गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:10 Minute, 51 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में

सुर्खियां

  • PM मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स से बातचीत करेंगे।
  • भारत- न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
  • PM मोदी इंडिया- सेंट्रल एशिया समिट के पहली मीटिंग की मेजबानी करेंगे।
  • बाबर आजम बने ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर: पिछले साल 54 की औसत से 2598 रन बनाए थे, वनडे का अवॉर्ड भी जीता।
  • TMC नेता ने चंदे से मिले 1.07 करोड़ खर्च किए: ED का दावा- इसमें 23 लाख राहुल गांधी के करीबी ने दिए।
  • केजरीवाल बोले- चीन आंखें दिखा रहा-हम उसका व्यापार बढ़ा रहे: हमें अपनों की चिंता नहीं, चीन को मालामाल कर रहे।
  • भारत के राजदूत से मिले चीन के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर: कहा- दोनों देशों को दूर का सोचना होगा, अभी बॉर्डर पर सब ठीक है।
  • लेपर्ड टैंक के बाद यूक्रेन ने मांगे F-16 फाइटर जेट: कहा- परमाणु के अलावा सारे हथियार चाहिए, जर्मनी ने देने से मना किया।

मांडविया ने भारत बायोटेक के नेजल कोविड टीके ‘इनकोवैक’ को ‘लांच’ किया

iNCOVACC India Gets Its Own and World First Nasal Covid 19 Vaccine To Cost  800rs In Hospitals - India Hindi News - भारत ने लॉन्च की दुनिया की पहली Covid  नेजल वैक्सीन,

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत बायोटेक के नेजल कोविड टीके ‘इनकोवैक’ को लांच किया। नाक के जरिये दिये जा सकने वाले दुनिया के पहले भारत निर्मित टीके को यहां मांडविया के आवास पर लांच किया गया।

बाबा रामदेव बोले- पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे,सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए देश में धार्मिक आतंकवाद चल रहा

बाबा रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे। आने वाले समय में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा। आजकल सनातन धर्म पर लगातार हमला हो रहा है। रामायण, भगवत गीता, वेद और उपनिषद को कलंकित करने की कोशिश की जा रही है। यह सब अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। सनातन के खिलाफ चल रहे प्रोपगेंडा को हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए देश में धार्मिक आतंकवाद चल रहा है। कभी सनातन धर्म तो कभी हमारे महापुरुषों के चरित्र पर तरह-तरह के लांछन लगाए जा रहे हैं। जो ऐसा कर रहे हैं, वे राष्ट्र विरोधी हैं। यह सब कुछ विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा है।

तकरार के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल, उनके मंत्रियों और आप के 10 विधायकों को बैठक का न्योता दिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रियों और आम आदमी पार्टी (आप) के 10 विधायकों को यहां शुक्रवार शाम राज निवास में एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी नीत सरकार और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच जारी तकरार के बीच यह बैठक होने वाली है।

BBC डॉक्यूमेंट्री पर अमेरिका ने बदला स्टैंड, कहा- हम प्रेस की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं

PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर पूछे गए सवाल पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा था कि दोनों देशों के साझा मूल्य भारत और अमेरिका को संपन्न और जीवंत लोकतंत्र बनाते हैं। लेकिन नेड 48 घंटे बाद ही अपनी बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि दुनिया में फ्रीडम ऑफ स्पीच के महत्व को हाइलाइट करने का यह सही समय है और ऐसा भारत में भी लागू होता है।

गणतंत्र दिवस परेड : कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की सांस्कृतिक धरोहर, सैन्य शक्ति की झलक

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्यपथ पर देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखा गया जहां भारत की अनूठी एकता में पिरोई विविधताओं वाली विरासत, नारी शक्ति एवं आधुनिक युग की उसकी उपलब्धियां, भविष्य के भारत का खाका और देश की रक्षा करने की फौज की क्षमता का प्रदर्शन हुआ। देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य रूप से ‘नारी शक्ति’ के विभिन्न रूपों के दर्शन हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने भव्य परेड देखी। इस अवसर पर सशस्त्र सेनाओं के सदस्य भी मौजूद थे। राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किए जाने के बाद सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में पहली गणतंत्र दिवस परेड संपन्न हुई।

दादरा, नागर हवेली, दमन एवं दीव की झांकी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

गणतंत्र दिवस समारोह में बृहस्पतिवार को दादरा, नागर हवेली, दमन एवं दीव की झांकी में इस केंद्रशासित प्रदेश की आदिवासी नृत्य कला के कई स्वरूपों, युद्ध से जुड़़ी स्मृतियों और मछली पकड़ने की संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस झांकी के जरिये केंद्रशासित प्रदेश के लोक नृत्यों भावड़ा और तारपा को दर्शाया गया। झांकी के मध्य हिस्से में टोकरियां पकड़े महिलाएं ढोल की थाप पर लोक नृत्य करते नजर आईं और पुरुष समुद्र में मछली पकड़ने की मुद्रा से इसके संकेत देते दिखे।

गणतंत्र दिवस पर रमन सिंह ने भाजपा मुख्यालय में फहराया तिरंगा

RepublicDay 2023: रमन सिंह ने दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में फहराया तिरंगा  | Republic Day 2023: Raman Singh hoisted the tricolor at the BJP office in  Delhi | RepublicDay 2023: रमन सिंह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)। के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बृहस्पतिवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, तरूण चुग सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

खराब दृश्यता की वजह से लोग नहीं ले पाए फ्लाई-पास्ट का आनंद

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोहरे की घनी चादर के कारण दृश्यता का स्तर कम होकर करीब 800 मीटर होने की वजह से परेड देखने आए लोग फ्लाई-पास्ट का पूरी तरह आनंद नहीं उठा सके। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान हर साल फ्लाई-पास्ट आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है।

अभिनेता अन्नू कपूर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी चिकित्सकों ने दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 66 वर्षीय अभिनेता को तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पठान’ ने पहले दिन 106 करोड़ रुपये की कमाई की, किसी हिंदी फिल्म के लिए सर्वाधिक : निर्माता

नई दिल्ली। शाहरुख खान ने फिल्म ‘पठान’ के साथ कई महीने बाद पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है और फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को कहा कि फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कुल 106 करोड़ रुपये की कमाई की है। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के अनुसार, घरेलू स्तर पर फिल्म की पहले दिन की कुल आय 55 करोड़ रुपये रही जो उनके मुताबिक ‘‘किसी हिंदी फिल्म की पहले दिन की सर्वाधिक कमाई है।’’

विश्व कप हॉकी के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी चोटी की चार टीम

विश्व कप हॉकी के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी चोटी की चार टीम -  SpogoNews

भुवनेश्वर। दुनिया की चोटी की चार टीमें ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, नीदरलैंड और बेल्जियम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची हैं और ऐसे में शुक्रवार को यहां होने वाले अंतिम चार के मुकाबलों के रोमांचक होने की संभावना है। विश्व की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया पहले सेमीफाइनल में विश्व की चौथे नंबर की टीम जर्मनी का सामना करेगी जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन बेल्जियम का मुकाबला पिछले दो बार के उपविजेता नीदरलैंड से होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!