गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:12 Minute, 26 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार। इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो। पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां

  • साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला।
  • राजनाथ सिंह बोले- भारत युद्ध नहीं चाहता: कहा- अगर हम पर युद्ध थोपा गया तो हर चुनौती का सामना करने को तैयार।
  • राजौरी में मारे गए हिंदुओं का अंतिम संस्कार, भीड़ उमड़ी: लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा, बोले- हमें बंदूकें चाहिए।
  • अब आधार कार्ड पर एड्रेस चेंज करना आसान:परिवार के मुखिया की सहमति जरूरी, घर बैठे अप्लाई कर सकेंगे; सिर्फ 50 रुपए लगेंगे।
  • एक महीने तक नहीं काटे जाएंगे शीजान के बाल: कोर्ट का आदेश- तुनिषा केस के आरोपी को जेल में सुरक्षा भी दें।

जैन तीर्थ को बचाने के लिए मुनि ने प्राण त्यागे, एक और जैन मुनि समर्थ सागर ने भी अन्न त्यागा

झारखंड के जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी को टूरिस्ट प्लेस बनाए जाने का विरोध कर रहे जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने जयपुर में प्राण त्याग दिए। 72 साल के सुज्ञेयसागर झारखंड सरकार के फैसले के खिलाफ पिछले 10 दिन से आमरण अनशन पर थे। झारखंड सरकार ने गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ी को टूरिस्ट प्लेस घोषित किया है। इसके खिलाफ देशभर में जैन समाज के लोगों का प्रदर्शन जारी है।

MP के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आएंगे, सितंबर में नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे 12 चीतों को भी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। सितंबर में अफ्रीकी देश नामीबिया से 8 चीते आए थे। दक्षिण अफ्रीका से इन चीतों को लाए जाने के बाद इनका कुनबा कुल 20 चीतों का हो जाएगा।

कभी न्यायाधीश नहीं बनना चाहती थीं, पर अब भारतीय-अमेरिकी पहली महिला न्यायाधीश

कासरगोड (केरल)। जूली ए मैथ्यू केरल में एक गांव के स्कूल में पढ़ाई बंद करने के बाद अपने माता-पिता के साथ अमेरिका चली गई थीं और वह कभी भी वकील या न्यायाधीश नहीं बनना चाहती थीं। कुछ साल पहले, उनके पिता ने अपने व्यवसाय में कुछ कानूनी मुद्दों का सामना किया। उस समय पहली बार उनके मन में कानून की पढ़ाई करने का विचार आया था। बाद में उन्होंने अमेरिका में 15 साल तक एक वकील के रूप में काम किया और चार साल पहले वह वहां न्यायाधीशों की एक पीठ के लिए चुनी गईं। वह इस पद के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला थीं।

सिनेमाघर मालिक तय कर सकते हैं कि बाहरी खानपान सामग्री लाने की अनुमति दी जाए या नहीं: न्यायालय

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को व्यवस्था दी कि सिनेमाघर मालिकों को खानपान की सामग्री बेचने के नियम और शर्तें निर्धारित करने का अधिकार है और वे तय कर सकते हैं कि थियेटर परिसर में बाहरी खाद्य पदार्थों को लाने की अनुमति दी जाए या नहीं।
शीर्ष अदालत ने जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के एक आदेश को रद्द कर दिया, जिसने जुलाई 2018 में राज्य के मल्टीप्लेक्स तथा सिनेमाघर मालिकों को निर्देश दिया था कि दर्शकों को थियेटर में उनकी खाद्य सामग्री और पानी लाने से नहीं रोका जाए।

आबकारी घोटाला: दिल्ली की अदालत ने पांच आरोपियों को दी अंतरिम जमानत

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में पांच आरोपियों को मंगलवार को अंतरिम जमानत दी। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने आरोपियों को अंतरिम राहत देते हुए सीबीआई को उनकी नियमित जमानत अर्जियों पर 24 जनवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा’, फारूक अब्दुल्ला समेत कई नेता शामिल हुए

गाजियाबाद/दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश पहुंची और इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला एवं मुख्य विपक्षी दल के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा नौ दिनों के विराम के बाद दिल्ली से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दाखिल हुई, जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्रियों’ का स्वागत किया।

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने बिजली बचाने के लिए बाजारों को जल्दी बंद करने की घोषणा की

इस्लामाबाद। नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने मंगलवार को ऊर्जा संरक्षण योजना के तहत विभिन्न उपायों की घोषणा की, जिनमें बाजारों और मैरिज हॉल को जल्दी बंद किया जाना शामिल है। सरकार अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के प्रयास कर रही है। कैबिनेट ने ऊर्जा बचाने और आयातित तेल पर निर्भरता कम करने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण योजना को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को बताया कि कि बाजार रात 8.30 बजे बंद हो जाएंगे, जबकि मैरिज हॉल 10.00 बजे बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे 60 अरब रुपये बच सकेंगे।

उभरते विज्ञान पर ध्यान केंद्रित करें, रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव के लिए ज्ञान का विस्तार करें: मोदी

नागपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अगले 25 वर्षों के लिए विज्ञान के दृष्टिकोण को रेखांकित किया और शोधकर्ताओं से देश को आत्मनिर्भर बनाने और रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए अपने ज्ञान का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
मोदी ने यहां 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने, क्वांटम प्रौद्योगिकी, डेटा विज्ञान, नए टीकों के विकास जैसे उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने, नई बीमारियों के लिए निगरानी के प्रयासों को तेज करने और युवाओं को अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।

लड़की को 12 किमी घसीटने का मामला : पीड़िता का शव परिवार के सदस्यों को सौंपा गया

नई दिल्ली। दिल्ली में एक कार द्वारा टक्कर मारने और कई किलोमीटर तक घसीटे जाने की वारदात में मारी गयी 20 वर्षीय युवती का शव मंगलवार को उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मध्य दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में अंत्यपरीक्षण के बाद शव सौंप दिया गया, जिसके बाद परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार के लिए आगे बढ़े।

सियाचिन ग्लेशियर में कुमार चौकी में पहली बार महिला सेना अधिकारी की तैनाती

नई दिल्ली। सेना की इंजीनियर कोर की कैप्टन शिवा चौहान को सियाचिन ग्लेशियर में अग्रिम पंक्ति की चौकी में तैनात किया गया है। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में किसी महिला सेना अधिकारी की यह इस तरह की पहली अभियानगत तैनाती है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि महिला अधिकारी को सोमवार को सियाचिन में लगभग 15,600 फुट की ऊंचाई पर स्थित कुमार चौकी में तीन महीने के लिए तैनात किया गया।

अब भारत के पास एशिया-प्रशांत डाक संघ का नेतृत्व

नई दिल्ली। भारत इस महीने से एशिया-प्रशांत डाक संघ (एपीपीयू) का नेतृत्व संभालने जा रहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के मुताबिक, डाक सेवा बोर्ड के पूर्व सदस्य (कार्मिक) विनय प्रकाश सिंह एपीपीयू के अगले महासचिव का पदभार संभालेंगे। वह चार वर्षों तक इस पद पर रहेंगे। उन्हें गत अगस्त-सितंबर में बैंकॉक में संपन्न 13वें एपीपीयू सम्मेलन में महासचिव चुना गया था।

ईश्वरन ने प्रथम श्रेणी में लगातार चौथा शतक जड़ा, उत्तराखंड के खिलाफ बंगाल की शानदार शुरुआत

देहरादून। भारतीय टेस्ट टीम के रिजर्व सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार चौथे शतक के साथ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे बंगाल ने यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के पहले दिन मंगलवार को उत्तराखंड के खिलाफ तीन विकेट पर 269 रन बनाये। ईश्वरन की नाबाद 141 की पारी और भी खास है क्योंकि यह उनके ‘घरेलू मैदान’ ‘अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी स्टेडियम’ में आया था। इस स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखा गया था और इसका संचालन उनके पिता रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन द्वारा किया जाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!