साप्ताहिक राशिफल : 22 जनवरी दिन रविवार से 28 जनवरी दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:16 Minute, 16 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति — सूर्य, चन्द्रमा और शुक्र मकर राशि, मंगल वृषभ राशि पर, बुध धनु राशि पर, गुरु मीन राशि पर, शनि कुंभ राशि पर और राहु मेष राशि तथा केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं

मेष राशि – 22 और 23 जनवरी को सम्मान सूचक समय रहेगा ।आप परिवार को साथ में लेकर चलेंगे। 23 से 25 जनवरी के मध्य समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप जिस काम को करने की लंबे समय से सोच में रहे थे वह अंततः पूरा हो ही जाएगा ।आप इस समय किसी गोपनीय गतिविधि में भाग ले सकते हैं ।26 और 27 जनवरी को समय चिंताजनक रहेगा । आर्थिक क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध उजागर होने से चिंता में पड़ सकते हैं। आप सर्दी जनित रोग से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का योग बना रहेगा। 28 फरवरी को समय बढ़िया आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पैसा टिकेगा भी। उम्मीदों व संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। शांति और संतोष का भाव बना रहेगा। आप भावनात्मक रूप से सक्षम और अनुभवी बने रहेंगे।

 वृषभ राशि-  22 और 23 जनवरी को समय अच्छा आ जाएगा। पहले की समस्याओं का समाधान होगा। आपको अपनों का साथ मिलेगा। मन में प्रसन्नता का भाव अनुभव करेंगे। जिस काम की तलाश में थे वह हो जाएगा। 24 और 25 जनवरी को सर्व लाभकारी समय रहेगा‌ मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन संबंधी मामलों का निपटारा होगा। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा ।शुभचिंतक व सहयोगी आपकी मदद करेंगे। स्थानांतरण या पदोन्नति के योग प्रबल हैं ।26 और 27 जनवरी को समय अच्छा है रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। संतान की पढ़ाई संबंधी तरक्की से प्रसन्न होंगे। अपनी जीवनशैली व रहन-सहन में बदलाव करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 28 जनवरी को अशुद्धता आती रहेगी ।प्रतिकूल समय है ।अदालती व कानूनी वचनों में पड़ेंगे। रुपए पैसों का एकदम से नुकसान होगा। जिससे आर्थिक बजट गड़बड़ा जाएगा।

 मिथुन राशि- 22 से 23 जनवरी के मध्य से समय ठीक नहीं है ।कोर्ट कचहरी में दी गई झूठी गवाही आपकी चिंता का कारण बन सकती है ।आपके ऊपर अभियोग लग सकते हैं। विरोधियों के प्रकोप से संकट में पड़ सकते हैं। 24 और 25 जनवरी को सरकारी विजय सूचक दिवस रहेगा। अपने सपनों को हकीकत में तब्दील करेंगे। भाग्य स्थान में चंद्रमा का परिभ्रमण आपके भाग्य के द्वार खोल देगा ।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। 26 और 27 जनवरी को समय अच्छा है, परंतु किसी पर भी विश्वास करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। घर की साज-सज्जा में बदलाव कर सकते हैं। 28 जनवरी को प्रमाद और आलस्य को छोड़कर आप अपने काम में लग जाएंगे‌। एक अद्भुत शक्ति व ऊर्जा का संचार होगा। आप भाइयों की मदद कर सकते हैं। मन में परोपकार का भाव बना रहेगा।

 सिंह राशि-  22 और 23 जनवरी को आपको प्रतीत होगा कि आप अद्वितीय हैं। आपके अंदर उर्जा का समावेश बना रहेगा ।प्रत्येक कार्य को बड़े उत्साह और मनोयोग से संपन्न करेंगे। 24 और 25 जनवरी को सप्तमस्थ चंद्रमा शांति दायक रहेगा। अपने घर की सजावट भी करेंगे और लोगों की आवभगत भी करेंगे। बाहरी यात्रा के भी योग हैं। इस समय परिवार के साथ जुड़े रहेंगे और नए प्रेम के दावे होंगे।समय कृतज्ञता से भरा रहेगा। अपने परिवार से जुड़ाव रखेंगे। 26 और 27 जनवरी को स्वास्थ्य की परेशानी प्राप्त हो सकती है। आंखों से संबंधित कोई परेशानी अधिक रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा। आपको अपने कार्य का यश नहीं मिलेगा। जीवन में थोड़ा खालीपन का अनुभव करेंगे। ऑफिस में भी तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। 28 को सरकारी विजय सूचक दिवस है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कुछ खर्च भी करेंगे।

 कर्क राशि- 22 और 23 जनवरी को सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। काम में चुनौतियां आएंगी और जिसके लिए लक्ष्य निर्धारित करने होंगे। समय मिलाजुला है। आय और व्यय दोनों का योग बना रहेगा। 24 और 25 जनवरी को समय सही नहीं है। आपके द्वारा पूंजी निवेश, सौदा या फिर जल्दबाजी में की गई कार्रवाई से मानहानि का खतरा हो सकता है। समय अति व्यस्तता से भरा रहेगा। इस समय कोई भी जोखिम न उठाएं। प्रेम प्रसंगों का भंडाफोड़ हो जाने से इज्जत पर आंच आ सकती है। 26 और 27 जनवरी को विजय श्री की प्राप्ति होगी। जीवन में कुछ अच्छा करने या कुछ अच्छा पाने की चाहत आप में बनी रहेगी, जो कि आपको काफी आगे ले जाएगी। 28 जनवरी को मान सम्मान सूचक समय रहेगा। मन में संतुष्टि का अनुभव करेंगे। भागीदार के साथ काम करने में लाभ होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति भी होगी।

वृश्चिक राशि- 22 और 23 जनवरी को समय उत्तम है। रुके कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 23 जनवरी की शाम को आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। 24 और 25 जनवरी को आप की लापरवाही आप को ले डूबेगी। अपने को किसी अनुचित कार्य की वजह से आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। रुपए की आवक होगी, किंतु फर्क इतना ज्यादा हो जाएगा कि आपको उधार लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में समझौता करना पड़ेगा ,जो कि आपके अहंकार पर प्रहार करेगा ।26 –27 को समय ज्ञानवर्धक रहेगा। आप अपनी क्षमता के अनुसार काम करेंगे ।अपने रूटीन वर्क को कर पाएंगे। कहीं नई जगह जाने का विचार बना सकते हैं ।28 जनवरी को तरक्की करेंगे ।सामूहिक रूप से किसी काम को अंजाम देंगे। संतान के प्रति चिंताएं कम होंगी। धार्मिक कार्यों को भी संपन्न करेंगे।

 कन्या राशि – 22 और 23 जनवरी को समय ज्ञानवर्धक रहेगा। कहीं पाठ्यक्रम आरंभ कर सकते हैं। विद्या में कुछ प्राप्त करेंगे। जीवन में कुछ सुधार आएगा। आप ऊर्जा के साथ काम पर वापस आ जाएंगे। 24 और 25 जनवरी को बहुत कुछ पाना चाहेंगे। आपके मन मस्तिष्क में कई द्वंद चलेंगे। परिवार के साथ काफी समय व्यतीत करेंगे। 26 और 27 जनवरी को आप आध्यात्मिकता के बारे में विचार करेंगे। समय मिलाजुला फलदायक रहेगा। आप समाज में अपनी पहचान बनाने के अभिलाषी होंगे। अधिक खर्च के साथ आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 28 जनवरी को समय ठीक नहीं है। इस समय स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। प्रिय जनों से जुदाई हो सकती है। आप लोगों के संगत में जा सकते हैं। पैसा आते आते रुक सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

 तुला राशि- 22 और 23 जनवरी को लोग आपकी भावनाओं व लचीले रुख का गलत फायदा उठा सकते हैं। कैरियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति से घबराए नहीं, समय में परिवर्तन होता रहता है। 24 और 25 जनवरी को समय अनुकूल आ जाएगा। खेल ,मनोरंजन ,हास परिहास में उलझ कर अध्ययन को कमजोर न करें। यह महत्व पूर्ण समय है। लक्ष्य के प्रति समर्पण और एकाग्रता ही आपकी उन्नति के पथ पर ले जाएगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे। 26 और 27 को समय उत्तम संपत्ति दायक रहेगा। कारोबार में निपुणता हासिल होगा ।तड़क-भड़क में ज्यादा विश्वास करते हुए अपने को प्रदर्शित करने का प्रयास न करें। 28 जनवरी को सरकारी कार्यों में गति मिलेगी। कहीं से उपहार प्राप्त हो सकता है ।पैसों की आवक बढ़ेगी। परिवार में शांति और सुकून का वातावरण बना रहेगा।

कुंभ राशि – 22 और 23 जनवरी को आप की आलोचनाएं या निंदा हो सकती है। आपके अपने ही लोग आप के विरोध में खड़े हो जाएंगे ।समय प्रतिकूल है। अतः अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। 24 और 25 जनवरी को ग्रह स्थिति में बदलाव आएगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे। चंद्रमा आपकी राशि में परिभ्रमण कर रहा है। अपनी योग्यता व क्षमता खुलकर लोगों के सामने लाएंगे। यात्राओं से धन लाभ लाभ संभव है। 26 और 27 को शुभ और अशुभ दोनों ही प्रकार के परिणाम मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप के लिए कोई अच्छा समय नहीं रहेगा ,परंतु मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। 28 को कहीं से उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति बना रहेगा।

 धनु राशि- 22 और 23 जनवरी को मानसिक संतोष कार्य समय है। अफसर व कर्मचारी आपके काम को प्रशंसा की दृष्टि से देखेंगे। परिवार में एकता व प्रेम का भाव बना रहेगा। मन में हर्ष का समावेश होगा। 24 और 25 जनवरी को समय उत्तम है। संबंधों की कीमत आपके लिए खास मायने रखेगा। अनेक प्रकार के व्यवसायिक घरेलू गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। किसी ज्ञानवर्धक सत साहित्य को पढ़ने में रुचि दिखाएंगे ।26 और 27 जनवरी को समय प्रतिकूल रहेगा। कम पैसा आएगा खर्च ज्यादा रहेगा। सुखों में कमी आएगी। भाइयों से संपत्ति के बंटवारे का विवाद होगा। आपके कनिष्ठ व सहयोगी भी इस समय आपके आदेश की अवहेलना करेंगे ।आपके हाथ कोई गलत गलती हो सकती है ।28 जनवरी को सुखदायक समय आ जाएगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए आप जमीन जायदाद खरीद सकते हैं। आप में आत्मविश्वास का भाव बना रहेगा।

मकर राशि- 22 और 23 जनवरी को समय अनुकूल रहेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण प्राप्त होगा। किसी मांगलिक कार्य की तैयारी में लगे रहेंगे। परिश्रम से धन प्राप्त होगा ।पुराना विवाद समाप्त होगा। किसी विवाद में रुचि ले सकते हैं। 24 और 25 को समय सही आ जाएगा। जोखिम भरा कार्य करेंगे। युवा वर्ग अपने हिसाब से समय व्यतीत करेंगे। परिश्रम से सफलता की प्राप्ति होगी ।मित्रों से प्रेम भाव बढ़ेगा। 26 और 27 जनवरी को शुभ दिन रहेगा। आय में वृद्धि होगी‌ कर्ज से मुक्ति मिलेगी ।घर में सुख शांति बना रहेगा। आपकी प्रवृत्ति मिलजुल कर अनुकूल कार्य करने की रहेगी। 28 जनवरी को समय अनुकूल नहीं है। कोर्ट कचहरी में चल रहे विवाद लंबे हो जाएंगे, परंतु
अंततोगत्वा फैसला पक्ष में होगा ।कई विपक्षी लोग आपके कार्य से ईर्ष्या ग्रस्त होकर आपके कार्य में अड़चने पैदा करने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि-  22 और 23 जनवरी को आपका मुख्य फोकस व्यापार व कामकाज पर रहेगा। कार्य विस्तार की योजना बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में संतोष का भाव बना रहेगा ।रुके कार्य गति पकड़ेंगे। 24 और 25 जनवरी को धन हानि होने के प्रबल योग हैं।किसी घनिष्ट से संबंधित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। कोई प्रिय वस्तु के गायब हो जाने का अंदेशा है। आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगा ।26 और 27 जनवरी को काम पर गंभीरता से ध्यान देंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा ।नई संस्थाओं से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। कैरियर के प्रति सजग रहेंगे। परिवार में सुख समृद्धि आएगी। 28 को मिलाजुला परिणाम, प्रतिफल प्राप्त होगा ।नए विषयों के प्रति अभिरुचि जागृत होगी। व्यवसायिक वित्तीय गतिविधियां चलती रहेंगी। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। मन में शांति और सुकून बना रहेगा।

15 और 16 जनवरी को अष्टम चन्द्रमा के कारण समय प्रतिकूल रहेगा। बनते कार्यों में अवरोध मिलेगा।‌ चोट चपेट की सम्भावना बनी रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। यह आपके लिए हितकर रहेगा। आप मौसमी बिमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। कुछ धन हानि का भी योग हैं। किसी पर ज्यादा विश्वास करना घातक हो सकता है। 17-18 ओर 19 जनवरी को समय में सुधार आएगा। बिगड़े काम बनेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि का योग है। आपके कार्यों का मूल्यांकन होगा और आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। समय आपके पक्ष में है। किसी की मदद से उलझे कार्य सुलझेंगे। 20 और 21 जनवरी कै सरकार काम में प्रगति मिलेगा। आपके अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप पूरे मनोयोग से अपने काम को अंजाम देंगे। घर गृहस्थी में आपका मन लगेगा। मनोरंजन में भी समय व्यतीत करेंगे। आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!