गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:10 Minute, 36 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार। इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में :

सुर्खियां

  • इसरो श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 36 वनवेब सैटैलाइट लॉन्च करेगा।
  • PM मोदी ‘मन की बात’ के 99वें एपिसोड में संबोधन देंगे।
  • मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL का फाइनल मुकाबला।
  • कर्नाटक के दावणगेरे में PM की सुरक्षा में चूक: सुरक्षा घेरा तोड़कर पास तक पहुंचा शख्स; हिरासत में लिया गया, पूछताछ जारी।
  • सालों बाद छलका स्मृति ईरानी का दर्द: प्रोड्यूसर को दिखाने पड़े थे मिसकैरेज के सबूत; एकता से बोलीं- अगर भ्रूण बचा होता तो वो भी लाती।
  • केंद्र का निर्देश- सभी राज्य कोरोना टेस्टिंग बढ़ाएं: 24 घंटों में 1590 मरीज मिले, ये 146 दिनों में सबसे ज्यादा; 6 मौतें भी हुईं।
  • अमित शाह बोले- कमलनाथ ने भ्रष्टाचार कर लूट-खसोट की:पूछा-जनता ने आपको मौका दिया था, आपने क्या किया? हिसाब-किताब तो दो।
  • गांधी की डिग्री पर सवाल…उपराज्यपाल को नोटिस:मनोज सिन्हा ने कहा था- गांधीजी के पास कोई डिग्री नहीं थी; तुषार गांधी ने सबूत भेजे।
  • लीगल प्रोफेशन में महिला-पुरुष अनुपात निराशाजनक: CJI ने कहा- यह न सोचें कि महिलाओं की घरेलू जिम्मेदारियों उनके जॉब में अड़चन बनेंगी।

अयोग्य घोषित करने वाली अधिसूचना के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे मोहम्मद फैजल

नयी दिल्ली। लक्षद्वीप के अयोग्य ठहराए गए सांसद मोहम्मद फैजल ने संसद सदस्य के तौर पर उन्हें अयोग्य ठहराने वाली अधिसूचना को वापस नहीं लेने के लिए लोकसभा सचिवालय के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। मोहम्मद फैजल को हत्या के प्रयास के एक मामले में दोषी करार दिए जाने और 10 साल के कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अयोग्य ठहरा दिया गया था।

अमेरिका के मिसिसिपी में टॉरनेडो से तबाही, 24 की मौत, गोल्फ बॉल जितने बड़े ओले पड़े

अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य मिसिसिपी में टॉरनेडो की चपेट में आने से 24 लोगों की मौत हो गई। ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इस टॉरनेडो में सैकड़ों इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सबसे ज्यादा तबाही रोलिंग फॉर्क शहर में हुई है। यहां टॉरनेडो की रफ्तार 80 से 113 किमी/घंटा दर्ज की गई। यहां तेज बारिश के बीच गोल्फ बॉल जितने बड़े ओले गिरे हैं।

मप्र में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिवराज ने कहा-राहुल गांधी को अपने मुंह पर ताला लगाना चाहिए था

भोपाल। लोकसभा सदस्य के रूप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ मध्य प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर और उस पर ताला लगाकर शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रखा। विरोध का उपहास उड़ाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने जब बयान दिया था, तब उन्हें अपने मुंह पर ताला लगा लेना चाहिए था, क्योंकि उसी बयान के कारण उन्हें मानहानि का दोषी ठहराया गया है।

कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी, पर जहां क्षेत्रीय दल मजबूत वहां ‘कमान’ उन्हें मिलनी चाहिए : तेजस्वी

नयी दिल्ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि विपक्ष में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जीत हासिल करने के लिए जहां भी क्षेत्रीय दल मजबूत हैं, वहां कमान उन्हें ही दी जानी चाहिए।
तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके साथ क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।

ईडी ने मीसा भारती से जमीन के बदले नौकरी संबंधी धन शोधन मामले में छह घंटे पूछताछ की

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती से रेलवे में नौकरी के बदले जमीन संबंधी कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारती (46) पूर्वाह्न करीब 11 बजे मध्य दिल्ली में संघीय एजेंसी के कार्यालय में पहुंचीं और शाम करीब सात बजे बाहर निकलीं।

मोदी ने कर्नाटक में लोगों से भाजपा को पूर्ण बहुमत देने का आग्रह किया, कांग्रेस पर साधा निशाना

दावणगेरे (कर्नाटक)। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की वापसी की जोरदार पैरवी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्य के लोगों से पूर्ण बहुमत देकर स्थायी सरकार बनाने की अपील की। राज्य में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। तेजी से विकास को समय की जरूरत बताते हुए उन्होंने कर्नाटक के लोगों से आग्रह किया कि वे राज्य को जोड़-तोड़ की राजनीति से बाहर निकालने में मदद करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य को विकसित भारत की प्रेरक शक्ति बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस इसे ‘‘अपने नेताओं के खजाने को भरने वाले एटीएम’’ के रूप में देखती है।

सरकार और न्यायपालिका के बीच मतभेद का मतलब टकराव नहीं: रीजीजू

मदुरै। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने सरकार और न्यायपालिका के बीच किसी तरह के टकराव से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि लोकतंत्र में मतभेद अपरिहार्य हैं, लेकिन उन्हें टकराव नहीं समझा जाना चाहिए। मंत्री ने भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी राजा की उपस्थिति में यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत, माइलादुत्रयी का उद्घाटन किया।

राहुल का अयोग्य ठहराया जाना भाजपा के लिए ‘आत्मघाती गोल’ : थरूर

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया ‘आत्मघाती गोल’ है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इस मुद्दे का आखिरकार विपक्षी दलों और राहुल गांधी को ही फायदा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने नीतू, स्वीटी को महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नीतू गंघास और अनुभवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा को महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया की लुतसाईखान अल्तानसेतसेग को 5-0 से हराकर न्यूनतम वजन वर्ग (48 किलोग्राम) का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जम्मू-कश्मीर में अंजी नदी पर भारत के पहले केबल आधारित रेल पुल का काम लगभग पूरा

जम्मू। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अंजी नदी पर इस साल मई तक भारत के पहले केबल आधारित रेल पुल के बनकर तैयार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि तैयार होने के बाद जम्मू से करीब 80 किलोमीटर दूर बन रहे इस पुल पर ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!