गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:17 Minute, 57 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार और वसंत पंचमी की असीम शुभकामनाएं। इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में

सुर्खियां

  • दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन की लॉन्चिंग।
  • कांग्रेस देशभर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कैंपेन शुरू करेगी।
  • संयुक्त किसान मोर्चा 20 राज्यों में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी।
  • राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश: मुर्मू बोलीं- भारत गरीब और निरक्षर राष्ट्र से बढ़कर विश्व मंच पर आत्मविश्वास से भरा देश बना।
  • राम रहीम को 5 साल में पांचवीं राहत: हरियाणा सरकार के नए नियम से 90 दिन की सजा माफ; अभी भी पैरोल पर है।
  • बालाकोट हमले पर US के पूर्व विदेश मंत्री का दावा: पोम्पियो बोले- भारत पर एटमी हमले के लिए तैयार था PAK, सुषमा स्वराज ने बताई थी ये बात।
  • सबूत न होने पर गुजरात दंगों के 22 आरोपी बरी: 2 बच्चों समेत 17 लोगों की हत्या और शव जलाने का आरोप था।
  • PM मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति के साथ बैठक की: कहा- भारत-मिस्र विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता, आतंकवाद के मुद्दे पर हम साथ हैं।
  • गैलेंट्री अवॉर्ड 2023 की घोषणा: मेजर शुभांग और नायक जितेंद्र सिंह राजपूत को कीर्ति चक्र, 7 शौर्य च्रक का भी ऐलान।

पंजाब यूनिवर्सिटी में NSUI ने BBC डॉक्यूमेंट्री चलाई, थरूर बोले- इससे देश की संप्रभुता को खतरा नहीं

BBC Documentary Row NSUI Claims To Organise Screening In Panjab University  | BBC Documentary Row: विवाद के बीच NSUI का दावा- पंजाब यूनिवर्सिटी में  दिखाई गई BBC की डॉक्यूमेंट्री

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में लेफ्ट छात्र संगठन SFI (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने BBC डॉक्यूमेंट्री ‘द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया था। इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार पहले ही बैन लगा चुकी है। कैंपस में स्क्रीनिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने SFI के 13 स्टूडेंट्स को हिरासत में ले लिया।जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में SFI ने बुधवार शाम 6 बजे BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रिनिंग का ऐलान किया था। लेकिन SFI ने छात्रों की रिहाई तक स्क्रिनिंग टाल दी है। वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के स्टूडेंट सेंटर में विवादित डॉक्यूमेंट्री चलाने पर हंगामा हो गया। NSUI ने यह डॉक्यूमेंट्री चलाई। जिसे देखने कई स्टूडेंट्स जुट गए। इतने में यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी भनक लग गई और प्रोजेक्टर पर चलाई गई डॉक्यूमेंट्री को तुरंत बंद करवा दिया गया। इससे पहले लगभग आधी डॉक्यूमेंट्री चल चुकी थी। इधर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- एक डॉक्यूमेंट्री हमारे राष्ट्र की संप्रभुता को कैसे प्रभावित कर सकती है? इस पर बैन लगाना गैरजरूरी है। हम एक शक्तिशाली देश हैं, डॉक्यूमेंट्री को नजरअंदाज भी किया जा सकता है। हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा ऐसी चीज नहीं जिसे किसी डॉक्यूमेंट्री से प्रभावित किया जा सके।

मुलायम, एसएम कृष्णा, जाकिर हुसैन, कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म सम्मान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, संपग्र सरकार में विदेश मंत्री रह चुके एस एम कृष्णा और तबला वादक जाकिर हुसैन सहित छह लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। मुलायम सिंह यादव के साथ ही डॉक्टर दिलीप महालनाबिस और मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया है।

ICC टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर बने सूर्यकुमार, सिराज बने दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज

विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर चुने गए हैं। वहीं भारत के मोहम्मद सिराज दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं। मोहम्मद सिराज अब तक 21 वनडे मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 38 विकेट लिए हैं। सिराज ने 15 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड मैच से वनडे में डेब्यू किया था। उन्हें पहला वनडे खेलने के 3 साल बाद दूसरा वनडे खेलने का मौका मिला था।
साथ ही शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में कोहली और रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं। गिल 734 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली 727 पॉइंट्स के साथ सातवें और कप्तान रोहित शर्मा 719 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 887 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

एसकेएम गणतंत्र दिवस पर 20 राज्यों में ट्रैक्टर रैली, जींद में किसान महापंचायत आयोजित करेगा

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बुधवार को कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार को 20 राज्यों में पैदल मार्च और ट्रैक्टर रैली आयोजित की जाएंगी तथा हरियाणा के जींद में महापंचायत की जाएगी। एसकेएम ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश भर के किसान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद ट्रैक्टर रैली, पैदल मार्च और सम्मेलन आयोजित करने के लिए जुटेंगे।’’

फ्लाइट टिकट रिफंड के नियमों में बदलाव, बोर्डिंग से इनकार करने पर 75% तक पैसा वापस होगा

नई दिल्ली। अगर कोई पैसेंजर फ्लाइट कैंसिल होने या उड़ान में देरी की वजह से बोर्डिंग नहीं कर पाता है। तो ऐसी स्थिति में रिफंड को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन(DGCA) ने नई गाइडलाइंस जारी की है। इसके मुताबिक, अगर कोई एयरलाइन पैसेंजर का टिकट डाउनग्रेड करती है, बिना बताए टिकट कैंसिल करती है या बोर्डिंग से इनकार करती है तो उसे 30 से 75% तक अमाउंट रिफंड करना होगा।
कंपनियों को घरेलू फ्लाइट्स के लिए 75% रिफंड देना होगा। इसके अलावा इंटरनेशनल पैसेंजर्स के साथ ऐसी कोई स्थिति बनती है तो 1500 किलोमीटर या उससे कम की उड़ानों के लिए टिकट की लागत का 30%, 1500 किमी से 3500 किमी के बीच की उड़ानों के लिए 50% और 3500 किमी से अधिक की उड़ानों के लिए 75% रिफंड यात्रियों को देना होगा। नए नियन 15 फरवरी से लागू होंगे।

राना अय्यूब के खिलाफ ईडी मामला : गाजियाबाद अदालत को 31 जनवरी तक सुनवाई स्थगित रखने का निर्देश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत से पत्रकार राना अय्यूब के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले की 27 जनवरी को निर्धारित सुनवाई, 31 जनवरी के बाद की तारीख तक स्थगित करने के लिए बुधवार को कहा। राना अय्यूब ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती दी है। अदालत ने उन्हें 27 जनवरी को पेश होने को कहा है।

जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत को एक सांस्कृतिक महाशक्ति के रूप में पेश करने की योजना

देश की खबरें | जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत को एक सांस्कृतिक महाशक्ति के  रूप में पेश करने की योजना | LatestLY हिन्दी

नई दिल्ली। संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष भर जी20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान शेष विश्व के समक्ष देश को एक सांस्कृतिक महाशक्ति के रूप में पेश करने के लिए एक सक्रिय भूमिका निभाने की योजना बनाई है। केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने यहां बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि संस्कृति खंड के तहत पहली बैठक फरवरी में मध्य प्रदेश के खजुराहो में होगी।

भ्रष्टाचार के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के पूर्व सचिव को जमानत

मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अनिल देशमुख के पूर्व निजी सचिव संजीव पलांडे को भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत दे दी। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। इस मामले में आरोपी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री देशमुख फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

लद्दाख के मोबाइल थिएटर में दिखाई जाएगी शाहरुख खान की ‘पठान’

नई दिल्ली। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ लद्दाख के लेह में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मोबाइल थिएटर ‘‘पिक्चरटाइम डिजिप्लेक्स’’ में दिखाई जाएगी। यह एक चलता-फिरता सिनेमा हॉल है जो 11000 फुट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। फिल्म ‘पठान’ के साथ शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। बुधवार को यह फिल्म दुनिया भर के 8000 स्क्रीनों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ रिलीज हुई।

गर्भावस्था के अंतिम महीनों में गर्भ गिराने की अनुमति के अदालती आदेशों का वकीलों ने किया समर्थन

नई दिल्ली। गर्भावस्था के अंतिम महीनों में चिकित्सकीय देखरेख में गर्भ गिराने की अनुमति देने वाले न्यायिक आदेश का समर्थन करने वाले वकीलों ने कहा है कि इस तरह के मामलों में अदालतों के निर्देश महिलाओं के जीवन के मौलिक अधिकारों और गरिमा के साथ जीने के हक को मान्यता देते हैं। अधिवक्ता अमित मिश्रा ने कहा कि यदि भ्रूण की स्थिति असामान्य है या माता के आसपास का माहौल ऐसा है कि अजन्मा शिशु जन्म के बाद गरिमापूर्ण जीवन नहीं जी सकता है, तो अदालतें गर्भ गिराने की अनुमति देने में सही हैं।

संगीतकार एम एम कीरावनी और अभिनेत्री रवीना टंडन को मिलेगा पद्म पुरस्कार

नई दिल्ली। तबला वादक जाकिर हुसैन, ‘आरआरआर’ फिल्म के संगीतकार एम एम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना टंडन के अलावा गायिका सुमन कल्याणपुर और वाणी जयराम के नाम प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले 106 लोगों की सूची में शामिल हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गयी।

भारत वापस आने के लिए फोनपे को 8,000 करोड़ रुपये का कर चुकाना पड़ा : सीईओ

नई दिल्ली। वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी फोनपे ने बुधवार को कहा कि भारत को फिर से अपना ठिकाना बनाने के लिए उसे 8,000 करोड़ रुपये के कर का भुगतान करना पड़ा है। कंपनी ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि उसे 7,300 करोड़ रुपये का संचित घाटा हो सकता है, हालांकि इसकी भरपाई भविष्य में होने वाले लाभ से हो जाएगी। दस अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाली इस कंपनी ने कहा कि कारोबारों के यहां अधिवास स्थापित करने से संबंधित स्थानीय कानून प्रगतिशील नहीं हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने 2023 में भारत की जीडीपी 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को अनुमान जताया कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2023 में 5.8 प्रतिशत रह सकता है क्योंकि ऊंची ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक मंदी से निवेश और निर्यात पर दबाव पड़ रहा है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने देश की आर्थिक वृद्धि ‘‘मजबूत’’ रहने की उम्मीद जताई है जबकि अन्य दक्षिण एशियाई देशों के लिए संभावनाएं ‘‘अधिक चुनौतीपूर्ण’’ हैं।

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गैस रिसाव की घटनाओं में 16 लोगों की मौत

कराची। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में पिछले एक सप्ताह में गैस रिसाव की घटनाओं में बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बुधवार को क्वेटा के किल्ली बड़ेजाई इलाके में गैस रिसाव के कारण मिट्टी की दीवारों वाले घर के अंदर हुए विस्फोट के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं।

सरकार पहलवानों के बर्ताव से खुश नहीं, निगरानी समिति के पुनर्गठन की संभावना नहीं

सरकार पहलवानों के बर्ताव से खुश नहीं, निगरानी समिति के पुनर्गठन की संभावना  नहीं - there is no possibility of reconstituting the monitoring committee -  Sports Punjab Kesari

नई दिल्ली। सरकार पहलवानों के व्यवहार से खुश नहीं है और वह डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिये गठित निगरानी समिति का पुनर्गठन भी नहीं करेगी। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय निगरानी समिति के गठन की घोषणा की। यह समिति डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने के अलावा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्लयूएफआई) के रोजमर्रा के काम को भी देखेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!