साप्ताहिक राशिफल : 5 मार्च दिन रविवार से 11 मार्च दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:15 Minute, 21 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रस स्थिति – सूर्य और शनि कुंभ राशि पर, शुक्र और गुरु मीन‌ राशि पर, चन्द्रमा कर्क राशि पर, मंगल वृषभ राशि पर, बुध मकर राशि पर, राहु मेष राशि तथा केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

5 मार्च का दिन प्रतिकूल दिवस है। बनते कार्यों में बाधा का योग मिलेगा। 6 और 7 मार्च को कार्यों में सुधार का योग मिलेगा। बिगड़े कार्य में सुधार होगा। दिनचर्या में रौनक रहेगा। आर्थिक पक्ष सन्तोष जनक रहेगा। संतान से सम्बन्धी समस्याओं का समाधान मिलेगा। हर को ठीक ढंग से सम्पादित करेंगे। किसी ने व्यक्ति से मुलाकात से मन हर्षित होगा। 8 और 9 मार्च को विरोधी सक्रिय होंगे लेकिन आप अपने कुशलता से पराजित कर अपना काम बना लेंगे। 10 और 11 मार्च को दाम्पत्य जीवन में मधुरता का समावेश मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। व्यापारिक कार्यों में प्रगति का योग मिलेगा। घर में आमोद प्रमोद का वातावरण प्राप्त होगा। आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप के अन्दर उत्साह बना रहेगा।हर कार्य को समय से पूरा करेंगे।

वृष राशि

5 मार्च को आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।धन की आवक होगी। सोचे कार्य पूरे होंगे। परन्तु पिता या किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट का योग मिलेगा। 6 और 7 मार्च को कुछ कठिनाईयो का सामना कर सकते हैं। बनते कार्यों में किसी कारण अवरोध मिल सकता है। चिंता और तनाव मिल सकता है। भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे। कुछ खालीपन का अनुभव करेंगे। 8 और 9 मार्च को आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। कहीं से रुका पैसा प्राप्त हो सकता है। बच्चों का मन पठन पाठन में लगा रहेगा। उनकी उपलब्धियों से मन को सकून और शान्ति प्राप्त होगा। आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगा। 10 और 11 मार्च का दिन कहीं बाहर की यात्रा के लिए है। अपने कुशलता से अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। कोर्ट कचहरी के काम में फैसला आपके पक्ष में ही रहेगा। अधिकारियों की कृपा मिलेगी। मन में शांति और सुकून मिलेगा।

मिथुन राशि

5 मार्च का दिन व्यवसाय की दृष्टि से बढ़िया है। आपको लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। 6 ओर 7 मार्च को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आपको‌हर कार्य में सफलता मिलेगी। मन का झुकाव आध्यात्म की ओर हो सकता है। आप कुछ समय ज्ञानवर्धक विषयों में व्यतीत करेंगे। अच्छे लोगों का साथ प्राप्त होगा। कोई नया डील भी कर सकते हैं।समय का साथ पाएंगे। भाईयों से सहयोग अपेक्षित है। बन्धुओं से तालमेल में सुधार होगा। 8 और 9 मार्च का समय‌ प्रतिकूल रह सकता है। कोई सामान गायब हो सकता है। किसी से वाद विवाद मिल सकता है। मकान या सम्पत्ति के सम्बन्ध में कष्ट मिलेगा। मन उदास रहेगा। 10 और 11 मार्च को समय में सुधार होगा। लाभ की स्थिति बनेगी।‌किसी के सहयोग से अपना काम बना लेंगे। आपके अन्दर उत्साह और पराक्रम की स्थिति रहेगी। हम कार्य को सलीके से करेंगे।मन में हर्ष का समावेश होगा।

कर्क राशि

5 मार्च का दिन उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेगा। आमोद प्रमोद से युक्त वातावरण रहेगा। आर्थिक पक्ष अनुकूल है। कहीं है रुका धन प्राप्त होगा। 6 और 7 मार्च को पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बन्धु बन्धुओं का सहयोग मिलेगा। हर कार्य अपने निर्धारित समय से पूरा होगा। 8 और 9 मार्च का समय प्रभाव में वृद्धि दायक है। आपका यश बढ़ेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। 10 और 11 मार्च को समय प्रतिकूल है। किसी सामान के गायब होने का भय बना रहेगा। मन में किसी बात को लेकर खिन्नता का योग मिलेगा। किसी से कहासुनी हो सकती है।

कन्या राशि

5 मार्च को सर्व लाभकारी समय है। कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ में आ सकता है। ऑफिस के कार्यों को भली-भांति संपन्न करेंगे। आर्थिक और व्यवसायिक गतिविधियों में आपको सफलता मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुदृढ़ होगा। 6 और 7 मार्च को भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा लेकिन ज्यादा पाने के चक्कर में न रहे अन्यथा निराशा हाथ लगेगी। समय मिश्रित है। परिस्थितियों को देखकर ही कार्य करें। 8 और 9 मार्च को मित्रों का सहयोग मिलेगा। झगड़े प्रसाद से बचने का प्रयास करें। वाणी पर नियंत्रण रखें ।जीवन साथी के साथ मधुर व्यवहार करें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। 10 और 11 मार्च को सुख शांति प्राप्त होगी। आप के प्रभाव की वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। मन में हर्ष का भाव बना रहेगा।

तुला राशि

5 मार्च को सफलता प्राप्त होगी। आपको ऐसे स्रोतों से धन मिल सकता है जिसके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की होगी। बदलाव और यात्रा के योग है। आपको काम में ऐसे अवसर मिलेंगे। समय आपके लिए अच्छा मौका प्रदान वाला है कैरियर से संबंधित और महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। खरीद-फरोख्त में व्यस्त रह सकते हैं। और 6 और 7 को मार्च को लोगों के साथ आपका व्यवहार बढ़िया रहेगा। धन के मामले महत्वपूर्ण होंगे। यह पूरा समय आपके लिए शानदार फलों को देने वाला होगा। मनमाफिक कार्य करेंगे । 8 और 9 मार्च को समय तक खराब रहेगा। आपकी ज्यादा खुशी लोगों को बर्दाश्त नहीं होगी। सेहत खराब हो सकती है ।आपके अपने बच्चों और परिवार के अतिरिक्त ध्यान देना होगा‌ किसी को उधार न दे, क्योंकि पैसा चिंता का कारण बन सकता है। 10 और 11 मार्च को अपने काम पर ध्यान देंगे। आपके भीतर जोश भरा रहेगा। अपने जीवन में कई उम्मेद जाग्रत होगी। जीवन का रास्ता बदलने का प्रयास करेंगे। खुशियों से भरा समय रहेगा।

सिंह राशि

5 मार्च को अनावश्यक व्यय भार बढ़ सकता है। विरोधियों से कुछ परेशानी प्राप्त होगा। आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। 6 और 7 मार्च को समय में सुधार आएगा। बिगड़े कार्यो में सुधार होगा। घर में सुख शांति अमन चैन कायम रहेगा। पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। बन्धु बन्धुओं का बर्ताव आपके प्रति अच्छा रहेगा।धन प्राप्ति का सुयोग है। 8 और 9 मार्च का समय पराक्रम और प्रभाव की वृद्धि की दृष्टि कोण से उत्तम है। प्रत्येक कार्य में आपको सफलता मिलेगा। 10 और 11 मार्च को भाग्य साथ देगा। कोई नया डील कर सकते हैं। सहभागिता में आय की वृद्धि होगी। अपनों का भरपूर सहयोग प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता मिलेगा।

धनु राशि

5 मार्च का समय प्रतिकूल रहेगा। चोट चपेट की सम्भावना बनेगी।किसी से विवाद हो सकता है। आपने मनोभावों पर नियन्त्रण रखें। वाणी पर संयम आपके लिए हितकर रहेगा। 6 और 7 मार्च को भाग्य वर्धक समय रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। हर कार्य में आप सफल रहेंगे। मन अपने‌ कार्य में लगा रहेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि का योग है। आपके कार्यों की समीक्षा होगी।आपका यश बढ़ेगा।8 और 9 मार्च को कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा।घर में सुख शांति का योग है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। 10 और 11 मार्च को आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का सुयोग है। व्यापारिक काम में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शांति का योग मिलेगा। संतान पक्ष की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

5 मार्च को भाग्य का साथ मिलेगा। यश की वृद्धि होगी। अपने लोगों के साथ रहकर मन में प्रसन्नता का भाव जागृत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रत्येक कार्य में मन लगेगा। 6 और 7 मार्च को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के काम में फैसला अपने पक्ष में रहेगा। अधिकारियों की कृपा मिलेगी। 8 और 9 मार्च को सन्तान की उपलब्धि से मन में खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय रहेगा। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। 10 और 11 मार्च को समय अनुकूल नहीं रहेगा। व्यय भार में वृद्धि होगी‌। कुछ स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। मन में खिन्नता प्राप्त होगा।

मकर राशि

5 मार्च को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सुख में मधुरता प्राप्त होगा। एक दूसरे के विचारों का सम्मान करेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। 6 और 6 मार्च को समय प्रतिकूल है। चोट चपेट का योग मिल सकता है। स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है।आप किसी मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। किसी से कहासुनी हो सकती है। 8 और 9 को भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े कार्य में सुधार होगा। किसी नई योजना के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं या कोई नई योजना बना सकते हैं। बन्धु बन्धुओं से सहयोग मिलेगा। किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। 10 और 11 मार्च को सरकारी काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के काम में आपको विजय प्राप्त होगा। मन में हर्ष बना रहेगा। शासन से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। अपने विभाग में लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

5 मार्च को विरोधियों से भी मेल मिलाप करेंगे। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे, लेकिन वे कामयाब नही होंगे। 6 और 7 मार्च को व्यापार में वृद्धि का योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का योग मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। 8 और 9 मार्च को समय प्रतिकूल रहेगा। चोट चपेट की सम्भावना बनी रही है।वाहन खराब हो सकता है। घर में कोई सामान टूट फुट सकता। 10 और 11 मार्च को भाग्य साथ देगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगा। मनोवांछित कार्य पूरे होंगे। पड़ोसी के साथ सम्बन्ध अच्छे बनेंगे। मन में हर्ष का समावेश बना रहेगा।

मीन राशि

5 मार्च को विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त के आसार हैं। मन का झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। 6 और 7 मार्च को आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार मिलेगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। 8 और 9 मार्च को व्यापारी कार्यों में सफलता मिलेगा। किसी नई परियोजना की रुपरेखा बना सकते हैं।10 और 11 मार्च को समय प्रतिकूल है। किसी से कहासुनी हो सकती है। वादविवाद की स्थिति बन सकती है। चोर चपेट की भी सम्भावना है ‌संपत्ति का विवाद प्राप्त कर सकते हैं। मन में विषाद बना रहेगा। अपने को खाली महसूस कर सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!