साप्ताहिक राशिफल : 12 फरवरी दिन रविवार से 18 फरवरी दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:15 Minute, 58 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध मकर राशि पर, चन्द्रमा तुला राशि पर, मंगल वृषभ राशि पर, बृहस्पति मीन राशि पर, शुक्र और शनि कुंभ राशि पर, राहु मेष राशि और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं।

मेष राशि

12 और 13 फरवरी को समय शांति दायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ जनों का प्रेम और आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। कारोबार व कामकाज को लेकर स्थिति ढीली रहेगी। पुराने रोग व बीमारी से आराम मिलेगा। 14 और 15 फरवरी को समय शुभ नहीं है। कहीं से अप्रिय शुभ समाचार प्राप्त होगा। हाथ में आता आता रुपया अटक जाएगा। ऐसी कोई बात हो जाएगी इससे आपका मूड ऑफ हो जाएगा। कष्ट की प्राप्ति होगी। 16 और 17 फरवरी को सरकारी विजय सूचक दिवस रहेगा। नए नए मित्र बनेंगे। आप अपनी क्षमताओं, योग्यता और काबिलियत का भरपूर फायदा उठाएंगे। कामकाज चलकर आपके द्वार पर आएंगे। निजी और व्यवसायिक संबंधों में काफी सकारात्मक प्रगति होगी। 18 फरवरी को मान प्रतिष्ठा वर्धक समय रहेगा। दफ्तर से जुड़े पेंडिंग काम बड़ी तत्परता के साथ निपटाएंगे। नैतिक आदर्श व जीवन मूल्य आपके लिए काफी अहमियत रखेगा। आपकी प्रतिष्ठा का ग्राफ दिन प्रतिदिन ऊपर की ओर चढ़ेगा।

वृष राशि

 

12 और 13 फरवरी को उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी। दिनमान बढ़िया रहेगा ।साथ ही आप प्रशिक्षित भी रहेंगे। परिवार में आपका दबदबा बढ़ेगा। इन दिनों बाहरी यात्रा आर्थिक लाभ देगी। किसी शुभ कार्य की तैयारी में आप लगे रहेंगे ।उत्तरोत्तर तरक्की का समय है। 14 और 15 फरवरी को समय अच्छा रहेगा। नवीन वस्तुओं की खरीदारी संभव है। परिजनों में परस्पर प्रेम भाव बढ़ेगा। 16 और 17 फरवरी को अकारण ही परेशानी बढ़ेगी। गुप्त चिंताओं का योग है। मित्रों में गलतफहमियां बढ़ेगी पति-पत्नी में टकराव बढ़ेगा। झगड़ा होगा ।दिमाग की परेशानी बनी रहेगी। अनिर्णय की स्थिति बनेगी। 18 फरवरी को समय फलदाई है। वेतन वृद्धि की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सकारात्मक कार्यों को करेंगे तथा उपेक्षित किए मित्रों को समय देंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

12 और 13 फरवरी को समय ज्ञानवर्धक रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, हालांकि नए कार्य की शुरुआत में थोड़ी सी मुश्किल है और परेशानियां आएंगी। परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। काम की अधिकता रहेगी। जिससे आप स्वयं व परिवार को समय कम दे पाएंगे। 14 और 15 फरवरी को तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य के हिसाब से समय पूर्ण अनुकूल है। किसी बाहरी नौकरी के अवसर को पकड़ सकते हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। 16– और 17 फरवरी को सामान्य फलदाई समय रहेगा। इस समय आप अपनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक मामलों में खतरा न उठाएं। निवेश सोच समझ कर करें। 18 फरवरी को समय सही नहीं है। परेशानियों का भय रहेगा। सामान्य कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है, किंतु यात्रा में कष्ट ही मिलेगा और काम के बनने में भी संदेह है।

कर्क राशि

12 और 13 फरवरी को सुरक्षा की भावना बलवती होगी। संतान पक्ष से विशेष विरोध प्राप्त होगा। कार्य बनते बनते वक्त पर रुक जाएगा। 14 और 15 फरवरी को ज्ञानवर्धक समय रहेगा। पारिवारिक में सुधार आएगा। 16 और 17 फरवरी को उत्तम लाभ की स्थिती बनेगी। आप प्रसन्न रहेंगे लेकिन किसी कार्य को लेकर स्वभाव में उग्रता मिल सकती है। कार्यस्थल पर अपने अधिकार को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। 18 फरवरी को प्रेम रोमांचित समय है। अन्य क्षेत्रों में आपकी गतिविधियां जारी रहेंगी। अगर आप नया कार्य करने जा रहे हैं तो नई राह मिलेगी। आप कुछ अच्छा सोचेंगे तो उसका परिणाम अच्छा ही होगा। स्वास्थ्य में सुधार मिलेगा।मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

कन्या राशि

12 और 13 फरवरी को पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। यह समय खुशी या पार्टी मनाने का समय है। प्रत्येक कार्य में जीत हासिल करेंगे। मौज मस्ती और आमोद प्रमोद की जकड़ में रहेंगे। यात्रा सफल होगी। 14 और 15 फरवरी को समय शानदार रहेगा। आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे और नए कार्यों की आधारशिला रखेंगे। खरीद व बेचने का कार्य होगा। 16 और 17 फरवरी को कलहकारी दिवस रहेगा। इस समय आप पर चिंताओं का आक्रमण होगा। आपकी निंदा या बुराई भी होगी। बिना स्वार्थ के आप कोई काम नहीं करेंगे ।18 फरवरी को आपको कैरियर से संबंधित और महत्वपूर्ण निर्णय शीघ्र लेने पड़ सकते हैं। अपने निर्णय आच्छादित न होने दें। लोगों के साथ लेनदेन में साफ छवि रखें। घर में बुजुर्ग व्यक्तियों या माता-पिता के लिए स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

तुला राशि

12 और 13 फरवरी को समय में सुधार आएगा। जीवन में जो भी श्रेष्ठ है, उसको अपने पराक्रम से आप प्राप्त कर लेंगे। अपनों का साथ भी आपके लिए मायने रखेगा। आपको अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मन की अभिव्यक्ति आप वरिष्ठ जनों से समक्ष प्रकट करेंगे। 14 और 15 फरवरी को उच्च विचार और सादा जीवन का भाव रखेंगे ।सफलता की सीढ़ी पर कदम रखेंगे। अपने मित्र के स्वास्थ्य की विशेष चिंता करेंगे। घर में नौकर पर दृष्टि रखेंगे। 16 और 17 फरवरी को शुभ कार्यों में धन का खर्च होगा। पितरों के आशीर्वाद से आपका सोया भाग्य भी जग जाएगा। मेहनत करने से सुख की प्राप्ति करेंगे। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। भाई बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा ।18 फरवरी को समय प्रतिकूल है। ज्यादा बातें न करें। महिला मित्रों से सावधान रहें। न्यायालय में झूठी गवाही अपयश का कारण बनेगी। लाटरी और जुआ से दूर रहें ।उत्तेजना से किसी का अपमान न करें वरना लेन का देश पड़ जाएगा।

सिंह राशि

12 और 13 फरवरी को अनुकूल समय रहेगा। बढ़िया भोजन करेंगे।घर के निर्माण के काम में लगे रहेंगे।आप अस्पताल के चक्कर भी लगा सकते हैं। घर में नवीनीकरण का कार्य जारी रहेगा। 14-15 फरवरी को चतुर्थ चंद्रमा वाहन दुर्घटना करवा सकता है। थोड़ी सावधानी रखें। आप किसी को उधार पैसा न दें। ऐसा पैसा वापिस नहीं आएगा। अनेक क्षेत्रों में काम करने की कोशिश जारी रह सकती है।आपको समझ में नहीं आएगा कि आप उन्हें कैसे संभाल लेंगे। 16 और 17 फरवरी को विद्यार्थी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण समय रहेगा। उनका मन पढ़ाई में लगेगा ।पूरा फोकस परीक्षा और अपने लक्ष्य रखेंगे। 18 फरवरी को आपमें भावुकता आएगा और अपना काम बेहतर से बेहतर तरीके से पूरे करेंगे।18 फरवरी को परिवार की साथ कुछ आनंद के पल बिताएंगे। जमीन और जायदाद की खरीददारी संभव है।राम प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार मिलेगा।

धनु राशि

12 और 13 फरवरी को लाभदायक समय रहेगा ।आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगा। आप सीमित दायरे से ऊपर उठकर सोचेंगे। मन में व्याप्त भ्रांतियों का निराकरण होगा। 14 और 15 फरवरी को समय ठीक नहीं है। घर में कलह प्राप्त हो सकता है। परिवार में मतभेद की स्थिति भी बनेगी ।अधिकारियों की अवहेलना आप पर भारी पड़ सकता है। 16 और 17 फरवरी को घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। भागीदार आपका पूरा पूरा साथ देंगे ।ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। 18 फरवरी को आपको आशाएं और उम्मीदों का किरण दिखाई देगा । सहकर्मी व सहयोगी आपका कहना मानेंगे । सामाजिक कार्य क्षेत्र में योगदान के लिए आपको सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। कैरियर में उत्थान की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक राशि

12 और 13 फरवरी को आप किसी शुभ समारोह में शिरकत करेंगे। पारिवारिक कलह के कारण मन शांत रह सकता है। अपरिचित व अनजान व्यक्तियों से व्यवहार करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार लें। शीघ्रता में काम बिगड़ सकता है और 14 और 15 फरवरी को खर्च पर नियंत्रण रखें। आप अपने अधिकारियों की चमचागिरी करेंगे जिसका फल आपको आगे चलकर के मिलेगा। 16 और 17 फरवरी को मिश्रित फलदाई समय रहेगा। आप अपनी रचनात्मकता को बरकरार रखेंगे। अपने अंदर अजीब सी उर्जा महसूस करेंगे। नए नए लोगों से आपके संपर्क होंगे और लोगों से रिश्ते में सुधार आएगा। 18 फरवरी को घर में खुशी व मांगलिक कार्यक्रमों का प्रसंग प्राप्त हो सकता है। आपको मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे ।खेलकूद में व्यस्त रह सकते हैं। कार्य के विस्तार की योजना भी प्राप्त हो सकती है।

मकर राशि

12 और 13 फरवरी को काम की अधिकता का बोझ रहेगा, परंतु आप उसे मैनेज कर ही लेंगे‌। आपकी परिस्थितियों में बदलाव आएगा। 14 और 15 फरवरी को कोई बड़ा लाभ प्राप्त होगा। घरवाले आपकी तरक्की से खुश होंगे। खर्च की स्थिति बनेगी। आया काम ईश्वर की कृपा से निपट जाएगा ।16 और 17 फरवरी को व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आपके पीछे पड़े रहेंगे। आपके घटनाक्रम पर वे नजर रखेंगे। वे आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप अपना विवेक बनाए रखें। स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। समय सही नहीं है। सचेत रहें । किसी पर ज्यादा विश्वास न करें वरना धोखा प्राप्त कर सकते हैं। 18 फरवरी को समय अच्छा है । प्रतियोगिता में आप सबसे आगे निकल जाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगा ।आपको पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है। धन आगमन के नए नए स्रोत खुलेंगे। ससुराल पक्ष से पूरा पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस समय आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि

12 व 13 फरवरी को ग्रह स्थितियों में कुछ परिवर्तन आएगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे पक्ष में होती जाएगी। व्यापार और आजीविका को लेकर उलझन में बनी रहेंगी। मन में कुछ शांति का भाव आ सकता ।है भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। 14 और 15 फरवरी को राजकीय पक्ष में में अटक सकते हैं। लंबित कार्य परिश्रम से पूरा होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की भी आवक होगी । 16 और 17 फरवरी को रुपए पैसे की प्राप्ति का समय है। व्यापार और अपने काम को पूरी संजीदगी से और गंभीरता से पूरा करेंगे। समाज में आप का दबदबा बढ़ेगा। व्यापार में लचीलापन और उदारता आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति व बजट मन के अनुकूल रहेगा। 18 फरवरी को समय पर अनुकूल है ।हाथ में आता आता पैसा रुक जाएगा। शत्रुओं के षड्यंत्र से सावधान रहें। अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों से आर्थिक व्यवहार सावधानीपूर्वक करें। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नकरें।

मीन राशि

12 और 13 फरवरी को स्वास्थ्य का पाया खराब हो सकता है। आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं ।व्यापार में कोई बड़ा डील या बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकता है। समय विपरीत है ।14 और 15 फरवरी को परिवार में व्यस्तता रहेगी। राजकीय कार्यों के विषयों में भी आपकी पूरी रुचि बढ़ेगी। 16 और 17 फरवरी को सरकारी नौकरी में लाभ की संभावना है। शुभ नए कार्यों व नवीन विषयों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। बाहर से व्यापार की संभावनाएं तलाशेंगे। आप अपने काम के मामले में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेंगे। अपने काम में पूर्ण रूप से लगे रहेंगे ।18 फरवरी को व्यस्त रहने के बावजूद आप अपने लिए और अपनों के लिए समय निकाल लेंगे। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी ।आर्थिक स्थिति मजबूत होगा।मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!