गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:13 Minute, 33 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में

सुर्खियां

  • त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे।
  • PM मोदी रायसीना डायलॉग के 8वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।
  • भारत इंटरनेट बैन में लगातार 5वीं बार टॉप पर: 2022 में 84 बार शटडाउन किया, सबसे ज्यादा 49 बार जम्मू-कश्मीर में।
  • शिवसेना पर दावे के केस में सुप्रीम कोर्ट बोला: विधानसभा अध्यक्ष को अयोग्यता पर फैसले से नहीं रोका होता तो शिंदे शपथ नहीं ले पाते।
  • हरियाणा में सरपंचों पर पुलिस का लाठीचार्ज: चंडीगढ़ में घुसने के लिए पंचकूला में बैरिकेडिंग तोड़ी, ई-टेंडरिंग का कर रहे विरोध।
  • तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी शुरु:अब टोकन नहीं लेना पड़ेगा, मंदिर की फ्री सेवाओं का दुरुपयोग रोकने के लिए फैसला।
  • ब्रिटिश विदेश मंत्री ने BBC टैक्स का मुद्दा उठाया:जयशंकर बोले- भारत में काम करने वाली संस्था को कानून का पालन करना होगा।
  • भारत में दुनिया के विदेश मंत्रियों की सबसे बड़ी बैठक: G20 सम्मेलन में शामिल होंगे 40 डेलीगेट्स; 13 अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी आएंगे।

नार्थ कोरिया में फॉरेन शो देखने पर पेरेंट्स- बच्चों को जेल, किम का आदेश- मजदूरी भी कराई जाएगी

किम का आदेश- फॉरेन शो देखा तो बच्चे-पेरेंट्स जेल जाएंगे, मजदूरी भी कराई  जाएगी | Kim Jong Un North Korea Hollywood Movies Ban; Western Media  Crackdown - Dainik Bhaskar

नॉर्थ कोरिया में बच्चों के फॉरेन मूवी या शो देखने के खिलाफ नया आदेश आया है। तानाशाह किम जोंग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अगर बच्चे ऐसा करते हैं तो उन्हें और उनके माता-पिता को जेल हो सकती है। इतना ही नहीं पेरेंट्स को 6 महीने के लिए लेबर कैंप में मजदूरी भी कराई जाएगी। नार्थ कोरिया में पहले से ही विदेशी मूवी-सीरीज बैन है। लेकिन अभी तक बच्चों के लिए इतनी कठोर सजा का कानून नहीं था। बच्चों को 5 साल तक की सजा मिलेगी। इससे पहले 6 दिसंबर को हाईस्कूल में पढ़ने वाले 15-16 साल के 2 बच्चों को कोरियन ड्रामा डिस्ट्रिब्यूट करने पर सजा-ए-मौत दी गई थी।

अतीक के करीबी के घर बुलडोजर चला, घायल सिपाही की मौत, अतीक को एनकाउंटर का डर, सुप्रीम कोर्ट में यूपी ट्रांसफर न होने की लगाई अर्जी

यूपी सरकार ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार सुबह माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के प्रयागराज स्थित घर को बुलडोजर से गिराया गया। इसी घर में अतीक का परिवार किराए पर रहता था। जफर के घर से तलवार, पिस्टल और राइफल भी मिली है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया मोहल्ले में जफर के दो मंजिला मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर लगाकर गिराया। इस घर की मार्केट वैल्यू करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अतीक का मकान जब जब्त किया गया था तो जफर ने ही उसके परिवार को यहां पनाह दी थी। अतीक के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें अहमदाबाद जेल से यूपी की जेल में प्रस्तावित ट्रांसफर का विरोध किया गया है। इसमें कहा गया है कि यूपी सरकार के कुछ मंत्रियों के बयान से ऐसा लगता है कि उनका फर्जी एनकाउंटर किया जा सकता है। वकील ने अतीक की सुरक्षा पर सवाल उठाए। वहीं, उमेश हत्याकांड में घायल सिपाही राघवेंद्र सिंह की बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर दो दिन पहले ही राघवेंद्र को लखनऊ पीजीआई के ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया था।

एक ही परिवार के 6 लोगों ने नहर में कूदकर दी जान

राजस्थान में जालोर जिले के सांचौर में बुधवार दोपहर ढाई बजे पति-पत्नी ने अपने 5 बच्चों के साथ नर्मदा नहर में छलांग लगा दी। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। छह लोगों के हाथ एक-दूसरे से रस्सी से बंधे हुए थे। इनके शव शाम करीब साढ़े छह बजे मिले। जबकि 9 साल के एक बच्चे का शव अलग से शाम करीब 4 बजे मिला। गलीपा में रहने वाले भंवर सिंह राजपूत ने हेल्प लाइन 101 अभय कमांड जालोर को सूचना दी कि शंकरा का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। वह गुस्से में पत्नी और बच्चों के साथ घर से निकलकर सिद्धेश्वर पहुंचा। बच्चों में 3 लड़कियां और 2 लड़के साथ थे। इन सभी के कपड़े नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल के पास पड़े मिले। सांचौर सीओ रूपसिंह इंदा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों अपने पांचों बच्चों के साथ घर से निकल गए थे। दंपती के एक करीबी के मुताबिक आए दिन उनमें झगड़ा होता था। सोमवार को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया था। मंगलवार को दंपती बच्चों के साथ घर से गायब हो गए थे।

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 47 रन की बढ़त, पहली पारी में 109 रन के जवाब में 156 रन बनाए

इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया महज ढाई घंटे में 109 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 156 रन बनाए। पहले दिन ही 14 विकेट गिरने के बाद इस पिच पर सवाल उठने लगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने कहा कि इंदौर की पिच टेस्ट खेलने लायक नहीं है। वहीं, 22 साल तक BCCI के चीफ पिच क्यूरेटर रहे दलजीत सिंह ने बताया कि भारत में आजकल स्पिन फ्रेंडली पिच बनाने का दौर चल रहा है। आगे भी ऐसा ही चलता रहेगा। बोर्ड इसे लेकर कुछ नहीं करेगा। स्पिन भारत की ताकत है। सभी टीम होम एडवांटेज पर खेलती हैं, लेकिन भारत एडवांटेज ज्यादा लेने की कोशिश करता है। यह उसी का नतीजा है।

मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडाणी समूह के खिलाफ प्रदर्शन किया, हिरासत में लिए गए

Congress workers protest against Adani group in Mumbai; detained : Outlook  Hindi

मुंबई। कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप के नेतृत्व में पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) भवन के बाहर के अडाणी समूह के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसके बाद जगताप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बांद्रा-कुर्ला काम्पलेक्स में स्थित एनएसई भवन के बाहर जमा हुए और अडाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पिछले साल पंजाब सीमा पर मार गिराये गये ड्रोन को पहले चीन, पाकिस्तान में उड़ाया गया था: बीएसएफ

नई दिल्ली। पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा मार गिराए गए एक ड्रोन को पहले चीन और पाकिस्तान में उड़ाया गया था। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को फोरेंसिक विश्लेषण रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी। पंजाब के अमृतसर जिले में राजाताल सीमा चौकी के निकट 25 दिसंबर, 2022 को एक ड्रोन को मार गिराया गया था।

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड राष्ट्रपति चुनाव के बाद विश्वास मत हासिल करेंगे

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ राष्ट्रपति चुनाव के बाद विश्वास मत हासिल करेंगे और अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। मीडिया की एक खबर में अधिकारियों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी गयी। प्रचंड मंत्रियों के 16 पद भरने के लिए अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की तैयारी कर रहे हैं। तीन राजनीतिक दलों के उनकी सरकार से बाहर आ जाने के बाद ये पद खाली रह गए थे।

नवजात का मतलब पूर्ण अवधि और समय पूर्व जन्मे शिशु दोनों से है : बंबई उच्च न्यायालय

मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि नवजात का मतलब पूर्ण अवधि के बाद जन्मे शिशु (फुल-टर्म बेबी) और समय पूर्व जन्मे शिशु (प्री-टर्म बेबी) दोनों से है। इसी के साथ अदालत ने बीमा कंपनी को निर्देश दिया कि वह मुंबई की एक महिला को समय पूर्व जन्मे अपने जुड़वा बच्चों के इलाज पर खर्च किए गए 11 लाख रुपये का भुगतान करे। न्यायमूर्ति गौतम पटेल और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ ने न्यू इंडिया अश्योरेंस कंपनी को यह भी निर्देश दिया कि वह महिला के बीमा दावे का भुगतान करने से बचने के वास्ते अपनी बीमा पॉलिसी के प्रावधानों की गलत व्याख्या करने का प्रयास करने के लिए उसे पांच लाख रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान करे।

आंध्र प्रदेश सरकार हिंदू धर्म की रक्षा के लिए 3000 मंदिरों का निर्माण कराएगी

अमरावती। आंध्र प्रदेश के हर गांव में एक मंदिर सुनिश्चित करने का प्रयास करते हुए सरकार ने कहा है कि राज्य में मंदिरों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री कोट्टू सत्यनारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के निर्देश पर, हिंदू धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है। धर्मादा विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे सत्यनारायण ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बड़े पैमाने पर हिंदू धर्म की रक्षा और प्रचार करने के लिए, कमजोर वर्गों के इलाकों में हिंदू मंदिरों का निर्माण शुरू किया गया है।’’

चंद्रशेखर राव, जगनमोहन रेड्डी, विजयन ने स्टालिन को 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Press Trust of India: 70 वर्ष के हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन,  प्रधानमंत्री मोदी समेत विभिन्न नेताओं ने दी बधाई

हैदराबाद/अमरावती/तिरुवनंतपुरम। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल के मुख्यमंत्रियों ने तमिलनाडु के अपने समकक्ष एम.के. स्टालिन को बुधवार को उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के दफ्तर की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान के मुताबिक, राव ने स्टालिन के सुखी और लंबे स्वस्थ जीवन की कामना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!