साप्ताहिक राशिफल : 26 फरवरी दिन रविवार से 4 मार्च दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:16 Minute, 21 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और शनि कुंभ राशि पर, चन्द्रमा मेष राशि और मंगल वृषभ राशि पर, बुध मकर राशि पर, बृहस्पति और शुक्र मीन राशि पर, राहु मेष राशि एवं केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं।

मेष राशि

26 फरवरी को जन्म स्थान का चन्द्रमा मानसिक सकून‌ देगा। उलझे‌ कामों में सुधार होगा। 27 और 28 फरवरी को धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त होगा। पुरानी बिमारियों से छुटकारा मिलेगा। कहीं से धन का आगमन होगा। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात होगी। 1 और 2 मार्च को आपके प्रभाव में वृद्धि मिलेगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आफिस में और अपने संस्थान में अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। 3 और 4 मार्च को प्रतिकूल समय है। आप मौसमी बिमारियों के शिकार होंगे। घर में किसी के तबियत को लेकर परेशानी मिल सकती है। किसी से कलह हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, चोट चपेट की सम्भावना है।

वृष राशि

26 फरवरी को मानसिक अवसाद प्राप्त हो सकता है। बहुत कठिन श्रम से कार्य के सुलझने के योग हैं। व्यापार में हानि मिल सकती है। उलझने बढ़ेंगी।मन में किसी बात को लेकर खिन्नता मिल सकता है। 27 और 28 फरवरी को उत्तम दिवस रहेगा। प्रत्येक कार्य म सफलता का योग है। मन में हर्ष का समावेश बना रहेगा। कहीं से सुसंवाद मिल सकता है। अपनो का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। आपसी समझ में वृद्धि होगी। पहली और दूसरी मार्च को धन प्रदायक दिवस रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका पैसा मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। साझेदारी के काम में फायदा होगा। 3 और 04 मार्च को आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि

26 फरवरी का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। व्यापारिक कार्यों में पहले तरह की गतिविधियां जारी रहेगी। कुछ खट्टा मीठा फल मिलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त करेंगे। 27 और 28 फरवरी को व्यय अधिक और आय न्यून रहेगा।घर गृहस्थी पर ज्यादा व्यय होगा। आप असहज हो सकते हैं। शत्रुओं का प्रकोप जारी रह सकता है। किसी कारण से मन में व्यथा मिल सकता है। 1 और 2 मार्च को स्थिति में सुधार होगा। आपको आशा की नई किरण दिखाई देंगी। मन में ऊर्जा का समावेश होगा। भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे। काम भी नियत समय पर पूरा हो जाएगा। 3 और 4 मार्च को समाज में यश का विस्तार होगा। नए लोगों से भेंट मुलाकात होगी। वे आपके लिए हितकर सिद्ध होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के स्रोत में वृद्धि का योग मिलेगा। स्वास्थ्य का पाया उत्तम रहेगा।

कर्क राशि

26 फरवरी का दिन सरकारी कामकाज की दृष्टि से उत्तम रहेगा। किसी की सहायता से काम पूरे होंगे। बन्धु बन्धुओं के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आपको लोगों का साथ मिलेगा। 27 और 28 फरवरी लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। सन्तान पक्ष से सहयोग मिलेगा। सन्तानों के क्रियाकलापों से आप हर्षित होंगे। आपको भी हर काम में सफलता के आसार हैं। बेरोजगारों को रोजगार के साधन मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। 1 और 2 मार्च को व्यय भार में वृद्धि होगी। किसी बात को लेकर पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। आय कम और व्यय अधिक रहेगा। घर गृहस्थी पर ज्यादा समय देंगे। यात्रा का भी योग मिल सकता है लेकिन वह श्रम साध्य रहेगा। 3 और 4 मार्च को स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रयासरत रहेंगे। मन में उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी।

कन्या राशि

26‌ फरवरी का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। किसी वस्तु के गायब हो जाने की आशंका है। घर का कोई उपकरण खराब हो सकता है। मन में दुःख और निराशा का भाव जागृत हो सकता है। 27 और 28 फरवरी को बिगड़े काम में सुधार होगा। कहीं से अवरुद्ध धन भी मिलेगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगा। जीवनसाथी से मधुरता मिलेगा। संकट के बादल हट जाएंगे। 1 और 2 मार्च भाग्य का सितारा अनुकूल रहेगा। बिगड़े काम में प्रगति होगी। भाई बन्धु बन्धुओं का साथ मिलेगा। वे आपका पूर्ण सहयोग करेंगे। सरकारी कार्य में प्रगति मिलेगा। 3 और 4 मार्च को स्थिति सामान्य रहेगा। कुछ प्राप्त होगा तो कुछ गवां भी सकते हैं। मन में अवसाद मिल सकता है। अपने को अकेलापन का अहसास करेंगे। मन किसी काम में नहीं लगेगा। अनमयस्कता की स्थिति बन सकती है। सकारात्मक सोच से ही काम पूरे होंगे।

तुला राशि

26 फरवरी का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। किसी से अनुबंध को करेंगे। भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त करेंगे। 27 और 28 फरवरी का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में संकट मिल सकता है। चोट चपेट मिल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है अतः अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। आय कम होने से मन में व्यथा प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार की स्थिति कोई ज्यादा बेहतर नहीं रहेगी। 1 और 2 मार्च को समय में सुधार आएगा। बिगड़े काम बनेंगे। धन प्राप्ति का योग है। आपके कार्यों और उपलब्धियों का परचम लहराएगा। समाज में अच्छा छवि बनाएंगे। 3 और 4 मार्च को सरकारी विजय सूचक दिवस है। कोर्ट कचहरी के काम में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारियों की कृपा मिलेगी। विभाग में सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। घर की सज्जा पर ध्यान देंगे। मकान और भवन निर्माण के कामों में लगे रह सकते हैं।

सिंह राशि

26 फरवरी का दिन बेहतर रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। परिजनों का सहयोग अपेक्षित है। धर्म में अभिरुचि जागृत होगी। मन का झुकाव पठन पाठन और ज्ञानार्जन की ओर रहेगा। 27 और 28 फरवरी को विजय सूचक दिवस है। आपका उत्साह बढ़ा रहेगा। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। जमीन जायदाद की वृद्धि कर सकते हैं। घर के लिए आमोद प्रमोद के साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। अपने परिवार पर ज्यादा ध्यान देंगे। 1 और 2 मार्च को लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। मन में हर्ष बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। 3 और 4 मार्च प्रतिकूल दिवस रहेगा। किसी बात को लेकर मन में विषाद और व्यथा मिल सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। व्यय भार बढ़ा रहेगा। प्रत्येक कार्य को कठिनाइयों के साथ पूरा करेंगे। कार्य अधूरा भी रह सकता है। वाहन से दुर्घटना का योग है। जल्दीबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा संकट में पड़ सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, अतः सावधान रहें और वाणी पर नियन्त्रण रखें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु राशि

26 फरवरी विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।मन का झुकाव पठन पाठन की और रहेगा। यह उनके कामयाबी कि दिवस है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 27 और 028 फरवरी का दिन अनुकूल है। बाहरी यात्रा का योग है। यात्रा सुखद और उपलब्धि से पूर्ण रहेगी। 27 और 28 फरवरी का दिन व्यापारिक कार्यों के लिए अनुकूल है। घर गृहस्थी का वातावरण मनोरम रहेगा। किसी के साथ अनुबंध कर सकते हैं। वह आपके फायदेमंद रहेगा। 1 और 2 मार्च का समय भी कामकाज के लिहाज से मनोनुकूल रहेगा। प्रत्येक कार्य को समय से पूरा करेंगे। मन का झुकाव अपने लक्ष्य की ओर रहेगा। उसमें कामयाबी भी पाएंगे। 3 और 4 मार्च प्रतिकूल रहेगा। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। शत्रु आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधानी बरतें। किसी के कमेंट पर प्रतिक्रिया न व्यक्त करें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

26 फरवरी को आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। बाहरी यात्रा का योग है। यात्रा से लाभ की स्थिति बनेगी। 27 और 28 फरवरी का दिन कारोबार की दृष्टि से बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। आपस में समझदारी में वृद्धि होगी। बहुत प्रसन्नता मिलेगी। अपने परिवार के दायित्व का निर्वहन करेंगे।मन में उत्साह बना रहेगा। 1 और 2 मार्च को समय अनुकूल नहीं रहेगा।धन हानि के योग हैं। किसी से कलह हो सकता है। प्रापर्टी को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में कोई सामान टूट फुट सकता है। 3 और 4 मार्च को प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। खोया सम्मान प्राप्त होगा। आपकी प्रतिष्ठा का ग्राफ बढ़ेगा। लोगों के द्वारा सम्मानित हो सकते हैं।

मकर राशि

26‌ फरवरी का समय आपके अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में प्रतिकूलता मिल सकती है। धन हानि के कुयोग है।माता या परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 27 और 28 फरवरी का समय शिक्षा वर्ग से सम्बद्ध व्यक्तियों के लिए उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेगा। मान सम्मान वर्धक दिवस है। आपके हर कार्य समय से पूर्ण हो जाएंगे। मन में हर्ष बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। 1 और 2 मार्च को यात्रा सम्भावित है। व्यापार में सन्तोष जनक स्थिति है। आपके कार्य नियत समय से पूरे होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। परन्तु विरोधियों के कुचक्र से सावधान रहें। अपना रहस्य किसी को न बताएं, अन्यथा आपकी योजना लम्बित हो जाएगी। 3 और 4 मार्च दाम्पत्य जीवन में मधुरता मिलेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।धन के आवागमन के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि

26‌ फरवरी को मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में आमोद प्रमोद हासिल होगा। किसी पुरस्कार की प्राप्ति भी हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को समय का पाया आपके पक्ष में नहीं रहेगा।किसी से अपमानित हो सकतें हैं। किसी विवाद में न पड़ें। यह आपके बेहतर रहेगा। उलझन की स्थिति मिल सकती है। चिन्ता और तनाव का योग प्राप्त होगा।काम बनते बनते रुक सकता है। 1 और 2 मार्च को विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। प्रतियोगिता में उन्हें कामयाबी मिलेगी। मन का झुकाव पठन पाठन की ओर रहेगा। लाभ की स्थिति बनेगी। बिगड़े काम में सुधार होगा। किसी बुजुर्ग या वरिष्ठ जन का आशीर्वाद मिलेगा। 3 और 4 मार्च को आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे।आपका मन अपने कार्य में लगा रहेगा। अपने लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में अग्रसर रहेंगे। कामयाबी और उपलब्धियों का दौर है।

मीन राशि

26 फरवरी को बनते कार्यों में अवरोध मिलेगा। कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है।किसी सामान के गायब होने या टूट फूट जाने का योग है। 27 और 28 फरवरी कै स्थिति में सुधार होगा। आपके प्रतिष्ठा का ग्राफ बढ़ेगा। कार्यों की समीक्षा होगी।आप लोगों द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। सामाजिक छवि में निखार आएगा।1 और दूसरी मार्च को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में तरक्की का योग है। किसी नए अनुबंध से जुड़ेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। बन्धु बन्धुओं का सहयोग अपेक्षित है। 3 और 4 मार्च को आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाइयों का साथ और सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शांति का समावेश होगा।मन में हर्ष बना रहेगा। सकारात्मक चिंतन की ओर बढ़ेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!