेंगी। किसी से अनबन होने का योग बन सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अकारण किसी बात को लेकर मन में दुःख रहेगा। 27-28-29 दिसम्बर को सामान्य दिवस रहेगा। कार्यो में सुधार का योग रहेगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। स्वास्थ्य में भी बढ़त हासिल होंगी। जीवनसाथी के मधुर सम्बन्धों में वृद्धि होगी। 30 और 31 धनदायक दिवस है। धन का आवागमन होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।मन में हर्ष बना रहेगा। किसी से भेंट मुलाकात प्रसन्नता देगा। घर में मेहमानों का आगमन भी हो सकता है।

धनु राशि

25 और 26 दिसम्बर को धन की प्राप्ति का योग है। कोई बड़ा व्यापारिक समझौता हो सकता है या किसी कार्य की योजना बना सकते हैं। मन में खुशी बनी रहेगी। परिवार और परिजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार का योग है।27-28 और 29 को आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। बिगड़े काम में सुधार होगा।किसी की सहायता से अधूरे कार्य पूरे होंगे। समाज में अपनी छबि कायम करेंगे। आप के यश का विस्तार होगा। घर में सुख शांति बनाए रहेगा। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। मन में सकारात्मक चिंतन बना रहेगा। आमोद प्रमोद का माहौल मिलेगा। यात्रा का भी योग हैं।  30 और 31 दिसम्बर को प्रतिकूल दिवस रहेंगे। बनते कार्यों में अवरोध प्राप्त होगा। मन में खिन्नता मिल सकता है।किसी बात को लेकर तनाव प्राप्त होगा। धन हानि के भी योग हैं। किसी से विवाद मिल सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना का योग है। अपने भावनाओं पर नियन्त्रण रखना ही आपके लिए हितकर रहेगा।

मकर राशि

25 और 26 दिसम्बर को जन्म का चन्द्रमा आपके प्रभाव को बढ़ाएगा।घर में खुशहाली बनी रहेगी।किसी से भेंट मुलाकात लाभकारी रहेगा।समाज में प्रभाव की वृद्धि होगी। आपके कार्यों की सराहना होगी। आर्थिक पक्ष सन्तोष जनक रहेगा। 27-28 और 29 दिसम्बर को व्यापार में नया समझौता हो सकता है। वह फायदेमंद रहेगा। परिवार में सुख शांति का सुयोग है।धन का आवागमन होगा। किसी परिचित से मिलकर प्रसन्नता प्राप्त होगा। 30 और 31 दिसम्बर प्रभाव की वृद्धि का दिवस रहेगा। आपके कार्यों का मूल्यांकन होगा। भाइयों से मेल मिलाप का समय है। बन्धु बन्धुओं के साथ आप अच्छी व्यवहार करेंगे।

मीन‌ राशि

25 और 26 दिसम्बर बेहतर दिवस रहेगा। व्यापारिक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगा। लोगों से मधुर सम्बन्धों में वृद्धि होगी। 27-28 और 29‌ दिसम्बर को प्रतिकूल समय है। शत्रुओं का प्रकोप मिलेगा। आप किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। कठिन परिश्रम से भी काम के पूरा होने के आसार कम रहेंगे।मन में खिन्नता रहेगा। 30 और 31 दिसम्बर को समय में सुधार आ जाएगा। मन में स्कूल और शांति का अवतरण होगा। बिगड़े का म बनेंगे। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!